रौशनी नाडर को सौपी गयी HCL की कमान
• एचसीएल टेक्नालॉजीज के पूर्व अध्यक्ष शिव नाडर के स्वेच्छा से पद से हटने के बाद eaHCL Tech की कमान उनकी पुत्री रौशनी नाडर को सौपी गयी है। रौशनी नाडर 2013 में बतौर अतिरिक्त कार्यकारी निदेशक एचसीएल टेक से जुड़ी थी।
• 2019 में रौशनी नाडर भारत की सबसे अमीर महिला का मुकाम हासिल कर चुकी थी, जो वर्तमान में भी जारी है। रौशनी केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, अमेरिका से मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री होल्डर हैं।
• वन्यजीव संरक्षण के प्रति लगाव के चलते रौशनी ने 2018 में हैबिट्स ट्रस्ट नामक एक संस्था की स्थापना की है। इस ट्रस्ट का काम भारत की वन्यजीव प्रजातियों के प्राकृतिक आवास तथा प्रजीतियो का संरक्षण करना है।
20 जुलाई – अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस
• अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ (FIDE) की स्थापना 20 जुलाई 1924 में हुई थी। इसका मुख्यालय एथेंस, ग्रीस में है।
• वर्तमान में 185 देश अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ के सदस्य हैं। 60 करोड़ खिलाड़ी सक्रीय रूप से शतरंज से जुड़े हुऐ हैं।
• 20 जुलाई 1966 से यूनेस्को की अनुशंसा पर, 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस के रूप में मनाया जाता है।
UAE की ‘Hope’ ने जापान से भरी मंगल के लिए उड़ान
• सऊदी अरब अमीरात (यूएई) तथा किसी भी अरब देश के पहले अंतरग्रहीय मिशन ने, 21 जुलाई 2020 को जापान के तानेगाशिमा स्पेस सेंटर से मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरी।
• यह एक मानवरहित मिशन है, जिसके फ़रवरी 2021 में मंगल तक पहुंचने की सम्भावना है। इस मिशन का नाम ‘होप’ रखा गया है।
• इस मिशन का उद्देश्य मंगल ग्रह की पर्यावरणीय परिस्तिथियों की जाँच करना है। होप की मंगल ग्रह से दूरी 22 हज़ार से 44 हज़ार किलोमीटर के बीच रहेगी।
वयोवृद्ध बीजेपी नेता लालजी टंडन का निधन
• लम्बे समय से बीमार चल रहे वयोवृद्ध बीजेपी नेता लालजी टंडन का 21 जुलाई 2020 को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है। वे 85 वर्ष के थे।
• वर्तमान में लालजी टंडन मध्य -प्रदेश के राजयपाल थे। 2019 में उन्हें राजयपाल के रूप में मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी सौपी गयी थी। इससे पूर्व 2018 में उन्हें बिहार का राजयपाल बनाया गया था।
• लालजी टंडन का जन्म 12 अप्रैल 1935 को लखनऊ में हुआ था। उनका राजनितिक जीवन 1960 से आरम्भ हुआ था। वे कई बार उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
• अब उत्तर प्रदेश की वर्तमान राजयपाल आनंदीबाई पटेल को मध्य प्रदेश का अतिरिक्त कार्यभार सौपा गया है।
अमेरिका ने बंद कराया ह्यूस्टन स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास
• अमेरिकी सरकार द्वारा कोरोना वैक्सीन की रिसर्च के दस्तावेजों को हैकर के द्वारा चुरा लिए जाने की आशंका तथा उन हैकर को चीनी सरकार द्वारा सहयोग दिए जाने के चलते यह कदम उठाया गया है।
• ह्यूस्टन वाणिज्य दूतावास को साल 1979 में खोला गया था। इसके अतिरिक्त शिकागो, लॉस एंजिलिस, न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को में भी चीन के वाणिज्य दूतावास हैं। इसकी प्रतिकिया में चीन द्वारा अमेरिका को चेंगदू में उसके वाणिज्य दूतावास को बंद करने का आदेश दिया गया है।
उत्तराखण्ड राज्य की इनोवेटिव पहल , अब राज्य के कचरे से होगा बिजली का उत्पादन
