साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 26 अप्रैल 2021 से 02 मई 2021

1629
current affairs in Hindi


चारधाम यात्रा पर रोक

• उत्तराखण्ड राज्य सरकार ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते “उत्तराखंड चार धाम यात्रा” पर अग्रिम आदेश तक पाबन्दी लगा दी है।

• इस वर्ष की यात्रा का शुभारम्भ 14 मई को यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होना था। वर्तमान में केवल पुजारी एवं तीर्थ पुरोहित ही चारधाम में वहां का प्रबंधन आदि संभाल रहें हैं।

• उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के तहत श्रद्धालु उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करते हैं. इस यात्रा में लाखों लोग शामिल होते हैं। यात्रा में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से भक्त यहां पहुंचते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस -1 मई

• 1 मई को सम्पूर्ण विश्व में श्रमिक दिवस मनाया जाता है। यह दिवस सभी मज़दूर या श्रमिक लोगो के जीवन की ओर सभी का ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर बल देता है।

• 1886 के ऐतिहासिक हेमार्केट दंगों की याद को इसी दिवस के अवसर पर ताज़ा किया जाता है। 01 मई 1886 को, शिकागो में एक हड़ताल हुई, जिसे 8 घंटे के कार्यदिवस को अपनाने के लिए हेमार्केट दंगों के तौर पर जाना जाता है।

• लेबर किसान पार्टी ऑफ़ हिंदुस्तान द्वारा 01 मई 1923 को मद्रास (अब चेन्नई), भारत में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया था।

गृह मंत्रालय ने जारी कोविड 19 की नयी गाइडलाइन

• देश में कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुऐ केंद्रीय गृहमंत्रालय से 31 मई तक नयी कोविड 19 गाइडलाइन जारी की है।

• गृह मंत्रालय ने यह कहा है कि, कोविड 19 महामारी के वर्तमान वक्र/ गति को रोकने के लिए मुख्य ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

• आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर रात के समय सभी व्यक्तियों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी .

• स्थानीय प्रशासन रात के कर्फ्यू की अवधि तय करेगा और इस सम्बन्ध में जरुरी आदेश जारी करेगा।

• सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल, सांस्कृतिक, धार्मिक, त्योहार से संबंधित सभी प्रकार के समारोहों पर प्रतिबंध रहेगा।

• शॉपिंग मॉल/ सिनेमा हॉल: सभी शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, रेस्तरां, बार, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्पा, जिम, स्विमिंग पूल बंद रहेंगे। सभी धार्मिक स्थल भी जनता के लिए बंद रहेंगे।

• विवाह की अनुमति होगी लेकिन इसमें केवल 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं तथा अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग ही शामिल हो सकते है।

PM केयर्स फंड से 1 लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की खरीद को मंजूरी

• 28 अप्रैल, 2021 को प्रधानमंत्री मोदी ने PM केयर्स फंड से 1 लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की खरीद की अनुमति दी है।

• प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया है कि, इन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स को जल्द से जल्द खरीदा जाना चाहिए और उन राज्यों को प्रदान किया जाना चाहिए, जहां इन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की अधिक मांग हैं।

• ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर पोर्टेबल मशीनें (Portable Machines) होती हैं, जिनकी मदद से मरीजों के लिए घर पर हवा से ऑक्सिजन जनरेट की जा सकती है। ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर प्रेशर स्विंग एब्जॉर्प्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं।

पायथन-5 पहला सफल परीक्षण

• पायथन -5 भारत की स्वदेशी तकनीक से तैयार हवा से हवा में मारक क्षमता वाली मिसाइल श्रृंखला है। जिसका हाल ही में तेजस में सफल परीक्षण किया गया है।

• पायथन -5 का परीक्षण गोवा में किया गया था तथा इन परीक्षणों का उद्देश्य तेजस पर पहले से ही इंटीग्रेटेड डर्बी बियॉन्ड विजुअल रेंज (BVR) AAM की क्षमता को बढ़ाना है।

• इन मिसाइलों का परीक्षण भारतीय वायु सेना (IAF) द्वारा उड़ाए गए तेजस विमानों के द्वारा राष्ट्रीय उड़ान परीक्षण केंद्र (NFTC) से किया गया था।

विश्व बौद्धिक संपदा दिवस – 26 अप्रैल

• 26 अप्रैल को दुनियाभर में ‘विश्व बौद्धिक संपदा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य वैश्विक समाज के विकास में रचनात्मकता तथा नवोन्मेष के महत्त्व को रेखांकित करना है।

• लोगो के ‘रोज़मर्रा के जीवन पर पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क तथा डिज़ाइन आदि के प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

• विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) द्वारा साल २००० में विश्व बौद्धिक संपदा दिवस की शुरुवात की गयी थी। भारत सल्ल 1975 में WIPO का सदस्य बना था।

• वैश्विक स्तर पर रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और बौद्धिक संपदा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘विश्व बौद्धिक संपदा संगठन’ का गठन 26 अप्रैल, 1970 किया गया था। इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में स्थित है।

‘वरुण-2021’

• भारत तथा फ्रांस की नौसेनाओं द्वारा अरब सागर में ‘वरुण-2021’ नामक नौसैनिक युद्धाभ्यास किया जा रहा है। भारत और फ्रांस की सेनाएं साल 1993 से इस तरह के युद्धाभ्यास कर रही हैं।

• साल 2001 से इस युद्धाभ्यास को “वरुण” नाम दिया गया है। इस वर्ष इस युद्धाभ्यास में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भी प्रतिभाग कर रहा है।

• ये अभ्यास भागीदार नौसेनाओं के बीच के साझा मूल्यों को आगे बढ़ाते हैं और खुले तथा स्वतंत्र सामुद्रिक परिवेश को सुनिश्चित करते हैं।

• इस वर्ष की शुरुवात में भारत ने “ला पेरॉस” (La Pérouse) नामक अभ्यास में अमेरिका , जापान , फ्रांस तथा ऑस्ट्रेलिया आदि के साथ प्रतिभाग किया था।

ऑस्कर पुरस्कार 2021

• हाल ही में 93वें ऑस्कर (Oscars) पुरस्कारों की घोषणा की गयी है , ऑस्कर पुरस्कार कैलिफोर्निया स्थित ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज़’ द्वारा प्रदान किये जाते हैं।

• सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार चीन की फिल्म निर्देशक ‘क्लो झाओ’ को प्रदान किया गया है।

• सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ‘क्लो झाओ’ की फिल्म ‘नोमैडलैंड’ को प्रदान किया गया है।

• सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार ‘फ्रांसिस मैकडोरमैंड’ को ‘नोमैडलैंड’ के लिए प्रदान किया गया है।

• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में ‘एंथनी हॉपकिंस’ को उनकी फिल्म ‘द फादर’ के लिये चुना गया है।

नहीं रहे चंद्र-चालक “माइकल कॉलिन्स”

• अंतरिक्ष यान अपोलो 11 द्वारा नील आर्मस्ट्रांग और एडविन बज़ एल्ड्रिन को चंद्रमा की सतह तक पहुंचाने वाले “माइकल कॉलिन्स” 90 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं।

• नासा द्वारा अपोलो 11 मिशन की शुरुआत 16 जुलाई, 1969 को हुई थी। जब नील आर्मस्ट्रांग और एडविन बज़ एल्ड्रिन चन्द्रमा की सतह पर उतरे थे , उस समय “माइकल कॉलिन्स” चन्द्रमा की ऑर्बिट का चक्कर लगा रहे थे।

• ‘अपोलो-11’ मिशन में पायलट के तौर में शामिल होने से पूर्व भी “माइकल कॉलिन्स” एक अन्य अंतरिक्ष मिशन जैमिनी-X’ का हिस्सा थे , जिसे 18 जुलाई, 1966 को लॉन्च किया गया था।

चलते चलते

• सेल्फ-ड्राइविंग कारों को अनुमति प्रदान करने वाला विश्व का पहला देश कौन सा है?- यूनाइटेड किंगडम.

• ‘विश्व मलेरिया दिवस’ किस तिथि को मनाया जाता है?- 25 अप्रैल.

• हाल ही में, किस देश की पनडुब्बी ‘केआरआई नांगला’ गहरे समुद्र में डूब गयी है?- इंडोनेशिया.

• रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने हाल ही में, हल्केे हेलीकॉप्टर इंजन के लिए किस नयी तकनीक का विकास किया है?- ‘सिंगल क्रिस्टल ब्लेड’ तकनीक’.

• हाल ही में , कौन सा अफ़्रीकी देश ट्रेकोमा मुक्त घोषित किया गया है?- गाम्बिया.

• हाल ही में , किस सुप्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायक का निधन हो गया है?- पंडित राजन मिश्र.

• आयुष्मान भारत दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?- 30 अप्रैल .

• हाल ही में ,वित्त सचिव के तौर पर किसे जिम्मेदारी दी गयी है ?- टी.वी. सोमनाथान.

• 01 मई को भारत के किन दो बड़े राज्यों का स्थापना दिवस मनाया जाता है?- महाराष्ट्र और गुजरात.

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.