साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 3 अगस्त से 9 अगस्त 2020

1265
current affairs in Hindi


शशिधर जगदीशन होंगे HDFC बैंक के नये सीईओ

• भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC की कमान अब नये सीईओ शशिधर जगदीशन के हाथों में होगी। HDFC बैंक के वर्तमान सीईओ आदित्य पुरी अक्टूबर में अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

• Housing Development Finance Corporation यानि HDFC बैंक की स्थापना 1994 में मुंबई में हुई थी। इसका मुख्यालय भी मुंबई में ही स्थित है।

• HDFC बैंक के वर्तमान में देशभर में 5000 से अधिक शाखाएँ तथा 13000 से अधिक ATMs पांइट्स हैं।

विश्व संस्कृत दिवस – 3 अगस्त

• भारत की सबसे प्राचीन एवं देवभाषा का दर्जा प्राप्त ‘संस्कृत भाषा ‘ के पुनरुद्धार तथा संरक्षण के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष श्रावण मास पूर्णिमा के दिन ‘विश्व संस्कृत दिवस’ मनाया जाता है। भारत में श्रावण मास पूर्णिमा के दिन भाई-बहन का पवित्र त्यौहार रक्षा-बंधन भी मनाया जाता है।

• भारत सरकार ने 1969 विश्व संस्कृत दिवस मनाये जाने का फैसला लिया था, तभी से प्रत्येक वर्ष यह दिवस मनाया जाता है।

• संस्कृत को भारत सहित विश्व की प्राचीन भाषा माना जाता है। इसकी उत्पत्ति 3500 वर्ष पूर्व की अनुमानित है किन्तु लिखित रूप से ऋग्वेद कालीन इसकी उत्पत्ति मानी गयी है।

संयुक्त अरब अमीरात ने प्राप्त किया परमाणु शक्ति सम्पन्नता का दर्जा

• यूएई ऐसा पहला अरब देश बन गया है जो परमाणु ऊर्जा का उत्पादन करने में सक्षम है। बाराकाह परमाणु शक्ति सयंत्र से बिजली का उप्तादन करके उसने यह उपलब्धि हासिल की है।

• यूएई वैश्विक स्तर पर 33 वां परमाणु शक्ति हासिल करने वाला देश है। बाराकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र, राजधानी अबू धाबी से 280 KM दूर स्थित है।

• संयुक्त अरब अमीरात एक देश के रूप में 1971 में स्वरुप में आया था , तब सात अरब राज्यों आबू धाबी, शारजाह, दुबई, उम्म अल कुवैन, अजमान, फुजइराह तथा रस अल खैमा को मिलाकर इसकी स्थापना की गयी थी।

विदेशो से आयात होने वाले कलर TV के आयात पर लगा प्रतिबंध

• किसी सामान को प्रतिबंधित करने से यह तात्पर्य है कि, उस सामान से सम्बंधित आयातक कंपनी को वाणिज्य मंत्रालय के अंतगर्त आने वाली डीजीएफटी यानि डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड से लाइसेंस लेना होगा।

• भारत में लगभग प्रति वर्ष 170 लाख कलर TV की मांग होती है , जिसमे से 36% मांग विदेशो से आयात करके पूर्ण की जाती है। भारत मुख्यतः चीन, वियतनाम,, हांगकांग, कोरिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, जापान और जर्मनी आदि देशो से कलर TV आयात करता है।

• भारत सरकार ने यह कदम ‘आत्म निर्भर’ भारत तथा भारत में TV निर्माण को बढ़ावा देने के लिए उठाया है।

• TV का अविष्कार जॉन लोगी बेयर्ड ने 1925 में किया था तथा कलर TV का भी अविष्कार जॉन लोगी बेयर्ड ने 1928 में किया था। भारत में कलर TV का आगमन 1980 के बाद हुआ था।

सेबी चेयरमैन अजय त्यागी को मिला 1.5 साल का सेवा विस्तार

• भारत सरकार ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष अजय त्यागी का कार्यकाल 18 महीने और बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे पूर्व उनका कार्यकाल 6 महीने बढ़ाया गया था। अब अजय त्यागी अपने पद पर फ़रवरी 2022 तक बने रहेंगे।

• अजय त्यागी 1984 बैच हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) हैं।

• सेबी भारत में प्रतिभूति और वित्त का नियामक बोर्ड है, इसकी स्थापना 12 अप्रैल 1988 में हुई तथा इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है।

