साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 27 जुलाई से 2 अगस्त 2020

1677
current affairs in Hindi


‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ 2021 की मेजबानी हरियाणा के नाम

  • 25 जुलाई 2020 को भारत सरकार की तरफ से केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने औपचारिक घोषणा करते हुए, खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ 2021 के चौथे प्रारूप की मेजबानी हरियाणा को सौपी है। इसका 2020 का संस्करण गुवाहाटी में आयोजित किया गया था।
  • देश में खेल संस्कृति को जीवित रखने हेतु खेल तथा युवा मामले मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ का आयोजन 31 जनवरी 2018 से प्रत्येक वर्ष जनवरी-फ़रवरी में किया जाता है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ उद्देश्य देश में खेले जाने वाले सभी खेलों को बढ़ावा देना तथा भारत को एक मज़बूत खेल राष्ट्र के रूप में तैयार करना है।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ के तहत प्रतिभावान खिलाडियों को चिन्हित किया जाता है तथा उन्हें 8 लाख रूपये की धनराशी, 5 वर्षो के लिए खेल प्रशिक्षण हेतु प्रदान की जाती है।

27 जुलाई – सीआरपीएफ स्थापना दिवस

  • 27 जुलाई 1939 को पराधीन भारत में ‘ताज प्रतिनिधि पुलिस’ के रूप में सीआरपीएफ की गयी थी। स्वतंत्रता के बाद 28 दिसम्बर 1949 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के रूप में इसका वर्तमान स्वरुप सम्मुख आया था।
  • सीआरपीएफ के दायित्व देश को आंतरिक सुरक्षा प्रदान करना, आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा, भारतीय संसद की सुरक्षा, संघ तथा राज्य पुलिस की सहायता करना आदि हैं।
  • सीआरपीएफ का आदर्श वाक्य ‘सेवा और निष्ठा’ है तथा इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

कोरोना ने किया दक्षिण एशिया के करोड़ों बच्चो की शिक्षा को प्रभावित – यूनिसेफ

  • यूनिसेफ की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबित दक्षिण एशिया के 2.2 करोड़ बच्चो की स्कूली शिक्षा पर कोरोना का सीधा असर हुआ है। यूनिसेफ ने यह रिपोर्ट अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका आदि देशो की शिक्षा व्यवस्था के अध्ययन के बाद प्रस्तुत की है।
  • यूनिसेफ-यूनाइटेड नेशन्स चिल्ड्रेंस फंड की स्थापना 11 दिसंबर, 1946 को संयुक्त राष्ट्र की महासभा द्वारा किया गया था। इसका उद्देश्य द्वितीय विश्व युद्ध में नष्ट हुए राष्ट्रों के बच्चों को खाना और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।
  • यूनिसेफ का मुख्यालय न्यूयॉर्क में है तथा इसके वर्तमान अध्यक्ष ऐन वेनेमन हैं। 1953 में यूनिसेफ, संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बना था तथा 1965 में उत्कर्ष्ट कार्य के लिए इसे नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था।

विश्व हेपेटाइटिस दिवस – 28 जुलाई

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा विश्व हेपेटाइटिस दिवस की शुरुआत 28 जुलाई 2010 में की गयी थी। इसका उद्देश्य हेपेटाइटिस की रोकथाम, परीक्षण और उपचार के बारे में लोगो में जागरूक प्रसारित करना है।
  • 28 जुलाई को हेपेटाइटिस बी वायरस (एचबीवी) के खोज करने वाले वैज्ञानिक डॉ बारुख ब्लंबरबर्ग का जन्मदिवस है , जिस वजह से 28 जुलाई को हेपेटाइटिस दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • हेपेटाइटिस A, B, C, D, और E में विभाजित किया गया है। यह एक वायरल संक्रमण है जो यकृत में सूजन का कारण बनता है। इस बात की 90% सम्भावना है कि, हेपेटाइटिस बी संक्रमण मां-से-बच्चे में संचारित और बचपन के दौरान होता है।

