मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, उत्तराखण्ड
· हाल ही में, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा बीजेपी शासित राज्यों मे Covid से पीड़ित परिवारों के लिए ‘मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना’ की शुरुआत करने की बात कही गयी थी। जिसके तहत उत्तररखण्ड मे मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना आरम्भ की गयी है।
· इस योजना का लाभ ऐसे बच्चो को दिया जायेगा, जिन्होंने अपने माता-पिता या अभिभावक को कोरोना बीमारी से खो दिया है।
· ऐसे पीड़ित बच्चो को 21 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह 3000/- की आर्थिक सहायता उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
· उत्तराखण्ड सरकार का प्रयास है की कोरोना से पीड़ित इन बच्चो के शिक्षा एवं रोजगार का भी ध्यान रखा जाये , जिसके लिए सरकार ने इसकी पढ़ाई का खर्च वहन करने का भी निर्णय लिया है।
· पीड़ित परिवार के बच्चो के लिए उत्तराखण्ड राज्य सरकार की नौकरियों मे 5% का आरक्षण भी प्रदान किया गया है।
· मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना मे ये भी प्रावधान किया गया है कि इस योजना का लाभ ले रहे बच्चे 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक अपने नाम की सम्पत्ति का हस्तांतरण किसी को भी नहीं कर सकते हैं। ऐसा इसलिए किया गया है , ताकि कोई भी व्यक्ति इन बच्चो की सम्पत्ति का अनुचित लाभ न उठा सके।
‘बायो हब’ इनीशिएटिव’
· विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने स्विट्ज़रलैंड ने साथ मिलकर एक ‘बायो हब’ इनीशिएटिव’ की शुरुआत की है।
· इसका उद्देश्य पैथोजंस को प्रयोगशालाओं के बीच साझा करने और उनके विरुद्ध “विश्लेषण और तैयारी” की सुविधा प्रदान करेगा।
· पैथोजन एक जैविक एजेंट होता है जो बीमारी का कारण बनता है। पैथोजन चार प्रकार के होते हैं – वायरस , बैक्टीरिया , कवक और परजीवी।
· WHO विश्व के देशों के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं मानव को स्वास्थ्य सम्बन्धी समझ विकसित कराने वाली संस्था है।
· WHO की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा की गयी थी। इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैण्ड के जिनेवा शहर में स्थित है। इसके वर्तमान महानिदेशक डॉक्टर टेड्रोस एडहानॉम हैं।
फाल्कन 09 रॉकेट ने स्थापित किये 60 स्टारलिंक उपग्रह
· 26 मई, 2021 को स्पेसएक्स फाल्कन 09 रॉकेट द्वारा स्टारलिंक 28 मिशन को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से लांच किया गया है।
· स्टारलिंक ब्रॉडबैंड उपग्रहों का एक समूह है, जिसे कंपनी पृथ्वी की कक्षा में अंतरिक्ष से पृथ्वी तक इंटरनेट कवरेज प्रदान करने के लिए लॉन्च किया गया है।
· उपयोगकर्ता और सर्वर के बीच इंटरनेट डिले टाइम को कम करने के उद्देश्य से स्टारलिंक अपने सभी उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा मे स्थापित कर रहा है।
· स्पेसएक्स और स्टारलिंक दोनों ही कम्पनीज दुनिया के टॉप अरबपति ‘एलन मस्क’ के प्रोजेक्ट हैं। एलन मस्क का मानना है की पृथ्वी मे हर स्थान पर इंटरनेट की पहुँच होनी चाहिए।
· एलन मस्क ऐसे बहुत से प्रोजेक्ट्स मे कार्य कर रहें हैं, जिन्हे हम भविष्य के प्रोजेक्ट्स कह सकते हैं। अंतरिक्ष मे अपनी गहरी दिलचस्पी के कारण उन्होंने स्पेसएक्स प्रोजेक्ट की स्थापना की है।
