साप्ताहिक करंट अफेयर्स 29 नवम्बर से 5 दिसम्बर 2021

1540
current affairs in Hindi

PLAYING x OF y
Track Name
00:00

00:00


जल्द ही लांच होगी 12 -19 वर्ष के आयुवर्ग के लिए स्वदेशी वैक्सीन ZyCov – D

  • ZyCov-D वैक्सीन को प्लास्मिड डीएनए पर विकसित किया गया है। यह मानव प्रतिरक्षा प्रणाली को वायरस के खिलाफ प्रतिक्रिया करने का प्रशिक्षण देती है।
  • ZyCov-D एक सुई रहित टीका है, इसे जेट इंजेक्टर की मदद सेमानव शरीर में प्रविष्ट किया जायेगा।
  • ZyCov-D वैक्सीन को भारत के सात राज्यों तमिलनाडु, बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में लांच किये जाने की योजना है।
  • ZyCov-D केवल 12 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए तैयार की गयी है। इसे कैंडिला द्वारा तैयार किया गया है तथा इसकी कीमत को 376 रुपये रखा गया है।

भारत G20ट्रोइकामें शामिल

  • G20 ‘ट्रोइका’, G20 देशों के कल(पिछला), आज(वर्तमान) और कल(भविष्य) के अध्यक्षों का समूह है, जो एक साथ मिलकर कार्य करने की भावना को संदर्भित करता है।
  • G20 ‘ट्रोइका’ में वर्तमान में इंडोनेशिया, इटली और भारत शामिल हैं, इटली ने इसके पिछले सम्मलेन की अध्यक्षता की थी, इंडोनेशिया इसका वर्तमान में अध्यक्ष है तथा भारत अगले वर्ष इस समूह की अध्यक्षता करेगा।
  • G20 के अगले वर्ष का शिखर सम्मेलन “रिकवर टुगेदर, रिकवर स्ट्रांगर” के समग्र विषय के साथ इंडोनेशिया में आयोजित किया जायेगा।
  • G20 समूह विश्व बैंक एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष , यूरोपियन यूनियन सहित विश्व के 19 देशों का एक असंवैधानिक संगठन है, इसकी स्थापना 26 सितम्बर 1999 में की गयी थी।
  • G20 समूह का स्थायी अध्यक्ष और मुख्यालय/सचिवालय नहीं होता है। प्रत्येक 1 वर्ष में इसकी अध्यक्षता परिवर्तित होती रहती है, वर्तमान में इसके अध्यक्ष जोको विडोडो, इंडोनेशिया हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बनी देश की सबसे शक्तिशाली महिला

  • फॉर्च्यून इंडिया द्वारा जारी देश की 50 सबसे शक्तिशाली महिला सूची में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पहला स्थान दिया गया है।
  • इस सूची में नीता अम्बानी दूसरे, डॉ सौम्या स्वामीनाथन तीसरे तथा किरण मजूमदार शॉ चौथे स्थान पर है।
  • फॉर्च्यून इंडिया के अनुसार, निर्मला सीतारमण द्वारा lockdown 2020 के समय में बहुत ही कुशलता से आर्थिक गतिविधिओं का संचालन किया गया था।
  • नीता अंबानी के रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल ने अप्रैल, 2020 में लॉकडाउन लगने के दौरान कोरोना प्रभावित लोगों की बहुत मदद की थी।

अंजू बॉबी जॉर्जवुमेन ऑफ ईयरअवॉर्ड से सम्मानित

  • विश्व एथलेटिक्स (World Athletics) ने भारतीय एथलेटिक्स अंजू बॉबी जॉर्ज को वुमेन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया है।
  • अंजू बॉबी जॉर्ज का जन्म 19 अप्रैल 1977 को केरल के कोट्टायम ज़िले के चीरनचीरा में हुआ था। उन्होंने साल 2003 में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लॉन्ग जंप मे भारत को कांस्य पदक दिलाया था।
  • विश्व एथलेटिक्स ने उन्हें यह सम्मान भारत में खेल को आगे बढ़ाने के प्रयासों के साथ महिलाओं को प्रेरित करने के लिए दिया है।
  • अंजू बॉबी जॉर्ज की उपलब्धियों के लिए भारत सरकार उन्हें साल 2003 में अर्जुन पुरस्कार और साल 2004 में राजीव गांधी खेल रत्न और  पद्मश्री से सम्मानित कर चुकी है।