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस- 29 जुलाई

  • बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है. बाघ देश की शक्ति, शान, सतर्कता, बुद्धि तथा धीरज का प्रतीक है। भारत में टाइगर रिज़र्व क्षेत्रों की संख्या 50 है।
  • भारत में बाघ उत्तर-पश्चिम क्षेत्र को छोड़कर सम्पूर्ण देश में पाए जाते हैं। भारत में कुल बाघों कि संख्या 2967 है। जबकि विषभर में बाघों की कुल संख्या 3900 है।
  • विश्व के चीन,बांग्लादेश, भूटान, कंबोडिया, मलयेशिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, म्यांमार, नेपाल, रूस, थाईलैंड और वियतनाम आदि देशो में बाघ पाए जाते हैं।
  • विश्वभर में बाघों की कुल 6 प्रजाति पायी जाती है जो इस प्रकार से हैं -साइबेरियन बाघ, बंगाल बाघ, इंडोचाइनीज बाघ, मलायन बाघ, सुमात्रा बाघ तथा साउथ चाइना बाघ।

नई शिक्षा नीति, नया शिक्षा मंत्रालय

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी के निर्णय के बाद, अब से मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) शिक्षा मंत्रालय के नाम से जाना जायेगा।
  • भारत सरकार ने 34 साल से चली आ रही शिक्षा नीति में अभूतपूर्व बदलाव करते हुए , शिक्षा व्यवस्था का नया प्रारूप 5+3+3+4 लागू किया है।
  • नयी शिक्षा नीति पर विगत 5 वर्षो से कार्य चल रहा था। इस नीति को पूर्व इसरो प्रमुख के. कस्तूरीरंगन की अगुवाई वाली एक उच्च स्तरीय कमेटी ने तैयार किया है।
  • आजादी के बाद भारत सरकार द्वारा अपनायी गयी शिक्षा नीतियां -राधाकृष्ण आयोग (1948-49), माध्यमिक शिक्षा आयोग (मुदालियर आयोग) 1953, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (1953), कोठारी शिक्षा आयोग (1964), राष्ट्रीय शिक्षा नीति (1968) एवं नवीन शिक्षा नीति (1986)।

आंध्र-प्रदेश की होंगी तीन राजधानियाँ

  • देश को ऐसा प्रथम राज्य मिल गया है जिसकी तीन राजधानियाँ होंगी। 31 जुलाई 2020 को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की मंजूरी मिलते ही आंध्र-प्रदेश तीन राजधानियाँ नीति पर चलने वाला राज्य बन गया है।
  • आंध्र प्रदेश कार्यपालिका विशाखापत्तनम, राज्य विधानसभा अमरावती(लेजिस्लेटिव कैपिटल) और हाई कोर्ट (न्यायपालिका) कुर्नूल में होगा।

नहीं रहे समाजवादी अमर सिंह

  • 1 अगस्त 2020 को सिंगापुर में लम्बी बीमारी के बाद समाजवादी नेता अमर सिंह का निधन हो गया है। अमर सिंह 64 वर्ष के थे और वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्य सभा में संसद थे।
  • अमर सिंह का जन्म 27 जनवरी 1956 को उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ में हुआ था। उन्होंने अपनी कानूनी शिक्षा कोलकाता से पूर्ण की थी।
  • अमर सिंह समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे थे तथा उन्होंने 1996 में अपना राजनितिक करियर समाजवादी पार्टी से ही प्रारम्भ किया था।

मुस्लिम महिला अधिकार दिवस- 1 अगस्त

  • भारत में ट्रिपल तलाक को अपराध घोषित करने वाले कानून की पहली वर्षगांठ के अवसर पर, 1 अगस्त को देश भर में मुस्लिम महिला अधिकार दिवस के रूप में घोषित किया गया है।
  • मुस्लिम पर्सनल लॉ (शरीयत) 1937 के अधिनियम द्वारा मुस्लिम पुरुषों विशेष अधिकार देते हुए , उन्हें ट्रिपल तलाक की शक्ति प्रदान की थी।
  • ट्रिपल तलाक अधिनियम द्वारा ट्रिपल तलाक पद्धति को गैर-कानूनी करार कर दिया गया है। अब ट्रिपल तलाक एक गैर-जमानती अपराध है तथा इसमें तीन साल की सजा या जुर्माना या दोनों की सजा का प्रावधान है।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.