18th G20 Summit 2023, New Delhi

1507
G20 Summit 2023

PLAYING x OF y
Track Name
00:00

00:00


G20 Summit 2023, भारत की अध्यक्षता में भारत के नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 9 और 10 सितम्बर 2023 को 18 वां शिखर सम्मेलन उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस सम्मेलन की शुरुआत हुई और कई अहम फैसले लिए गए। भारत का G20 शिखर सम्मेलन2023में विश्व को संदेश – “वसुधैव कुटुम्बकमयाएक पृथ्वी · एक कुटुंब · एक भविष्य

G20 Summit 2023  के लोगो में भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रंग शामिल थे और साथ ही भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल और पृथ्वी ग्रह को शामिल किया गया जो चुनौतियों के साथ विकास को दर्शाता है, G20 शिखर सम्मेलन2023 का लोगो और थीम भारत की अध्यक्षता का संदेश प्रदर्शित करते है, जो विश्व में सभी के लिए निष्पक्ष और समान विकास की कोशिश को दर्शाता है।

G20 शिखर सम्मेलन 2023:  

G20 Summit आर्थिक सहयोग का मंच है, G20 का गठन 1999 में किया गया। यह सम्मेलन विश्व के आर्थिक समृद्धि और विकास के महत्वपूर्ण निर्णय लेने का एक मंच है। इस सम्मेलन में आर्थिक और सामाजिक मुद्दो पर चर्चा होती है और आर्थिक सहयोग के माध्यम से विश्व की आर्थिक स्थिति को सुधारने का प्रयास किया जाता है। भारत 1 दिसम्बर 2022 से 30 नवम्बर 2023 तक  G20 Summit 2023 की अध्यक्षता करेगा।    

G20 शिखर सम्मेलन 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, “हेवम लोकसा हितमुखे ति, अथ इयम नातिसु हेवम” इन पंक्तियों का जिक्र किया जिसका अर्थ मानवता का कल्याण और सुख सदा सुनिश्चित किया जाय है।   

यह पंक्तियाँ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला के अशोक स्तंभ पर अंकित है, जिसे दिल्ली-टोपरा स्तंभ के नाम से भी जाना जाता है। इस शिलालेख को प्राकृत भाषा में लिखा गया है, जो कि पाली और संस्कृत भाषा का मिश्रण है।   

G20 Delhi Summit के कुल तीन सत्र हुए, दो सत्र (वन अर्थ और वन फैमिली) और एक सत्र (वन फ्यूचर) G20 शिखर सम्मेलन के घोषणा पत्र मे अफ्रीकन यूनियन को स्थायी स्दस्यता प्राप्त हुई।

2023 G20 Summit में G20 देशो ने अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया। G20 में अफ्रीकी संघ की सदस्यता वैश्विक व्यापार , वित्त और निवेश को नई दिशा का अवसर प्रदान करेगी।

G20 Summit 2023 में शामिल देश: 

G20 सम्मेलन में शामिल देश भारत, अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजिल, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इन्डोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, कोरिया गणराज्य, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्कियेयूनाइटेड किंगडम, सयुक्त राज्य अमेरिकायूरोपीय संघ   

G20 Meeting 2023 का आयोजन भारत में  

G20 Meeting 2023 की अध्यक्षता भारत 1 दिसम्बर 2022 से 30 नवम्बर 2023 तक करेगा। G20 लोगो भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रंगों केसरिया, सफेद, और हरे एव नीले रंग से प्रेरित है। इसमें भारत  के राष्ट्रीय पुष्प कमल को पृथ्वी ग्रह के साथ शामिल किया गया है जो चुनौतियों के साथ विकास को दर्शाता है। G20 लोगो के नीचे देवनागरी लिपि में भारत लिखा है। 

G20 2023 का विषय – “वसुधैव कुटुम्बकम” या “एक पृथ्वी · एक कुटुंब · एक भविष्य 

G20 2023 का लोगो और विषय (थीम) एक साथ भारत की G20 अध्‍यक्षता का एक सशक्‍त संदेश देते हैं, जो दुनिया में सभी के लिए न्यायसंगत और समान विकास के प्रयास को दर्शाता है 

