साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 28 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2020

1345
current affairs in Hindi


अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जज के हेतु एमी कोनी बैरेट हुई नामित

  • 26 सितम्बर 2020 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एमी कोनी बैरेट को सुप्रीम कोर्ट के नए न्यायधीश के रूप में नामित किया है। यह पद पूर्व न्यायाधीश रूथ बाडेर गिन्सबर्ग के निधन के बाद से रिक्त था।
  • राष्ट्रपति से नामित होने के बाद इस पद के लिए एमी कोनी बैरेट को अमेरिकी सीनेट की मंजूरी मिलना जरुरी है।अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति लाइफटाइम के लिए होती है, यहाँ जजों की रिटायरमेंट की कोई उम्र सीमा नहीं होती है।
  • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में 9 जज होते हैं। किसी महत्वपूर्ण फैसले के वक्त यदि इनकी राय 4-4 में विभाजित हो जाती है, तो सरकार द्वारा नियुक्त जज का वोट निर्णायक माना जाता है।

केरल को मिला संयुक्त राष्ट्र इंटर -एजेंसी टास्क फोर्स (UNIATF) पुरस्कार

  • 24 सितंबर, 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेयस ने गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए केरल को संयुक्त राष्ट्र इंटर-एजेंसी टास्क फोर्स (UNIATF) 2020 पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है।
  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा यह पुरस्कार वर्ष 2019 के दौरान मानसिक स्वास्थ्य, NCD (गैर-संचारी रोग) के नियंत्रण और रोकथाम आदि में किये गये विशेष प्रयासों के लिए दिया जाता है।
  • केरल ने जीवनशैली संबंधी बीमारियों के नियंत्रण तंत्र और आबादी के एक बड़े हिस्से को प्रदान की गई मुफ्त सेवाओं और उपचार के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया है।
  • केरल राज्य का स्वास्थ्य मंत्रालय दुनिया भर में बेहतरीन सात स्वास्थ्य मंत्रालयों में से एक है।

महाराष्ट्र में कांगो बुखार का प्रसार

  • कांगो बुखार यानी क्राइमियन कांगो हेमोरेजिक फीवर (CCHF) एक टिक या किलनी जनित वायरल बीमारी है। जो एक पशु के द्वारा दूसरे पशु को फैलता है।
  • मनुष्य में कांगो बुखार का प्रसार संक्रमित पशु के मांस खाने से या उसके संपर्क में आने से होता है। कांगो बुखार का अभी कोई इलाज उपलब्ध नहीं है। कोरोना की ही तरह इसके भी केवल लक्षणों का उपचार किया जाता है।
  • कांगो बुखार के लक्षण बुखार, सिर व मांसपेशियों में दर्द , चक्कर आना, आंखों मे जलन, रोशनी से डर लगाना आदि हैं। डॉक्टर्स के अनुसार इस बीमारी से पीड़ित पशुओं या मनुष्यों के लिए कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।
  • गुजरात के कुछ जिलों में लोग इस बुखार से पीड़ित हैं, गुजरात सीमा से सटे होने के कारण महाराष्ट्र के कुछ जिलों में इसके फैलने का खतरा है।

JIMEX 2020

  • जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल (JMSDF) तथा भारतीय नौसेना के संयुक्त युद्धाभ्यास को JIMEX के नाम से जाना जाता है। यह युद्धाभ्यास 28 सितंबर, 2020 को अरब सागर में सम्पन्न हुआ।
  • यह भारत तथा जापान के बीच चौथा JIMEX युद्धाभ्यास था। जिसका नेतृत्व CCF2 एवं FOCWF ने किया था। JIMEX 2020 का प्रारूप ‘कोई संपर्क नहीं’ था।
  • JIMEX 2020 एक समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास है, जो दोनों देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास को और बढ़ाने में मदद करेगा और दोनों देशो के बीच मित्रता के बंधन को मजबूत करेगा।

भारत में कोविड -19 वैक्सीन वेब पोर्टल तथा नेशनल क्लिनिकल रजिस्ट्री की शुरुवात

  • 28 सितंबर, 2020 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने ICMR (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) के कोविड -19 वैक्सीन वेब पोर्टल तथा राष्ट्रीय नैदानिक रजिस्ट्री (नेशनल क्लिनिकल रजिस्ट्री) का उद्घाटन किया है।
  • कोविड -19 वैक्सीन वेब पोर्टल भारत के साथ-साथ विदेशों को भी कोरोना वायरस वैक्सीन के विकास से संबंधित सारी महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा।
  • राष्ट्रीय नैदानिक रजिस्ट्री देश के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कोविड -19 रोगियों के व्यवहार, नैदानिक और प्रयोगशाला जांच, और प्रबंधन प्रोटोकॉल के बारे में सारे महत्त्वपूर्ण आंकड़े/ डाटा एकत्र करेगी।