• सेबी का मुख्य कार्य भारतीय स्टाक निवेशकों के हितों का उत्तम संरक्षण प्रदान करना और प्रतिभूति बाजार के विकास तथा नियमन को प्रवर्तित करना है।

भारत करेगा T-20 क्रिकेट विश्वकप 2021 की मेजबानी

• ICC ने Covid-19 के कारण इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाली T-20 क्रिकेट विश्वकप 2020 प्रतियोगिता को अगले वर्ष 2021 में भारत में कराने का फैसला लिया है।

• अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) विश्व में क्रिकेट की एक प्रशासनीय व्यवस्था है, जो विश्वभर में क्रिकेट खेलने के तौर-तरीको की देखभाल करती है। इसका कार्य क्रिकेट की नियमावली जारी करना,अंपायरों और रेफरियों की नियुक्ति करना , अनुशासन के पेशेवर मानकों को सेट करना, क्रिकेट को मैच फिक्सिंग एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है।

• अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के वर्तमान स्वरुप की स्थापना 1989 में की गयी थी। इसका मुख्यालय दुबई , यूएई में है। • वर्तमान में 10 टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले देशो भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड,

पाकिस्तान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश आदि को इसकी स्थायी सदस्य्ता प्राप्त है। इसके वर्तमान अध्यक्ष इमरान ख्वाजा हैं।

गिरीश चंद्र मुर्मू होंगे देश के नये सीएजी

• 08 अगस्त 2020 को, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में गिरीश चंद्र मुर्मू को भारत के नये नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) पद की शतथ दिलायी।

• गिरीश चंद्र मुर्मू इससे पूर्व जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल के दायित्व को निभा रहे थे। अब उनके स्थान पर केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का उप-राज्यपाल बनाया गया है।

• गिरीश चंद्र मुर्म 1985 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस हैं। उन्होंने पूर्व सीएजी राजीव महर्षि का स्थान लिया है।

• नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक एक संवैधानिक पद होता है, इसका कार्यकाल 6 वर्ष का होता है। सीएजी का कार्य केंद्र सरकार के सरकारी खातों तथा धन व्यय की जाँच करना है।

• सीएजी अंतगर्त केंद्र तथा राज्य के सभी सार्वजानिक खाते तथा आकस्मिक निधि आती है। सीएजी केंद्र में राष्ट्रपति तथा राज्य में राजयपाल के प्रति उत्तरदायी होता है।

डॉ. प्रदीप कुमार जोशी को सौपी गयी UPSC की जिम्मेदारी

• 07 अगस्त 2020 को डॉ. प्रदीप कुमार जोशी को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे इससे पूर्व छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के लोक सेवा आयोगों के अध्यक्ष रह चुके हैं।

• डॉ. प्रदीप कुमार जोशी ने अरविंद सक्सेना का स्थान लिया है। इनका कार्यकाल 12 मई 2021 तक रहेगा।

• यूपीएससी देश में हर साल सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करता है। UPSC में सफल अभ्यर्थियों का चयन इंडियन एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) और अन्य ग्रेड A और B लेवल सर्विसेज के अधिकारियों के रूप में किया जाता है।

पहली ‘किसान रेल’ का शुभारम्भ

• 07 अगस्त 2020 को भारतीय रेल मंत्रालय ने किसान रेल का शुभारम्भ किया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने विडिओ कॉन्फ़्रेंसिंग के द्वारा रेल का शुभारम्भ किया है।

• किसान रेल का उद्देश्य , किसानो के ताजे फल -सब्जियों एवं अन्य जल्दी खराब हो जाने वाले खाद्य पदार्थो को देश के अन्य स्थानों तक पहुंचना है। ऐसा करने से किसान के उत्पादों को खराब होने से बचाया जा सकेगा और किसानो को उचित उत्पाद मूल्य मिल सकेगा।

• यह देश की पहली किसान रेल है , ये देवलाली (नासिक) से दानापुर (बिहार) के मध्य 1519 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

• किसान रेल के कोच को विशेष रूप से रेफ्रिजरेटेड बनाया गया है ,जिससे ये कोच खाद्य पदार्थो को लम्बे समय तक ताज़ा रखने में सक्षम हैं। किसान रेल के कोच का निर्माण कपूरथला कोच फैक्ट्री में किया गया है।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.