साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 6 दिसम्बर से 12 दिसम्बर 2021

761
current affairs in Hindi

PLAYING x OF y
Track Name
00:00

00:00


अंबेडकर जयंतीमहापरिनिर्वाण दिवस

  • 6 दिसंबर को प्रत्येक वर्ष डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी मुंबई स्थित समाधि पर महापरिनिर्वाण दिवस का आयोजन किया जाता है।
  • डॉ अंबेडकर भारतीय संविधान के पिता, स्वतंत्र भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री तथा कोलंबिया विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वाले पहले भारतीय थे।
  • डॉ अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य-प्रदेश के महू में हुआ था। उन्होंने वे एक अर्थशास्त्री, न्यायविद, समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ के रूप में समाज की सेवा की।
  • साल 1990 को भारत सरकार द्वारा डॉ अंबेडकर को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया था।
  • 14 अक्टूबर, 1956 को डॉ भीवराव अंबेडकर ने अपने 5 लाख समर्थकों के साथ बौद्ध धर्म अपना लिया था। इसी कारण से उनकी पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

57वां ज्ञानपीठ पुरस्कार 2021

  • 57वां ज्ञानपीठ पुरस्कार वर्ष 2021 के लिए कोंकणी उपन्यासकार दामोदर मौउजो के नाम की घोषणा की गयी है।
  • दामोदर मौउजो कोंकणी भाषा के प्रमुख कवि, आलोचक और पटकथा लेखक हैं , इनका जन्म साल 1944 को गोवा में हुआ था।
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार के अतिरिक्त दामोदर मौउजो को साहित्य अकादमी पुरस्कार, गोवा कला अकादमी साहित्य पुरस्कार, कोंकणी भाषा मंडल आदि पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
  • 56वां ज्ञानपीठ पुरस्कार 2020 प्रसिद्ध असमिया कवि नीलमणि फूकन जूनियर को दिया गया है। इससे पूर्व उन्हें पद्मश्री, साहित्य अकादमी, असम वैली अवॉर्ड व साहित्य अकादमी फैलोशिप से सम्मानित किया जा चुका है।

DRDO की एक और उपलब्धि वर्टिकल लॉन्च- शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल’ का किया सफल परीक्षण

  • 07 दिसंबर, 2021 को DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से “वर्टिकल लॉन्च-शॉर्ट रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल” का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
  • वर्टीकल लॉन्च -शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल के निर्माण का उद्देश्य भारतीय नौसेना के जहाजों को हवाई हमलों से सुरक्षित करना है।
  • यह सतह से हवा में वार करने वाली एक त्वरित प्रतिक्रिया मिसाइल है तथा “एस्ट्रा मार्क 1 एयर-टू-एयर मिसाइल” पर आधारित है।
  • DRDO भारत की रक्षा से जुड़े अनुसंधान कार्यों के लिये देश की अग्रणी संस्था है। इसकी स्थापना  1958 में भारतीय थल सेना एवं रक्षा विज्ञान संस्थान के तकनीकी विभाग के रूप में की गयी थी।

देश के पहले CDS सहित कुल 13 जवानों का हेलिकॉप्टर दुर्घटना में दुःखद निधन

  • 08 दिसंबर 2021 को देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का सहित कुल 13 लोगों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया है।
  • भारतीय वायु सेना के MI-17 V5 हेलीकॉप्टर में सवार ये सभी लोग तमिलनाडू के कुन्नूर में हादसे का शिकार हो गए। हेलीकॉप्टर में सवार कुल लोगों में से केवल एक ही बच पाए हैं।
  • देश के पहले CDS विपिन रावत जी इससे पहले भारतीय थल सेना के प्रमुख रह चुके थे, उन्हें केंद्र सरकार द्वारा 1 जनवरी 2020 को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बनाया गया था।

16 साल के बाद एंजेला मर्केल की जर्मनी चांसलर पद से विदाई, ओलाफ स्कोल्ज़ बने नये चांसलर