G20 शिखर सम्मेलन, नई दिल्ली  

G20 Delhi Summit के कुल तीन सत्र हुए, दो सत्र (वन अर्थ और वन फैमिली) और एक सत्र (वन फ्यूचर) G20 Delhi Summit के घोषणा पत्र मे अफ्रीकन यूनियन को स्थायी स्दस्यता प्राप्त हुई। 2023 G20 Summit भारत के नई दिल्ली के प्रगति मैदान  मे 9 और 10 सितम्बर 2023 को 18 वे शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया यह पहला शिखर सम्मेलन था जब भारत ने G20 देशो के शिखर सम्मेलन की मेजबानी की।

G20 शिखर सम्मेलन 2023 के मेहमान  

2023 G20 Summit के सदस्य 

  1. नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री भारत  
  2. अल्बर्टों फर्नाडीज राष्ट्रपति अर्जेंटीना  
  3. एंथनी अल्बनीज, प्रधानमंत्री आस्ट्रेलिया  
  4. लुइज़ इनासियों लूला डी सिल्वा, राष्ट्रपति ब्राज़ील  
  5. जस्टिन पियरे जेम्स टूडो, प्रधानमंत्री कनाडा  
  6. शी जिनपिंग, राष्ट्रपति चीन  
  7. इमैनुएल मैक्रो, राष्ट्रपति फ्रांस  
  8. ओलाफ स्कोलज, चांसलर जर्मनी  
  9. जोको विडोड, राष्ट्रपति इन्डोनेशिया 
  10. जारजिया मेलोनी , प्रधानमंत्री इटली  
  11. फुमीओ किशीदा , प्रधानमंत्री जापान  
  12. आंटट्रेश मैनुअल लोपेज ओब्राडोर 
  13. यू सुक येओल , राष्ट्रपति कोरिया गणराज्य  
  14. व्लादिमीर पुतिन , राष्ट्रपति रूस  
  15. सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद , किंग सऊदी अरब  
  16. सीरिल रामफोसा , राष्ट्रपति दक्षिण अफ़्रीका 
  17. रेसेप तैयप एद्रोआन ,राष्ट्रपति तुर्किये  
  18. ऋषि सुनक , प्रधानमंत्री यूके  
  19. जोसेफ आरबाइडेन जूनियर , राष्ट्रपति अमेरिका  
  20. चालर्स मिशेल , अधयक्ष यूरोपीय परिषद , यूरोपीय संघ  
  21. उर्सुला वाँन डेर लेयन , अध्यक्ष यूरोपीय आयोग , यूरोपीय संघ   

2023 G20 Summit के आमंत्रित सदस्य  

  1. शेख हसीना, प्रधानमंत्री बांग्लादेश  
  2. अब्देल फतह सईद हुसैन अल सीसी , राष्ट्रपति मिस्र 
  3. प्रविन्द कुमार जगन्नाथ , प्रधानमंत्री मौरिशस  
  4. मार्क रूट , प्रधानमंत्री नीदरलैंड  
  5. बोला अहमद टीनूबू , राष्ट्रपति नाइजीरिया  
  6. सुल्तान हैथम बिन तारिक , ओमान  
  7. ली सीन लूंग, प्रधानमंत्री सिंगापुर 
  8. पेड्रो सांचेज़ , प्रधानमंत्री स्पेन  
  9. शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान , राष्ट्रपति  संयुक्त अरब अमीरात  

2023 G20 Summit के मुख्य उदेश्य  

G20 Summit 2023 के मुख्य उदेश्य विश्व अर्थव्यवस्था के विकास और सुरक्षा को सुनिश्चित करना  और सम्मेलन के माध्यम से विश्व के प्रमुख आर्थिक देश और अंतर्राष्ट्रीय संगठन एक साथ मिलकर विभिन मुद्दो पर चर्चा कर समस्या के समाधान का प्रयास करते है।

आर्थिक सहयोग 

2023 G20 Summit में देशों के बीच आर्थिक सहयोग को बढ़ाना एक महत्वपूर्ण उद्देश्य था तथा इसके अन्तर्गत आर्थिक सहयोग के क्षेत्र जैसे: वित्तीय सेक्टर, व्यापार, और नौकरिया पर चर्चा की गयी।

