किदांबी श्रीकांत ने रचा इतिहास, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
- 19 दिसंबर 2021 को स्पेन के हुएलवा में सम्पन्न हुई विश्व चैंपियनशिप में किदांबी श्रीकांत ने इतिहास रचते हुए पहली बार भारत को फाइनल में पहुंचाते हुए रजत पदक दिलाया है।
- किदांबी श्रीकांत का मुक़ाबला सिंगापुर के लोह किन यू के साथ था जिसमे उन्हें हार का सामना करना पड़ा और रजत पदक के साथ संतुष्ट रहना पड़ा।
- इस वर्ष विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में टॉप थ्री में भारत के दो शटलर रहे हैं, भारत के लक्ष्य सेन ने इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है।
- विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप साल 1977 में शुरू की गयी थी। भारत की तरफ से साल 1983 में प्रकाश पादुकोण और साल 2019 में बी साई प्रणीत ने इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीते थे।
- साल 2021 में भारत के किदांबी श्रीकांत ने रजत और लक्ष्य सेन ने कांस्य जीतकर भारत के लिए पदकों की संख्या में बढ़ोतरी की है।
जानिए, क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस
- अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस का उद्देश्य, लोगों को विविधता में एकता की अहमियत बताते हुए जागरूकता फैलाना हैं। विश्व के विभिन्न देश इस दिन अपनी लोगों के बीच शांति, भाईचारा, प्यार, सौहार्द और एकता के संदेश का प्रसार करते हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस की थीम हर साल एक समान रहती है। यह दिन विशेष रूप से विकासशील देशों में सहयोग, समानता और सामाजिक न्याय की संस्कृति को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
- संयुक्त राष्ट्र ने विविधता में एकता के महत्व को समझाने के लिए 22 दिसंबर 2005 को यह दिवस मनाने की घोषणा की थी। तब से अब तक हर साल 20 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस मनाया जा रहा है।
SONY-ZEE के विलय की डील हुई फाइनल
- ज़ी एंटरटेनमेंट-सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के बीच मर्जर को ZEE के बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। इस एग्रीमेंट के तहत टीवी कारोबार, डिजिटल एसेट्स, ऑपरेशंस और प्रोग्राम लाइब्रेरी का भी विलय होगा।
- इस विलय के बाद बनी कंपनी के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका(ZEE) होंगे. वहीं नई कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की नियुक्ति सोनी ग्रुप करेगा और इसमें सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के एमडी और सीईओ एनपी सिंह भी शामिल होंगे।
- इस विलय के परिणाम स्वरुप अस्तित्व में आयी कंपनी में SONY की हिस्सेदारी86 फीसदी , ZEE की हिस्सेदारी 45.15% और एस्सेल ग्रुप की हिस्सेदारी 3.99% रहेगी।
- विलय के बाद ये भारत का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट नेटवर्क बन जाएगा। वर्तमान में ZEE की पहुँच विश्व के 190 देशों तथा Sony की पहुँच 167 देशों तक है।
आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम S -400
- पाकिस्तान और चीन दोनों के हवाई हमलों के खिलाफ मज़बूती प्रदान करने हेतु भारत के पहले आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम S -400 की आपूर्ति रूस द्वारा भारत को की जा रही है।
- S -400 की मारक या बचाव रेंज 400 किलोमीटर है, इस परिधि के अंदर दुश्मन का कोई भी वायुयान, मिसाइल, ड्रोन, आपत्तिजनक वायु गतिविधी अब उसके लिए हनिकारक साबित हो सकती है।
- S -400 एक मूवेबल डिफेंस सिस्टम है, जरुरत के अनुसार इसे कहीं भी स्थापित किया जा सकता है। इसमें लगी हाइपरसोनिक और सुपरसोनिक मिसाइलों से अब दुश्मन की खैर नहीं है।
- S-400 से एक बार में एक साथ 72 मिसाइलें दागी जा सकती हैं। इसकी मदद से रडार में पकड़ में न आने वाले विमानों को भी निशाना बनाया जा सकता है।
हरभजन सिंह ने सभी फॉर्मेट से सन्यास का किया ऐलान
- 24 दिसम्बर 2021 को भारतीय टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपना आखरी अन्तर्राष्ट्रीय मैच साल 2016 में खेला था।
- हरभजन सिंह ने भारत के लिए 103 Test मैचों में 417 विकेट और 236 वनडे मैचों में 269 विकेट लिए हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने 28 टी20 मैचों में 25 विकेट निकाले।
- हरभजन सिंह ने 17 साल की उम्र में 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की थी। साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया को भारत में हराने में हरभजन सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा था।
- हरभजन सिंह साल 2007 में T20 वर्ल्डकप जीतने वाली टीम तथा 2011 में OneDay वर्ल्डकप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे। इसके अतिरिक्त उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स टीम को भी अपनी सेवायें दी थीं।
- अनिल कुंबले (619), कपिल देव (434) और रविचंद्रन अश्विन (427) के बाद भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले हरभजन(417) चौथे खिलाड़ी हैं।
नासा ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे बड़ा टेलिस्कोप
- नासा ने 25 दिसम्बर 2021 को 10 अरब डॉलर की लागत से बने दुनिया के सबसे बड़े टेलिस्कोप “जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप” को लॉन्च किया है।
