साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 27 सितम्बर से 3 अक्टूबर 2021

838
current affairs in Hindi

PLAYING x OF y
Track Name
00:00

00:00


एयर इंडिया की टाटा में वापसी

  • भारत सरकार द्वारा घाटे में चल रही सरकारी विमान सेवा एयर इंडिया को बेचने के लिए बोली लगायी गयी थी, जिसे टाटा ग्रुप ने जीत लिया है। इस बोली में टाटा ग्रुप के साथ-साथ स्पाइसजेट ने भी प्रतिभाग किया था।
  • एयर इंडिया पिछले काफी वर्षों से घाटे में चल रही है , एक अनुमान के अनुसार अभी कंपनी लगभग 9 हजार करोड़ के घाटे में है। एयर इंडिया के घाटे में जाने की वजह लगातार निजी क्षेत्र से मिल रहा कम्पटीशन है।
  • भारत में एयरलाइन्स सेवा की शुरुवात साल 1932 में जमशेदजी टाटा ने की थी। जिसे साल 1953 में भारत सरकार द्वारा अधिग्रहण कर लिया गया था।

मिड डे मील योजना बनी पीएम पोषण स्कीम

  • 29 सितंबर 2021 से देश भर के प्राइमरी स्कूलों में पहले से संचालित ‘मिड डे मील योजना’ का नाम पीएम पोषण स्कीम कर दिया गया है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अब इस योजना का हिस्सा बाल वाटिका या प्री-प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को भी बनाया गया है। अर्थात अब 1-5 वर्ष की आयु के प्री-प्राइमरी क्लास के बच्चे भी इसमें शामिल हो पायेंगे।
  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के अनुसार यह योजना 5 साल तक चलेगी और इसमें 31 लाख करोड़ रुपये खर्च का बजट आएगा।
  • इस योजना का लाभ 12 करोड़ स्कूली बच्चों और करीब 11 लाख स्कूलों को प्रत्यक्ष रूप से मिलेगा। भारत सरकार अपने कुपोषण रहित भारत मिशन के तहत स्थानीय पौष्टिक खाद्यान्न को बच्चों को उपलब्ध कराएगी।
  • मिड-डे मील योजना की यह शुरुआत साल 1995 में 1-5 वर्ग के प्राइमरी स्कूलों के लिए की गयी थी।

आयुध निर्माणी बोर्ड किया गया भंग

  • 01 अक्टूबर, 2021 को 240 साल पुराना आयुध निर्माणी बोर्ड भंग कर दिया गया है। आयुध निर्माणी बोर्ड देश में सेना के लिए हथियार, गोला-बारूद और कपड़ों की आपूर्ति करता है।
  • 16 जून, 2021 को बोर्ड को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 07 नई कॉर्पोरेट संस्थाओं में विभाजित करने को मंजूरी दी गयी थी। वर्तमान में आयुध निर्माणी बोर्ड द्वारा 41 आयुध निर्माणी इकाइयों का संचालन किया जा रहा था।
  • वर्तमान में सरकार द्वारा आयुध निर्माणी बोर्ड का निगमीकरण किया जा रहा है। बतौर केंद्र सरकार ऐसा करने से आयुध आपूर्ति में स्वायत्तता, जवाबदेही और दक्षता में सुधार होगा।

UNGA में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रमुख बातें

  • 25 सितंबर, 2021 को UNGA के 76वें सत्र को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निम्न बातों का जिक्र किया है।
  • संयुक्त राष्ट्र को खुद को प्रासंगिक बनाए रखना है तो उसे अपनी प्रभावशीलता (Effectiveness) सुधारना होगा, विश्वसनीयता (Reliability) को बढ़ाना होगा। वैश्विक ऑर्डर, वैश्विक कानूनों और वैश्निक मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करना होगा।
  • आतंकवाद तथा आतंकवाद को पोषित करने वाले देशों पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जो देश आतंकवाद का पॉलिटिकल टूल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें ये समझना होगा कि आतंकवाद उनके लिए भी उतना ही बड़ा खतरा है जितना कि अन्य देशों के लिए है।
  • तालिबान तथा अफगानिस्तान का जिक्र करते हुए , वहां की महिलाओं और बच्चों ,अल्पसंख्यकों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए उनकी मदद की ज़रूरत को सभी देशों का नैतिक दायित्व बताया है।
  • प्रधानमंत्री ने समुद्री व्यापार और समुद्र को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कि जीवनरेखा बताते हुए, इसके गलत इस्तेमाल तथा यहाँ पर किसी भी प्रकार की एकाधिकार प्रतियोगिता से बचने की नसीहत दी है।