• उत्तराखंड सरकार ने राज्य के नगर निगमों तथा नगर पालिका क्षेत्र से प्राप्त कचरे से बिजली बनाने की पहल की शुरुवात की है। इस पहल का नाम रखा गया है -वेस्ट टू एनर्जी ।
• राज्य प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण बोर्ड के अनुसार प्रदेश की नगर निगमों तथा नगर पलिकाओं से प्रतिदिन 900 टन कूड़ा उत्पन्न होता है, जिससे 5 मेगावाट तक बिजली बनायीं जा सकती है।
• राज्य के रुड़की में स्थित एक निजी पावर प्लांट द्वारा इस मॉडल का सफल प्रचालन किया जा रहा है। इस मॉडल के द्वारा कूड़े से उत्पन्न समस्या तथा लैंडफिल से निजात मिल पायेगा।
चीन ने प्रक्षेपित किया अपना पहला मंगल मिशन यान – तियानवेन-1
• मंगल ग्रह की मिट्टी, चट्टानों की संरचना, पर्यावरण, वातावरण और जल की जानकारी की उद्देश्य से, चीन ने अपना पहला मंगल मिशन 23 जुलाई को ‘तियानवेन-1’ नामक यान से रवाना किया है।
• इससे पूर्व 2011 में चीन मंगल मिशन की एक असफल कोशिश कर चुका है। यदि यह मिशन पूरा हो जाता है, तब अमेरिका, रूस ,यूरोपियन संघ तथा भारत के बाद , चीन ऐसा करने वाला पांचवा राष्ट्र बन जायेगा।
• चीन के इस मिशन के सात माह बाद मंगल ग्रह में पहुंचने की सम्भावना है। इस यान के तीन भाग हैं ,ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर। चीन द्वारा मंगल में यांत्रिक चहल कदमी करने तथा आंकड़े जुटाने इस मिशन का मकसद है।
UAE में आयोजित किया जायेगा IPL 2020
• IPL के चेयरमैन बृजेश पटेल की आधिकारिक घोषणा के बाद IPL के 13 वे सीजन की UAE में आयोजित किये जाने की आधिकारिक पुष्टि हो गयी है।
• UAE में अबुधाबी ,दुबई तथा शारजाह में IPL के मैच खेले जायेंगे। इस सीजन की शुरुआत 19 सितम्बर से तथा समापन 8 नवम्बर को होगा।
सेना में महिलाओं के स्थायी कमीशन का रास्ता साफ़
• 23 जुलाई 2020 को केंद्र सरकार ने युद्धक इकाई के अतिरिक्त सेना के सभी क्षेत्रों में महिलाओं के स्थायी कमीशन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
• अभी तक महिला अधिकारियों को केवल दो शाखाओं जज एडवोकेट जनरल और शिक्षा कोर में ही स्थायी कमीशन मिलता था। अब से महिला अधिकारियो को सेना की सभी दस शाखाओ में स्थायी नियुक्ति मिल सकेगी।
• अभी तक शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के द्वारा महिलाओ को सेना में केवल 5 वर्ष तक ही नियुक्ति दी जाती रही है। केंद्र सरकार के आदेश के बाद से महिलाओ को सेना में सेवानिवृति तक शामिल किया जा सकेगा।
हमारे सशस्त्र बलों की निडरता, दृढ़ संकल्प और असाधारण वीरता का प्रतीक है – कारगिल विजय दिवस
• 26 जुलाई पूरे देश में कारगिल विजय दिवस के रूप में , 1999 कारगिल में भारत के वीरों के बलिदान का सम्मान करने के लिए बनाया जाता है।
• 1999 में कारगिल क्षेत्र में पाकिस्तान की नापाक मंसूबो को नाकाम करते हुए , भारतीय सैनिको ने अपनी भूमि को पुनः प्राप्त किया था। भारतीय सेना के इस मिशन को ‘ऑपरेशन विजय’ नाम दिया गया था।
• इस युद्ध में भारतीय वायु सेना ने भी भाग लिया था। भारतीय वायु सेना की मदद से ऊंचाई पर बैठे दुश्मनो को निशाना बनाया गया था। वायु सेना के इस मिशन का नाम ‘ऑपरेशन सफ़ेद सागर’ दिया गया था।
इम्फाल में ‘मणिपुर जलापूर्ति परियोजना’ की आधारशिला रखी गयी
• 23 जुलाई 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा इंफाल स्थित ‘मणिपुर जलापूर्ति परियोजना’ की आधारशिला रखी गयी है।
• केंद्र सरकार ने ‘हर घर जल’ मिशन के तहत ‘मणिपुर जलापूर्ति परियोजना’ की शुरुआत की गयी है। इस जल परियोजना का उद्देश्य मणिपुर के 16 जिलों में शुद्ध ताज़ा पानी नलों के माध्यम से घर-घर में उपलब्ध करना है।