वोडाफोन के भारत सरकार के खिलाफ पूर्वव्यापी कर मामले में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय की मुहर

  • हेग(नीदरलैंड) स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने वोडाफोन को लंबे समय से लंबित पूर्वव्यापी कर मामले की 20,000 करोड़ रुपये की मध्यस्थता प्रदान की है।
  • वर्ष 2014 में वोडाफोन ने मध्यस्थता के लिए अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में क़ानूनी कार्यवाही शुरू की थी, उसने वर्ष 2012 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय में भारत सरकार के कर विभाग के खिलाफ यह मामला जीत लिया था।
  • यह मामला वर्ष 2007 में भारतीय टेलीकम्युनिकेशन कंपनी हच एस्सार लिमिटेड के वोडाफ़ोन इंटरनेशनल होल्डिंग्स द्वारा अधिग्रहण से सम्बंधित है।

प्रधानमंत्री ने किया ‘अटल सुरंग’ का उद्घाटन

  • 03 अक्टूबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने रोहतांग-लेह ‘अटल सुरंग’ का विधिवत उद्घाटन किया। अटल सुरंग दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग है।
  • ‘अटल सुरंग’ की लम्बाई 9.02 किलोमीटर है , इसके अस्तित्व में आ जाने से मनाली से लेह (हिमाचल प्रदेश -लद्दाख) की यात्रा में चार से पांच घंटे का अंतर आ जायेगा।
  • ‘अटल सुरंग’ समुद्रतल से लगभग 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह प्रतिदिन तीन हजार कारों और 1500 ट्रकों के लिए तैयार की गयी है इसमें वाहनों की अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।
  • ‘अटल सुरंग ‘की आधारशिला 26 मई 2002 को तात्कालिक प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी द्वारा रखी गई थी। जिस वजह से इस सुरंग का ‘अटल सुरंग’ रखा गया है।

02 अक्टूबर 2020, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का 151 जन्मदिवस

  • 02 अक्टूबर 2020 को पूरे देश में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी का 151 जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को सत्य और अहिंसा के पग पर चलने का संकल्प लेने का आग्रह किया।
  • विश्व भर में महात्मा गांधी के जन्मदिवस 02 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह गांधीजी जी की अहिंसा के प्रति आसक्ति और सत्य के प्रति निष्ठा ही थी, जिसके कारण विश्वभर के लीडरो के द्वारा उनको अनुसरित किया जाता है।
  • सम्पूर्ण विश्व गांधीजी को एक महान राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में देखता हैं। उनका यह मानना था कि सामाजिक उन्नति के लिए शिक्षा का एक अहम योगदान होता है।
  • गाँधी जी को सर्वप्रथम 1915 में ‘महात्मा’, राजवैद्य जीवराम कालिदास ने कहा था तथा 1944 मे सुभाष चंद्र बोस ने सबसे पहले गाँधी जो को ‘बापू’ कहकर सम्बोधित किया था।

01 अक्टूबर- अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस

  • पहला विश्व कॉफी दिवस साल 2015 में अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन ने इटली के मिलान में आयोजित किया था।
  • इस दिवस का मुख्य उद्देश्य उन सभी लोगों के प्रति आदर सम्मान व्यक्त तथा उनके प्रयासों को चिन्हित करना है, जो कॉफ़ी के उत्पादन से लेकर बाजार तक कॉफ़ी को लाने में मेहनत करते हैं।
  • विश्व में कॉफी का सबसे ज्यादा उत्पादन ब्राज़ील, वियतनाम, कोलंबिया, इंडोनेशिया तथा इथियोपिया द्वारा किया जाता है। कॉफी विश्व में खनिज तेल के बाद दूसरा सबसे अधिक कारोबार किया जाने वाला उत्पाद है।
  • कॉफी उत्पादन में भारत का विश्व में 6वां स्थान है, भारत में कर्नाटक राज्य में सबसे अधिक कॉफ़ी उत्पादित की जाती है। रोबस्टा कॉफी तथा अरेबिका कॉफी का उत्पादन भारत में बड़े पैमाने में किया जाता है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने धोनी

  • महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने यह उपलब्धि अपना 194 वां मैच खेलते हुए हासिल की।
  • अभी तक IPL में सबसे मैच खेलने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था। IPL 2020 में सुरेश रैना निजी कारणों के चलते भाग नहीं ले रहे हैं।
  • एक ही टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम है जिन्होंने बैंगलोर टीम के लिए 180 मैच खेले हैं।
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) एक टी-20 फॉर्मेट पर आधारित फ्रेचासी फैंटसी क्रिकेट लीग है। जिसकी शुरुवात 2008 में की गयी थी। इस बार कोरोना महामारी के चलते इसका आयोजन में किया जा रहा है।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.