साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 04 जनवरी से 10 जनवरी 2021

1287
current affairs in Hindi


अंतरराष्ट्रीय ब्रेल दिवस- 04 जनवरी

• 04 जनवरी को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय ब्रेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन ब्रेल लिपि के अविष्कारक लुइस ब्रेल का जन्म हुआ था।

• लुइस ब्रेल एक फ्रांसीसी नेत्रहीन शिक्षक और आविष्कारक थे, उनका जन्म 04 जनवरी 1809 में फ़्रांस में हुआ था।

• लुइस ब्रेल ने 1824 में ब्रेल लिपि का अविष्कार किया था, ब्रेल लिपि स्पर्श की जा सकने वाली लेखन -प्रणाली होती है , जिसकी सहायता से नेत्रहीन व्यक्ति भी पढ़ सकते हैं।

• संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 06 नवम्बर 2018 को इस दिवस को मनाये जाने की सिफारिशकी थी तथा 04 जनवरी 2019 को पहला अंतरराष्ट्रीय ब्रेल दिवस मनाया गया था।

• अंतरराष्ट्रीय ब्रेल दिवस का उद्देश्य नेत्रहीन लोगों के अधिकारों को सुरक्षित करना तथा ब्रेल लिपि को बढ़ावा देना है।

वस्तुओं के निर्यात को बढ़ावा देगी RoDTEP योजना

• केंद्र सरकार ने वस्तुओं के निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ,सभी निर्यात वस्तुओं में RoDTEP योजना के तहत शुल्कों और करों की छूट को मंजूरी प्रदान की है।

• RoDTEP योजना का पूर्ण नाम “निर्यात किये जाने वाले उत्पादों को निर्यात शुल्क और कर में छूट (Remission of Duties or Taxes on Export Product-RoDTEP)” है।

• यह योजना मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट्स फ्रॉम इंडिया स्कीम (Merchandise Exports from India Scheme-MEIS) के स्थान पर शुरू की गयी है।

• RoDTEP योजना पर शुल्कों और करों की छूट के तहत, निर्यातकों को उन सभी लागू केंद्रीय, राज्य और स्थानीय शुल्कों और करों का रिफंड किया जाएगा, जो अबतक वापस नहीं किए जा रहे थे।

प्रवासी भारतीय दिवस- 09 जनवरी

• प्रति वर्ष देश में 09 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है, इस दिन महात्मा गांधी 09 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे।

• प्रवासी भारतीय दिवस की शुरुआत 2003 में की गयी थी, इस दिवस का उद्देश्य उन सभी प्रवासी भारतीय लोगो को सम्मान प्रदान करना है , जिन्होंने देश के गौरव, विकास, सम्मान में योगदान दिया है।

• प्रत्येक वर्ष 09 जनवरी को राष्ट्रपति द्वारा प्रवासी भारतीय सम्मान प्रदान किया जाता है ,प्रवासी भारतीय के मामलों का मंत्रालय द्वारा इस पुरस्कार का आयोजन किया जाता है।

भारत तथा जापान के बीच ‘स्पेसिफाइड स्किल्ड वर्कर्स’ को मंजूरी

• भारत ने ‘विनिर्दिष्ट कुशल कार्यकर्ता’ या ‘स्पेसिफाइड स्किल्ड वर्कर्स’ को मंजूरी प्रदान कर दी है। भारत तथा जापान के मध्य इस MoU के द्वारा जापान में भारतीय श्रमिकों और कुशल पेशेवरों की गतिशीलता को बढ़ावा मिलेगा।

• यह MoU, ऐसे कुशल भारतीय श्रमिकों को जापान भेजने और वहां पर काम करने की सुविधा प्रदान करेगा, जो जापान में 14 विशेष क्षेत्रों में काम करने के लिए आवश्यक कौशल के साथ ही जापानी भाषा में दक्षता रखते हो।

• भारत के इन श्रमिकों को जापानी सरकार द्वारा ‘निर्दिष्ट कुशल श्रमिक/ स्पेसिफाइड स्किल्ड वर्कर्स’ के तौर पर निवासी का एक नया दर्जा भी दिया जाएगा।

• जापान द्वारा सुझाये गए ये 14 क्षेत्र निम्न हैं- भवन की सफाई, नर्सिग केयर,औद्योगिक मशीनरी विनिर्माण उद्योग,सामग्री प्रसंस्करण उद्योग, इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक सूचना उद्योग निर्माण, ऑटोमोबाइल रखरखाव, उड्डयन,लॉजिंग,मछली पाल।,कृषि,खाद्य और पेय पदार्थ निर्माण उद्योग,खाद्य सेवा उद्योग,जहाज निर्माण और जहाज से संबंधित उद्योग।

विश्व हिंदी दिवस- 10 जनवरी

• विश्व पटल पर हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने तथा इसे एक वैश्विक भाषा बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता है।

• हिंदी दिवस की शुरुवात 10 जनवरी 2006 से हुई थी, इससे पूर्व 10 जनवरी 1975 को पहले विश्व हिंदी सम्मलेन का आयोजन नागपुर में किया गया था।

• हिंदी विश्व में बोली जाने वाली सर्वाधिक भाषाओँ में पांचवा स्थान रखती है। भारत , पाकिस्तान , अमेरिका , ब्रिटैन , सूरीनाम , त्रिनिदाद , साऊथ अफ्रीका , नेपाल , मारिसस , इंडोनेशिया आदि अनेक देशो में हिंदी बोली एवं पढ़ी जाती है।

