साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 22 फ़रवरी 2021 से 28 फ़रवरी 2021

1699
current affairs in Hindi


उत्तराखण्ड राज्य में महिलाओं को सम्पत्ति में बराबर का अधिकार

• उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए , उन्हें पति कि सम्पत्ति पर बराबर का अधिकार प्रदान करने हेतु एक अध्यादेश पारित किया है। उत्तराखण्ड राज्य देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जो महिलाओं को पति की सम्पत्ति में बराबर का अधिकार प्रदान करता है।

• इस प्रकार के अध्यादेश को पारित करने के पीछे सरकार का उद्देश्य उन महिलाओं को सुविधा प्रदान करना है , जिनके पुरुष रोजगार की तलाश में किसी दूसरे राज्य या देश में पलायन कर गए हैं। अब राज्य में महिलायें भूमि सम्बन्धी सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगी।

• इस अध्यादेश के अनुसार, यदि महिला तलाक लेती है और दोबारा शादी नहीं करती है तो भी वह संपत्ति की अधिकारी होगी। यदि महिला की कोई संतान नहीं है, तब भी संपत्ति पर उसका पूरा अधिकार रहेगा।

जानिये क्यों सुर्ख़ियों में है, “ग्रेटर टिपरालैंड” का मुद्दा

• 19 फरवरी, 2021 को पार्टी ने दो आदिवासी राजनीतिक पार्टियों , टिपरालैंड स्टेट पार्टी और इंडिजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) का एक -दूसरे में विलय हो गया है। अब इस नये संगठन को ‘टिपराहा इंडिजेनस पीपुल्स रीजनल अलायंस’ के नाम से जाना जायेगा।

• इंडिजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) पहले से ही अलग “ग्रेटर टिपरालैंड” की मांग करती रही है , अब दो पार्टियों के आपसी विलय से यह मांग और भी तेज हो गयी है। ‘टिपराहा इंडिजेनस पीपुल्स रीजनल अलायंस’ का नेतृत्व त्रिपुरा के शाही वंशज प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा के हाथो में हैं।

• त्रिपुरा में पिछले दिनों CAA के विरोध में और NRC को संशोधित करने की अधूरी मांगों के कारण ग्रेटर टिपरालैंड की मांग में तेजी आई है।

• ‘ग्रेटर टिपरालैंड’ के प्रस्तावित नये मॉडल का उद्देश्य ‘त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त ज़िला परिषद’ (TTAADC) के बाहर स्वदेशी क्षेत्र या गाँव में रहने वाले प्रत्येक आदिवासी व्यक्ति को ‘ग्रेटर टिपरालैंड’ में शामिल करना है।

• त्रिपुरी समुदाय में 19 ‘कुल’ शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश TTAADC क्षेत्र में रहते हैं। इसे ही ‘ग्रेटर टिपरालैंड’ के नाम से जाना जाता है।

• त्रिपुरी समुदाय के लोग अन्य राज्यों जैसे असम और मिज़ोरम तथा पड़ोसी देश बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्रों- बंदरबन, चटगाँव और खगराचारी आदि क्षेत्रों में भी रहते हैं।

मन्नथु पद्मनाभन

• 25 फरवरी, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दक्षिण भारतीय चुनावी दौरे के दौरान भारत केसरी मन्नथु पद्मनाभन को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

• मन्नथु पद्मनाभन एक समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी थे। इनका जन्म 02 जनवरी, 1878 को केरल के पेरुन्ना (कोट्टायम ज़िले) में हुआ था। इन्होने नायर समुदाय के उत्थान के लिये उन्‍होंने 31 अक्‍तूबर, 1914 को नायर सेवा समाज (NSS) की स्‍थापना की थी।

• मन्नथु पद्मनाभन वायकोम सत्याग्रह के प्रणेता थे , इन्होने 1924 में पिछड़े समुदायों को प्रसिद्ध वाईकॉम महादेव मंदिर से सटे रास्तों का उपयोग करने की अनुमति देने के लिये वायकोम सत्याग्रह में भाग लिया था।

• वर्ष 1959 में मन्नथु पद्मनाभन को ‘भारत केसरी’ का खिताब दिया गया था। वर्ष 1966 में मन्नथु पद्मनाभन को पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनका निधन 25 फरवरी, 1970 को हुआ था।

