Weekly Current Affairs Quiz in Hindi – 4 to 10 January 2021

1397
current affairs in Hindi


प्रश्न -1. किन दो देशो के बीच मध्यम रेंज अर्थात् आवृत्ति की सतह से हवा में, मार करने वाली घातक मिसाइन अर्थात् MRSAM मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया?

उत्तर – भारत व इजराइले के बीच।

भारत व इजराइल द्धारा 50 से लेकर 70 किलोमीटर के दायरे में, अपनी सभी दुश्मनो को हवा में, मार गिराने के लिए संयुक्त तौर पर इस मिसाइस अर्थात्  MRSAM मिसाइल का परीक्षण किया गया हैं और इसका एक लक्ष्य और भी है और वो है अपनी युद्ध की क्षमता को विकसित व अचूक बनाना।

प्रश्न – 2. अमेरिका की संसद अर्थात् प्रतिनिधि सभा के लिए किसे लगातार दूसरी बार चुना व नियुक्त किया गया है?

उत्तर – नैंसी पेलोसी।

नैंसी पेलोसी, अमेरिका के डेमोक्रेटिक दल की सदस्या हैं जिन्होने लगातार दूसरी बार प्रतिनिधि सभा के स्पीकर का चुनाव 216 मतो से जीतते हुए अपने रिपब्लिकन विरोधी केविन मेक्कार्थी को पराजित किया हैं जिन्हें कुल 209 मत ही प्राप्त हुए। इस प्रकार इस चुनाव में, कुल 427 मत डाले गये।

प्रश्न – 3. वो कौन-सा फैशन डिजाइनर  हैं जिसका निधन हाल ही में, तमिलनाडु के कोयम्बटूर में, हुआ है?

उत्तर – सत्य पॉल।

व्याख्या – 79 वर्षीय सत्य पॉल का निधन हाल ही में, तमिलनाडु के कोयम्बरटूर में हुआ है जो कि, दिसम्बर माह में, आये स्ट्रोक बाद लगातार बीमार चल रहे थे और आपको बताते चले कि, सत्य पॉल, फैशन डिजाइनर के क्षेत्र में, काफी प्रसिद्ध थे और उन्होंने कई अन्तर्राष्ट्रीय ब्रेंड्स के लिए डिजाइन तैयार किये थे।

प्रश्न – 4. साल 2020-21 के लिए केंद्र सरकार ने, सकल घरेलू उत्पाद अर्थात् जी.डी.पी की विकास दर के लिए कितने प्रतिशत का अनुमान लगाया हैं?

उत्तर – 7.7 प्रतिशत विकास दर।

व्याख्या – साल 2019-20 के लिए जहां जी.डी.पी विकास दर 4.2 था वहीं केंद्र सरकार ने, साल 2020-21 के लिए सकल घरेलू उत्पाद का 7,7 प्रतिशत विकास दर रहने का अनुमान लगाया है जो कि, भारत के लिए सकारात्मक पहचान है।

प्रश्न – 5. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्धारा हाल ही में जुर्माना वसूली, संग्रहण गतिविधियो व कई दिशा-निर्दैशो का उल्लघंन करने के लिए किस कम्पनी पर 2.5 करोड रुपयो का जुर्माना लगाया है?

उत्तर –  बजाज फाइनेंस लिमिटेड।

बजाज फाइनेंस लिमिटेड के संबंध में, आर.बी.आई को पिछले लम्बे समय से जुर्माना वसूली, संग्रहण गतिविधियो व अन्य दिशा-निर्दैशो की शिकायत मिल रही थी जिस पर पूरी विस्तारपूर्वक जांच के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्धारा बजाज फाइनेंस लिमिटेड पर 2.5 करोड रुपयो का जुर्माना लगाया गया है।

प्रश्न – 6. असम का वो कौन-सा राज्य हैं जिसमे केद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू द्धारा असम राइफल्स पब्लिक स्कूल का खेलो इंडिया स्पोर्ट्स स्कूल के रुप में, शुभारम्भ किया गया है?

