साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 29 मार्च 2021 से 04 अप्रैल 2021

1349
current affairs in Hindi


क्रिस्टियानों रोनाल्डो

• हाल ही में , पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानों रोनाल्डो ने फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

• क्रिस्टियानों रोनाल्डो के नाम अब तक ओवर-ऑल 770 गोल हैं , उन्होंने यह उपलब्धि इटैलियन लीग सेरी-ए में कैगिलियरी के खिलाफ हैट्रिक गोल करके हासिल की है।

• इससे पहले यह उपलब्धि ब्राज़ील के महान फुटबॉल खिलाड़ी ‘पेल’’ के नाम थी , उन्होंने अपने फुटबॉल करियर में 767 गोल किये थे।

• क्रिस्टियानों रोनाल्डो की गिनती वर्तमान समय के महान खिलाड़ियों में होती है , हाल ही में उनके आर्मबैंड को एक प्रसंशक ने लगभग 55.22 लाख रुपये में ख़रीदा है।

सुपरस्टार रजनीकांत ‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार-2019’ से सम्मानित

• दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार और अपने प्रसंशकों में ‘थलाइवा’ के नाम से मशहूर ‘रजनीकांत’ को भारत सरकार ने दादा साहेब फाल्के पुरस्कार-2019 से सम्मानित करने की घोषणा की है।

• सुपरस्टार रजनीकांत का वास्तविक नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है. उनका जन्म 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरू में एक मराठी परिवार में हुआ था।

• रजनीकांत ने 25 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल फिल्म ‘अपूर्वा रागनगाली ‘ से की थी.

• रजनीकांत को साल 2000 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया था। साल 2014 में 45वें इंटरनेश्नल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में रजनीकांत को सेंटेनरी अवॉर्ड फॉर इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर से भी सम्मानित किया गया था।

• दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की संकल्पना भारतीय सनेमा के ‘पितामह’ माने जाने वाले ‘धुंडिराज गोविन्द फालके’ के नाम पर की गयी है। यह पुरस्कार 1969 में प्रारम्भ किया गया था तथा इसे प्राप्त करने वाली प्रथम व्यक्ति ‘देविका रानी’ थी।

वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट (Global Gender Gap Report), 2020

• 30 मार्च, 2021 को विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट, 2020 पेश की गई है।

• इस रिपोर्ट को विश्व के 156 देशो में किये गए सर्वे के आधार पर तैयार किया गया है। इस रिपोर्ट के आधार बिंदु है , आर्थिक भागीदारी और अवसर, शैक्षणिक उपलब्धियां, स्वास्थ्य एवं उत्तरजीविता और राजनीतिक सशक्तीकरण।

• वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट में आइसलैंड को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है तथा फिनलैंड को द्वितीय , नॉर्वे को तृतीय , न्यूजीलैंड को चतुर्थ तथा स्वीडन को पंचम स्थान प्राप्त हुआ है।

• इस रिपोर्ट में भारत 0.625 स्कोर के साथ 140वें स्थान पर है, साथ ही भारत के पड़ोसी देशों में बांग्लादेश को 65वां, नेपाल को 106वां, चीन को 107वां, श्रीलंका को 116वां, भूटान को 130वां तथा पाकिस्तान को 153वां स्थान प्राप्त हुआ है।

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 02 अप्रैल

• ऑटिज्म मस्तिष्क विकास से सम्बंधित रोग है, इस रोग से ग्रसित व्यक्ति स्वयं में खोया रहता है। इस रोग से पीड़ित लोगो के जीवन में सुधार तथा इस रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस दिवस को मनाया जाता है।

• नीला रंग ऑटिज्म का प्रतीक रंग है तथा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2007 में दो अप्रैल को ‘विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस’ के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी।

• भारत के सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अनुसार प्रति 110 में से एक बच्‍चा ऑटिज़्मग्रस्‍त होता है और हर 70 बालकों में से एक बालक इस बीमारी से प्रभावित होता है।

दुर्लभ व्याधियों(रोगों) हेतु नई राष्ट्रीय नीति, 2021 को मंजूरी

• दवाओं के देशी अनुसंधान और उसके स्थानीय उत्पादन पर अधिक ध्यान देने के साथ दुर्लभ बीमारियों के इलाज की उच्च लागत को कम करने के उद्देश्य से केन्द्रीय सरकार ने नई राष्ट्रीय नीति, 2021 को मंजूरी प्रदान की है।

• यह योजना राष्ट्रीय आरोग्य निधि योजना के अंतगर्त ही कार्य करेगी तथा इस योजना के तहत उन सभी दुर्लभ रोगो के लिए 20 लाख की सहायता प्रदान की जाएगी, जो नई राष्ट्रीय नीति, 2021 की दुर्लभ बिमारियों की सूची में शामिल हैं।

• इस योजना के तहत आर्थिक सहायता हेतु वे सभी व्यक्ति पात्र होंगे जो प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ ले रहें हैं। इस योजना का लक्ष्य देश की 40% जनसंख्या को लाभान्वित करना है, जो किसी भी असाध्य दुर्लभ रोग से ग्रसित है।

अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (IP) सूचकांक-2021

• हाल ही में, भारत को US चैंबर ऑफ कॉमर्स ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटर (GIPC) द्वारा जारी वार्षिक सूचकांक सूची के आधार पर वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में से 40 वां स्थान प्राप्त हुआ है।

• US चैंबर ऑफ कॉमर्स ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटर (GIPC) ने विश्व की 53 बड़ी अर्थव्यस्थाओं में सर्वेक्षण के आधार पर यह सूची जारी की है। अभी तक US चैंबर कुल 9 बार अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (IP) सूचकांक जारी कर चुका है।