वित्तीय स्थिरता  

2023 G20 Summit सम्मेलन में वित्तीय स्थिरता और बैंकिंग मुद्दो पर चर्चा कर वित्तीय सिस्टम को मजबूत बनाने और आर्थिक संकटों से निपटने का प्रयास किया गया।

पर्यावरणीय सुरक्षा  

G20 Summit में पर्यावरण सुरक्षा भी एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है जिसके अन्तर्गत प्राकृतिक संसाधनो की रक्षा और प्रदूषण नियंत्रण , जलवायु परिवर्तन पर चर्चा की गयी।

साईबर सुरक्षा  

साईबर सुरक्षा भी G20 summit (G20 सम्मेलन) का एक प्रमुख उद्देश्य है इसके अन्तर्गत आतंकवाद और साईबर सुरक्षा जैसे मुद्दो पर चर्चा की गयी।

अंतर्राष्ट्रीय संबंध  

G20 summit (G20 शिखर सम्मेलन) अंतर्राष्ट्रीय संबंध को और मजबूत बनाता है और के बीच के सहयोग के माध्यम से विश्व शांति की स्थापना करता है।

G20 Delhi Summit के महत्वपूर्ण तथ्य  

अफ्रीकी संघ को स्वीकृति

G20 Delhi Summit में G20 देशों ने अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया। G20 Summit में अफ्रीकी संघ की सदस्यता वैश्विक व्यापार , वित्त और निवेश को नई दिशा का अवसर प्रदान करेगी।

वैश्विक जैव ईधन गठबंधन 

इस गठबंधन का उद्देश्य जैव ईधन अपनाने को बढ़ावा देना है , इस पहल का लक्ष्य जैव ईधन को ऊर्जा संक्र्मण के प्रमुख घटक के रूप में स्थापित कर रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।

भारत मध्य पूर्व यूरोप आर्थिक गलियार 

भारत मध्य पूर्व यूरोप आर्थिक गलियारा की स्थापना के लिए भारत, अमेरिका, सऊदी अरब, यूरोपीय संघ, संयुक्त अरब अमीरात, फ्राँस, जर्मनी और इटली की सरकारों के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए। 

G20 Summit 2023 के मेहमानो को भारत का तोहफा  

भारत ने सफलतापूर्वक G20 Summit 2023 की अध्यक्षता की। अमेरिका सहित G20 Summit के सभी सदस्य देशों ने भारत के मेहमान नवाजी की प्रशंशा की है। भारत सरकार द्वारा G20 शिखर सम्मेलन 2023 में शामिल सभी मेहमानो को विशेष गिफ्ट्स दिए गए जिसमे बनारसी साड़ी , कनौज का इत्र , दार्जिलिंग की चाय , कश्मीर का केसर , खादी स्कार्फ , पश्मीना स्टाल , G20 डाक टिकट और सिक्के भी इनमें शामिल थे। ये सभी वस्तुएँ भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओ को दर्शाती है इनमें से कुछ उत्पाद हमारे देश की अनूठी जैव विविधता को दर्शाती है। 

निष्कर्ष 

G20 Summit 2023 का आयोजन भारत के नई दिल्ली में हुआ और सम्मेलन की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई जो भारत के लिए गर्व की बात है। G20 शिखर सम्मेलन 2023 के लोगो और विषय (थीम) एक साथ भारत की G20 अध्‍यक्षता का एक सशक्‍त संदेश देते हैं, जो दुनिया में सभी के लिए न्यायसंगत और समान विकास के प्रयास को दर्शाता है। इस सम्मेलन में विश्व के कई बड़े नेता शामिल हुए और आर्थिक सुधार, साइबर सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, वित्तीय मुद्दे जैसे अनेक महत्वपूर्ण और ग्लोबल मुद्दो पर चर्चा की। G20 Summit 2023 भारत के लिए एक सुनहरा मौका था विश्व के सामने अपने आथित्य और नेतृत्व को दर्शाने का। यह सम्मेलन सफलताओं और उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा जो भारत के सफल नेतृत्व को दर्शाता है।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.