साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2020

1300
current affairs in Hindi


अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार 2020

• वर्ष 2020 का अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार पॉल आर मिलग्रो और रॉबर्ट बी विल्सन को दिया गया है। यह पुरस्कार मिलग्रो और विल्सन को ऑक्शन थ्योरी (नीलामी सिद्धांत) में सुधार और नीलामी के नए तरीकों का आविष्कार करने के लिए दिया गया है।

• नीलामी सिद्धांत (Auction Theory) का इस्तेमाल करते हुए, शोधकर्ता बोली लगाने और अंतिम कीमतों के लिए विभिन्न नियमों के परिणामों को समझने की कोशिश करते हैं।

• इस वर्ष के सभी पुरस्कार 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि के अवसर पर स्टॉकहोम में दिए जाएंगे।

दिल्ली का फैसला, रोड टैक्स मुक्त हुए इलेक्ट्रिक बैटरी चलित वाहन

• दिल्ली सरकार ने अपनी नई इलेक्ट्रिक वाहन (EV) नीति में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर इलेक्ट्रिक बैटरी चलित वाहनों को रोड टैक्स में छूट देने का फैसला लिया है।

• दिल्ली सरकार की इस नीति का लक्ष्य वर्ष 2024 तक दिल्ली में 5 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को पंजीकृत करना है।

• दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2020 के तहत कार की खरीद पर 1.5 लाख रुपये, 2 व्हीलर्स, ई-रिक्शा,ऑटो-रिक्शा की खरीद पर 30,000 रुपये तक आर्थिक सहायता दिए जाने की योजना है।

राफेल नडाल 13वी बार जीता फ्रेंच ओपन का ख़िताब

• स्पेन के स्टार टेनिस प्लेयर राफेल नडाल ने, सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 6-0, 6-2, 7-5 से हराकर 13वी बार फ्रेंच ओपन अपने नाम किया।

• राफेल नडाल और स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर के नाम संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। इन दोनों के पास 20 ग्रैंडस्लैम खिताब हैं।

• राफेल नडाल के पास 13 फ्रेंच ओपन,4 अमेरिकी ओपन, 2 विंबडलन और 1 आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब है। वर्तमान में इनकी विश्व रैंकिंग दूसरी है, पहले स्थान पर नोवाक जोकोविच हैं।

गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश सहित आठ भारतीय समुद्र तटों को मिला ‘ब्लू फ्लैग’ सम्मान

• फाउंडेशन फॉर इन्वायरमेन्ट एजुकेशन (FEE), फ़्रांस द्वारा भारत के आठ समुद्री तटों को ‘ब्लू फ्लैग’ सम्मान प्रदान किया गया है। इसके साथ ही भारत उन 50 देशो की सूची में शामिल हो गया है जिनके पास यह सम्मान है।

• किसी भी देश के समुद्र तटों को ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए 33 स्टैंडर्ड पर खरा उतरना पड़ता है , जिसमे पानी की गुणवत्ता , अपशिष्ट निपटान की सुविधा, प्राथमिक चिकित्सा उपकरण, पालतू जानवरों का तट पर प्रतिबंधित आदि शामिल हैं।

• फाउंडेशन फॉर इन्वायरमेन्ट एजुकेशन (FEE) की स्थापना साल 1985 में फ्राँस में की गई थी। इसने वर्ष साल 1987 से यूरोप में अपना कार्य शुरू किया।

चीन, रूस और क्यूबा सहित पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में शामिल

• संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च मानवाधिकार निकाय के लिये एशिया प्रशांत क्षेत्र की चार सीटों पर सर्वाधिक मतों के साथ पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में शामिल हो गया है।

• संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) एक अंतर-सरकारी निकाय है जो मानव अधिकारों की रक्षा करता है एवं उनको बढ़ावा देता है।

• संयुक्त राष्ट्र संघ ने मानव अधिकार आयोग की स्थापना वर्ष 1946-47 में की थी। 15 मार्च 2006 के पश्चात् इसे संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) नाम से जाना गया। इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है।