  • 08 दिसंबर, 2021 को जर्मनी में ऐतिहासिक रूप से एंजेला मर्केल के 16 साल लम्बे कार्यकाल का अंत हो गया है। ओलाफ स्कोल्ज़ अब जर्मनी के नये चांसलर बन गए हैं।
  • ओलाफ स्कोल्ज़ जर्मनी के नौवें चांसलर हैं, जर्मनी के चांसलर को आधिकारिक तौर पर जर्मनी के संघीय गणराज्य का संघीय चांसलर कहा जाता है।
  • ओलाफ स्कोल्ज़ एक जर्मन राजनेता हैं तथा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (SPD) के सदस्य हैं। उन्होंने इससे पहले एंजेला मर्केल के कुलपति और वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया है।
  • जर्मनी यूरोप महाद्वीप में स्थित है इसकी राजधानी बर्लिन है। आधुनिक जर्मनी की स्थापना साल 1990 में हुई थी। यह 16 राज्यों तथा 493 जिलों में विभाजित है। 

वैश्विक शस्त्र व्यापार रिपोर्ट: SIPRI

  • ‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (SIPRI) द्वारा प्रकाशित वैश्विक शस्त्र व्यापार रिपोर्ट के अनुसार विश्व की 100 शस्त्र निर्माण कंपनियों में सबसे अधिक अमेरिकन कंपनी हैं।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर शस्त्र निर्माण और उनकी बिक्री में अमेरिका प्रथम, चीन दूसरा , ब्रिटेन तीसरा ,रूस चौथा तथा फ़्रांस पांचवा देश हैं।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार भारत की हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड’ (HAL),‘इंडियन ऑर्डनेंस फैक्ट्रीज़’, और ‘भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड’ सूची में क्रमशः 42वें ,60वे तथा 66वे स्थान पर है।
  • SIPRI यह एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय संस्थान है जो संघर्ष, आयुध, हथियार नियंत्रण एवं निरस्त्रीकरण में अनुसंधान हेतु समर्पित है। 

सार्क संगठन को संदर्भित करता है ‘सार्क चार्टर दिवस

  • सार्क चार्टर दिवस प्रतिवर्ष 08 दिसंबर को सार्क चार्टर को अपनाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाता है। इस वर्ष सार्क संगठन ने अपने 32 वर्ष पूर्ण कर लिये हैं।
  • दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन की स्थापना 8 दिसंबर,1985 को ढाका में सार्क चार्टर पर हस्ताक्षर के साथ हुई थी। इस संगठन में बांग्लादेश, भूटान, अफगानिस्तान, मालदीव, नेपाल, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका आदि देश शामिल हैं।
  • सार्क के मुख्या उद्देश्य लोगों के कल्याण को बढ़ावा देना तथा उनके जीवन की उनकी गुणवत्ता में सुधार लाना है।
  • सार्क का संचालन सदस्य देशों के मन्त्रिपरिषद द्वारा नियुक्त महासचिव करते हैं, जिसकी नियुक्ति तीन साल के लिए देशों के वर्णमाला क्रम की अनुसार की जाती है।
  • वर्तमान में एशला रुबाँन वेराकून, श्रीलंका इसके महासचिव हैं। अभी तक सार्क के 18 शिखर सम्मलेन आयोजित किये जा चुके हैं, इसका उन्नीसवां सम्मलेन 2016 में पाकिस्तान में होना सुनिश्चित था , किन्तु सुरक्षा कारणों से उसे स्थगित कर दिया गया था।

अर्थ ब्लैक बॉक्स का निर्माण करेंगे ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक

  • दुनिया को उसके कार्यों के लिये जवाबदेह ठहराने हेतु ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक पृथ्वी का एक ब्लैक बॉक्स  बनाने जा रहे हैं। यह ब्लैक बॉक्स हवाई जहाज के ब्लैक बॉक्स की संकल्पना के आधार पर तैयार किया जा रहा है।
  • अर्थ ब्लैक बॉक्स का की स्थापना ऑस्ट्रेलिया के द्वीपीय राज्य तस्मानिया में की जाएगी तथा इसका आकर एक बस के बराबर होगा।
  • यह अर्थ ब्लैक बॉक्स के स्टोरेज डिवाइस के समान होगा जिसके अंदर 30 -50 वर्षों का डाटा रिकॉर्ड किया जा सकेगा।
  • यह भूमि और समुद्र के तापमान माप, प्रजातियों के विलुप्त होने, ऊर्जा की खपत, मानव आबादी, समुद्र के अम्लीकरण तथा वायुमंडलीय CO2 स्तरों जैसे जलवायु-परिवर्तन से संबंधित डेटा एकत्र करेगा।
  • इसके अतिरिक्त यह समाचार पत्रों की सुर्खियाँ और ट्रेंडिंग कहानियाँ, प्रमुख समाचार तथा सोशल मीडिया पोस्ट को भी एकत्र करेगा।

महत्वपूर्ण दिवस एवं तिथियां

  • अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस, 09 दिसंबर- विश्व स्तर पर लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 09 दिसंबर 2003 को संयुक्त राष्ट्र ने यूनाइटेड नेशनल कन्वेंशन अगेन्स्ट करप्शन (UNCAC) द्वारा पहला अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया गया था।
  • अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस, 7 दिसंबर- वैश्विक स्तर पर हवाई यात्रा में अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन की भूमिका और महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है , इसकी शुरुआत साल 1996 में की गयी थी।
  • सशस्त्र सेना झंडा दिवस, 7 दिसंबर – सशस्त्र सेना झंडा दिवस भारतीय सशस्त्र सेना के कर्मियों के कल्याण के उद्देश्य से भी मनाया जाता है, इसकी शुरुआत साल 1949 में की गयी थी।
  • विश्व मानवाधिकार दिवस, 10 दिसंबर- मानव अधिकारों के प्रति लोगों को जागरुक करने तथा मानवाधिकारों के हनन को रोकने के उद्देश्य से साल 1993 से प्रीतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है।
  • अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस , 11 दिसंबर- ग्लोबल वार्मिंग और दूसरे कारणों से अब पहाड़ों का जीवन भी खतरे में है. इसलिए, बढ़ते खतरे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह दिन मनाया जाता है। साल 2003 से इस दिवस को मनाये जाने की शुरुआत की गयी थी।

नॉलेज बूस्टर

  • हाल ही में आयोजित विश्व जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का विजेता कौन बना है- अर्जेंटीना
  • हाल ही में किस राज्य ने कोरोना की दूसरी खुराक का शत-प्रतिशत तिकरण कर लिया है?- हिमाचल प्रदेश
  • साल 2020 में अरब देशों को खाद्य पदार्थ आपूर्ति में किस देश का प्रथम स्थान रहा है ?- भारत
  • हाल ही में ,भारतीय टीम का नया कप्तान किस खिलाडी को बनाया गया है?- रोहित शर्मा
  • नई मंजिल योजना सम्बन्ध भारत सरकार के किस मंत्रालय से है?- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय
  • हाल ही में , किस भारतीय को इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस (IDEA) के सलाहकार बोर्ड में शामिल किया गया है?- पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा
  • भारत-रूस राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRPL) के माध्यम से AK-203 असॉल्ट राइफल का निर्माण उत्तर प्रदेश में कहाँ किया जायेगा?- अमेठी
  • हाल ही में , किस प्रसिद्ध कैथलिक उपन्यास ‘इंटरव्यू विद द वैम्पायर’ की लेखिका का निधन हो गया है?- ऐनी राइस
  • हाल ही में, विकासशील देशों के युवा गणितज्ञों के रामानुजन पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?- प्रोफेसर नीना गुप्ता

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.