स्वरसामाज्ञी लता मंगेशकर का  92वाँ जन्मदिन

  • स्वर कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर जी का जन्म 28 सितंबर, 1929 को इंदौर, भोपाल में हुआ था। इनके पिता दीनानाथ मंगेशकर एक शास्त्रीय गायक थे।
  • लता जी को संगीत विरासत में मिला था , उन्होंने मात्र 13 वर्ष की आयु में मराठी फिल्म ‘किटी हसाल’ के लिये अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया गया था।
  • लता जी ने 36 से अधिक क्षेत्रीय, भारतीय और विदेशी भाषाओं में हज़ारों गाने गाये हैं। आशा भोसले और हृदयनाथ मंगेशकर इनके भाई बहन हैं।
  • लता दीदी को साल 1989 में ‘दादा साहब फाल्के’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा इन्हे साल 2007 में फ्राँस का  सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ऑफिसर ऑफ द लीज़न ऑफ ऑनर भी मिल चुका है।
  • भारत सरकार ने देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से इन्हे साल 2001 में सम्मानित किया था। भारत रत्न प्राप्त करने वाली ये दूसरी गायिका हैं इनसे पूर्व केवल एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी जी को यह सम्मान प्राप्त हुआ था।

उत्तराखण्ड में बना उत्तर भारत का सबसे बड़ा पाम गार्डन

  • उत्तराखंड राज्य का पहला तथा उत्तर भारत का सबसे बड़ा पाम गार्डन या पामेटम गार्डन 26 सितम्बर को आम जनता के लिए खोल दिया गया है।
  • इस गार्डन को वन अनुसंधान केन्द्र की टीम द्वारा करीब 3 साल की मेहनत के बाद बनाया गया है। इस पाम गार्डन में उत्तरीय व मध्य अमेरिका, अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया आदि देशों की प्रजातियां संरक्षित की गयी हैं।
  • इस पाम गार्डन में 110 से अधिक पाम प्रजातियाँ मौजूद हैं। जिसमे से 4 प्रजातियाँ गंभीर रूप से संकटग्रस्त हैं, 2 प्रजातियाँ लुप्तप्राय हैं, 2 प्रजातियाँ सुभेद्य हैं।
  • इस पाम गार्डन में मुख्य रूप से फॉक्सटेल, वाइल्ड सागो, कारपेंटरिया, मैटालिक, चाइनीज, सुपारी, यूरोपियन फैन, टिंगल, खासी, लेडी, जोमिया, नोलिना, टकील, फोस्ट, ब्रोम, सिकटोप, टैनेरा, ,सिंकटोक, जामिया, ग्रीन विचिया, बोतल, कोकोनट, रेडनेक, गोल्डन केन आदि प्रजातियों को जगह दी गई है।

पर्यावरण संगठन LIFE को मिला राइट लाइवलीहुड अवार्ड

  • संवेदनशील समुदायों की आजीविका की रक्षा करने और स्वच्छ पर्यावरण के अधिकार का दावा करने हेतु दिल्ली स्थित पर्यावरण संगठन ‘लीगल इनिशिएटिव फॉर फॉरेस्ट एंड एन्वायरनमेंट’ (LIFE) को स्वीडेन के राइट लाइवलीहुड अवार्ड-2021 से सम्म्मानित किया गया है।
  • राइट लाइवलीहुड अवार्ड को स्वीडेन के ‘वैकल्पिक नोबेल पुरस्कार’ के रूप में भी जाना जाता है। इस पुरस्कार के तहत विजेताओं को 1 मिलियन स्वीडिश क्राउन ($115,000) और लॉरेट्स प्रदान किया जाता है।
  • राइट लाइवलीहुड अवार्ड एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है जो आज हमारे सामने सबसे जरूरी चुनौतियों का व्यावहारिक और अनुकरणीय उत्तर देने वालों का सम्मान और समर्थन करता है। इसकी शुरुआत 1980 में स्वीडिश-जर्मन नागरिक जैकब वोन यूएक्सकुल ने की थी।
  • ‘लाइफ’ की स्थापना वकील ऋत्विक दत्ता और राहुल चौधरी ने पर्यावरणीय मुद्दों पर न्यायिक पहुंच का अभाव देखते हुए साल 2005 में की थी।