• इस साल की इंडेक्स रिपोर्ट का शीर्षक “रिकवरी थ्रू इनजेनिटी” रखा गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार 53 अर्थव्यवस्थाओं में से 32 में सकारात्मक विकास देखने को मिला है।

• संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और यूरोप वैश्विक बौद्धिक संपदा रैंकिंग सूची में प्रथम स्थान में रही है साथ में संयुक्त अरब अमीरात, चीन और मैक्सिको की अर्थव्यवस्थाओं में जबरदस्त सुधार देखने को मिला है।

भारतीय सेना की सैन्य फार्म सेवा को बंद करने का निर्णय

• ज्ञात हो, रक्षा मंत्रालय ने अगस्त 2017 में कई सुधारों की घोषणा की थी जिनमें सैन्य फार्म को बंद करना भी शामिल था। अब रक्षा मंत्रालय द्वारा सैन्य फार्म सेवा को बंद करने का निर्णय औपचारिक निर्णय ले लिया गया है।

• भारत में पहला सैन्य फार्म वर्ष 1889 में इलाहाबाद में ब्रिटिश सरकार द्वारा स्थापित किया गया था। इन सैन्य फार्मो या डेयरी का उद्देश्य सेना के लिए दूध तथा दुग्ध उत्पादों की आपूर्ति करना था।

• इन फार्म में रखे गए मवेशियों को सेना ने बहुत ही साधारण मूल्य में अन्य सरकारी विभागों या सहकारी डेयरियों को देने का फैसला किया है। सैन्य डेयरी में कार्य करने वाले नागरिको को रक्षा मंत्रालय के अन्य विभागों में नियुक्ति प्रदान की गयी है।

भारतीय रिज़र्व बैंक स्थापना दिवस – 01 अप्रैल

• भारत में ‘बैंको के बैंक’ के नाम से पहचान बनाने वाले ‘भारतीय रिज़र्व बैंक’ की स्थापना 01 अप्रैल 1935 को एक प्राइवेट बैंक के रूप में की गयी थी।

• इसका प्रधान कार्यालय कोलकाता में बनाया गया था, जिसे वर्ष 1937 में मुंबई में स्थानांतरित कर दिया गया था। वर्ष 1949 में इसका राष्ट्रीयकरण करके इसे भारत सरकार के अधीन बनाया गया था।

• भारतीय रिज़र्व बैंक का प्राथमिक कार्य मौद्रिक नीति तैयार कर उसका कार्यान्वयन और निगरानी सुनिश्चित करना है। इसके अतिरिक्त यह मुद्रा जारीकर्त्ता के रूप में भी कार्य करता है।

• रिज़र्व बैंक का कामकाज केंद्रीय निदेशक बोर्ड द्वारा शासित है, इस बोर्ड की नियुक्ति/नामन चार वर्ष के लिये होती है। वर्तमान में भारतीय रिज़र्व बैंक के निदेशक/गवर्नर ‘शक्तिकांत दास’ हैं।

एन.वी. रमना होंगे भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश

• भारत के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश एस.ए. बोबडे, अप्रैल 2021 में अपने पद से रिटायर हो रहे हैं। उनके बाद मुख्य न्यायाधीश का पद एन.वी. रमना संभालेंगे।

• भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में एन.वी. रमना अपना कार्यकाल 24 अप्रैल, 2021 से प्रारम्भ करेंगे तथा 26 अगस्त, 2022 तक वे इस पद पर बने रहेंगे।

• भारत के मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय (SC) के न्यायाधीशों को राष्ट्रपति द्वारा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) के तहत नियुक्त किया जाता है।

• भारत का मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय के प्रशासनिक प्रमुख की भूमिका निभाता है। यह किसी भी मामले की सुनवाई के लिये आवश्यक न्यायाधीशों की संख्या भी तय करता है।

• वर्ष 2019 के बाद से भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) का कार्यालय सूचना के अधिकार (RTI) अधिनियम, 2005 के दायरे में आता है।

चलते -चलते

• विश्व रंगमंच दिवस’ किस तिथि को मनाया जाता है?- 27 मार्च

• 66वें फिल्मफेयर अवार्ड, 2021 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता एवं लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड किस अभिनेता को प्रदान किया गया है ?- इरफ़ान खान

• हाल ही में, सरस्वती सम्मान 2021, किस लेखक को उनके उपन्यास ‘सनातन’ के लिए प्रदान किया गया है?- डॉ. शरणकुमार लिम्बाले

• हाल ही में ,’ऊर्जा बचत का वैश्विक अभियान’ के तहत ‘अर्थ आवर’ किस तिथि को मनाया गया? – 27 मार्च

• हाल ही में, ‘विश्व कविता दिवस’ किस तिथि को मनाया गया?- 21 मार्च

• हाल ही में , किस देश ने गर्भपात या स्टिलबर्थ/ मृत प्रसव में तीन दिन के अवकाश के कानून को मंजूरी दी है?- न्यूजीलैंड

• हाल ही में, महाराष्ट्र सरकार ने किसे महाराष्ट्र भूषण अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की है?- आशा भोसले

• हाल ही में , पश्चिम बंगाल(भारत) के न्यू जलपाईगुड़ी से बांग्लादेश के ढाका के मध्य चलने वाली किस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है?- मिताली एक्सप्रेस.

• हाल ही में, अखिल भारतीय अनुसंधान दल ने पश्चिमी घाट में तितली की किस नई प्रजाति की खोज की है?- रामस्वामी की सिक्स लाइन ब्लू और ‘सीलोन वरयानेली’.

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.