साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 7 मार्च से 13 मार्च 2022

1406
current affairs in Hindi

PLAYING x OF y
Track Name
00:00

00:00


 पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा

  • भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बीते 10 मार्च को पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा कर दी गई।
  • उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 403 में से 273 सीटों पर विजय हासिल हुई, जो कि पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले 49 कम रही। समाजवादी पार्टी को चुनाव में 125, कांग्रेस को 2 और बहुजन समाज पार्टी को 1 सीट हासिल हुई।
  • पंजाब में आम आदमी पार्टी को 117 में से 92 सीटें हासिल हुईं, जो कि पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 72 अधिक हैं। यहां कांग्रेस को 18, अकाली दल को 4 और भाजपा को 2 सीटें हासिल हुईं।
  • उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को 70 में से 47 सीटों पर जीत मिली, जो कि पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 10 कम रही। यहां कांग्रेस को 19 और बहुजन समाज पार्टी को 2 सीटों पर विजय हासिल हुई।
  • गोवा में भारतीय जनता पार्टी को 40 में से 20 सीटों पर जीत नसीब हुई, जो कि पिछले साल की तुलना में 7 अधिक रही। यहां कांग्रेस को 12, आम आदमी पार्टी को 3 और तृणमूल कांग्रेस को 2 सीटों पर विजय मिली।
  • मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 32 सीटों पर विजय मिली, जो कि पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 11 अधिक रही। मणिपुर में एनपीपी को 7, जेडीयू को 6 और कांग्रेस को 5 सीटों पर जीत मिली।

गैर मित्र देशों की सूची रूस ने की जारी

  • रूस और यूक्रेन के पीछे चल रहे युद्ध के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तरफ से उन देशों एवं क्षेत्रों की सूची जारी कर दी गई है, जिनके रूस से दोस्ताना संबंध नहीं हैं।
  • रूस ने जिन गैर मित्र देशों की सूची जारी की है, उनमें शामिल देशों के नाम हैं- संयुक्त राज्य अमेरिका, यूक्रेन, कनाडा, यूरोपीय संघ के देश, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम, जिसमें जर्सी, ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड्स, एंगुइला और जिब्राल्टर भी शामिल हैं, मोंटेनेग्रो, ताइवान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, माइक्रोनेशिया, सिंगापुर, नॉर्वे, दक्षिण कोरिया, सैन मरिनो, जापान, उत्तर मैसेडोनिया, आइसलैंड, मोनाको, लिकटेंस्टीन, एंडोरा और अल्बानिया शामिल हैं।
  • रूस ने यह प्रतिबंध इसलिए लगाया है, क्योंकि इन देशों द्वारा रूस की तरफ से यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने के बाद रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।

अध्ययन में अमेजन वर्षा वन को लेकर चिंता बढ़ाने वाला खुलासा

  • अमेजन वर्षा वन को लेकर एक अध्ययन बीते दिनों नेचर क्लाइमेट चेंज जर्नल में प्रकाशित हुआ है, जिसमें यह बताया गया है कि अमेजन वर्षा वन का करीब 75 फ़ीसदी हिस्सा धीरे-धीरे खत्म होने की ओर बढ़ चला है।
  • ऐसा होने से न केवल अमेजन वर्षा वन में मौजूद जैव विविधता बुरी तरीके से प्रभावित होगी, बल्कि कार्बन को अवशोषित करने की इसकी क्षमता पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।
  • ऐसा होने से दुनियाभर में जलवायु में भी अभूतपूर्व परिवर्तन आने की आशंका है।
  • अमेजन वर्षा वन को धरती के फेफड़े के नाम से भी जाना जाता है, जो कि दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में एक बहुत ही विशाल उष्णकटिबंधीय वर्षा वन है।
  • अमेजन वर्षा वन को सबसे अधिक खतरा वनों की कटाई की वजह से है।
  • गौरतलब है कि अमेजन वर्षा वन में दुनिया भर की करीब 30% प्रजातियां मौजूद हैं।