वीर सावरकर

• 26 फरवरी, 2021 को वीर सावरकर की 54वीं पुण्यतिथि मनाई गई। ये एक स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, वकील, लेखक, समाज सुधारक और हिंदुत्व दर्शन के ज्ञाता थे।

• वीर सावरकर का पूरा नाम ‘ ‘विनायक दामोदर सावरकर’ था। इनका जन्म 28 मई, 1883 को महाराष्ट्र के नासिक ज़िले के भागुर ग्राम में हुआ था।

• वीर सावरकर ने वर्ष 1909 में पुस्तक ‘द इंडियन वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस, 1857’ लिखी थी , इसी पुस्तक में पहली बार उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध वर्ष 1857 की क्रांति को ” प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ की संज्ञा दी थी।

• वीर सावरकर ने भारतीय राष्ट्रीय काॅन्ग्रेस (INC) और महात्मा गांधी के बड़े आलोचकों में से एक थे, उन्होंने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का विरोध भी किया था। 26 फरवरी, 1966 को सावरकर का निधन हो गया था।

ब्लैक नेक्ड क्रेन

• हाल ही में, बौद्ध भिक्षुओं द्वारा अरुणांचल प्रदेश राज्य के ‘तवांग जिले’ में बन रही जलविद्युत परियोजनाओं का विरोध किया है। भिक्षुओं का मत है कि यह परियोजनाये स्थानीय लुप्तप्राय पक्षी ‘ब्लैक नेक्ड क्रेन’ के प्राकृतिक निवास के लिए खतरा हैं।

• ब्लैक नेक्ड क्रेन’ मोनपास बौद्ध समुदाय द्वारा पूजनीय पक्षी है तथा वे इसे दलाई लामा के एक अवतार (Tsangyang Gyatso) के रूप में मानते हैं।

• बौद्ध समुदाय का मत है कि यह जलविद्युत परियोजनाये इस क्षेत्र के कई पवित्र बौद्ध तीर्थ स्थलों के लिए भी ख़तरनाक साबित हो सकती हैं। उत्तराखण्ड राज्य में आयी हिमस्खलन आपदा के बाद सभी हिमालयी राज्य इस ओर काफी गंभीर होते दिखायी दे रहे हैं।

• वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर-इंडिया (WWF-India), अरुणाचल प्रदेश में शीतकालीन ब्लैक-नेक्ड क्रेन की कम जनसंख्या के संरक्षण के लिये काम कर रहा है।

अंजलि भारद्वाज

• अंजलि भारद्वाज को ऐसे साहसी 12 लोगो की सूची में नामित किया गया है , जिन्हे अमेरिकी सरकार द्वारा ‘यूनाइटेड स्टेट इंटरनेशनल एंटी-करप्शन चैंपियंस अवार्ड’ से सम्मानित किया जायेगा।

• अंजलि भारद्वाज एक सोशल एक्ट‍िविस्ट हैं और पारदर्श‍िता और जवाबदेही के लिए काम करती हैं। वे नेशनल कैम्पेन फॉर पीपल्स राइट टु इन्फॉर्मेशन (NCPRI) की सह-संयोजक और सतर्क नागरिक संगठन की संस्थापक सदस्य हैं। वह सूचना, लोकपाल, व्हिसिलब्लोअर्स की सुरक्षा, श‍िकायतों के समाधान, राइट टू फूड जैसे विषयों पर काम करती हैं।

• भारद्वाज सतर्क नागरिक संगठन (एसएनएस) की संस्थापक हैं. यह नागरिकों का एक ऐसा समूह है, जो सरकार में पारदर्शिता और जवाबदेही तथा नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देता है।

• अंजलि भारद्वाज का जन्म 1973 में हुआ था , उन्होंने दिल्ली यूनिवर्स‍िटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से बीए किया । इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड और डेल्ही स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

• ‘यूनाइटेड स्टेट इंटरनेशनल एंटी-करप्शन चैंपियंस अवार्ड’ का उद्देश्य ऐसे लोगों की पहचान करना है, जो विपरीत परिस्थितियों में लगातार संघर्ष करते हुए भ्रष्टाचार से लड़ने और अपने देशों में पारदर्शिता, जवाबदेही को सुनिश्चित करने की लड़ाई लड़ते हैं।

विजय सांपला को सौंपा गया राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का जिम्मा

