साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 05 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2020

1364
current affairs in Hindi


नोबेल पुरस्कार 2020

नोबेल शांति पुरस्कार

• वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) को नोबेल शांति पुरस्कार 2020 के लिए चुना गया है। ‘वर्ल्ड फूड प्रोग्राम’ को युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में भूखमरी की समस्या और शांति कार्यो के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया गया है।

• वर्ल्ड फूड प्रोग्राम’ दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय आर्गेनाइजेशन है, जो भूख और खाद्य सुरक्षा पर कार्य करती है। इसकी स्थापना 1961 में की गयी थी।

• वर्ल्ड फूड प्रोग्राम’ संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली की एक संस्था है , इसका मुख्यालय रोम, इटली में है। इसके वर्तमान अध्यक्ष Ertharin Cousin, David Beasley हैं।

नोबेल साहित्य पुरस्कार

• इस वर्ष का नोबेल साहित्य पुरस्कार अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लूक को दिया गया है। लुईस ग्लूक येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं तथा सामाजिक मुद्दों पर रचना करने के लिए जानी जाती है।

• लुईस ग्लूक का जन्म 1943 में न्यूयॉर्क में हुआ था, कवयित्री लुईस को लेखन के साथ-साथ काव्यात्मक अभिव्यक्ति में भी महारत हासिल है।

• लुईस ग्लुक के अभी तक कविता के बारह संग्रह और कुछ संस्करण प्रकाशित हुए हैं।

रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार

• इस वर्ष का रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार, ‘जीनोम एडिटिंग’ की एक पद्धति विकसित करने हेतु फ्रांस की विज्ञानी इमैनुएल शारपेंतिए और अमेरिका की जेनिफर डाउडना को प्रदान किया गया है।

• अभी तक पांच महिलाओं को केमिस्ट्री के लिए नोबेल पुरस्कार मिल चुका है। मैरी क्यूरी एकमात्र ऐसी महिला हैं जिन्हें फिजिक्स एवं केमिस्ट्री दोनों के लिए नोबेल पुरस्कार मिला है।

• ‘जीनोम एडिटिंग’ तकनीक से जानवरों, पौधों, माइक्रोऑर्गेनिज्म के डीएनए (DNA) में बदलाव कर गंभीर रोगों का इलाज संभव हो सकेगा।

भौतिकी नोबेल पुरस्कार

• ब्लैक होल पर किये गए अभूतपूर्व शोध के लिए तीन वैज्ञानिको रोजर पेनरोस, राइनहार्ड गेनजेल और आंद्रिया गेज को इस वर्ष का भौतिकी नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

• रोजर पेनरोस का जन्म 1931 में ब्रिटेन में हुआ था। वे साल 1965 में में सिद्ध कर चुके हैं कि ब्लैक होल का निर्माण किया जा सकता है तथा इसके निर्माण को आइंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत द्वारा समझा जा सकता है।

• राइनहार्ड गेंजल जर्मनी में पैदा हुए तथा आंद्रिया गेज अमेरिका से सम्बन्ध रखते हैं। इन दोनों ने आकाशगंगा के केंद्र में मौजूद एक अदृश्य लेकिन बेहद शक्तिशाली ऑब्जेक्ट यानी ब्लैकहोल की मौजूदगी का पता लगाया है।

नोबेल पुरस्कार फैक्ट्स

• प्रसिद्ध स्वीडिश वैज्ञानिक एवं डायनामाइट के अविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में प्रतिवर्ष नोबेल पुरस्कारों का वितरण किया जाता है।

• नोबेल फाउंडेशन की स्थापना 29 जून 1901 में हुई थी। यह पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस एवं नोबेल फाउंडेशन के द्वारा प्रदान किया जाता है।

• प्रत्येक वर्ष साहित्य, शांति तथा विज्ञानं क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पुरस्कार स्वरुप प्रत्येक विजेता को 10 लाख अमेरिकी डॉलर तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

विश्व कपास दिवस- 07 अक्टूबर

• विश्व कपास दिवस की शुरुवात 07 अक्टूबर 2019 से हुई थी,इसका आयोजन संयुक्त राष्ट्र, विश्व खाद्य संगठन, संयुक्त राष्ट्र व्यापार व विकास सम्मेलन, अंतरराष्‍ट्रीय व्यापार केंद्र तथा अंतरराष्‍ट्रीय कपास सलाहकार समिति आदि द्वारा किया जाता है।

• विश्व कपास दिवस का उद्देश्य कपास और उससे जुड़े कामगारों , तकनीक , व्यापार , उद्योग,रोजगार आदि को बढ़ावा देना तथा तथा इसके विकास के नए अवसरों की तलाश करना है।