भारत का पूर्वी तट चक्रवात गुलाब की चपेट में

  • हाल ही में, भारत के पूर्वी तटीय राज्यों में उष्णकटिबंधीय चक्रवात गुलाब सक्रीय हुआ था। जिस वजह से दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र प्रभावित हुए थे।
  • विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक क्षेत्र के देश चक्रवातों को नाम देते हैं। इसे गुलाब नाम पाकिस्तान द्वारा दिया गया है।
  • इस चक्रवात के क्षेत्र के अंतर्गत बांग्लादेश, भारत, मालदीव, म्याँमार, ओमान, पाकिस्तान, श्रीलंका, थाईलैंड, ईरान, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, यमन आदि देश आते हैं।
  • चक्रवातों की रफ़्तार के अनुसार इन्हे चार भागों में विभाजित किया जाता है। गुलाब की रफ़्तार अधिकतम 95 किमी/घंटा रहती है तथा इसे गंभीर श्रेणी के चक्रवातों में गिना जाता है। भारत के तट से पिछले 2 वर्षों में टकराने वाले तूफान क्रमशः  ताउते, यास, निसर्ग और अम्फान है।

महत्वपूर्ण दिवस एवं तिथियां

  • विश्व समुद्री दिवस- 30 सितंबर, पहला विश्व समुद्री दिवस 17 मार्च, 1978 को आयोजित किया गया था।
  • विश्व पर्यटन दिवस- 27 सितंबर, विश्व पर्यटन संगठन’ (UNWTO) द्वारा इस दिवस का आयोजन किया जाता है।
  • विश्व फार्मासिस्ट दिवस– 25 सितंबर, विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुरुआत साल 2009 में की गयी थी।
  • राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थापना दिवस- 27 सितंबर, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की स्थापना 27 सितंबर, 2006 में की गयी थी।
  • सैन्य इंजीनियरिंग सेवा दिवस- 26 सितंबर, सैन्य इंजीनियरिंग सेवा’ की स्थापना 26 सितंबर, 1923 को की गयी थी।
  • विश्व हृदय दिवस- 29 सितंबर, यह दिवस सर्वप्रथम वर्ष 2000 में आयोजित किया गया था।
  • विश्व रेबीज़ दिवस- 28 सितंबर, यह दिवस फ्रांस के प्रसिद्ध जीवविज्ञानी ‘लुई पाश्चर’ को समर्पित है।
  • गाँधी जयंती – 2 अक्टूबर, इस दिवस को महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती होती है।
  • अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस- 30 सितम्बर

 नॉलेज बूस्टर

  • 2 अक्टूबर को गाँधी जयंती के अवसर पर दुनिया का सबसे बड़ा खादी निर्मित ध्वज कहाँ फहराया गया है?- लेह, लद्दाख
  • जापान के योशिहिदे सुगा के बाद अगले प्रधानमंत्री का चुनाव किसने जीत लिया है?- फूमिओ किशिदा
  • 100 फार्मूला वन रेस जीतने वाले विश्व के पहले रेसर कौन बन गये हैं?- लुईस हैमिलटन
  • हाल ही में, किस यूरोपीय देश ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दी है?- स्विट्ज़रलैंड
  • निमाबेन आचार्य किस राज्य की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनी हैं?- गुजरात
  • विश्व शिक्षक दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?- 05 अक्टूबर
  • नोबेल पुरस्कार 2021, चिकित्सा के क्षेत्र में किसे प्रदान किया गया है?- डेविड जूलियस और अर्डेम पटापौटियन
  • नेशनल बॉस्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) का नया ब्रांड एंबेसडर किस अभिनेता को बनाया गया है?- रणवीर सिंह
  • राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के 34वें महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?- गुरबीरपाल सिंह

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.