साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 22 से 28 जून 2020

1695
current affairs in Hindi


पतंजलि की आयुर्वेदिक दवा ‘कोरोनिल’ पर लगी रोक

• देश में बढ़ते कोरोना के मामलो के बीच पतंजलि द्वारा कोरोना की आयुर्वेदिक दवा ‘कोरोनिल’ को पेश करना एक सुखद समाचार है। किन्तु लांच होने के कुछ समय के बाद ही आयुष मंत्रालय ने इसके विज्ञापन एवं प्रचार में रोक लगा दी है।

• कोरोनिल को दिव्य फार्मेसी, पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड, हरिद्वार ने नेशनल इंस्टीकट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, जयपुर के साथ मिलकर तैयार किया है।

• यह पूरी तरह से आयुर्वेदिक दवा है, जिसमे मुलैठी-काढ़ा, गिलोय, अश्वगंधा, तुलसी, श्वासरि,अणु तेल आदि का प्रयोग किया गया है। ‘कोरोनिल’ दवा किट में कोरोनिल, श्वासारी और अणु तेल सम्मिलित हैं। इस दवा की प्रारंभिक कीमत 545 रूपये रखी गयी है।

उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम के नए कोच होंगे वसीम जाफर

• पूर्व भारतीय क्रिकेटर और एक बहुत ही उम्दा प्रथम श्रेणी बल्लेबाज , मुंबई के वसीम जाफर को उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम का नया कोच बनाया गया है।

• अपने शानदार क्रिकेट करियर में , जाफर ने लगभग 20 वर्षो तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी सेवाएं दी हैं। इस दौरान उन्होंने मुंबई तथा विदर्भ की टीम का नेतृत्त्व भी किया है।

• उत्तराखण्ड राज्य की टीम ने 2018 -19 में अपना डेब्यू मैच खेला था। साथ में ही उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम के कोच के रूप में संजय पांडेय को यह जिम्मेदारी दी गयी है।

नहीं रहे पाकिस्तानी विद्वान एवं लेखक तालिब जौहरी

• तालिब जौहरी का जन्म अविभाजित हिंदुस्तान में 27 अगस्त 1939 को पटना, बिहार में हुआ था। आजादी के बाद 1949 में तालिब जौहरी का परिवार पाकिस्तान में बस गया था।

• तालिब जौहरी शिया समुदाय से संबंध रखते थे। इनकी धर्मशास्त्र की शिक्षा इराक में पूर्ण हुई थी। वह एक कवि, इतिहासकर और दार्शनिक भी थे और उन्होंने कई किताबें लिखी।

साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून 2020

• भारतीय समय के अनुसार, 21 जून 2020 को प्रातः 9 बजकर 15 मिनट से शाम 3 बजकर 4 मिनट तक ग्रहण काल रहा था। ग्रहण का सर्वाधिक प्रभाव या पीक टाइम दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर रहा था।

• यह एक वलयाकार सूर्यग्रहण था , जिसने सूर्य के 98% हिस्से को ढक लिया था। जिस कारण से सूर्य एक चमकते हुए आग के घेरे के समान दिखायी दिया था।

• 21 जून साल का सबसे बड़ा दिन होता है। इस वर्ष ग्रहण साल के सबसे बड़े दिन में पड़ा था। इससे पूर्व यह घटना इस सदी में 21 जून 2000 को घटित हुवी थी।

• सूर्य ग्रहण की स्थिति , जब पृथ्वी, चन्द्रमा और सूर्य एक ही सीध में होते हैं और चन्द्रमा पृथ्वी तथा सूर्य के मध्य में होती है। इस स्थिति में सूर्य का प्रकाश, पृथ्वी पर पूर्ण रूप से नहीं पड़ता है। चन्द्रमा सूर्य के आगे एक धब्बे या ग्रहण के रूप मे दिखायी पड़ती है।

सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया छठा विश्व योग दिवस

• कोविद-19 के कारण Social Distancing का पालन करते हुए ,इस वर्ष का विश्व योग दिवस लोगो ने अपने घरो में योग करते हुवे मनाया। यह छठवा योग दिवस था, इसकी शुरुआत 21 जून 2015 में हुई थी।

• इस वर्ष की थीम संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा “Yoga for Health – Yoga from Home” या ‘सेहत के लिए योग – घर से योग” निर्धारित की गयी थी। इस थीम को COVID-19 के मद्देनजर तैयार किया गया था।

• आईटीबीपी के जवानो ने लद्दाख की चोटियों पर योग करके, लोगो को योग के प्रति जागरूक किया। लेह-लद्दाख को दुनिया का सबसे ऊँचा युद्ध क्षेत्र होने का गौरव प्राप्त है।

• 21 जून यानि पृथ्वी पर सबसे बड़ा दिन। ऐसा माना जाता है , इस दिन भगवान शिव द्वारा अष्टांग योग का ज्ञान प्रथम बार मानव जाति को प्रदान किया गया था।

23 जून अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस

• 23 जून अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस मनाया जाने का उद्देश्य , देश , सरकार, समाज तथा लोगो का ध्यान उन महिलाओ की समस्याो की ओर खींचना है , जिनके पति की मृत्यु हो गयी हो। समाज में ऐसी महिलाओ को अभिशप्त समझा जाता है। ऐसी महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना ही इस दिवस का उद्देश्य है।

• सर्वप्रथम लूमबा फाउंडेशन ने साल 2005 में इस दिवस की शुरुआत की थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 23 जून 2010 को इस दिवस को मनाये जाने की संस्तुति दी थी।

