साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 21 दिसंबर से 27 दिसंबर 2020

1165
current affairs in Hindi


‘खेलो इंडिया’ में शामिल हुए चार नये स्वदेशी खेल

• हरियाणा में होने वाले ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021’ में खेल मंत्रालय ने चार नये स्वदेशी खेलो को शामिल करने का निर्णय लिया है। गटका, कलारीपयट्टू, मल्लखंब और थांग-ता अब ये चारो खेल ‘खेलो इंडिया मूवमेंट’ का हिस्सा होंगे।

• गटका, पंजाब के सिखों से जुड़ी एक मार्शल आर्ट युक्त छड़ी-युद्ध कला है। इस कला का विकास 15वीं शताब्दी में हुआ था , गटका सिख योद्धाओं की पारंपरिक शैली युद्ध शैली है जिसका प्रयोग आत्मरक्षा के लिए किया जाता है।

• थांग-ता, मणिपुर की मार्शल आर्ट कला है , जिसमे थंग (तलवार) और ता(भाला), ढाल और कुल्हाड़ी प्रयोग किया जाता है। थांग-ता गुमनाम हो चुकी कला है जिसे ‘खेलो इंडिया’ के जरिये पुनः जीवित करने का प्रयास है।

• कलारीपयट्टू, केरल की प्राचीन मार्शल आर्ट कला है, यह भारत में सबसे पुराना जीवित मार्शल आर्ट है। बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल भी कलारीपयट्टू के लिए जाने जाते हैं।

• मल्लखंब, जिमनास्ट,कुश्ती , संगीत और एरियल योग युक्त पारंपरिक खेल है जिसे ऊर्ध्वाधर खम्ब के सहारे खेला जाता है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में काफी लोकप्रिय है

वरिष्ठ कॉंग्रेसी नेता मोतीलाल बोरा का निधन

• 21 दिसंबर 2021 को, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोतीलाल बोरा का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका जन्म 20 दिसंबर 1928 को नागौर, जोधपुर, राजस्थान में हुआ था।

• मोतीलाल वोरा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं। उन्होंने केंद्र सरकार में स्वास्थ्य-परिवार कल्याण और नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कार्यभार भी संभाला था।

• वे राजनीति में आने से पहले एक पत्रकार के रूप में सक्रीय थे। उन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी के संगठन में काम किया था, उन्हें गाँधी परिवार के बेहद करीबी नेताओं में से एक माना जाता था।

उद्योगपति रतन टाटा ‘एंटरप्राइज ऑफ द सेंचुरी’ अवार्ड से सम्मानित

• देश की प्रगति में योगदान के लिए उद्योगपति रतन टाटा ‘एंटरप्राइज ऑफ द सेंचुरी’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्योग मंडल एसोचैम के फाउंडेशन वीक कार्यक्रम के दौरान दिया गया।

• घरेलू और अंतरराष्ट्रीय व्यापार दोनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साल 1920 को एसोचैम की स्थापना में लिए की गई थी , वर्तमान में इसमें 400 से अधिक चैंबर और व्यापारिक संघ जुड़े हुए हैं।

• एसोचैम का पूरा नाम ‘एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया’ है, इसे ‘भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंडल’ भी कहा जाता है। वर्तमान में इसके अध्यक्ष बालकृष्ण गोयनका हैं।

राष्ट्रीय गणित दिवस -22 दिसंबर

• महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन उपलब्धियों को सम्मान देने तथा गणित के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान को सम्मान के देने के उद्देश्य से उनके जन्म दिवस 22 दिसंबर को देश में राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है।

• 2012 में चेन्नई में श्रीनिवास रामानुजन की 125वीं जयंती के अवसर पर तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी द्वार। 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस रूप में मनाये जाने की घोषणा की गयी थी।

• श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1887 को ईरोड, कोयंबटूर, तमिलनाडु में हुआ था। उन्होंने गणितीय विश्लेषण, संख्या सिद्धांत, अनंत श्रृंखला और अंशों के बारे में अहम सिद्धांत दिए थे।

• रामानुजन को गणित से इतना लगाव था कि वे गणित में तो पूरे के पूरे नंबर लेकर आते थे लेकिन अन्य विषयों पर उचित ध्यान न दे पाने पर वे इममें फेल हो जाते थे। 26 अप्रैल 1920 को 33 साल की आयु में तपेदिक बीमारी से इनका निधन हो गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘लीजन ऑफ मेरिट’ पुरस्कार से सम्मानित

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने हेतु अमेरिकन सरकार ने उन्हें ‘लीजन ऑफ मेरिट’’ पुरस्कार से सम्मानित किया है।

• 20 जुलाई 1942 को अमेरिकी कांग्रेस द्वारा ‘लीजन ऑफ मेरिट’ मेडल की स्थापना की गयी थी। लीजन ऑफ मेरिट अमेरिका के सबसे सम्मानित अवॉर्ड में से एक है, जो कि किसी देश या सरकार के प्रमुख को दिया जाता है।

• प्रधानमंत्री मोदी के साथ में अमेरिकी सरकार ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसनको भी लीजन ऑफ मेरिट से सम्मानित किया है।

सिंगापुर ‘स्ट्रीट फूड’ को मिली यूनेस्को की हैरिटेज सूची में जगह

• सिंगापुर के स्ट्रीट फूड को यूनेस्को ने अपनी विश्व विरासत सूची में जगह दी है। सिंगापुर ‘स्ट्रीट फूड’ वहां के हॉकर के द्वारा बनाया जाता है। इसके सम्पूर्ण देश में 114 हॉकर केंद्र हैं।

हॉकर संस्कृति, भारत के ‘फेरीवाले’ समुदाय को संदर्भित करती है। सिंगापुर के स्ट्रीट फूड कॉर्नर्स में सुबह से लेकर रात तक का भोजन बेहद ही सस्ते दामों में उपलब्ध कराया जाता है।

