साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 25 अप्रैल से 1 मई 2022

2684
current affairs in Hindi

PLAYING x OF y
Track Name
00:00

00:00


एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा

  • दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर, जो कि करीब 3 हजार 368 अरब रुपये के बराबर है, इतने में उन्होंने ट्विटर को खरीदने का ऐलान कर दिया है।
  • डील पूरी हो जाने के बाद एलन मस्क इसके मालिक हो जाएंगे और ट्विटर एक प्राइवेट कंपनी बन जाएगी।
  • ट्विटर को खरीदे जाने के सवाल पर एलन मस्क ने कहा है कि फ्री स्पीच के लिए ट्विटर का प्राइवेट होना बहुत जरूरी है। यही वजह है कि उन्होंने इसे खरीदने का निर्णय लिया है।
  • ट्विटर की बात करें तो इसका इस्तेमाल करने वाले 38 फीसदी यूजर्स युवा हैं।
  • एलन मस्क न केवल दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं, बल्कि वे टेस्ला कंपनी के सीईओ भी हैं। एलन मस्क ने स्पेसएक्स की भी स्थापना की थी।
  • अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को संपत्ति के मामले में एलन पीछे छोड़ चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका में एलन मस्क का जन्म हुआ था

नहीं रहीं दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला केन तनाका

  • केन तनाका जापान की रहने वाली थीं। बीते 19 अप्रैल को 119 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
  • केन तनाका के निधन की जानकारी जापान सरकार की ओर से गत 25 अप्रैल को जारी की गई।
  • केन तनाका का नाम वर्ष 2019 में दुनिया की सबसे उम्रदराज शख्स के रूप में गिनीज बुक में दर्ज हुआ था। उस वक्त केन तनाका की उम्र 116 वर्ष की थी।
  • केन के निधन के बाद अब फ्रांस की लुसीले रेनडोन (सिस्टर एंड्रे) दुनिया की सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गई हैं। उनकी उम्र 118 साल 79 दिन है।
  • जापान के दक्षिण-पश्चिम फुकुओका में 2 जनवरी 1903 को केन तनाका का जन्म हुआ था। वर्ष 1922 में उनकी शादी हुई थी और उनके चार बच्चे थे।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिजी पेय और चॉकलेट उन्हें बहुत पसंद था।

लिथुआनिया में एक नया भारतीय दूतावास खोलने के प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान किए जाने के बाद बाल्टिक क्षेत्र में भारत का यह प्रथम पूर्ण दूतावास बन जाएगा। लिथुआनिया में भारतीय दूतावास खोलने की इच्छा भारतीय अधिकारियों द्वारा वर्ष 2005 में भी जाहिर की गई थी।
  • लिथुआनिया ही वह पहला बाल्टिक देश था, जिसने कि भारत में साल 2008 में अपना दूतावास शुरू किया था।
  • लिथुआनिया बाल्टिक सागर के पूर्वी तट पर स्थित है और यह उत्तरी यूरोप में बसा है। इसकी राजधानी विनियस है और इंगिड्रा सिमोनित यहां के प्रधानमंत्री हैं। लिथुआनिया के राष्ट्रपति का नाम गीतानस नौसुदा है।
  • लिथुआनिया में यदि भारतीय दूतावास खुल जाता है, तो इससे लिथुआनिया के साथ भारत अपने राजनीतिक, आर्थिक एवं रणनीतिक रिश्ते का विस्तार कर पाएगा।

सैन्य खर्च के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर भारत

  • सैन्य खर्च को लेकर स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने बीते 25 अप्रैल को एक रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसमें यह जानकारी सामने आई कि सैन्य खर्च के मामले में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है। इस सूची में सबसे पहले स्थान पर अमेरिका, जबकि दूसरे स्थान पर भारत का पड़ोसी देश चीन है।
  • रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2021 में दुनियाभर में सैन्य खर्च1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का रहा, जो कि अब तक सबसे अधिक है।
  • वर्ष 2021 में अमेरिका ने सैन्य गतिविधियों पर 801 अरब डॉलर खर्च किए, जबकि 293 अरब डॉलर खर्च करके चीन इस मामले में दूसरे स्थान पर रहा। वर्ष 2020 से तुलना करने पर चीन का सैन्य खर्च7 प्रतिशत अधिक रहा है।
  • सैन्य खर्च के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर मौजूद भारत का सैन्य खर्च6 अरब डॉलर का रहा है, जो कि वर्ष 2020 की तुलना में 0.9 प्रतिशत अधिक है।
  • गौरतलब है कि भारत घरेलू हथियारों को प्रोत्साहित करने पर बल दे रहा है। वर्ष 2012 से अब तक भारत के सैन्य खर्च में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है।

