महिला सुरक्षा को समर्पित ‘मिशन शक्ति’
•उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में बढ़ती महिला प्रभावित आपराधिक गतिविधियों को कम करने के उद्देश्य से ‘मिशन शक्ति’ कार्यक्रम की शुरुवात की है।
•’मिशन शक्ति’ का मुख्य उद्देश्य, राज्य में महिला सुरक्षा को मजबूत बनाना तथा शांति व्यवस्था भंग करने वाले उपद्रवियों को चिन्हित करना है।
• राज्य के 1535 पुलिस स्टेशन में महिला शिकायतकर्ताओं के लिए अलग से रूम होगा जिसे महिला हेल्पडेस्क बनाया जाएगा तथा महिला अपराध में लिप्त दुष्कर्मियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर शीघ्र ही कठोर सजा दिलाई जाएगी।
सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस परीक्षण
• भारतीय नौसेना ने स्वदेशी स्टील्थ विध्वंसक आईएनएस चेन्नई (INS Chennai) से सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया है।
• सुपरसोनिक मिसाइल आवाज की गति से भी 2.8 गुना तेज गति से अपने लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। इसकी लम्बाई 8.4 मीटर, चौड़ाई 0.6 मीटर, वजन 3000 किलोग्राम है तथा यह 300 किलोग्राम विस्फोटक को 300 से 500 किलोमीटर तक ले जाने में समर्थ है।
• ब्रह्मोस , भारत-रूस का संयुक्त उद्यम है , जिसके तहत दोनों देश मिलकर पनडुब्बी, जहाज, विमान या जमीन से दागी जा सकने वाली विभिन्न रेंज की मिसाइल तकनीकों का विकास कर रहे हैं।
• ब्रह्मोस का पहला परीक्षण 12 जून 2001 को आइटीआर चांदीपुर से ही किया गया था। हाल ही में भारत ने एंटी रेडिएशन मिसाइल रूद्रम-1 का भी सफल परीक्षण किया है।
ट्रांस फैट्स उन्मूलन
• 16 अक्टूबर, 2020 को विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भारत में खाद्य आपूर्ति श्रृंखला से ट्रांस फैट को खत्म करने की जरूरतों पर जोर दिया है।
• ट्रांस फैट एक खाद्य विषाक्त है जो आंशिक रूप से हाइड्रोजनीकृत वनस्पति तेलों, पके हुए और तले हुए खाद्य पदार्थों में मौजूद होता है। देश में गैर-संचारी रोगों के बढ़ने में भी इसका प्रमुख योगदान है।
• विश्व खाद्य दिवस की इस वर्ष की थीम “ग्रो, नरिश, सस्टेन. टूगेदर” है तथा इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के अनुकूल स्वस्थ और सुरक्षित भोजन को बढ़ावा देना, पोषण, भोजन, प्रतिरक्षा, स्वास्थ्य और स्थिरता बनाये रखना है।
‘आयुष्मान सहकार योजना’
• सहकारी समितियों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किये जाने के लिए भारत सरकार द्वारा ‘आयुष्मान सहकार योजना’ का शुभारम्भ किया गया है। जिसके तहत राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम कोष (एनसीडीसी) को 10 हजार करोड़ रुपये का आयुष्मान सहकार फंड प्रदान किया गया है।
• इस मिशन का उद्देश्य सहकारी संस्थाओं द्वारा ग्रामीण इलाकों में अस्पताल, मेडिकल कॉलेज खोलने से लेकर अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ऋण उपलब्ध कराना है।
• आयुष्मान सहकार योजना हॉस्पिटल, हेल्थकेयर व एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर , आधुनिकीकरण, विस्तार, मरम्मत, रिनोवेशन. आयुष शिक्षा आदि में मदद भी करेगी।
मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क
• देश के पहले मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क की आधारशिला असम के बोंगाईगांव जिले में में रखी गयी है। इसका उद्देश्य सामान के ट्रांसपोर्टेशन को सभी के लिए सुगम बनाना है।
• लॉजिस्टिक पार्क के माध्यम से लोग आसानी से अपने सामान को देश में एक स्थान से दूसरे स्थान पर अलग-अलग यातायात के साधनों से भेज सकेंगे। यह एक राज्य से दूसरे राज्य में सामान भेजने में होने वाली दिक्कतों को कम करेगा।