• सिंगापुर में हॉकर कल्चर/ संस्कृति को बहुत प्रशंसा और सराहना मिलने के बावजूद,इनको अपने अस्तित्व के लिए लड़ाई करनी पड़ रही है , क्योकि अधिकांश हॉकर अधिक उम्र वाले हैं, और सिंगापुर के बहुत कम युवा लोग इस पेशे को अपनाने के इच्छुक हैं।

NFDC में 04 फिल्म्स मीडिया यूनिट्स के विलय की मंजूरी

• 23 दिसंबर, 2020 को केंद्र सरकार ने NFDC में देश की चार सरकारी फिल्म मिडिया यूनिट्स फिल्म फेस्टिवल निदेशालय, फिल्म प्रभाग, चिल्ड्रन्ज़ फिल्म सोसायटी और भारत के राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार के विलय की अनुमति दे दी है।

• इस विलय का उद्देश्य भारतीय सिनेमा की सभी शैलियों – बच्चों की सामग्री, फीचर फिल्में, ओटीटी मंच के लिए फिल्म्स/ सामग्री, लघु फिल्म और वृत्तचित्र, और एनीमेशन – के केंद्रित और संतुलित विकास को सुनिश्चित करना होगा।

• NFDC यानि राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम की स्थापना वर्ष 1975 में की गयी थी। इसकी स्थापना का उद्देश्य भारतीय फिल्म उद्योग के कुशल, संगठित और एकीकृत विकास की योजना बनाना और उसे बढ़ावा देना है।

• फिल्म प्रभाग की स्थापना वर्ष 1948 में की गयी थी। इसकी स्थापना का उद्देश्य भारतीय इतिहास के सिनेमाई रिकॉर्ड और सरकारी कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए समाचार पत्रिकाओं और वृत्तचित्रों का निर्माण करना है।

• चिल्ड्रन्ज़ फिल्म की स्थापना 1955 में हुई थी, इसकी स्थापना का उद्देश्य फिल्मों के माध्यम से युवाओं और बच्चों को मूल्य-आधारित मनोरंजन फिल्मो का निर्माण करना था।

• फिल्म समारोह निदेशालय की स्थापना 1973 में की गयी थी , इसकी स्थापना का उद्देश्य भारतीय फिल्मो में सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ने हेतु भारतीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय से संलन्ग कार्यालय के रूप में की गयी थी।

• राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार का उद्देश्य भारतीय सिनेमाई विरासत का संरक्षण और अधिग्रहण करना है। इसकी स्थापना 1964 में एक मीडिया इकाई के रूप में की गयी थी। यह भी केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय का एक अधीनस्थ कार्यालय है।

राष्ट्रीय कैडेट कोर के डिजिटल फोरम की शुरुआत

• 24 दिसंबर, 2020 को रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार ने राष्ट्रीय कैडेट कोर के डिजिटल फोरम DGNCC की शुरुवात की है। यह डिजिटल फोरम विभिन्न NCC गतिविधियों के अपने अनुभव साझा करने के लिए पूरे देश में नेशनल कैडेट कोर कैडेटों को एक मंच प्रदान करेगा।

• NCC डिजिटल फोरम, NCC कैडेट्स को खेल और साहसिक गतिविधियों, राष्ट्रीय सुरक्षा, राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर अपने अनुभव, राय और सुझाव आपस में साझा करने में मदद करेगा।

• NCC की स्थापना राष्ट्रीय कैडेट कोर अधिनियम के तहत 15 जुलाई 1948 में की गयी थी। एन सी सी का लक्ष्य युवाओं में चरित्रनिर्माण, कामरेडशिप, अनुशासन, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण, साहस की भावना को बढ़ाना है।

• NCC का मुख्यालय नई दिल्ली में है तथा इसके वर्तमान डायरेक्टर जनरल, लेफ्ट जनरल राजीव चोपड़ा हैं।

1 जनवरी 2021 से सभी वाहनों पर FASTag होगा अनिवार्य

• केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 01 जनवरी 2021 से देश में सभी वाहनों के लिए फास्‍टैग (FASTag) को अनिवार्य कर दिया है।

• FASTag एक रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) पर कार्य करने वाला स्टीकर होता है, जिसे वाहन के अगले शीशे पर लगाया जाता है।

• हाईवे पर टोल प्लाजा पर लगे स्कैनर गाड़ी पर लगे स्टीकर को स्कैन करते हैं तथा टोल के पैसे FASTag से लिंक एकाउंट्स से काट लेते हैं।

• भारत के कई सरकारी और प्राइवेट बैंको से फास्टैग स्टीकर खरीद सकते हैं। इनमें स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एसबीआई), आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी आदि बैंक शामिल हैं।

चलते चलते

• हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी को डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है तथा उन पर 2 साल का प्रतिबन्ध लगाया गया है?- सतनाम सिंह (बास्केटबॉल)

• राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?- 24 दिसंबर

• हाल ही में भारत सरकार ने किस ईंधन को ऑटोमोबाइल ईंधन के रूप में अपनाये जाने की संस्तुति की है?- E20

• हाल ही में किस भारतीय फिल्म अभिनेता को न्यू जर्सी ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा है?- धर्मेंद्र

• हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमि विवाद को ख़त्म करने हेतु कौन सी योजना प्रारम्भ की है?- ‘Varasat’ (स्वाभविक उत्तराधिकार)

• हाल ही में प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में कौन सी योजना प्रारम्भ की है ?- स्वास्थ्य बीमा योजना

• हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किस अत्याधुनिक टनल का उट्घाटन किया है ?-उन्नत हाइपरसोनिक विंड

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.