साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 19 अप्रैल से 25 अप्रैल 2021

1931
current affairs in Hindi


डॉ भीमराव आंबेडकर के जीवन पर आधारित चार पुस्तकों का विमोचन

• बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जीवन पर आधारित चार किताबों का विमोचन किया है।

• बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के जीवन पर आधारित इन पुस्तकों को किशोर मकवाना ने लिखा है। बाबासाहेब भारत के पहले कानून मंत्री और भारतीय संविधान के प्रमुख लेखक थे।

• बाबा साहेब अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। भारत सरकार द्वारा साल 1990 में उन्हें मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया था .

मशहूर मराठी फिल्म निर्माता सुमित्रा भावे का निधन

• 19 अप्रैल 2021 की सुबह पुणे के एक निजी अस्पताल में 78 वर्ष की आयु में मशहूर मराठी फिल्म निर्माता सुमित्रा भावे का निधन हो गया है।

• सुमित्रा भावे का जन्म पुणे में हुआ था , इन्होने अपनी पढाई टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई से पूर्ण की थी।

• सुमित्रा भावे के द्वारा बनायीं गयी लघु -फिल्मो में बाई (1985) तथा ‘पानी’ (1988) को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

• सुमित्रा भावे के द्वारा बनायीं गयी अन्य फिल्मो में मराठी फिल्म ‘दोगी’ (1995), ‘वास्तुपुरुष’ (2002), ‘दाहवी फा’ तथा ‘देवराई’ (2004) आदि प्रमुख थी , ये सभी फिल्मे राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त फिल्मे हैं।

भारतवंशी वनिता गुप्ता बनी अमेरिका की एसोसिएट अटॉर्नी जनरल

• 21 अप्रैल, 2021 को अमेरिकी सीनेटर ने वनिता गुप्ता के नाम की घोषणा एसोसिएट अटॉर्नी जनरल के तौर पर की है। यह पहला अवसर होगा जब कोई भारतवंशी अमेरिका में एसोसिएट अटॉर्नी जनरल की भूमिका को निभाएगा।

• वनिता गुप्ता एक अमेरिकी नागरिक अधिकार अटॉर्नी और नागरिक एवं मानव अधिकारों पर नेतृत्व सम्मेलन की अध्यक्ष और सीईओ हैं। वर्ष, 2014 से वर्ष, 2017 तक गुप्ता ने प्रमुख उप सहायक अटॉर्नी के तौर पर भी काम किया था।

• वनिता गुप्ता ने येल विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से वर्ष, 2001 में ज्यूरिस डॉक्टर की उपाधि हासिल की है।

वैश्विक ऊर्जा रूपांतरण सूचकांक -2021

• ऊर्जा रूपांतरण सूचकांक (ईटीआई) एक वैश्विक रिपोर्ट है , जिसे विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) द्वारा एसेंचर के साथ मिलकर तैयार किया जाता है। यह सूचकांक विभिन्न पहलुओं के आधार पर देशों की ऊर्जा प्रणालियों के वर्तमान प्रदर्शन पर नजर रखता है।

• ऊर्जा रूपांतरण सूचकांक (ईटीआई) में प्रथम स्थान पर स्वीडेन , दूसरे स्थान पर नॉर्वे तथा तीसरे स्थान पर यूरोप है। भारत को इस सूची में 87वा स्थान प्राप्त हुआ है।

• विश्व आर्थिक फोरम निजी और सार्वजनिक सहयोग के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। विश्व आर्थिक फोरम का मुख्यालय स्विट्जरलैंड में स्थित है।

विश्व पुस्तक दिवस- 23 अप्रैल

• प्रत्येक वर्ष 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसे कॉपीराइट डे भी कहा जाता है।

• विश्व पुस्तक दिवस का मनाये जाने का प्रमुख उद्देश्य लोगो के मन में पुस्तकों के प्रति प्रेम को जागृत करना है। विश्व पुस्तक दिवस को किताबें पढ़ने, प्रकाशन और कॉपीराइट के लाभ को पहचानने और बढ़ावा देने हेतु मनाया जाता है।

• प्रथम बार विश्व पुस्तक दिवस 23 अप्रैल 1995 को मनाया गया था। 23 अप्रैल को इस पुस्तक दिवस के रूप में चुनने के पीछे यह वजह बताई जाती है – इस दिन बहुत से महान विचारको का जन्म तथा मृत्यु हुई है, जैसे सर्वांतीज, विलियम शेक्सपियर एवं इन्का गर्सिलासो का निधन हुआ था तथा मौरिस द्रुओन, हल्दोर लैक्सनेस, व्लादिमीर नबोकोव आदि का जन्म हुआ था।