विश्व एड्स दिवस :जानकारी ही बचाव है।

  • विश्व एड्स दिवस का उद्देश्य विश्वभर में एड्स रोग से पीड़ित लोगों की मदद करना तथा आम जनता में एड्स रोग की जानकारी का प्रचार -प्रसार करना है।
  • WHO ने 1 दिसंबर 1988 को पहला विश्व एड्स दिवस मनाने की स्वीकृति प्रदान की थी। विश्व एड्स दिवस- 2021 की थीम – असमानताओं को समाप्त करना और एड्स का खात्मा है।
  • एड्स एक HIV नाम के विषाणु या वायरस से होने वाला रोग है, इस HIV वायरस का पूरा नाम ह्यूमन इम्यून डेफिशिएंसी वायरस या मानव की प्रतिरक्षा प्रणाली को ख़राब करने का वाला वायरस होता है।
  • साल 2020 के अंत तक विश्वभर में 9  मिलियन से अधिक लोगों इस बीमारी से ग्रसित हैं तथा कुल 36 मिलियन लोगों की मौत एड्स बीमारी की वजह से हो चुकी है।
  • असुरक्षित यौन संबंध, HIV युक्त रक्त के चढ़ाने, पहले से उपयोग में लाये गए ब्लेड और सिरिंज, दूसरों की लार तथा HIV संक्रमित माँ से उसके बच्चे को यह रोग हो सकता है।

बारबाडोस को मिली ब्रिटेन से आजादी

  • 29 नवंबर 2021 को बारबाडोस को ब्रिटेन के औपनिवेशिक देश से मुक्ति मिल गयी है। इस प्रकार से बारबाडोस 55th कॉमनवेल्थ देश बन गया है जिसे ब्रिटेन से आजादी मिली है।
  • बारबाडोस पिछले लगभग 400 वर्षों से ब्रिटेन के अधीन रहा है और अब गवर्नर जनरल सैंड्रा मेसन देश की राष्ट्रपति बनाई गई हैं।
  • बारबाडोस कैरिबियाई देशों में से एक है यहाँ की आबादी तीन लाख के आस-पास है। यहाँ की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर है कैरिबियाई देशो में बारबाडोस काफी समृद्ध रहा है।
  • बारबाडोस से पहले गुयाना, डोमनिका, त्रिनिदाद और टोबैगा ब्रिटेन के नियंत्रण से आजाद हो चुके हैं। इससे पहले साल 2008 में बारबाडोस ने खुद को आजाद करने हेतु प्रस्ताव रखा था, लेकिन उस समय प्रस्ताव को टाल दिया गया था।

ट्विटर के नये सीईओ के रूप पराग अग्रवाल नियुक्त

  • 29 नवंबर 2021 ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने ट्विटर के नए सीईओ के रूप में भारतीय मूल के पराग अग्रवाल के नाम की घोषणा की है।
  • पराग अग्रवाल टॉप 500 कंपनियों में सबसे कम उम्र के सीईओ हैं। पराग का जन्म 21 मई 1984 को राजस्थान के अजमेर में हुआ था।
  • पराग ने वर्ष 2005 में आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक की डिग्री हासिल की है तथा इससे आगे की पढ़ाई उन्होंने स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका से कप्यूटर साइंस में पीएचडी करके पूर्ण की है।
  • अमेरिका सरकार विदेशियों को अपने देश में काम का अधिकार देने के लिए जो वर्क परमिट जारी करती है, उनमें से 70 प्रतिशत भारतीयों के पास हैं।

