साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 01 फ़रवरी 2021 से 07 फ़रवरी 2021

[simplicity-save-for-later]
1484
current affairs in Hindi

आम बजट-2021

• 01 फरवरी 2021 को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट 2021 प्रस्तुत किया है। यह बजट ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा क्योकि यह पूरी तरह से पेपरलेस बजट था।

• ‘आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना’ की घोषणा की गयी है , इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से 64180 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

• ‘स्वच्छ भारत मिशन’ को आगे बढ़ाया गया है , इसके लिए 2,87,000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। देश में 7 टेक्स्टाइल पार्क बनाये जाने की योजना है, ताकि भारत एक्सपोर्ट में आत्मनिर्भर बन सके।

• ऑपरेशन ग्रीन स्कीम का ऐलान किया गया है, जिसमें कई फसलों को शामिल किया जाएगा और किसानों को लाभ पहुंचाया जाएगा।

• महिलाओं को सभी शिफ्ट में काम करने की इजाजत मिलेगी, नाइट शिफ्ट के लिए पर्याप्त सुरक्षा भी दी जाएगी।

• 75 साल से अधिक उम्र वाले सीनियर सिटीजन को अब टैक्स में राहत दी गई है. अब 75 साल से अधिक उम्र वालों कों ITR नहीं भरना होगा. हालांकि, ये सिर्फ पेंशन लेने वालों को लाभ मिलेगा।

व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी(स्वैच्छिक वाहन कबाड़ नीति)

• वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में वित्त मंत्री सीतारमण जी द्वारा व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी(स्वैच्छिक वाहन कबाड़ नीति) को घोषणा की गयी है। इस नीति का उद्देश्य पुरानी कारों को सड़़कों से हटाना है, तेल आयात बिल घटाना, ई-मोबिलिटी को बढ़ावा देना तथा प्रदूषण कंट्रोल करना है।

• व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी के तहत 15 साल से पुराने कमर्शियल वाहन तथा 20 साल से पुराने निजी वाहनों को सड़क में चलाने की अनुमति नहीं होगी।

• यह नीति देश की आयात लागत को कम करने के साथ ही पर्यावरण के अनुकूल और ईंधन की कम खपत करने वाले वाहनों को बढ़ावा देगी. बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने की सरकार की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराती है।

• सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मत्रालय पहले ही इस नीति को मंजूरी प्रदान कर चुका है। इस नीति में पुराने वाहन के बदले नया वाहन खरीदने में प्रोत्साहन राशि भी दिए जाने की योजना है।

म्यांमार में सैन्य तख्तापलट

• 01 फरवरी, 2021 को म्यांमार की सेना ने अपने देश की सरकार का तख्तापलट दिया और एक साल के लिए देश में आपातकाल घोषित कर दिया है। म्यांमार की राज्य काउंसलर आंग सान सू को हिरासत में ले लिया गया है।

• म्यांमार में रक्षा सेवाओं के कमांडर-इन-चीफ, मिन आंग हलिंग को राज्य की सत्ता सौंप दी गई है, जबकि म्यांमार के पहले उपराष्ट्रपति म्यांत स्वे देश के कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर कार्य करेंगे।

• सेना का राज्य काउंसलर आंग सान सू पर आरोप है की उन्होंने नवंबर, 2020 में हुए चुनावो में धोखाधड़ी की है। हालांकि, केंद्रीय चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था।

• म्यांमार बैंक एसोसिएशन के अनुसार, बैंकों ने भी अपनी वित्तीय सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया है। म्यांमार की राजधानी नैपीटाव सहित अन्य प्रमुख शहरों में टेलीफोन और इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह हुआ कोरोना मुक्त

• कोरोना मरीजों की संख्या शून्य के साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह देश का पहला कोरोना मुक्त केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।

• अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 1 हफ्ते से कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। प्रदेश में कुल 4932 मामलो की पुष्टि हुई है , जिसमे से 62 लोगो की मृत्यु हो गयी है तथा शेष पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो गए हैं।

• अंडमान और निकोबार द्वीप समूह एक प्राकृतिक रूप से खूबसूरत टापू समूह है , इसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है। यहाँ कोरोना का पहला मामला 10 जून 2020 को रिपोर्ट किया गया था।

13th एयरो इंडिया-2021

• 2-5 फ़रवरी 2021 को बेंगलुरु में 13वें एयरो इंडिया-2021 शो आयोजित किया गया। इसका आयोजन Defence Exhibition Organisation, Ministry of Defence द्वारा किया जाता है।

• पहला एयरो इंडिया शो 1996 में आयोजित किया गया था , प्रत्येक २ साल के अंतराल में इस शो का आयोजन किया जाता है। यह एशिया का सबसे बड़ा एयर शो है।

• एयरो इंडिया में 55 से अधिक देशों के अधिकारी, सर्विस चीफ, प्रतिनिधि, रक्षा मंत्री और 80 विदेशी कंपनी समेत 540 एग्जिबिटर्स ने भाग लिया।

• केंद्र सरकार का HAL (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड) के साथ 83 नए स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट(तेजस जेट) लेने का कॉन्ट्रैक्ट हुआ।

गगनयान मिशन

• गगनयान मिशन भारत सरकार तथा इसरो(इंडियन स्पेस रिसर्च संगठन) का एक महत्वाकांक्षी मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन है। जो चंद्रयान मिशन-1 की सफलता के बाद अतित्व में आया है। स मिशन की कुल लागत 10,000 करोड़ रुपये है।

• गगनयान मिशन का लक्ष्य वर्ष 2022 तक तीन सदस्यीय चालक दल को 5-7 दिनों के लिए अंतरिक्ष में भेजना है, जो वर्तमान में रूस में अंतरिक्ष उड़ान सम्बन्धी गतिविधियों की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