प्रियंका मोहिते ने फतह की माउंट अन्नपूर्णा

• प्रियंका मोहिते भारत की पहली ऐसी महिला बन गयी है , जिन्होंने माउंट अन्नपूर्णा पर चढ़ाई की है। माउंट अन्नपूर्णा दुनिया की 10वी सबसे ऊँची चोटी है।

• प्रियंका मोहिते इससे पूर्व में दुनिया की पांचवी सबसे ऊँची चोटी माउंट मकालू (8,485 मीटर) पर भी चढाई का कीर्तिमान अपने नाम कर चुकी हैं।

• प्रियंका मोहिते एक दवाई खोजी कंपनी सिनजेन इंटरनेशनल लिमिटेड बायोकॉन के साथ शोधकर्ता के रूप में कार्य करती है।

• प्रियंका मोहिते ने इससे पूर्व में साल 2013 में माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर) ,साल 2018 में माउंट ल्होत्से तथा साल 2016 में माउंट किलिमंजारो में सफलतापूर्वक विजय प्राप्त की हैं।

IIT खड़गपुर ने तैयार की “कोविरैप” टेस्ट किट

• भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- खड़गपुर (IIT-K) ने कोरोना संक्रमण की जाँच से संबंधित अपने प्रमुख उत्पाद ‘कोविरैप’ (COVIRAP) का सफलतापूर्वक वाणिज्यीकरण कर लिया है।

• भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बीते वर्ष अक्तूबर माह में इस टेस्ट की प्रभावकारिता को मान्यता प्रदान की थी।इस किट के माध्यम से रोगी से प्राप्त नमूनों के आधार पर मात्र 45 मिनट के भीतर परिणाम प्राप्त किया जा सकता है।

• यह किट कोरोना संक्रमण के अलावा इन्फ्लूएंज़ा, मलेरिया, डेंगू, जापानी इंसेफेलाइटिस, टीबी आदि रोगों का पता लगाने में भी सक्षम है।

सिविल सेवा दिवस- 21 अप्रैल

• 21 अप्रैल, 1947 को देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने दिल्ली के मेटकाॅफ हाउस में प्रशासनिक सेवा के प्रोबेशनरी अधिकारियों को संबोधित किया था। तभी से 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

• सिविल सेवा दिवस के अवसर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के सदस्य नागरिकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः याद करते हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल ने सिविल सेवकों को ‘भारत का स्टील फ्रेम’ (Steel Frame of India) कहा था।

• सरदार पटेल को आधुनिक अखिल भारतीय सेवाओं की स्थापना करने हेतु ‘भारतीय सिविल सेवकों के संरक्षक संत’ (Patron Saint of India’s Civil Servants) के रूप में भी जाना जाता है।

CAG गिरीश चंद्र मुर्मू चुने गए “रासायनिक हथियार निषेध संगठन” के बाह्य लेखा परीक्षक

• भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) गिरीश चंद्र मुर्मू को तीन वर्ष के लिए ‘रासायनिक हथियार निषेध संगठन’ (OPCW) का बाह्य लेखा परीक्षक चुना गया है।

•‘रासायनिक हथियार निषेध संगठन’ (OPCW) संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा समर्थित एक स्वतंत्र संस्था है, इसकी स्थापना 29 अप्रैल, 1997 में की गयी थी।

• ‘रासायनिक हथियार निषेध संगठन’ का प्राथमिक कार्य रासायनिक हथियार कन्वेंशन (CWC) के प्रावधानों को क्रियान्वित करना है। इसका मुख्यालय नीदरलैंड के हेग में स्थित है।

चलते -चलते

• “अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेज़ी भाषा दिवस” किस तिथि को मनाया जाता है?- 23 अप्रैल

• “विश्व पृथ्वी दिवस” किस तिथि को मनाया जाता है ?- 22 अप्रैल

• हाल ही में ,भारत और किर्गिज़स्तान के विशेष बलों ने किस सैन्य युद्धाभ्यास प्रदर्शन किया है ?- ‘खंजर’

• हाल ही में , किसे भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बनाया गया है? – शिव सुब्रमणियम रमण

• प्रत्येक वर्ष ‘विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस’ का आयोजन किस तिथि को किया जाता है?- 21 अप्रैल

• “विश्व धरोहर दिवस” किस तिथि को मनाया जाता है?- 18 अप्रैल

• हाल ही में किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस ने चन्द्रमा पर अपने ‘लूनर 25’ मिशन की घोषणा की है ?- रूस

• इंडो-पैसिफिक महासागरीय पहल पर भारत के साथ साझेदारी के लिए किस देश ने हाथ आगे बढ़ाया है?- ऑस्ट्रेलिया

• हाल ही में ,किस अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा मंगल पर साँस लेने योग्य ऑक्सीजन बनाने का दावा किया है? – नासा

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.