नोबेल विजेता अमर्त्य सेन
· 26 मई 2021 को नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में उत्तम कार्य हेतु स्पेन के सर्वोच्च पुरस्कार ‘प्रिंसेस ऑफ एस्टुरियस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।
· प्रिंसेस ऑफ एस्टुरियस फाउंडेशन ने कहा कि भुखमरी पर उनके अनुसंधान और मानव विकास पर उनके सिद्धांत, लोक कल्याण से जुड़ी अर्थ नीतियों ने अन्याय, असमानता, बीमारी और अज्ञानता से लड़ने मे योगदान दिया है।
· 87 वर्षीय सेन को यह उनके सबसे प्रसिद्ध कार्य “गरीबी और अकाल” के लिए प्रदान किया गया है। पुरस्कार स्वरुप जोआन मिरो की प्रतिमा और 50,000 यूरो प्रदान किये जाते हैं।
· अमर्त्य सेन का जन्म वर्ष 1933 में कोलकाता में हुआ था। अमर्त्य सेन को साल 1998 में अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार दिया गया।
भारत रत्न प्रोफेसर सीएनआर राव
· 26 मई 2021 को भारत रत्न प्रोफेसर सीएनआर राव को अंतरराष्ट्रीय एनी अवार्ड 2020 प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है। उन्हें यह पुरस्कार अक्षय ऊर्जा स्रोतों और अक्षय भंडारण के क्षेत्र में अनुसंधान हेतु दिया जा रहा है।
· अंतरराष्ट्रीय एनी अवार्ड ऊर्जा अनुसंधान के क्षेत्र में नोबेल कहलाता है। प्रोफेसर सीएनआर राव यह पुरस्कार 14 अक्टूबर, 2021 को रोम के क्विरिनल पैलेस में आयोजित एक समारोह के दौरान दिया जायेगा।
· प्रोफेसर सीएनआर राव ठोस पदार्थ और पदार्थ रसायन वैज्ञानिक हैं। प्रोफेसर राव 1985 से 1989 और 2005 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री की वैज्ञानिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष रहे हैं।
· भारत सरकार द्वारा 4 फ़रवरी 2014 को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
· प्रोफेसर सीएनआर राव को 60 से अधिक विश्वविद्यालयों से मानद डॉक्टरेट प्राप्त है। उन्होंने लगभग 1500 शोध पत्र और 45 वैज्ञानिक पुस्तकें लिखी है।
भारत 9 देशों में स्थापित करेगा ‘वन स्टॉप सेंटर’
· वन-स्टॉप सेंटर राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत एक ऐसी योजना है जो सार्वजनिक और निजी जगहों पर हिंसा से प्रभावित महिलाओं को एक एकीकृत सहायता प्रणाली प्रदान करती है।
· महिला और बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार तथा विदेश मंत्रालय मिलकर इस योजना का कार्यान्वयन करेंगे। भारत सरकार की इन देशो मे 10 ‘वन स्टॉप सेंटर’ खोलने की योजना है।
· ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, कनाडा, कुवैत, ओमान, कतर, सिंगापुर, सऊदी अरब और यूएई ये वो देश हैं जहाँ पर ‘वन स्टॉप सेंटर’ खोलने की योजना बनायी गयी है।
· उषा मेहरा आयोग ने दिसंबर, 2012 में निर्भया गैंगरेप से संज्ञान लेते हुए फरवरी, 2013 में ‘वन स्टॉप सेंटर’ स्थापित करने की सिफारिश की थी। वर्तमान में, भारत में 700 वन स्टॉप सेंटर हैं।
हैप्पी हाइपोक्सिया
· कोरोना बीमारी से संक्रमित लोगो मे ब्लैक फंगस , वाइट फंगस के बाद अब हैप्पी हाइपोक्सिया के संक्रमण का खतरा भी मंडरा रहा है।
· हैप्पी हाइपोक्सिया एक फेफड़ों से सम्बंधित बीमारी है , जिसमे मरीज के ब्लड में ऑक्सीजन सेचुरेशन का लेवल कम हो जाता है और मरीज के फेफड़ों तक ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं हो पाती है।
