लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ
- उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत के बाद योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च, 2022 को लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली।
- लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद की शपथ उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिलाई।
- पिछली बार की तरह इस बार भी उत्तर प्रदेश में दो उप मुख्यमंत्री बने हैं। उप मुख्यमंत्री के तौर पर केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने शपथ ली।
- योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में 16 कैबिनेट मंत्री शामिल किए गए हैं। इनके अलावा मंत्रिमंडल में 14 स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री हैं और 20 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली है।
- योगी मंत्रिमंडल में गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी रहे अरविंद कुमार शर्मा को भी मंत्री बनाया गया है।
- योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहली बार वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से पांच बार सांसद रह चुके हैं।
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का भारत ने किया सफल परीक्षण
- सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का 23 मार्च 2022 को भारत ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में सफल परीक्षण किया।
- अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि अपने लक्ष्य पर इस विस्तारित दूरी की मिसाइल ने बेहद सटीकता के साथ प्रहार किया।
- ब्रह्मोस की यह खासियत है कि यह अधिक घातक होती है और बहुत दूर तक यह दुश्मन को चोट पहुंचाने में भी सक्षम होती है।
- क्रूज मिसाइल को जेट इंजन से उड़ान के लिए ऊर्जा मिलती है। सबसोनिक गति से ही यह अपनी उड़ान भरती है।
- क्रूज मिसाइल की यह खासियत भी होती है कि यह सेल्फ प्रोपेल्ड होती है।
- ब्रह्मोस मिसाइल को भारत ने रूस की मदद से विकसित किया है और आवाज की गति से भी तीन गुना तेज 2.8 मैक की गति से यह उड़ान भरती है।
- ब्रह्मोस की यह खासियत है कि रडार को चकमा देने में तो यह समर्थ है ही, साथ ही एक बार टारगेट लॉक कर देने पर यह अपने दुश्मन को मार गिरा कर ही दम लेती है।
22 मार्च को मनाया गया 110वां बिहार दिवस
- भारत में ब्रिटिश सरकार ने वर्ष 1912 में 22 मार्च को ही बंगाल से अलग करके बिहार को राज्य बनाया था और तभी से बिहार 22 मार्च को अपना स्थापना दिवस मनाता रहा है।
- इस वर्ष 22 मार्च को बिहार ने अपना 110वां स्थापना दिवस मनाया है, जिससे कि बिहार दिवस के रूप में जाना जाता है।
- वर्ष 2022 के लिए बिहार दिवस की थीम जल, जीवन, हरियाली रखी गई है। बिहार दिवस के मौके पर बिहार में सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा कर दी गई थी। साथ ही बिहार की राजधानी पटना में स्थित गांधी मैदान और श्रीकृष्ण स्मारक में बिहार के 110वें स्थापना दिवस के अवसर पर 22 मार्च से 24 मार्च तक बड़े पैमाने पर कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
- वर्ष 1936 में 1 अप्रैल को बिहार से उड़ीसा को अलग करके इसे एक राज्य बना दिया गया था। साथ ही 1956 में 1 नवंबर को राज्य पुनर्गठन की सिफारिश के आधार पर बिहार के पूर्णिया जिले के इस्लामपुर और पुरुलिया जिले को पश्चिम बंगाल में मिला दिया गया था।
- इसके अलावा 15 नवंबर, 2000 को बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य का गठन हुआ था।
बोइंग 737 विमान चीन में हुआ क्रैश
- चीन में बीते 21 मार्च को बोईंग 737 विमान क्रैश हो गया, जिसमें 132 यात्री सवार थे। इनमें से 123 यात्री थे, जबकि नौ क्रू मेम्बर्स थे।
- MU Boeing 737 एयरक्राफ्ट चीन के गुआंग्शी इलाके के वुझोऊ शहर के नजदीक पहाड़ों के बीच में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