• कपास शुष्क-प्रतिरोधी फसल है, यह शुष्क जलवायु हेतु आदर्श है। यह विश्व की कृषि योग्य भूमि के 2.1 प्रतिशत भाग में कपास की खेती की जाती है तथा विश्व के 27 प्रतिशत वस्त्रों की आवश्यकता को पूरा करता है।

भारत-म्यांमार संबंध

• 5 अक्टूबर, 2020 को भारत ने म्यांमार कोरोना से लड़ाई तथा उससे बचाव के लिए 3000 शीशियां रेमडेसिवीर वैक्सीन की प्रदान की है। भारत की ओर से इस कार्यकर्म का प्रतिनिधित्व थल सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे

और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला किया तथा म्यांमार से स्टेट काउंसलर आंग सान सू की ने इस कार्यक्रम की अगुवाई की थी।

• म्यांमार भारत के मणिपुर और नागालैंड सहित कई पूर्वोत्तर राज्यों के साथ 1,640 किलोमीटर लंबी भारतीय सीमा साझा करता है।

• म्यांमार में विकास सहयोग के लिए भारत द्वारा 1.4 बिलियन डॉलर प्रदान करने का अनुमान है। ये दोनों देश ऊर्जा सहयोग के क्षेत्र में भी साझेदारी बढ़ा रहे हैं।

• म्यांमार का भारत में 1.2 बिलियन डॉलर से अधिक निवेश है। भारत म्यांमार के सीमावर्ती क्षेत्रों को विकसित करने में उसकी सहायता भी कर रहा है।

वायु सेना दिवस – 8 अक्टूबर

• भारतीय वायु सेना ने 8 अक्टूबर को अपना 88वां स्थापना दिवस मनाया। इसका उद्देश्य देश सेवा में भारतीय वायु सेना के महत्व को उजागर करना व लोगो में इसकी जागरूकता बढ़ाना है।

• 08 अक्टूबर 1932 को रॉयल इंडियन एयरफोर्स के नाम से भारतीय वायु सेना का गठन किया गया था। इसे आजादी के बाद 1950 में भारतीय वायु सेना के नाम से जाना गया।

• भारतीय वायु सेना में लगभग 1,70,000 जवान शामिल हैं। राफेल ,आकाश मिसाइल, ध्रुव हेलिकॉप्टर, मिराज-2000, जगुआर, तेजस, सुखोई-30 एमकेआई, रोहिणी रडार सिस्टम, अपाचे हेलिकॉप्टर और सी-130जे सुपर हरक्यूलिस परिवहन विमान आदि इसकी ताकत की शोभा बढ़ाते है।

• वर्तमान में वायु सेना अध्यक्ष एयरचीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया है। वायु सेना का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

प्रधानमंत्री ने प्रारम्भ की संपत्ति कार्ड योजना

• 11 अक्टूबर 2020 को लोकनायक जयप्रकाश नारायण और नानाजी देशमुख की जयंती के अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को स्वामित्व योजना ” संपत्ति कार्ड” की शौगात दी है।

• स्वामित्व योजना पंचायती राज मंत्रालय की पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में घरों के मालिकों को अधिकार संबंधी रिकार्ड से संबद्ध संपत्ति कार्ड उपलब्ध कराना है।

• वर्तमान में इसे 6 राज्यों उत्तर प्रदेश के 346, हरियाणा के 221, महाराष्ट्र के 100, मध्य प्रदेश के 44, उत्तराखंड के 50 और कर्नाटक के 2 गांव के कुल 763 गाँवों में प्रारम्भ किया गया है।

फोर्ब्स ने जारी की भारतीयों धन कुबेरो की सूची

• फोर्ब्स ने 2020 के 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची (India rich list 2020) जारी की है। सावित्री जिंदल, किरन मजूमदार शॉ तथा लीना तिवारी सहित इसमें तीन महिलाये शामिल हैं।

• इस सूची में पहले स्थान पर पिछले 13 से काबिज मुकेश अंबानी(Relience ग्रुप) हैं , उनकी संपत्ति 88.7 अरब डॉलर है।

• इस सूची में दूसरे स्थान पर गौतम अडानी(अडानी ग्रुप) हैं जिनकी संपत्ति 25.2 अरब डॉलर है।

• तीसरे, चौथे , पांचवे स्थान पर क्रमशः शिव नाडर(एचसीएल), राधाकिशन दमानी(डी मार्ट), हिंदुजा ब्रदर्स आदि हैं।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.