· हैप्पी हाइपोक्सिया के लक्षण में स्किन का रंग हल्का नीले रंग का दिखना, पसीना आना, बॉडी का रंग बदलना, चक्कर आना और सिरदर्द, होठ काले पड़ना तथा चिड़चिड़ापन होना इत्यादि है।
· हैप्पी हाइपोक्सिया से बचाव के लिए शरीर में रंग के बदलाव होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ऑक्सीमीटर से सेचुरेशन लेवल चेक करते रहें कम होनी की स्थिति मे डॉक्टर को दिखायें।
हॉकी इंडिया को ‘एटियेन ग्लिचिच पुरस्कार’
· 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने 47 वें FIH कांग्रेस के आयोजन के दौरान हॉकी इंडिया को एटिने ग्लिच पुरस्कार से सम्मानित किया है।
· FIH के अनुसार, हॉकी के विकास और प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए हॉकी इंडिया को एटिने ग्लिच पुरस्कार के विजेता के तौर पर घोषित किया गया है।
· भारत में हॉकी संचालन हेतु 20 मई 2009 हॉकी इंडिया का गठन किया गया था। ज्ञात हो अप्रैल 2008 मे भारतीय हॉकी महासंघ को भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण भंग कर दिया गया। वर्तमान मे हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोम्बम हैं।
CBI के नये निदेशक- सुबोध कुमार जायसवाल
· 24 मई 2021 को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद, वर्तमान सीआईएसएफ निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का निदेशक बनाये जाने का फैसला किया गया है।
· CBI के नये निदेशक के रूप मे सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल दो साल का रहेगा। इस पद से आरके शुक्ला के रिटायर होने के पश्चात यह पद खाली चल रहा था। सीबीआई के अपर निदेशक प्रवीण सिन्हा अस्थायी तौर इस पद का संचालन देख रहे थे।
· सुबोध कुमार जायसवाल 1985 बैच के आइपीएस हैं। उन्हें साल 2009 में उनकी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
एक नजर –
· विश्व कछुआ दिवस का आयोजन कब और किसके द्वारा लिया जाता है?- 23 मई, ‘अमेरिकन टारटाईज़ रेसक्यु’ (ATR)
· ‘अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ’ का नया अध्यक्ष किसे चुना गया है?- नरिंदर बत्रा
· विश्व थायराइड दिवस कब मनाया जाता है और इसकी शुरुआत कब हुई थी?- 25 मई, साल 2008
· लगभग 20 साल के बाद माउंट न्यारागोंगो ज्वालामुखी फिर से प्रस्फुटित हो गया है, ये किस देश से सम्बंधित है ?- कांगो
· हाल ही मे , माइक्रोसॉफ्ट ने अपने किस लोकप्रिय प्रोडक्ट को बंद करने की घोषणा की है?- Internet Explorer
· भारत द्वारा इजरायल से प्राप्त हेरॉन ड्रोन की तैनाती कहाँ पर किये जाने की योजना है?- वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) भारत-चीन सीमा
· भारत सरकार ने अपने किस पड़ोसी देश के अड्डू शहर मे नया वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा की है?- मालदीव
· किस अंतरिक्ष एजेंसी ने चन्द्रमा पर पहला रोबोट भेजने की घोषणा की है?- नासा
· हाल मे किस, समुद्री तूफ़ान द्वारा उड़ीसा के समुद्री तट पर भारी तबाही मचायी गयी है?- यास
· इंडियन प्रीमियर लीग के शेष मैच कहाँ पर आयोजित किये जायेंगे?- संयुक्त अरब अमीरात
· विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस कब और किसके द्वारा आयोजित किया जाता है?- 28 मई, ‘Wash united’ जर्मनी
· माउंट एवरेस्ट दिवस कब और किसके द्वारा आयोजित किया जाता है?- 29 मई , नेपाल