आईपीएल में 6 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने शिखर धवन

  • विगत 25 अप्रैल को चेन्नई के खिलाफ आईपीएल 2022 में 38वें मैच के दौरान पंजाब टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने आईपीएल के इतिहास में 6,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल कर लिया।
  • आईपीएल में 6 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज विराट कोहली हैं। शिखर धवन ने 200 आईपीएल मैच भी पूरे कर लिए।
  • शिखर धवन ने आईपीएल में 6,000 रन 199 पारी में पूरे किए हैं। वहीं, विराट कोहली को 6 हजार रन पूरा करने के लिए 188 पारी की जरूरत पड़ी थी।
  • शिखर धवन के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई है। उनके 9,000 रन पूरे होने के साथ ही भारत की ओर से T-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वे तीसरे बल्लेबाज बन गए। पहले नंबर पर विराट कोहली, तो दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं।

महत्वपूर्ण दिवस एवं तिथियां

  • मजदूर दिवस, 1 मई- दुनियाभर में श्रमिकों के सम्मान में यह दिवस मनाया जाता है।
  • आयुष्मान भारत दिवस, 30 अप्रैल– गरीबों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्रोत्साहित करने और उन्हें बीमा लाभ प्रदान करने के दो लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यह दिवस हर वर्ष मनाया जाता है।
  • काम की जगह पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस, 28 अप्रैल– काम करने वाली जगह पर लोगों को सुरक्षा प्रदान करने एवं उनका स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के संबंध में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा यह दिवस हर वर्ष मनाया जाता है।
  • विश्व बौद्धिक संपदा दिवस, 26 अप्रैल– बौद्धिक संपदा के महत्व से लोगों को अवगत कराने के लिए यह दिवस हर वर्ष मनाया जाता है।
  • विश्व मलेरिया दिवस, 25 अप्रैल– मलेरिया बीमारी से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से हर वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं कई अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा यह दिवस मनाया जाता है।

नॉलेज बूस्टर

  • प्रख्यात अर्थशास्त्री सुमन बेरी को केंद्र सरकार ने किस पद पर नियुक्त किया है?- नीति आयोग का उपाध्यक्ष
  • चीन में हाल ही में बर्ड फ्लू के किस स्ट्रेन के साथ मानव संक्रमण का पहला मामला दर्ज किया गया है?- H3N8
  • संयुक्त राष्ट्र के पर्यटन निकाय से कौन सा देश हटा है?- रूस
  • बीते दिनों किस राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक कैंसर उपचार केंद्र का उद्घाटन किया गया है?- असम
  • जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा कौन-सी परियोजना को हाल ही में मंजूरी प्रदान की गई है?- 540 मेगावाट की क्वार जलविद्युत परियोजना
  • बीती 25 अप्रैल को भारत के किस महत्वपूर्ण अभियान ने 4 साल पूरे कर लिए?- उन्नत भारत अभियान0
  • कैबिनेट द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किस काम के लिए39 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है?- 2G मोबाइल साइटों को 4G में अपग्रेड करने के लिए
  • किस सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग संगठन ने वर्ष 2022 23 के लिए कृष्णन रामानुजम को अपना चेयरमैन नियुक्त किया है?- नैसकॉम
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा किसके लिए 820 करोड़ रुपये के अतिरिक्त वित्तीय समर्थन को स्वीकृति प्रदान की गई है?- भारतीय डाक भुगतान बैंक (IPPB)
  • बीते दिनों कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा किसके दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया गया है?- खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी
  • कांग्रेस के जिस वरिष्ठ नेता के शंकरनारायण का हाल ही में निधन हुआ है, वह कितने राज्यों के राज्यपाल रहे थे?- 6
  • रूस के किस खिलाड़ी ने सर्बिया ओपन टेनिस प्रतियोगिता का सिंगल्स खिताब जीता है?- आंद्रे रूबलेफ
  • न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में हर वर्ष 25 अप्रैल को कौन-सा दिवस मनाया जाता है?- एंजैक दिवस

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.