10वीं और 12वीं के बाद इंडियन रेलवे में बनाए अपना करियर

12131
10वीं और 12वीं के बाद इंडियन रेलवे

भारतीय रेलवे का इतिहास काफी पुराना है। देश के कोने- कोने को एक- दूसरे से जोड़ने में रेलवे का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश भर के विभिन्न हिस्सों को आपस में जोड़ने और रोजना कई लाख यात्रियों के अलावा बड़ी मात्रा में आवश्यक सामानों की ढुलाई करने का श्रेय भी रेल प्रणाली को जाता है। भारतीय रेलवे के बढ़े हुए दायरे के साथ- साथ यहां करियर का दायरा भी काफी बढ़ गया है। भरतीय रेलवे में भर्तियां अब सिर्फ ग्रेजुएशन नहीं बल्कि 10वीं और 12वीं के बाद भी होने लगी हैं। ऐसे में अगर आप भी इंडियन रेलवे में नौकरी पाना चाहते हैं, तो 10वीं और 12वीं के बाद ट्राई कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि भारतीय रेलवे में 10वीं और 12वीं के बाद कैसे हैं करियर के ऑप्शन

10वीं के बाद

10वीं की बोर्ड परीक्षा के बाद रेलवे में निकलने वाली भर्तियों पर ध्यान दिया जा सकता है। रेलवे में बहुत सी ऐसी भर्तियां निकलती हैं, जिसमें 10वीं पास लोगों को भी रखा जाता है। इसमें टिकट कलेक्टर के लिए भी भर्तियां निकलती हैं। इसके लिए जरुरत होती है, रेलवे की परीक्षाओं को पास करने की। रेलवे इसके लिए पहले तो आवेदन निकालता है, जिसमें इच्छुक उम्मीदवार फॉर्म भरते हैं और इसी तैयारी कर परीक्षा में बैठते हैं। ये भर्तियां रेलवे में विभिन्न जोनल द्वारा निकाली जाती हैं। 10वीं के बाद इन पोस्ट पर कर सकते हैं अप्लाई।

  1. टिकट कलेक्टर
  2. कर्मशियल क्लर्क
  3. अकाउंटस क्लर्क
  4. टिकट एग्जामिनर
  5. ट्रेन क्लर्क
  6. जूनियर क्लर्क

इन सभी पदों पर नौकरी पाने के लिए मैट्रिक में 50 फीसदी नंबर आना आनिवार्य होता है। साथ ही इसकी उम्र सीमा भी 18 से 30 साल तक की होती है। उम्र सीमा रिजर्वेशन वालों के लिए अलग भी हो सकते हैं।

12वीं के बाद

करीब 14 लाख कर्मचारियों के साथ भारतीय रेलवे देश का सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला क्षेत्र हैं। रेलवे मे ज्यादातर लोग 12वीं पास करने के बाद अप्लाई करते हैं। क्योंकि इसके बाद लोगों को ज्यादा अच्छी सैलरी और सभी सुख- सुविधाएं जो मिलती हैं।  12वीं पास वालों के लिए प्रथम श्रेणी या द्वितीय श्रेणी में पास होना जरूरी होता है। साथ 12वीं में गणित, भौतिक विज्ञान या रसायन विज्ञान का होना भी अनिवार्य होता है। 12 वीं बाद इन पदों की भर्तियों पर अप्लाई किया जा सकता है।

  1. लोअर डिविजन क्लर्क
  2. रेलवे टिकट कलेक्टर
  3. स्टेशन मास्टर
  4. रेलवे कॉन्सटेबल
  5. इंजन ड्राइवर
  6. सिग्नल मेंटेनेंस
  7. टाइपिस्ट इत्यादि

12वीं पास करने के बाद ज्यादातर पदों के लिए उम्र की सीमा 17 साल से 21 साल की होती है। कई पदों में उम्र सीमा ज्यादा भी होती है। रेलवे की सारी भर्तियां देश के 19 शहरों में स्थित 19 रिक्रूटमेंट बोर्ड्स की ओर से जारी किए जाते हैं। इनमें से सभी की अपनी अलग- अलग वेबसाइट होती है। 12 वीं पास युवाओं के लिए स्पेशल क्लास रेलवे ऑपरेंटिस परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल सकता है। सफल प्रत्याशियों को चार वर्षीय इंजीनियरिंग कोर्स के साथ रेलवे से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान भी प्रदान किया जाता है।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.