UNLOCK पीएम CARES फंड

• भारत में कोरोना से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए पीएम केयर्स फंड के धनराशि का आबंटन किया गया है।

• 2000 करोड़ रूपये से देश में वेंटिलेटर की कमी को पूरा करने के लिए , देश में ही निर्मित 50000 वेंटिलेटर खरीदने की योजना है।

• 1000 करोड़ रुपये प्रवासी मजदूरों के लिए आवास, चिकित्सा उपचार आदि का इंतजाम करने के लिए जारी किये गए हैं।

रूस ने मनाया 75वां विजय दिवस (विक्ट्री डे)

• रूस द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध (1941-1945), में जर्मनी के खिलाफ हुए अपनी जीत की याद में विजय दिवस (विक्ट्री डे) मनाया जाता है।

• भारत की ओर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मॉस्को के रेड स्क्वॉयर में आयोजित,इस परेड समारोह में भाग लिया गया। इस वर्ष भारत की सशस्त्र बल की तीनों टुकड़ियों ने भी इस परेड में प्रतिभाग किया था।

• गौरवतलब है कि, रक्षा मंत्री उस समय रूस का दौरा कर रहे है, जब देश की सीमा पर चीन के साथ युद्ध के आसार बने हुए हैं। अतः सामरिक दृष्टि से भी यह यात्रा बहुत महत्व रखती है। रूस हमेशा से हमारा सबसे बड़ा मित्र देश रहा है ,जिस कारण से चीन की चिंताए और भी ज्यादा बढ़ गयी हैं।

‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान, योजना का शुभारम्भ

• उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विडिओ कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान, का शुभारम्भ किया गया है।

• इस योजना का उद्देश्य, उत्तर-प्रदेश के उन प्रवासी मजदूरों को सीधे रोजगार देना है , जो COVID-19 के कारण अन्य राज्यों से लौटे हैं।

• एक अनुमान के अनुसार , राज्य में लगभग 25 लाख प्रवासी मजदूर आये हैं तथा 25000 लोगो को उनके गृह राज्य भेजा गया है।

MCC की कमान क्लेयर कोनोर के हाथों में

• 233 साल के इतिहास में पहली बार मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की कमान एक महिला क्रिकेटर क्लेयर कोनोर के हांथों में दी जा रहे है। क्लेयर कोनोर इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान रह चुकी हैं।

• वर्तमान में मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की कमान श्रीलंकाई पूर्व क्रिकेटर कुमार संगकारा के हाथों में हैं। उनका कार्यकाल अगले वर्ष पूरा होने जा रहा हैं।

COVID-19 के चलते भारतीय रेल 12 अगस्त तथा अंतरराष्‍ट्रीय हवाई सेवा 15 जुलाई तक स्थागित रहेंगी.

• भारतीय रेलवे ने Covid-19 संकट में गंभीरता दिखाते हुए सभी रेगुलर ट्रेंस को 12 अगस्त तक निरस्त करने का फैसला लिया है। पहले यह सीमा 30 जून थी, जिसे आगे बढ़ाकर 12 अगस्त कर दिया गया है। अभी केवल स्पेशल ट्रेंस का संचालन होता रहेगा।

• विमानन नियामक डीजीसीए ने अंतरराष्‍ट्रीय हवाई सेवा में लगी रोक को 15 जुलाई तक आगे बड़ा दिया है। डीजीसीए ने यह साफ़ किया है कि अनुमति प्राप्त विशेष अंतरराष्‍ट्रीय हवाई सेवा पूर्ववत जारी रहेगी।

अमेरिका ने H-1B वीजा पर लगाई अस्थाई रोक

• अमेरिकन सरकार ने इस साल के अंत तक H-1B वीजा तथा अन्य वर्किंग वीजा पर अस्थाई रोक लगा दी है। इससे अमेरिका में कार्य करने वाले भारतीय सीधे रूप से प्रभावित होंगे।

• अमेरिका सरकार के अनुसार इस फैसले से उन लाखो अमेरिकन लोगो को फायदा मिलेगा , जिनकी नौकरी COVID-19 के कारण चली गयी है।

• एक सर्वे के अनुसार OVID-19 के चलते फ़रवरी-अप्रैल में अमेरिका में 17 मिलियन नौकरियां चली गयी हैं।

FIFA महिला फुटबॉल विश्वकप 2023 की मेजबानी करेंगे -ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड .

• जापान के फीफा महिला फुटबॉल विश्वकप की मेजबानी से पीछे हटने के बाद , यह जिम्मेदारी अब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को दी गयी है।

• यह पहला अवसर होगा , जब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मिलकर FIFA महिला फुटबॉल विश्वकप की मेजबानी करेंगे। यह टूर्नामेंट 2023 में जुलाई -अगस्त के मध्य खेला जायेगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने लांच किया ‘ईब्लड सर्विसेज’ मोबाइल ऐप

• इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के मोबाइल एप्लीकेशन ‘ईब्लड सर्विसेज’ की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के द्वारा की गयी है। वर्तमान में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष का भार भी डॉ. हर्षवर्धन के कंधो पर ही है।

• यह एप्लीकेशन रक्त की जरुरत वाले लोगो के लिए है। वे इसकी सहायता से जान पाएंगे, किस स्थान पर रक्त की उपलब्धता है। एक समय पर 4 यूनिट रक्त की मांग की जा सकती है। ब्लड बैंक 12 घंटे तक सम्बंधित व्यक्ति का इंतजार करेगा। उसके बाद रक्त को उपलब्धता की श्रेणी में सम्मिलित कर दिया जायेगा।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.