भारत भ्रष्टाचार अवधारणा सूचकांक में 85वें स्थान पर
- ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की ओर से जो भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (सीपीआई) 2021 जारी किया गया है, जिसमें भारत को 180 देशों की सूची में 85वां स्थान हासिल हुआ है।
- इस सूची में सबसे शीर्ष स्थान पर डेनमार्क है। डेनमार्क के साथ शीर्ष स्थान फिनलैंड, न्यूजीलैंड और नॉर्वे को भी हासिल हुआ है। इन सभी के 88 अंक हैं।
- भारत की रैंकिंग में एक स्थान का सुधार हुआ है, क्योंकि वर्ष 2020 की सूची में भारत 86वें स्थान पर था। भारत को 40 अंक मिले हैं।
- भ्रष्टाचार अवधारणा सूचकांक 2021 में पाकिस्तान 140वें स्थान पर है और वह पिछली सूची के मुकाबले 16 स्थान फिसला है।
- सूचकांक में सबसे निचले स्थान पर दक्षिण सूडान है, जिसके 11 अंक हैं। अमेरिका इस सूचकांक में 27वें स्थान पर है, जबकि कनाडा 13वें स्थान पर है।
बूस्टर डोज के ट्रायल के लिए भारत बायोटेक को DCGI से मिली मंजूरी
- बूस्टर डोज के रूप में भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन के ट्रायल को भारत के औषधि महानियंत्रक यानी कि डीसीजीआई की मंजूरी मिल गई है।
- नाक के जरिए यह नेजल वैक्सीन दी जाएगी। नाक में वैक्सीन की कुछ बूंदें डाली जाएंगी और इस तरीके से यह टीकाकरण किया जाएगा।
- इंजेक्शन से इस वैक्सीन को देने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं पड़ेगी। साथ ही पोलियो की खुराक की तरह इस वैक्सीन को पिलाने की भी आवश्यकता नहीं होगी।
- सांस के रास्ते तक नाक के माध्यम से डोज को पहुंचाना इस वैक्सीन का प्रमुख उद्देश्य है। यह बिल्कुल नेजल स्प्रे की तरह ही होगी।
देश के नए मुख्य आर्थिक सलाहकार बने डॉ वी अनंत नागेश्वरन
- डॉ वी अनंत नागेश्वरन को केंद्र सरकार की तरफ से हाल ही में देश के नए मुख्य आर्थिक सलाहकार (Chief Economic Adviser) की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
- बीते 28 जनवरी को एक ट्वीट के माध्यम से वित्त मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई है।
- केवी सुब्रमण्यम का स्थान डॉ वी अनंत नागेश्वरन ने लिया है.
- डॉ वी अनंत नागेश्वरन IFMR (आईएफएमआर) ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन के अलावा Krea विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के विशिष्ट विजिटिंग प्रोफेसर भी रह चुके हैं।
- डॉ वी अनंत नागेश्वरन को पहचान एक लेखक, शिक्षक और परामर्शदाता के रूप में भी रही है।
राफेल नडाल ने जीता अपना 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब
- ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में राफेल नडाल ने डेनियल मेदवेदेव को हरा कर यह कारनामा कर दिखाया है।
- इस तरह से नडाल 21 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
- नडाल ने स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 20 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किये हैं।
- नडाल एटीपी रैंकिंग में 5वें स्थान पर हैं और वे 209 हफ्तों तक नंबर 1 पर कायम रहे।
- मुख्य क्षुद्रग्रह बेल्ट में 128036 क्षुद्रग्रह का नाम राफेल नडाल के नाम पर 2003 में रख दिया गया था, जिसके बाद से यह राफेल नडाल क्षुद्रग्रह के नाम से जाना जाने लगा।
होंडुरास की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं शियोमारा कास्त्रो
- मध्य अमेरिकी देश होंडुरास की शियोमारा कास्त्रो (Xiomara Castro) पहली महिला राष्ट्रपति बन गई हैं।
- शियोमारा कास्त्रो के पति का नाम मैनुअल ज़ेलया (Manuel Zelaya) है, जिन्होंने 2006 से 2009 के दौरान होंडुरास पर शासन किया था और सैन्य तख्तापलट के बाद यह पद छोड़ा था।
- शियोमारा को चुनाव में 51% वोट मिले।
- राष्ट्रपति ऑरलैंडो की जगह शियोमारा ने ली है।
- टेगुसिगाल्पा (Tegucigalpa) होंडुरास की राजधानी है और यह देश कैरेबियन सागर के तट पर स्थित है।
ग्रेट बैरियर रीफ की सुरक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया ने लांच की नई योजना
- ऑस्ट्रेलियाई सरकार की ओर से ग्रेट बैरियर रीफ की सुरक्षा के लिए 700 मिलियन अमेरिकी डॉलर का पैकेज लॉन्च किया गया है।
- इसका उद्देश्य यूनेस्को की ‘खतरे में’ सूची में कोरल के इस विशाल नेटवर्क को रखे जाने से बचाना है।