• असम के इस मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क द्वारा लगभग 20 लाख लोगों को रोजगार प्रदान किये जाने की सम्भावना है। इसकी निर्माण लागत लगभग 693.97 करोड़ रुपये के आस-पास रहने की सम्भावना है।
प्रारम्भ हुई हींग की खेती
• हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति घाटी के ठंडे और शुष्क क्षेत्र में CSIR इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन बायोरसोर्स टेक्नोलॉजी (CSIR-IHBT) की मदद से पहली बार हींग की खेती की गयी है।
• हींग अम्बेल्लिफेराए परिवार का एक शाकाहारी पौधा है जोकि ठंडे रेगिस्तान की स्थितियों में उगाया जाता है। हींग भारतीय खाद्य मसालों का अभिन्न अंग है।
• भारत प्रतिवर्ष लगभग 1200 टन कच्ची हींग का आयात अफगानिस्तान, ईरान और उज्बेकिस्तान से करता है।
एनीमिया मुक्त भारत सूचकांक – 2020
• एनीमिया मुक्त भारत अभियान, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के संयुक्त प्रयास से अप्रैल 2018 में सम्पूर्ण भारत में प्रारम्भ किया गया था।
• इस वर्ष इस सूची में हरियाणा राज्य को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। सूची के स्कोर कार्ड में हरियाणा को 46.7 अंक प्राप्त हुआ है।
• एनीमिया एक रक्त से सम्बंधित रोग है जिससे हमारे शरीर में खून की कमी हो जाती है। इसके लक्षणों में त्वचा का सफेद दिखना, चक्कर आना, सांस फूलना, हृदयगति का तेज होना और चेहरे एवं पैरों पर सूजन दिखाई देना आदि प्रमुख है।
बेन्नू एस्टेरोइड
• अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी , नासा के OSIRIS-Rex (ओरिजिन्स, स्पेक्ट्रल इंटरप्रिटेशन, रिसोर्स आइडेंटिफिकेशन, सिक्योरिटी, रेगोलिथ एक्सप्लोरर) अंतरिक्ष यान ने, बेन्नू एस्टेरोइड से धूल और कंकड़ के नमूनों को एकत्रित किया है।
• बेन्नू एस्टेरोइड पृथ्वी से लगभग 200 मिलियन मील से अधिक दूरी पर स्थित है। नमूनों को टच-एंड-गो सैंपल अधिग्रहण प्रणाली (TAGSAM) तकनीक के द्वारा एकत्रित किया गया है।
• OSIRIS-REx अंतरिक्ष यान ने 8 सितंबर, 2016 को फ्लोरिडा के केप कैनवेरल एयर फोर्स स्टेशन से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। यह बेन्नू एस्टेरोइड पर 3 दिसंबर, 2018 को पंहुचा था।
चाँद पर सेलुलर नेटवर्क स्थापित करेगा नोकिया
• नासा ने चंद्रमा पर पहली बार सेलुलर नेटवर्क बनाने के लिए अपने भागीदार के रूप में नोकिया का चुनाव किया है। नोकिया पहली बार अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट और लो-पॉवर्ड एंड-टू-एंड LTE सोल्यूशन का निर्माण करेगा।
• नोकिया की इस चंद्र प्रणाली में एक LTE बेस स्टेशन, LTE यूसर उपकरण, RF एंटिना और उच्च-विश्वसनीयता संचालन और रखरखाव (O&M) नियंत्रण सॉफ्टवेयर शामिल होंगे।
• नासा वर्ष 2024 तक चंद्रमा पर पहली महिला और अगले पुरुष को उतारने की योजना बना रहा है। इस कार्यक्रम को अन्य अंतरिक्ष एजेंसियों द्वारा भी समर्थन दिया जाएगा।
FATF की “ग्रे लिस्ट”
• फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF), एक अंतर-सरकारी निकाय है. इसकी स्थापना 1989 में मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग को रोकने समेत अन्य संबंधित खतरों का मुकाबला करने हेतु स्थापित किया।
• ग्रे सूची में उन देशों को डाला जाता है, जो काले धन को वैध बनाना तथा टेरर फंडिंग हेतु जाने जाते है. ग्रे सूची में डाले गए देशों के ब्लैक लिस्ट होने का खतरा बना रहता है।
• ग्रे सूची में डालने के बाद उस देश को अंतरराष्ट्रीय संस्थानों और देशों से ऋण प्राप्त करने में बड़ी दिक्कत आती है। सूची में डालने के बाद देश को अंतरराष्ट्रीय व्यापार में कमी आती है तथा अर्थव्यवस्था कमजोर होती है।