नागालैंडएक परिचय

  • 1 दिसंबर, 2021 को नगालैंड ने अपना 59वाँ स्थापना दिवस मनाया, नागालैंड की स्थापना 1 दिसंबर, 1963 को भारतीय संघ के 16वें राज्य के रुप में की गयी थी।
  • नागालैंड भारत के पूर्वोत्तर के खूबसूरत सेवन सिस्टर्स राज्यों में से एक है। यह एक हिमालयी राज्य है यहाँ की 70 प्रतिशत भूमि पर खेती की जाती है।
  • नागालैंड में धान की पैदावार अधिक मात्रा में की जाती है। यहाँ पर खेती के लिए स्लेश तथा बर्न प्रणाली प्रयोग की जाती है जिसे स्थानीय भाषा में झूम खेती कहते हैं।
  • नागालैंड की राजधानी कोहिमा है तथा दीमापुर राज्य का सबसे बड़ा नगर है। राज्य की अधिकांश जनसंख्या जनजातीय है तथा ये ईसाई धर्म को मानते हैं तथा अंग्रेजी राज्य की आधिकारिक राज भाषा है।

महत्वपूर्ण दिवस और तिथियां

  • लाल ग्रह दिवस, 28 नवम्बर – मंगल ग्रह हमारे सौर मंडल का दूसरा सबसे छोटा ग्रह है, इसके शोध हेतु नासा, इसरो सहित विश्व की अनेक अंतरिक्ष एजेंसियों ने अपने अनुसंधान अभियान भेजे हैं।
  • राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस, 2 दिसम्बर- यह दिन भोपाल गैस त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की याद में मनाया जाता है। इस दिन प्रदूषण को रोकने और दुनिया के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है।
  • विश्व मृदा दिवस दुनिया, 5 दिसम्बर – मिट्टी के महत्व को याद रखने और उसके संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस मनाया जाता है।
  • भारतीय नौसेना दिवस, 04 दिसंबर- 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की जीत के जश्न के रूप में भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है।
  • अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस ,03 दिसंबर- संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस दिवस का आयोजन साल 1992 से किया जा रहा है, इसका उद्देश्य व्यांग व्यक्तियों की दिक्कतों को समझना, उनके अधिकारों हेतु कार्य करना तथा उन्हें सशक्त बनाना है।
  • बीएसएफ स्थापना दिवस, 1 दिसम्बर 01 दिसंबर 1965 को 25 बटालियनों के साथ BSF की स्थापना की गयी थी। इसका प्रमुख कार्य भारत की पाकिस्तान तथा बांग्लादेश से लगती हुई सीमाओं की रक्षा करना है।

 नॉलेज बूस्टर

  • हाल ही में, कोलिन्स डिक्शनरी ने किस शब्द को वर्ड ऑफ द ईयर 2021 चुना है?- NFT (Non Fungible Token)
  • ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी वर्ड ऑफ़  द ईयर? – Vax
  • ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी  हिंदी  वर्ड ऑफ़ द ईयर  – आत्मनिर्भरता
  • हाल ही में, किस भारतीय महिला अर्थशास्त्री को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का उप प्रबंध निदेशक बनाया जा रहा है?- गीता गोपीनाथ
  • भारत की एकमात्र प्रमाणित जैविक कीवी फल किस राज्य द्वारा आदि महोत्सव दिल्ली हाट में प्रस्तुत किया गया है?- अरुणाचल प्रदेश
  • हाल ही में, भारतीय सेना द्वारा हेरॉन ड्रोन किस देश से प्राप्त किया है- इजराइल
  • भारतीय नौसेना के नये नौसेना प्रमुख के रूप में किसकी नियुक्ति की गयी है?- आर हरि कुमार
  • हाल ही में, किस भारतीय खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी के रूप में उपलब्धि हासिल की है?- रविचंद्रन आश्विन
  • प्रसिद्ध ‘चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल’ किस राज्य में आयोजित किया जाता है?- मेघालय
  • चारधाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम किस राज्य सरकार द्वारा वापस लिए जाने की घोषणा की है?- उत्तराखंड

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.