- इससे पहले भी वर्ष 2015 में संयुक्त राष्ट्र की ओर से रीफ की वैश्विक धरोहर सूची को जब डाउनग्रेड करने की चेतावनी दी गई थी, तो ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अरबों डॉलर का निवेश करके रीफ 2050 योजना बनाई गई थी।
- अरबों छोटी जीवों से ग्रेट बैरियर रीफ निर्मित है और ये जैव कोरल पॉलिप्स के रूप में जाने जाते हैं।
पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन को प्रधानमंत्री मोदी ने किया लॉन्च
- भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की 92वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीते 28 जनवरी को पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन को लांच किया गया।
- पंडित जसराज के बेटे शारंग देव पंडित और उनकी बेटी दुर्गा जसराज द्वारा फाउंडेशन की स्थापना की गई है।
- इसका उद्देश्य देश की राष्ट्रीय विरासत के साथ कला और संस्कृति की रक्षा, संरक्षण एवं विकास को प्रोत्साहित करना है।
- मेवाती घराने से ताल्लुक रखने वाले पंडित जसराज ने अपने 75 वर्षों के संगीत कॅरियर के दौरान राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई और उन्हें ढेरो सम्मान व पुरस्कार भी प्राप्त हुए।
- उनका निधन न्यू जर्सी में 17 अगस्त, 2020 को हो गया था।
महत्वपूर्ण दिवस एवं तिथियां
- अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, 24 जनवरी- शांति और विकास के लिए शिक्षा की भूमिका को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 3 दिसंबर, 2018 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाने का फैसला किया था।
- राष्ट्रीय बालिका दिवस, 24 जनवरी- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से वर्ष 2008 में राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत की गई थी और पहली बार 24 जनवरी, 2009 को यह दिवस मनाया गया था।
- राष्ट्रीय मतदाता दिवस, 25 जनवरी- भारत निर्वाचन आयोग के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर वर्ष 2011 में पहली बार 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया था।
- राष्ट्रीय पर्यटन दिवस, 25 जनवरी- देश में पर्यटन को प्रोत्साहित करने और संस्कृति को जीवित रखने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है।
- गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी- भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था और भारत को गणतंत्र घोषित किया गया था।
- डेटा गोपनीयता दिवस, 28 जनवरी- गोपनीयता के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल यह दिवस मनाया जाता है।
- विश्व कुष्ठ रोग दिवस, 30 जनवरी- कुष्ठ रोग को समाप्त करने एवं कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों के साथ होने वाले भेदभाव के उन्मूलन के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है।
- शहीद दिवस, 30 जनवरी- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की इसी दिन वर्ष 1948 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
नॉलेज बूस्टर
- जापान के किस पूर्व प्रधानमंत्री को नेताजी रिसर्च ब्यूरो की तरफ से नेताजी पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है?- शिंजो आबे।
- किस राज्य की ओर से अपने यहां 13 नए जिलों के गठन को मंजूरी दी गई है? आंध्र प्रदेश।
- पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किस प्रख्यात कथकली नृत्यांगना का हाल ही में निधन हुआ है? मिलिना साल्विनी।
- किस जगह पर 72 हजार करोड़ रुपये की एकीकृत परियोजना की शुरुआत नीति आयोग द्वारा की गई है? ग्रेट निकोबार
- कोलकाता में नए पूर्वी सेना कमान के प्रमुख के तौर पर किनकी नियुक्ति हुई है? लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता।
- काउंटी टीम के हेड कोच का पद हाल ही में इंग्लैंड के किस पूर्व बल्लेबाज ने छोड़ा है? विक्रम सोलंकी।
- बीते 28 जनवरी को किस महान स्वतंत्रता सेनानी की 157वीं जयंती मनाई गई है? लाला लाजपत राय।
- हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक के तौर पर उनकी नियुक्ति हुई है? पुष्प कुमार जोशी।
- असम सरकार द्वारा राज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार असम वैभव से किन्हें सम्मानित किया गया है? रतन टाटा।