- नासा ने इस कार्य को यूरोपियन स्पेस एजेंसी, कनाडाई स्पेस एजेंसी और विश्व के कई महत्वपूर्ण अंतरिक्ष संस्थानों के वैज्ञानिकों की मदद से अंजाम दिया है।
- जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति, ब्लैकहोल्स और आकाश गंगाओं का निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण सवालों का जवाब खोजने में सक्षम है।
- इस टेलिस्कोप का नाम नासा के पूर्व प्रमुख जेम्स वेब के नाम पर रखा गया है , इन्होने साल 1961 से साल 1968 तक नासा का नेतृत्व किया तथा अपोलो जैसे ऐतिहासिक अभियान की अगुवाई की थी।
- ऐसा बिलकुल भी नहीं है की “जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप” पहले से मौजूद हब्बल टेलिस्कोप का स्थान लेगा। “जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप” को पृथ्वी से5 मिलियन किलोमीटर दूर सूर्य की कक्षा में स्थापित किया जायेगा।
हैती का ‘जौमौ सूप’ यूनेस्को सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल
- संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक एजेंसी यूनेस्को ने हैती के पारंपरिक सूप को ‘अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची’ में शामिल किया है।यूनेस्को के मुताबिक, हैती का यह ‘जौमौ सूप’ सिर्फ एक डिश नहीं है, बल्कि यह देश की आज़ादी का प्रतीक है।
- ‘स्क्वैश-आधारित’ यह सूप, हैती के स्वतंत्रता नायकों और नायिकाओं की कहानी, मानवाधिकारों के लिये उनके संघर्ष एवं उनकी कड़ी मेहनत की कहानी बयाँ करता है।
- हैती लम्बे समय तक फ्राँसीसी वर्चस्व के तहत गुलाम रहा था। फ्राँसीसी शासन द्वारा गुलामों के लिए “जौमौ सूप” प्रतिबंधित कर दिया गया था।
- हैती वेस्टइंडीज के हिपैनियोला नामक द्वीप के पश्चिमी 1/3 भाग में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस है तथा यहाँ के स्थानीय निवासी नीग्रो हैं।
- हैती ने वर्ष 1804 में फ्राँस से स्वतंत्रता प्राप्त की तथा यह दुनिया का पहला स्वतंत्र अश्वेत नेतृत्व वाला गणतंत्र है। यहाँ पर गौरदे नामक मुद्रा का चलन है।
दिल्ली में जल्द बनने जा रही है ‘टीचर्स यूनिवर्सिटी‘
- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ‘टीचर्स यूनिवर्सिटी’ बनाने का ऐलान किया है।
- इस यूनिवर्सिटी में 12वीं कक्षा के बाद चार साल का एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम कराया जाएगा। जिसके तहत बीए (BA) और बीएड (B.Ed), बीएससी (BSC) और बीकॉम (B.Com) पाठ्यक्रम शामिल होंगे।
- इस यूनिवर्सिटी का उद्देश्य नई जनरेशन के टीचर तैयार करना। सत्र 2022-23 में इसके लिए एडमिशन शुरू होंगे। इसे अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ मिलकर चलाया जाएगा।
- इस यूनिवर्सिटी के छात्रों को उनके पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के लिए दिल्ली सरकार के स्कूलों से जोड़ा जाएगा। ताकि, वे क्रिया-अनुसंधान पर जोर देने के साथ व्यावहारिक अनुभव भी हासिल कर सकें।
महत्वपूर्ण दिवस एवं तिथियां
- राष्ट्रीय गणित दिवस, 22 दिसम्बर- भारत मे महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की उपलब्धियों को मान्यता देने हेतु राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है।
- राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस, 24 दिसंबर- उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें धोखाधड़ी, कालाबाजारी आदि का शिकार होने से बचाने के लिए साल 2000 से इस दिवस को मनाया जा रहा है।
- राष्ट्रीय किसान दिवस, 23 दिसंबर- पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर किसान दिवस मनाया जाता है। भारत सरकार द्वारा साल 2001 में इस दिवस को मनाये जाने का निर्णय लिया गया था।
- सुशासन दिवस, 25 दिसम्बर – पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा साल 2014 से इस दिवस को मनाया जा रहा है।
नॉलेज बूस्टर
- हाल ही में, विश्व टेस्ट क्रिकेट में 100 बार नॉट आउट रहने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी ने अपने नाम किया है?- जेम्स एंडरसन
- हाल ही में, किसे चीन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है?- प्रदीप कुमार रावत
- हाल ही में, किस देश ने साल 2025 तक अपने सभी परमाणु संयंत्रों को पूरी तरह से बंद करने की बात कही है?- बेल्जियम
- हाल ही में, प्रधानमंत्री जी द्वारा ‘बनारस डेयरी संकुल’ की स्थापना किस जगह पर की गयी है?- कारखियां, वाराणसी
- हाल ही में, सिंगर रिहाना को किस देश का नेशनल हीरो घोषित किया गया है – बारबाडोस
- हाल ही में, केंद्र सरकार ने किसे देश का नया डिप्टी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है?- विक्रम मिसरी
- 21 दिसंबर से 29 जनवरी तक कश्मीर में सबसे कठोर सर्दियों की अवधि रहती है, इसे स्थानीय भाषा में किस नाम से जाना जाता है?- चिल्ले/चिल्लाई कलां’ (Chillai Kalan)
- हाल ही में, ब्रह्मोस एयरोस्पेस लिमिटेड (BrahMos Aerospace Limited) के नए MD & CEO के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?- अतुल दिनकर राणे
- हाल ही में, किस भारतीय राज्य में सेमीनयू (Tseminyu), निउलैंड (Niuland) और चुमुकेदिमा नामक 3 नये जिलों का गठन किया गया है?- नागालैंड