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने एलन मस्क

• ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स ने अपनी अमीर लोगों की सूची में एलन मस्क को सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किया है। एलन ने पिछले 3 सालों से सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान प्राप्त किया है।

• स्पेसएक्स तथा टेस्ला जैसी आठ कंपनियों के सीईओ एलन मस्क की कुल सम्पत्ति 188.5 बिलियन डॉलर आंकी गयी है। अमेज़न के संस्थापक जेफ़ बेजोस दूसरे स्थान पर हैं, उनकी कुल सम्पत्ति 188 बिलियन डॉलर है।

• बचपन से कुशाग्र बुद्धि रहे एलन को साइंस और अंतरिक्ष से सम्बंधित पुस्तके पढ़ने का बहुत शौक था। पुस्तकों की प्रेरणा के चलते उन्होंने स्पेस एक्स तथा टेस्ला जैसी साइंस आधारित कंपनियों की स्थापना की।

Whatsapp की नयी प्राइवेसी पॉलिसी

• व्हाट्सप्प एक फ्री मैसेजिंग सोशल नेटवर्किंग सेवा है, वर्तमान में इसके पास 400 मिलियन से अधिक यूजर्स हैं। इसकी स्थापना 2009 में हुई थी, 2014 में फेसबुक द्वारा व्हाट्सप्प का अधिग्रहण कर लिया गया था।

• वर्तमान में व्हाट्सप्प ने अपने यूज़र्स के लिए एक नई प्राइवेसी पालिसी जारी की है, जिसके तहत व्हाट्सअप अपनी पैरेंट कंपनी फेसबुक के अधिकार वाली किसी भी कंपनी के साथ अपने यूज़र्स का डाटा साझा कर सकता है।

• इस नीति के तहत यूज़र्स का प्राइवेसी डाटा, लोकेशन , डिवाइस जानकारी , बैटरी , ऑपरेटिंग सिस्टम , ब्राउज़र सर्च डाटा , व्हाट्सप्प पेमेंट सम्बन्धी डाटा आदि शामिल हैं। यूज़र्स को व्हाट्सप्प की यह पॉलिसी 9 फ़रवरी 2021 तक स्वीकार करनी पड़ेगी अन्यथा यूज़र को व्हाट्सप्प प्लेटफार्म को छोड़ना होगा।

‘टॉयकथॉन 2021’

• 6 जनवरी 2021 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने एक आभासी खिलौने हैकाथॉन ‘टॉयकथॉन 2021’ को लांच किया है।

• इसका उद्देश्य भारत को खिलौना निर्माण में आत्मनिर्भर बनाना तथा देश के बच्चो में नैतिक मूल्य आधारित ज्ञान को बढ़ावा देना है। वर्तमान में देश में 80% खिलौने अन्य देशो से आयात किये जाते हैं।

• राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप शैक्षणिक खिलौनों के निर्माण तथा उपयोग को बढ़ावा देने में मदद की जाएगी। घरेलू खिलौना उद्योग और स्थानीय निर्माताओं के लिये एक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण किया जायेगा जिससे खिलौने के लिए विदेशो में निर्भरता कम होगी।

नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव 2021

• 4 जनवरी 2021 को काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च-नेशनल फिज़िकल लेबोरेटरी (CSIR-NPL) , नई दिल्ली ने अपने 75वे स्थापना दिवस के अवसर पर ‘नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव 2021’ का आयोजन किया गया।

• इस आयोजन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने ‘नेशनल एटॉमिक टाइम स्केल’ और ‘भारतीय निर्देशक द्रव्य प्रणाली’ राष्ट्र को समर्पित की हैं।

• ‘नेशनल एटॉमिक टाइम स्केल’ भारतीय मानक समय को 2.8 नैनो सेकंड की सटीकता प्रदान करता है , अब भारतीय मानक समय अंतर्राष्ट्रीय मानक समय के अनुरूप हो गया है।

• भारत माप-पद्धति विज्ञान(मेट्रोलॉजी) के लिए अभी तक विदेशो पर निर्भर था , अब ‘भारतीय निर्देशक द्रव्य प्रणाली’ के आ जाने से भारत इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन गया है। देश अब भारी धातु, कीटनाशक, फार्मा और कपड़ा जैसे क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाने में सक्षम हो गया है।

चलते चलते

• हाल ही में किस देश ने मृत्युदंड की सजा को समाप्त कर दिया है? – कज़ाख्स्तान.

• हाल ही में किसे अखिल भारतीय शतरंज संघ (AICF) का अध्यक्ष चुना गया है?- संजय कपूर.

• हाल ही में किस यक्षगान कलाकार का मंचन के दौरान निधन हो गया है ?- साधु कोठारी.

• 05 जनवरी 2021 को प्रधानमंत्री ने किस गैस पाइपलाइन परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया है?-कोच्चि-मंगलुरु प्राकृतिक गैस पाइपलाइन.

• हाल ही में पुरुषो के क्रिकेट टेस्ट मैच में अंपायर बनने वाली प्रथम महिला कौन हैं?- क्लेयर पोलोसक.

• भारतीय सेना की मानवाधिकार सेल के प्रथम अतिरिक्त महानिदेशक (मानवाधिकार) किसे नियुक्त किया गया है?- मेजर जनरल गौतम चौहान.

• किस राज्य सरकार ने तमिल भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु तमिल अकादमी की स्थापना की है?- दिल्ली सरकार.

• महाराष्ट्र सरकार किस समाजसेवी के जन्मदिवस को ‘बालिका दिवस’ के रूप में मनाती है?- सावित्रीबाई फुले(3 जनवरी).

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.