साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 17 जनवरी से 23 जनवरी 2022

1264
current affairs in Hindi

PLAYING x OF y
Track Name
00:00

00:00


विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बने नरेंद्र मोदी

  • दुनिया के जो सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची आई है, उसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीर्ष स्थान पर हैं।
  • मोदी की लगभग 71% की रेटिंग है और इस तरह से उन्होंने लोकप्रियता के मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन टुडो को भी पीछे छोड़ दिया है।
  • सूची में दूसरे स्थान पर मेक्सिको के राष्ट्रपति एड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर हैं, जबकि तीसरे स्थान पर इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रागी मौजूद हैं।

विराट कोहली ने छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी

  • भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी है।
  • इससे पहले विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टी-20 की भी कप्तानी छोड़ दी थी।
  • विराट कोहली से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से ठीक पहले वनडे टीम की कप्तानी छीन ली गई थी।
  • विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 68 टेस्ट मैच खेले थे, जिनमें से उसे 40 में जीत हासिल हुई थी, जबकि 17 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने की संन्यास लेने की घोषणा

  • मशहूर भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।
  • वर्ष 2003 में सानिया मिर्जा ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस मुकाबलों में खेलना शुरू किया था।
  • ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले ही राउंड में सानिया एवं यूक्रेन की उनकी जोड़ीदार नादिया किचनोक को मुंह की खानी पड़ी है।
  • सानिया मिर्जा ने अपने कॅरियर में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है और उन्होंने 6 ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किए हैं।
  • वर्ष 2014 में सानिया मिर्जा ने यूएस ओपन का खिताब जीता था। साथ ही वर्ष 2012 में वे फ्रेंच ओपन और 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब भी मिक्स्ड डबल्स में अपने नाम कर चुकी हैं।

नहीं रहे प्रख्यात कथक कलाकार पंडित बिरजू महाराज

  • पंडित बिरजू महाराज भारत के मशहूर कथक कलाकार रहे थे और बीते 17 जनवरी को दिल्ली में उनका निधन हो गया।
  • पंडित बिरजू महाराज का असली नाम बृजमोहन मिश्रा था।
  • उन्होंने लखनऊ में 4 फरवरी, 1938 को जन्म लिया था।
  • सबसे पहले उनका नाम दुखहरण था। बाद में उनके नाम को बदलकर बृजमोहन नाथ मिश्रा कर दिया गया था।
  • बिरजू महाराज का पिछले 1 महीने से इलाज चल रहा था।
  • कथक नर्तकों के महाराज परिवार के बिरजू महाराज वंशज थे।

AEPC के चेयरमैन बने नरेंद्र कुमार गोयनका

  • परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (AEPC) के नए चेयरमैन का पदभार टैक्सपोर्ट इंडस्टरीज के संस्थापक और प्रबंध निदेशक नरेंद्र कुमार गोयनका ने बीते 17 जनवरी को संभाल लिया है।
  • गोयनका ने ए शक्तिवेल की जगह ली है, जो इस पद पर वर्ष 2020 से 21 के लिए नियुक्त किए गए थे।
  • परिधान निर्यात संवर्धन परिषद की स्थापना वर्ष 1978 में की गई थी, जो कि केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के अंतर्गत है और जिसका मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में है।

भारत के पूर्व फुटबॉलर सुभाष भौमिक ने ली अंतिम सांस

  • सुभाष भौमिक वेस्ट बंगाल के सबसे सफल कोच बने थे। उससे पहले मोहन बागान के साथ भी वे कोच के तौर पर जुड़े हुए थे।
  • सुभाष भौमिक उस भारतीय टीम के सदस्य थे, जिसने एशियाई खेलों में वर्ष 1970 में कांस्य पदक जीता था।
  • वर्ष 1974 में एशियाई खेलों में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
  • भारतीय फुटबॉल टीम में रहते हुए उन्होंने 69 मैच खेले थे और इस दौरान उन्होंने 50 गोल दागे थे।

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में हुआ अमर जवान ज्योति का विलय

  • बीते 21 जनवरी को पिछले 50 वर्षों से दिल्ली में इंडिया गेट पर जल रही अमर जवान ज्योति का युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में विलय कर दिया।
  • राष्ट्रीय युद्ध स्मारक इंडिया गेट के दूसरी ओर 400 मीटर की दूरी पर स्थित है।
  • राष्ट्रीय युद्ध स्मारक करीब 40 एकड़ से ज्यादा के क्षेत्रफल में बना हुआ है और यहां भारत के लिए शहीद हुए 26 हजार से भी अधिक भारतीय सैनिकों के नाम दर्ज हैं।
  • जिन भारतीय सैनिकों ने वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपनी शहादत दी थी, उनकी याद में अमर जवान ज्योति की स्थापना की गई थी।

टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसकी भारतीय टीम

  • दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज हार जाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब पहली रैंकिंग पर नहीं रह गई है और वह खिसक कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
  • दक्षिण अफ्रीका के हाथों भारतीय टीम की 1-2 से हार हो गई। वर्तमान में भारत की 116 रैंकिंग है।
  • वहीं दूसरी ओर एशेज सीरीज में इंग्लैंड को 4-0 से हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम 119 रेटिंग के साथ दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बन गई है।

इंडिया ओपन के खिताब पर लक्ष्य सेन का कब्जा

  • इंडिया ओपन बैडमिंटन के फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त लक्ष्य सेन ने सिंगापुर के लोह कीन योव को 24-22, 21-17 से हराकर इंडिया ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है।
  • ऐसा करके लक्ष्य सेन ने वर्ष 1981 में प्रकाश पादुकोण और वर्ष 2015 में किदांबी श्रीकांत की उपलब्धि को दोहराने का काम किया है।
  • इस खिताब को जीतने के बाद लक्ष्य सेन यह उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं।
  • लक्ष्य सेन ने प्रकाश पदुकोण बैडमिंटन अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उनका जन्म 16 अगस्त, 2021 को हुआ था।

महत्वपूर्ण दिवस एवं तिथियां

  • राष्ट्रीय पोलियो दिवस, 18 जनवरी- पोलियो के संबंध में जागरूकता के प्रसार के उद्देश्य से इस दिवस को मनाया जाता है।
  • राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) का स्थापना दिवस, 19 जनवरी- एनडीआरएफ की स्थापना वर्ष 2006 में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2006 के अंतर्गत की गई थी।
  • महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि, 19 जनवरी- इसी दिन भारत के महान योद्धा महाराणा प्रताप का निधन हुआ था।
  • मेघालय स्थापना दिवस, 21 जनवरी- मेघालय को 21 जनवरी, 1972 को पूर्ण राज्य का दर्जा हासिल हुआ था।
  • राष्ट्रीय देश प्रेम दिवस, 23 जनवरी- इस दिवस का उद्देश्य देशवासियों के अंदर देश प्रेम की भावना जगाना है।
  • सुभाष चंद्र बोस जयंती, 23 जनवरी- नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी,1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था।

नॉलेज बूस्टर

  • किस देश की सरकार ने मेट्रो एक्सप्रेस परियोजना में भारत के समर्थन की वजह से इसके एक स्टेशन का नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखने का ऐलान किया है?- मॉरीशस।
  • लगातार दूसरी बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के तौर पर किन्हें चुना गया है?- रॉबर्ट लेंवाडोवस्की
  • राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के तौर पर हरियाणा सरकार ने किनकी नियुक्ति की है?- रेनू भाटिया।
  • हाल ही में 89 वर्ष की उम्र में किस प्रख्यात पर्यावरणविद का निधन हुआ है?- एमके प्रसाद।
  • अरब सागर में पासिंग एक्सरसाइज के नाम से भारत और किस देश की नौसेना ने हाल ही में अभ्यास किया है?- रुस।
  • हार्ट अटैक की वजह से हाल ही में किस वरिष्ठ पत्रकार का निधन हुआ है?- कमाल खान।
  • भारत में रुस के नए राजदूत कौन नियुक्त किए गए हैं?- डेनिस अलीपोव।
  • माल्टा की नेशनलिस्ट पार्टी की किस नेता को यूरोपीय संघ की संसद का अध्यक्ष चुना गया है?- रोबर्टा मेटसोला।
  • दुनिया की सर्वश्रेष्ठ वनडे महिला टीम में किन दो भारतीय खिलाड़ियों को स्थान मिला है?- मिताली राज और झूलन गोस्वामी।
  • सारा गिल, जो अपने देश की पहली ट्रांसजेंडर डॉक्टर बनी हैं, वे किस देश की हैं?- पाकिस्तान।
  • आईसीसी की तरफ से इस साल की सर्वश्रेष्ठ महिला टी-20 टीम में किस भारतीय महिला खिलाड़ी को जगह दी गई है?- स्मृति मंधाना।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.