- इस विमान ने दक्षिण पश्चिम चीन के युन्नान प्रान्त के कनमिंग शहर के चन्ग्शुई हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।
- ग्वांगडोंग प्रान्त में स्थित गुआंगझोउ इसकी मंजिल थी, जहां इसे दोपहर 3 बजे पहुंचना था, मगर 1:15 बजे उड़ान भरने वाला यह विमान कुछ ही समय के अंदर क्रैश हो गया।
- यह विमान हालांकि ज्यादा पुराना नहीं था और जून 2015 में ही एयरलाइंस में इसे शामिल किया था। यह विमान चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का था, जो कि चीन की तीन प्रमुख एयरलाइंस कंपनियों में से एक है।
महत्वपूर्ण दिवस एवं तिथियां
- आयुध निर्माण दिवस, 18 मार्च– कोलकाता के कोसीपोर में स्थित भारत की सबसे पुरानी आयुध निर्माणी ने 18 मार्च, 1802 को ही काम करना शुरू किया था।
- विश्व गौरैया दिवस, 20 मार्च- गौरैया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है।
- अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस, 21 मार्च- वनों के महत्व के बारे में लोगों को बताने और इनके संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है।
- विश्व जल दिवस, 22 मार्च- जीवन के लिए जल के संचय की आवश्यकता के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है।
- शहीद दिवस, 23 मार्च- भारत के तीन महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को 23 मार्च, 1931 को फांसी पर लटका दिया गया था और तभी से इस बलिदान को याद करने के लिए यह दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- विश्व मौसम विज्ञान दिवस, 23 मार्च- दुनिया के लिए वर्तमान समय में मौसम विज्ञान के महत्व के बारे में लोगों को बताने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
- असम राइफल्स का स्थापना दिवस- 24 मार्च– ब्रिटिश राज के तहत 1835 में इसी दिन भारत के सबसे पुराने अर्धसैनिक बल असम राइफल्स की स्थापना हुई थी।
- विश्व टीबी दिवस, 24 मार्च- बेहद संक्रामक बीमारी ट्यूबरक्लोसिस के बारे में लोगों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है।
- गुलामी एवं ट्रांसअटलांटिक स्लेव ट्रेड के पीड़ितों को याद करने का अंतरराष्ट्रीय दिवस, 25 मार्च– यह इतिहास में मानव अधिकारों का सबसे बड़ा उल्लंघन था और इसी की याद में इस दिवस को वर्ष 2007 से मनाया जाता रहा है।
नॉलेज बूस्टर
- भारत ने हाल ही में किस देश के साथ 6 समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?- जापान
- बंगाल फिल्म इंडस्ट्री के किस मशहूर अभिनेता का कुछ दिनों पहले निधन हुआ है?- अभिषेक चटर्जी
- चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना नया कप्तान किन्हें बनाया है? रविंद्र जडेजा
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर किन्होंने शपथ ली है?- पुष्कर सिंह धामी
- टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने का गौरव ऑस्ट्रेलिया के किस खिलाड़ी को हासिल हुआ है?- स्टीव स्मिथ
- किस टेनिस खिलाड़ी ने सिर्फ 25 साल की उम्र में खेल से संन्यास लेकर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है?- एश्ले बार्टी
- अमेरिका के किस प्रख्यात गणितज्ञ ने एबेल पुरस्कार 2022 जीता है?- डेनिस पार्नेल सुलिवन
- भारतीय मूल की किस कंपनी को फीफा विश्व कप 2022 की स्पॉन्सरशिप मिली है?- Byju’s
- पृथ्वी के सौरमंडल के बाहर कितने ग्रहों की खोज नासा ने की है?- 65
- भरतपुर जिले में स्थित केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में किस राज्य द्वारा हाल ही में अफ्रीका की बोमा तकनीक का इस्तेमाल किया गया है?- राजस्थान
- को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के लिए किस बैंक द्वारा आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ साझेदारी की गई है?- आईसीआईसीआई बैंक
- पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की ओर से हाल ही में किस मिशन को लांच किया गया है?- डीप ओशन मिशन