उत्तर – शिलांग।

खेलो इंडिया स्पोर्ट्स स्कूल के तहत पूरे भारत मे, सिर्फ 9 स्पोर्ट्स स्कूलो को मंजूरी दी गई हैं जिनमें से कुल 5 स्पोर्ट्स स्कूलो का प्रंबधन रक्षा व अर्ध-सैनिक बलो द्धारा किया जायेगा। आपको बता दें कि, असम राइफल्स पब्लिक स्कूल, खेलो इंडिया स्पोर्ट्स स्कूल के तहत घोषित होने वाला पहला स्पोर्ट्स स्कूल है।

प्रश्न – 7. जनवरी के प्रथम सप्ताह में, किस दिन को भारत सहित पूरे विश्व ने, ब्रेल दिवस के रुप में मनाया?

उत्तर – 4 जनवरी।

जनवरी के प्रथम सप्ताह में, 4 जनवरी को भारत सहित पूरे विश्व में, ब्रेल दिवस अर्थात् लुई ब्रेल ( ब्रेल लिपि के जनक ) के स्मरणोत्सव के तौर पर मनाया और साथ ही साथ आपको बता दें कि, भारतीय संविधान के अन्तर्गत दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, नेत्र संबंधी रोगो की पहचान व रोकथाम पर गहन विचार विमर्श होता है।   

प्रश्न – 8. लुभावनी कीमतो के कारण वियतनाम ने, किस देश से खाघान्न खासकर चावल खरीदना शुरु किया है?

उत्तर – भारत।

लुभावनी कीतमो के कारण वियतनाम ने, भविष्य को सुरक्षित करने व किसी भी महामारी से निपटने के लिए भारत से खाघान्न खासकर चावल की खरीद-प्रक्रिया को शुरु कर दिया है आपको बता दें कि, भारत पूरे विश्व में, चावल का निर्यात करने वाला तीसरा अर्थात् नंबर 3 का देश है।

प्रश्न – 9. किस राज्य सरकार ने, किसानो की दुगुनी आय के लिए कौन-सी योजना का शुभारम्भ किया हैं?

उत्तर – उत्तर प्रदेश राज्य ने, किसान सूर्योदय योजना का शुभारम्भ किया है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने, प्रधानमंत्री मोदी के सपने अर्थात् साल 2022 तक किसानो की दुगुनी आय करने के लिए किसान सूर्योदय योजना का शुभारम्भ कर दिया है।

प्रश्न – 10. अपने राष्ट्रीय राष्ट्रगान में, एक शब्द को बदलने वाले देश का नाम क्या है?

उत्तर – ऑस्ट्रेलिया।

ऑस्ट्रेलिया की मॉरिसन सरकार ने, अपने देश की स्वदेशी आबादी को सम्मानित व औपनिवेशिक विरासत के बेहतर प्रतिनिधित्व के लिए ऑस्ट्रेलियाई संविधान में, ’’ फॉर वी आर यंग एडं फ्री ’’ को बदलकर ’’ फॉर वी आर वन एंड फ्री ’’ कर दिया गया है।

प्रश्न – 11. किस देश ने, अपने कौन से प्रवासी दिवस पर किस पुस्तक का आधिकारीक विमोचन किया है?

उत्तर – भारत ने, अपने 16वें प्रवासी भारतीय दिवस पर प्रधानमंत्री श्री. मोदी पर आधारित ’’ मोदी इंडिया कॉलिंग – 2021 ’’ पुस्तक का विमोचन किया है जो कि, एक कॉफी टेबल बुक है जिसकी प्रमुख विशेषता है कि, इस पुस्तक में, मोदी की लगभत 117 विदेशी व द्धिपक्षीय यात्राओं की दुर्लभ तस्वीरें हैं और इस पुस्तक का मौलिक विचार भारतीय जनता पार्टी के सदस्य श्री. विजय जॉली का है।

प्रश्न – 12. 10 जनवरी को विश्व में, किस दिवस के रुप मे, मनया जाता है?