• 24 फरवरी, 2021 को राष्ट्रपति ने विजय सांपला को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) का नया अध्यक्ष बनाया है। विजय सांपला इससे पूर्व में वर्ष 2014-2019 तक केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

• विजय सांपला पंजाब से भाजपा के राज्य अध्यक्ष और खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड पंजाब, अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। अपने उत्कृष्ट कार्यो हेतु उनके नाम की सिफारिश ‘राष्ट्रपति पुरस्कार’ के लिए की जा चुकी है।

• NCSC एक भारतीय संवैधानिक निकाय है जिसे अनुसूचित जातियों को शोषण के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने और संविधान में उनके आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक हितों और अन्य प्रावधानों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए बनाया गया है।

दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स-2021

• हाल ही में , मुंबई में दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स-2021 प्रदान किये गए हैं। धुंडिराज गोविन्द फालके उर्फ़ दादासाहब फालके को ‘भारतीय सिनेमा का पिता’ कहा जाता है।

• इस वर्ष अभिनेता अक्षय कुमार को फिल्म ‘लक्ष्मी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तथा अभिनेत्री दीपिका पादुकोने को “छपाक” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया है।

• दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता क्रिटिक्स’ के सम्मान से सम्मानित किया गया है। अजय देवगन अभिनीत फिल्म तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर’ को बेस्ट फिल्म का सम्मान दिया गया है।

सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार की लगाम

• 25 फरवरी 2021 को केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए नयी गाइडलाइन्स जारी की है।

• सरकार के अनुसार, नई गाइडलाइंस के दायरे में फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्‍स और ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे- नेटफ्लिक्स, एमेजॉन प्राइम जैसे प्लेटफॉर्म आएंगे।

• नए दिशा-निर्देशों के अनुसार शिकायत के 24 घंटे के अंदर इंटरनेट मीडिया से आपत्तिजनक कंटेंट को हटाना होगा। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, 24 घंटे में शिकायत का पंजीकरण होगा और 15 दिनों में उसका निपटारा होगा।

• इसके अलावा कंपनियों को एक शिकायत निवारण तंत्र रखना होगा और शिकायतों का निपटारा करने वाले ऑफिसर को भी रखना होगा।

• सोशल मीडिया पर कोई खुराफात सबसे पहले किसने की, और कहां से इसकी शुरूआत हुई इसके बारे में सोशल मीडिया कंपनी को बताना पड़ेगा।

• आंकड़ों के अनुसार, भारत में व्हाट्सएप के 53 करोड़, फेसबुक के 40 करोड़ से अधिक और ट्विटर पर एक करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। भारत में इनका काफी इस्तेमाल होता है।

चलते चलते

• कोवैक्स (COVAX) कार्यक्रम के तहत कोरोना वायरस टीके का शिपमेंट प्राप्त करने वाला पहला देश कौन सा है?- घाना

• हाल ही में, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किस शहर का नाम बदलकर ‘नर्मदापुरम’ करने की घोषणा की है? – होशंगाबाद

• प्रतिवर्ष फरवरी माह के तीसरे शनिवार को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?- विश्व पैंगोलिन दिवस

• ‘राष्ट्र प्रथम- 82 वर्षों की स्‍वर्णिम गाथा’ पुस्तक किस भारतीय अर्ध-सैनिक बल की ऐतिहासिकता पर आधारित पुस्तक है ?- केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF)

• वर्ष 2021 से प्रत्येक वर्ष फरवरी माह के तीसरे शुक्रवार को CRPF ने किस दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की है ?- ‘वेटरन्स डे’

• हाल ही में , किस राज्य द्वारा ‘कार्बन वाॅच’ मोबाइल एप्लीकेशन लांच किया गया है?- चंडीगढ़

• खजुराहो नृत्‍य महोत्‍सव की शुरुआत वर्ष 1975 में की गयी थी , इसका आयोजन किस राज्य द्वारा किया जाता है ?- मध्य-प्रदेश

• हाल ही में , आर्बर डे फाउंडेशन’ और संयुक्त राष्ट्र के ‘खाद्य और कृषि संगठन’ द्वारा किस शहर को ‘2020 ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड’ के ख़िताब से नवाजा है?- हैदराबाद(तेलंगाना)

• हाल ही में , किस राज्य ने सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत्ति की उम्र 1 साल बढ़ाने का फैसला लिया है ?- तमिलनाडु

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.