क्वाड समूह में समान विचारधारा वाले देशो का स्वागत – अमेरिका

• वर्ष 2007 में अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान ने मिलकर क्वाड समूह की स्थापना की थी, इसका उद्देश्य हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ी हुई क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाओं को सीमित करना था।

• वर्ष 2017 में आसियान शिखर सम्मेलन के मौके पर, इन चार सदस्य देशों के नेताओं के बीच चर्चा के बाद क्वाड समूह को पुनर्जीवित किया गया।

• अब अमेरिका हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र और खुला रखने के लिए , समान विचारधारा वाले राष्ट्रों को एक मंच में लाने का प्रयास कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का अनुमान, भारत से आगे निकल सकती है बांग्लादेश की जीडीपी

• अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोनाकाल में मंदी की मार से भारत से आगे निकल सकती है बांग्लादेश की जीडीपी।

• आईएमएफ ने अनुमान जताया है कि इस साल भारत की जीडीपी में 10.3 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। यदि ऐसा हो गया तो भारत दक्षिण एशिया में पाकिस्तान , नेपाल से भी ज्यादा गरीब देश बन जायेगा।

• आईएमएफ के अनुसार, 2020 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में 4.4 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है। इस वर्ष चीन एकमात्र ऐसा देश रहेगा जिसकी अर्थव्यस्था में 1.9 प्रतिशत की वृद्धि देखी जाएगी।

ऑस्कर अवॉर्ड विजेता भानु अथैया का निधन

• प्रथम भारतीय ऑस्कर विजेता कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया का 15 अक्टूबर 2020 को 91 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया है।

• भानु अथैया को साल 1982 में आई फिल्म गांधी के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर केटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया था। उन्होंने बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर 100 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था।

• भानु अथैया का जन्म कोल्हापुर(महाराष्ट्र) में 28 अप्रैल 1929 को हुआ था। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुवात 1956 में देवानंद अभिनीत फिल्म सीआईडी से की थी।

• भानु अथैया को साल 2009 में फ़िल्मफेयर द्वारा लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाज़ा गया था। ‘लेकिन’ और ”लगान’ फिल्म के लिए भानु अथैया को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।

ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) रिपोर्ट-2020

• इस रिपोर्ट के अनुसार, 107 देशो की सूची में भारत का भुखमरी के सन्दर्भ में 94 वा स्थान है तथा भारत का स्कोर 27.7 रहा है।

• यह रिपोर्ट किसी देश में कुपोषित बच्‍चों के अनुपात, पांच साल से कम आयु वाले बच्‍चे जिनका वजन या लंबाई उम्र के हिसाब से कम है और पांच साल से कम उम्र वाले बच्‍चों में मृत्‍यु दर के आधार पर तैयार की जाती है।

• भारत की करीब 14% जनसंख्या कुपोषण का शिकार है, हालांकि विगत वर्षो की तुलना में भारत इस रिपोर्ट में लगातार अपना स्थान सुधारते जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस: 17 अक्टूबर

• इस दिवस का मनाने का मुख्य उद्देश्य विश्व समुदाय में गरीबी दूर करने हेतु किये जा रहे प्रयासों के संबंध में जागरूकता बढ़ाना है।

• अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस की शुरुवात साल 1992 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा द्वारा की गयी थी। इस वर्ष इस दिवस की थीम ‘‘सभी के लिए पर्यावरण एवं सामाजिक न्याय’’ की चुनौती पर ध्यान केंद्रित करना है।

• भारत में गरीबी का मुख्य कारण बढ़ती जनसंख्या, कमजोर कृषि, भ्रष्टाचार, रूढ़िवादी सोच, जातिवाद, अमीर गरीब में ऊंच-नीच, नौकरी की कमी, अशिक्षा, बीमारी इत्यादि है।

• संयुक्त राष्ट्र के अनुसार , केवल आय का साधन एवं आमदनी ही गरीबी का मुख्य कारण नहीं है बल्कि भोजन, घर, भूमि, स्वास्थ्य आदि भी गरीबी के निर्धारण में अहम भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.