उत्तर – 10 जनवरी को विश्व में, ’’ विश्व हिंदी दिवस ’’ के रुप में, मनाया जाता है।

पूरे भारतवर्ष सहित 10 जनवरी को विश्व भर में, विश्व हिंदी दिवस के रुप में, मनाया जाता हैं ताकि विश्व में, हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार किया जा सकें, हिंदी भाषा के प्रति लोगो को जागरुक कियाजा सकें और साथ ही साथ हिंदी को एक अन्तर्राष्ट्रीय भाषा बनाया जा सकें और 10 जनवरी को ही विश्व हिंदी दिवस मनाने की मूल वजह ये है कि, नागपुर मे, पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी, 1975 को ही आयोजित किया गया था।

प्रश्न – 13. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी ने, कौन-से फिल्म महोत्सव का उद्घाटन किया है?

उत्तर – 26वें कोलकाता अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव अर्थात् किफ।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी ने, 26वें कोलकाता अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन किया जिमसें मशहूर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने, भाग लिया।

प्रश्न – 14. गुजरात के किस पूर्व मुख्यमंत्री की मृत्यु हुई है?

उत्तर – माधव सिंह सोलंकी।

कांग्रेस के 3 बार मुख्यमंत्री रह चुके माधव सिंह सोलंकी का निधन 94 वर्ष की आयु मे, हुआ जिन्होंने विदेश मंत्री के रुप में, भी कार्य किया था।

प्रश्न – 15. किस देश में, डिजिटल कैलेंडर व डायरी को आधिकारीक तौर पर लांच किया गया  है?

उत्तर – भारत में।

भारत के केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री के द्धारा हाल ही में, डिजिटल कैलेंडर व डायरी को लांच किया गया जिसके एंड्रायड व आई.ओ.एस एप्प्स को भी आधिकारीक तौर पर लांच कर दिया गया है जिन्हें प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

प्रश्न – 16. भारत के स्कूलो, कॉलेजो व विश्वविघालयो में, कौन-सा अभियान शुरु किया जायेगा?

उत्तर – Know Your Constitution  अभियान।

देश की लोक सभा के स्पीकर श्री. ओम बिरला के मुहिम पर देश भर में, सभी स्कूलो, कॉलेजों व विश्वविघालयो में, Know Your Constitution  अभियान चलाया जायेगा जिसका मौलिक लक्ष्य देश भर के विद्यार्थियो को अपने संविधान के प्रति जागरुक व जानकार बनाना है।

प्रश्न – 17. भारत मे, कब से व कितने लोगो को लगाई जायेगी कोविड-19 की वैक्सीन?

उत्तर – भारत में, 16 जनवरी, 2021 से कोविड – 19 वैक्सीन का टीकाकरण अभियान शुरु किया जायेगा जिसके तहत कुल 3 करोड स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया जायेगा।

प्रधानमंत्री श्री. मोदी द्धारा लम्बे विचार-विमर्श के बाद 16 जनवरी, 2021 की तारिख को आधिकारीक तौर पर जारी कर दिया है जिस दिन देश के करीब 3 करोड स्वास्थ्य कर्मियो व फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोविड-19 का टीका लगाया जायेगा।

प्रश्न – 18. भाजपा के किस अध्यक्ष में, किस राज्य में, कौन-से अभियान का शुभारम्भ किया है?

उत्तर – भाजपा अध्यक्ष श्री. जे.पी नड्डा द्धारा पश्चिम बंगाल राज्य में, एक मुठ्ठी चावल अभियान शुरु किया गया है।

पश्चिम बंगाल में, आगामी चुनावो को देखते हुए भाजपा अध्यक्ष में, एक मुठ्ठी चावल अभियान को शुरु किया है जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ता राज्य के लगभग 48,000 गांवो के हर किसान के घर जाकर एक मुठ्ठी चावल एकत्र करेंगे।

प्रश्न – 19. भारत में, प्रवासी भारतीय दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 9 जनवरी।

पूरे भारतवर्ष में, 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है ताकि भारतीय मूल के विदेशी समुदायो का सम्मान व उनके योगदान के प्रति आदर भाव प्रकट किया जा सकें।

प्रश्न – 20. तेलंगाना उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के तौर पर किसने शपथ ली है?

उत्तर – हिमा कोहली।

हिमा कोहली को बीते 8 जनवरी, 2021 को तेलंगाना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश के तौर राज्यपाल श्रीमति. तमिसिलाई सुन्दरराजन द्धारा शपथ दिलाई गई और बता दें कि, हिमा कोहली इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय में, कार्यरत थी।   

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.