फीचर फोन के लिए आरबीआई की ओर से जारी किया गया यूपीआई आधारित पेमेंट प्रोडक्ट

  • भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से UPI123Pay नाम से फीचर फोन के लिए यूपीआई पर आधारित पेमेंट प्रोडक्ट को जारी किया गया है।
  • साथ ही डिजीसाथी के नाम से डिजिटल पेमेंट्स के लिए 24 * 7 हेल्पलाइन को भी जारी किया गया है।
  • जो यूजर्स अपने फीचर फोन से इस यूपीआई पेमेंट प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहेंगे, उन्हें इसके लिए अपने मोबाइल नंबर एवं बैंक अकाउंट को लिंक करना पड़ेगा।
  • इसकी खासियत यह है कि इससे पेमेंट करने के लिए यहां इंटरनेट की आवश्यकता नहीं होगी।
  • यूपीआई पेमेंट प्लेटफॉर्म की बात करें, तो भारत में इसका आरंभ वर्ष 2016 में हुआ था। इसका इस्तेमाल करने के लिए अब तक स्मार्टफोन की आवश्यकता पड़ती थी, लेकिन आरबीआई ने बीते दिसंबर में ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि बहुत जल्द उसकी ओर से फीचर फोन के लिए भी यूपीआई लांच की जाएगी।

सुषमा स्वराज पुरस्कार शुरू करने का हरियाणा सरकार का ऐलान

  • हरियाणा सरकार की तरफ से सुषमा स्वराज पुरस्कार शुरू किए जाने का ऐलान बजट पेश करने के दौरान किया गया है।
  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह घोषणा की है।
  • यह पुरस्कार महिलाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर जीवन के अलग-अलग हिस्सों में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं योगदान को सम्मान देने के लिए आरंभ किया जा रहा है।
  • सुषमा स्वराज पुरस्कार हासिल करने वाली महिला को 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त होगी और साथ में एक प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।
  • सुषमा स्वराज भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता थीं और नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल वर्ष 2014 से 2019 के दौरान उन्होंने विदेश मंत्री का प्रभार भी संभाला था।
  • सुषमा स्वराज के नाम महज 25 वर्ष की उम्र में 1977 में हरियाणा में सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री बनने का रिकॉर्ड भी दर्ज रहा।
  • सुषमा स्वराज 7 बार संसद की सदस्य चुनी गई थीं। साथ ही 3 बार विधानसभा का सदस्य भी जनता ने उन्हें चुना था।

महत्वपूर्ण दिवस एवं तिथियां

  • सीआईएसएफ का स्थापना दिवस, 10 मार्च- वर्ष 1969 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अधिनियम, 1968 के अंतर्गत CISF की स्थापना हुई थी, जो कि गृह मंत्रालय के तहत काम करता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, 8 मार्च- महिलाओं के प्रति सम्मान और उनके अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह दिवस हर साल मनाया जाता है।
  • विश्व किडनी दिवस, मार्च का दूसरा गुरुवार– किडनी की तेजी से बढ़ रही बीमारियों के मामलों को रोकने एवं इसके बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर वर्ष यह दिवस मनाया जाता है।
  • नो स्मोकिंग डे, मार्च का दूसरा बुधवार– सिगरेट के साथ अन्य तंबाकू उत्पादों के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से वर्ष 1984 से यह दिवस हर साल मनाया जाता रहा है।

नॉलेज बूस्टर

  • ऋषभ पंत को किस कंपनी द्वारा अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है?- डीटीएच ब्रांड d2h
  • अमेरिका ने हाल ही में किस देश से गैस, तेल एवं कोयले के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है?- रूस
  • संजीव कपूर किसके नए सीईओ बने हैं?- जेट एयरवेज
  • मुकुल आर्य, जिनका हाल ही में निधन हुआ है, वे किस देश में भारत के राजदूत थे?- फिलिस्तीन
  • विद्या बालन को किस कंपनी की ओर से अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है?- भारतीय एक्सा लाइफ इंश्योरेंस
  • ईरान ने पृथ्वी की निचली कक्षा में अपने कौन-से दूसरे उपग्रह को प्रक्षेपित किया है?- नूर-2
  • रफीक तरार, जिनका हाल ही में निधन हुआ है, वे किस देश के राष्ट्रपति रहे थे? पाकिस्तान
  • किस देश को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स द्वारा इस बार भी ग्रे सूची में बरकरार रखा गया है?- पाकिस्तान
  • रूस ने किस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अपने देश में पूरी तरीके से प्रतिबंधित कर दिया है?- फेसबुक
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किस राज्य में 33 प्रतिशत सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण देने का ऐलान किया गया है?- त्रिपुरा
  • घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों से किस पूर्व भारतीय गेंदबाज द्वारा संन्यास लेने का ऐलान किया गया है?- एस श्रीसंत

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.