• मिशन गगनयान के तहत पहला मानव रहित मिशन दिसंबर, 2020 में और दूसरा मानव रहित मिशन जून, 2021 तक अंतरिक्ष में भेजा जाना था। इनकी सफलता के बाद प्रथम गगनयान का मानवयुक्त मिशन, छह महीने बाद अर्थात दिसंबर, 2021 तक अंतरिक्ष में भेजे जाने की योजना बनाया गयी थी।

• विश्वव्यापी कोविड -19 महामारी के चलते पहले मानव रहित मिशन में देरी हुई है। अब पहला गगनयान मानव रहित मिशन अंतरिक्ष में दिसंबर, 2021 को भेजे जाने की योजना है।

एंडी जेसी होंगे अमेज़न के अगले CEO

• 02 फरवरी 2021 को ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अमेज़न के फाउंडर और मालिक जेफ बेजोस ने सीईओ पद छोड़ने की घोषणा की है। जेफ बेजोस तकरीबन 30 साल बाद यह पद छोड़ रहे हैं।

• जेफ बेजोस ने साल 1994 में एक ऑनलाइन बुकस्टोर के रूप में अमेजन की शुरुवात की थी। वर्तमान में अमेज़ॉन 28,052.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर की रेवेन्यू वाली कंपनी है।

• एंडी जेसी बतौर मार्केटिंग मैनेजर साल 1997 में अमेज़ॉन से जुड़े थे , अभी वे अमेजन वेब सर्विस के प्रमुख हैं। एंडी जेसी ने साल 1990 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से और 1997 में हार्वर्ड बिज़नेस स्कूल से ग्रेजुएशन किया है।

विश्व कैंसर दिवस- 4 फरवरी

• प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस लोगो में कैंसर के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना और रोग का जल्दी पता लगाने की जरूरत तथा कैंसर के उपचार पर ध्यान देने की जरुरत के उद्देश्य से मनाया जाता है।

• विश्व कैंसर दिवस 2021 का थीम- “मैं हूं और मैं रहूंगा” (I am and I will) रखी गयी है, यह थीम अगले 3 वर्षो के लिए रखी गयी है।

• प्रथम बार विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी 2000 को विश्व शिखर सम्मेलन में पेरिस चार्टर द्वारा मनाया गया था। विश्वभर में विश्व कैंसर दिवस सम्बन्धी गतिविधियों का संचालन अंतरराष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ (यूआईसीसी) द्वारा किया जाता है।

• विश्वभर में प्रतिवर्ष 9.6 मिलियन लोग कैंसर से मर जाते हैं। पुरषो में सामान्य कैंसर फेफड़े, प्रॉस्टैटट, कोलोरेक्टल, अमाशय और यकृत कैंसर हैं तथा महिलाओं में सबसे सामान्य प्रकार के कैंसर- स्तन, कोलोरेक्टल, फेफड़े, गर्भाशय ग्रीवा और थायरॉयड कैंसर हैं।

यूनिसेफ और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मध्य Covid टीको के लिए हुआ करार

• यूनिसेफ और भारत के सीरम संस्थान ने नोवावैक्स और कोविशिल्ड के टीकों के लिए दीर्घकालिक आपूर्ति हेतु समझौता हुआ है।

• ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राज़ेनेका के कोविशिल्ड का उत्पादन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है और नोवावैक्स को यूएस-आधारित नोवावैक्स इंक. द्वारा विकसित किया गया है।

• संयुक्त राष्ट्र की कोवैक्स पहल के तहत यूनिसेफ 145 से अधिक देशों तक Covid टीको की पहुँच बनाने की कोशिश कर रहा है।

• संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (United Nations Children’s Fund-UNICEF) की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 11 दिसंबर, 1946 को की गयी थी।

• यूनिसेफ के कार्यक्रम बच्चों के स्वास्थ्य और भलाई को बढ़ावा देने के लिये सामुदायिक स्तर की सेवाओं को विकसित करने पर ज़ोर देते हैं।इसका मुख्यालय न्यूयोर्क , USA में स्थित है।

• यूनिसेफ की पहुँच दुनियाभर के 191 देशों तक है, इसके वर्तमान कार्यकारी निदेशक हेनरिते फोर है। यूनिसेफ को वर्ष 1965 में नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।

चलते चलते

• हाल ही में, किस न्यूज़ीलैंड के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी का निधन हो गया है ?- ब्रूस टेलर.

• साल 2020 का सबसे वैल्युएबल सिलेब्रिटी का ख़िताब किसे प्राप्त हुआ है?- विराट कोहली.

• 04 फरवरी 2021 को प्रधानमंत्री द्वारा चौरी-चौरा शताब्दी समारोह का ऑनलाइन उद्घाटन किस स्थान पर किया गया है?- गोरखपुर , उत्तरप्रदेश.

• हाल ही में , किस राष्ट्र द्वारा भारत समेत 20 देशो की यात्री विमान सेवा पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है?- सऊदी अरब.

• वर्ष 2021 में किस घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया जायेगा- रणजी ट्रॉफी.

• हाल ही में, दूसरे CCTNS हैकथॉन और साइबर चैलेंज , 2020-21 का आयोजन कहाँ पर किया गया था?- नई दिल्ली.

• हाल ही में , ‘हर घर पानी, हर घर सफाई’ मिशन की शुरुआत किस राज्य द्वारा की गयी है?- पंजाब.

• हाल ही में , किस भारतीय तेज गेंदबाज ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास की घोषणा की है?- अशोक डिंडा.

• हाल ही में , उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू द्वारा ‘आदि महोत्सव’ का उट्घाटन किस स्थान पर किया गया है- दिल्ली हाट, नई दिल्ली.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.