साप्ताहिक करेंट अफेयर्स – 13 से 19 जुलाई 2020

1234
current affairs in Hindi


भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार में हुई वृद्धि, अब भारत इस सूची में 5वें स्थान पर

• ताज़ा आंकड़ों के मुताबित, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6.47 बिलियन डॉलर की वृद्धि के साथ , कुल 513.25 अरब डॉलर हो गया है।

• विदेशी मुद्रा भंडार को फोरेक्स रिज़र्व या आरक्षित निधियों का भंडार भी कहा जाता है। इसमें अन्तगर्त विदेशी रुपये, विदेशी बैंकों की जमाओं, विदेशी ट्रेज़री बिल और अल्पकालिक अथवा दीर्घकालिक सरकारी परिसंपत्तियों को शामिल किया जाता है।

• विदेशी मुद्रा भंडार किसी देश की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति का एक महत्त्वपूर्ण भाग हैं, सर्वाधिक विदेशी मुद्रा के मामले में चीन प्रथम स्थान पर है।

क्वालकॉम जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश कर बना 13वा हिस्सेदार

• अमेरिकी कंपनी क्वालकॉम ने भारतीय कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स में 730 करोड़ रूपये का निवेश किया है। इसी के साथ ही उसकी जियो प्लेटफॉर्म्स में हिस्सेदारी 0.15% हो गयी है।

• रिलायंस जियो में अभी तक 13 कंपनियों ने हिस्सेदारी खरीदी है। जिसमे सिल्वरलेक ने इसमें दो बार निवेश किया है। अभी तक कुल 25.24 % हिस्सेदारी जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेशकों की हो गयी है।

• फेसबुक सबसे ज्यादा निवेश तथा हिस्सेदारी वाली कंपनी है। फेसबुक ने 43,573.62 करोड़ रुपये का निवेश कर जियो में 9.99 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदी है।

पोलैंड ने फिर से एन्ड्रेज दुडा पर विश्वास दिखाया

• पोलैंड के वर्तमान राष्ट्रपति एन्ड्रेज दुडा ने फिर से राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रफाल ट्राजास्कॉस्की को 2.92% मतों से पराजित किया।

• राष्ट्रपति एन्ड्रेज दुडा का वर्तमान कार्यकाल अगस्त 2020 को समाप्त हो रहा है। इसके बाद वो फिर से अगले 5 सालो के लिए राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारियों को संभालेंगे।

IIT कानपुर ने तैयार की अल्ट्रा वायलेट सेनिटाइजिंग डिवाइस ‘SHUDH’

• ‘SHUDH ‘ को जे राजकुमार ,अमनदीप सिंह और शिवम् सचान के द्वारा तैयार किया गया है। यह 15 वाट की है तथा 15 मिनट में 10 वर्ग फ़ीट कमरे को सेनेटाइज़ करने में सक्षम है।

• ‘SHUDH -Smartphone operated Handy Ultraviolet Disinfection Helper। इसमें 6 यूवी लाइट हैं।

• ‘SHUDH ‘ को एंड्रॉइड एप्प के द्वारा भी नियंत्रित किया जा सकता है। डिवाइस को ब्लूटूथ तकनीक के द्वारा चलाया जाता है।

नेपाल का दावा, श्री राम उनके है

• नेपाल के वर्तमान प्रधानमंत्री ने दावा किया है , कि भगवान राम का जन्म स्थान नेपाल में है। उनका मानना है , भारत ने साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करके उनका मूल स्थान भारत में बताया है।

• नेपाली प्रधानमंत्री का कथन है कि अयोध्या जहाँ श्रीराम का जन्म हुआ था। यह स्थान नेपाल के परसा जिले के बीरगंज जिले में स्थित है।

• नेपाल ने श्री राम को नेपाली मूल का मानते हुऐ, वाल्मीकि आश्रम तथा राजा दशरथ के पुत्र प्राप्ति यज्ञ स्थान आदि का भी, नेपाल में होने का दावा किया है।

युवाओं को रोजगार, उद्यमिता और परिश्रम के प्रति जागृत करता है, विश्व युवा कौशल दिवस

• विश्व में 15 जुलाई को प्रत्येक वर्ष विश्व युवा कौशल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य आज के युवाओं के लिए बेहतर सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों को प्राप्त करना है।

• विश्व युवा कौशल दिवस,संयुक्त राष्ट्र द्वारा अन्य विश्व संगठनों के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम ‘Skills for a resilient youth’ रखी गयी है।

• विश्व युवा कौशल दिवस की शुरुआत 2018 मे की गयी थी। एक अनुमान से , विश्व में युवा आबादी वृद्धि की दर , युवा श्रम शक्ति की दर से काफी अधिक है। विशेषकर यह दर विकासशील देशो में बहुत अधिक है। विश्व में शिक्षित बेरोजगारी की दर को कम करने के लिए , विश्व युवा कौशल दिवस को अस्तित्व में लाया गया है।

भारत सरकार की डिजिटल शिक्षा पर नयी पेशकश ‘प्रज्ञता’ गाइडलाइन

• भारत सरकार की ओर से HRD मिनिस्टर रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के द्वारा डिजिटल शिक्षा पर ‘PRAGYATA ‘ दिशानिर्देश जारी किये गए हैं।

• वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करनी पड़ रही है। इसी को मद्देनजर रखते हुए ऑनलाइन शिक्षा को प्रभावी एवं हेल्पफुल बनाने के लिए यह दिशा -निर्देश जारी किये गए हैं।

• इस गाइड लाइन को आठ चरणों में विभक्त किया गया है। जो इस प्रकार से है -प्लान, रिव्यू, गाइड, अरेंज, टॉक, असाइन, ट्रैक और एप्रिशिएट।

गूगल ने बढ़ाये ‘इंडिया डिजिटलाइजेशन’ के लिए हाथ

• गूगल की संस्थापक कंपनी अल्फाबेट ने 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर के ‘इंडिया डिजिटलाइजेशन फण्ड’ की शुरुआत की घोषणा की है। यह फण्ड भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने का कार्य करेगा।

• वर्तमान में अल्फाबेट और गूगल दोनों के सीईओ भारतीय मूल के सुंदर पिचई हैं। पिचई का जन्म तमिलनाडु में हुआ है, IIT खड़गपुर से शिक्षा प्राप्त करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए ये अमेरिका चले गए थे।

ISRO अध्यक्ष डॉ. कैलासादिवु सिवान बने वॉन कर्मन पुरस्कार 2020 के विजेता

• वॉन कर्मन पुरस्कार, इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एस्ट्रोनॉटिक्स (IAA) द्वारा दिया जाता है। इस वर्ष पुरस्कार के लिए ISRO अध्यक्ष डॉ. कैलासादिवु सिवान चुने गए हैं।

• वॉन कर्मन पुरस्कार, स्पेस साइंस के लिए किये गए कार्यो को मद्देनजर रखते हुए प्रदान किया जाता है। थियोडोर वॉन कर्मन एक एयरोस्पेस इंजीनियर और वायुगतिकी विशेषज्ञ थे।

• कस्तूरीरंगन और यू.आर. राव ये दोनों भारतीय वैज्ञानिक, वॉन कर्मन पुरस्कार पूर्व में प्राप्त कर चुके हैं। के. सिवान तीसरे ऐसे भारतीय हैं ,जिन्हे यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

लांच हुयी सबसे सस्ती कोरोना किट ‘COROSURE’

• केंद्रीय मानव संसाधन और विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दुनिया की सबसे सस्ती COVID-19 किट ‘COROSURE’ को लांच किया है। ‘COROSURE’ टेस्टिंग किट का मूल्य मात्र 399 /- रूपये होगा।

• यह किट RT-PCR आधारित है तथा इसे आईआईटी दिल्ली द्वारा विकसित किया गया है। इस किट के बाजार में आ जाने के बाद कोरोना परिक्षण की गति में क्रांतिकारी बदलाव की उम्मीद है।

• ICMR और DCGI दोनों ही संस्था द्वारा ‘COROSURE’ को क्लीन चित मिल चुकी है। 10 फार्मा कंपनियों को किट बनाने के लाइसेंस दिए जा चुके हैं।

भारत सरकार की अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई, जर्मनी और फ्रांस के साथ “एयर बबल” बनाने की योजना

• ‘एयर बबल’ एक काल्पनिक शब्द है , जिसकी परिकल्पना वर्तमान कोरोना काल में विभिन्न विशिष्ट क्षेत्रों के बीच परिवहन और लोगों के संपर्क को पुनः संचालित करने के लिए की गयी है।

• भारत सरकार ने यूएई में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस के साथ समझौते किए हैं, जिसके तहत इन देशो के साथ फिर से अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन किया जा सकेगा।

फुटबॉल विश्वकप फीफा – 22 का आयोजन क़तर में होगा

• क़तर विश्व में पहला ऐसा मुश्लिम देश तथा अरब देश होगा , जो फीफा का आयोजक बनेगा। यहाँ आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में 32 टीम प्रतिभाग करेंगी।

• फीफा विश्वकप -22 नवम्बर -दिसम्बर के मध्य खेला जायेगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 18 दिसम्बर 2022 को खेला जायेगा। 18 दिसम्बर को क़तर में ‘क़तर डे’ के रूप में मनाया जाता है।

समस्या को हल करने और समाधान चाहने वालों को एकसाथ ला रही है भारत सरकार

• भारत में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए तथा समस्या को हल करने और समाधान चाहने वालों को एक साथ लाने के लिए, भारत सरकार 5 पोर्टल लॉन्च कर रही है। यह पोर्टल शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान संस्थान, स्टार्टअप और विशेषज्ञों पर केंद्रित होंगे।

• यह पोर्टल अपने संदर्भित क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कार्य करेंगे। जिसमे विनिर्माण और प्रक्रिया प्रौद्योगिकी विकास, अनुसंधान और विकास, तकनीकी नवाचार, गुणवत्ता की समस्या का समाधान तथा बाजार अनुसंधान और प्रौद्योगिकी सर्वेक्षण करने के लिए आदि शामिल हैं।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.