साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 19 जुलाई से 25 जुलाई 2021

1244
current affairs in Hindi
PLAYING x OF y
Track Name
00:00
00:00


नेपाल के प्रधानमंत्री ने साबित किया विश्वास मत

  • गत 13 जुलाई को शेर बहादुर देउबा ने नेपाल के 43वे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। उन्हें नेपाल की संसद मे विश्वास मत हासिल करने के लिए 1 महीने का समय दिया गया था।
  • रविवार 18 जुलाई को उन्होंने नेपाल की संसद मे विश्वास में हासिल कर लिया है। उन्हें कुल 275 वोट मे से 165 वोट प्राप्त हुए हैं।
  • शेर बहादुर देउबा वर्तमान में नेपाल राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। देउबा नेपाल की दादेलधुरा सीट से प्रतिनिधि सभा के सदस्य हैं।
  • यह पांचवा अवसर है जब शेर बहादुर देउबा ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप मे शपथ ली है। देउबा ने अपनी उच्च शिक्षा भी राजनितिक शास्त्र में पूर्ण की है।
  • शेर बहादुर देउबा ने प्रधानमंत्री बनते ही भारत के साथ मधुर एवं सौहार्द पूर्ण रिश्तों की प्रतिबद्धता को जाहिर किया है।

DRDO ने किया Akash NG  का सफल परीक्षण

  • 21 जुलाई 2021 को DRDO और भारतीय वायु सेना के संयुक्त तत्वाधान में उड़ीसा के चांदीपुर रेंज से आकाश मिसाइल की आधुनिक पीढ़ी Akash -NG का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
  • Akash NG एक कम वजनी मीडियम रेंज की एक सतह से हवा मे वार करने में सक्षम सुपरसोनिक मिसाइल है। इसकी वारहेड क्षमता 60kg तथा यह 80 किलोमीटर तक वार करने मे सक्षम है। 
  • Akash NG का विकास  DRDO और रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला (DRDL) ने मिलकर किया है। इसका निर्माण भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (BEL) तथा भारत डायनामिक लिमिटेड (BDL) ने मिलकर किया है।
  • Akash NG से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आप हमारा लेख नयी पीढ़ी की आकाश मिसाइल Akash -NG पढ़े।

लिवरपूल को विश्व विरासत सूची से हटाया गया

  • 21 जुलाई 2021 को विश्व विरासत समिति ने इंग्लैंड के ऐतिहासिक लिवरपूल मैरीटाइम मर्केंटाइल सिटी को विश्व विरासत सूची ने हटाने का फैसला लिया है।
  • लिवरपूल शहर के पुनर्निर्माण की योजना के चलते, इसके विश्व विरासत स्थलों में पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों की समीक्षा के बाद लिवरपूल को विरासत सूची से हटाने का फैसला लिया गया।
  • विश्व विरासत कमेटी की अध्यक्षता चीन के द्वारा की गयी थी। इसमें 21 देशों ने भाग लिया तथा इस फैसले के पक्ष में 13 देशों ने वोट दिया तथा 5 देशो ने इस फैसले के विरुद्ध वोट किया था।
  • विश्व विरासत सूची , यूनेस्को द्वारा तैयार की जाती है। इस सूची में विश्वभर के विशेष सांस्कृतिक या भौतिक महत्त्व की प्राकृतिक एवं मानव निर्मित विरासतों को सूचीबद्ध किया जाता है तथा यूनेस्को द्वारा इन्हे संरक्षित किया जाता है।

सऊदी अरब ने किया महिलाओं के हज द्वारा नियम में बदलाव

  • 18 जुलाई, 2021 को सऊदी सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार महिलाओं के हज यात्रा के दौरान बिना पुरुष अभिभावक के यात्रा को अनुमति दे दी है।
  • बतौर सऊदी अरब सरकार इस बार COVID-19 महामारी के कारण, केवल 60,000 तीर्थयात्रियों को ही हज यात्रा की अनुमति दी जाएगी। सामान्य परिस्थितियों में हज यात्रा के लिए दुनियाभर दो मिलियन से अधिक तीर्थयात्री हज के लिए एकत्रित होते हैं।
  • ज्ञात हो इस साल हज यात्रा में  विदेशी नागरिकों के लिए तीर्थयात्रा पर रोक लगा दी गई है. इस बार केवल सऊदी अरब के नागरिकों और निवासियों को ही हज में शामिल होने की अनुमति दी गई है।

राजस्थान सरकार ने शुरू कीमुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना

  • 17 जुलाई 2021 को राजस्थान सरकार द्वारा किसानो को आर्थिक सबलता प्रदान  करने हेतु मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना” शुरू की गयी है।
  • इस योजना के अनुसार राज्य के किसान को बिजली कनेक्शन के प्रतिमाह बिल मे 60% की सब्सिडी मिलेगी किसान को केवल 40% ही बिजली का बिल भरना होगा।
  • राज्य सरकार की तरफ से मिलने वाली सब्सिडी की अधिकतम सीमा 1000 /- है इससे बाद शेष बिल किसान को खुद भरना होगा।
  • बिजली का बिल समय पर जमा नहीं करने वाले तथा जिन पर बिल बकाया है , ऐसे उपभोक्ताओं पर यह योजना लागू नहीं होगी।
  • केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारी एवं आयकरदाता कृषि उपभोक्ता अनुदान राशि के लिए पात्र नहीं होंगे। इस योजना पर सालाना लगभग 1450 करोड़ रूपए व्यय होने का अनुमान है।

इंडियन आयल लगाएगी देश का पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट

  • IOC देश की ऊर्जा जरूरतों की पूर्ति हेतु क्लीन एनर्जी निर्माण इकाई के रूप मे देश का पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्‍लांट  उत्तर -प्रदेश के मथुरा मे स्थापित करने जा रही है।
  • इंडियन आयल कारपोरेशन का उद्देश्य 10 साल में पेट्रोकेमिकल्स, हाइड्रोजन और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में पैठ बनाना है. साथ ही साथ अपने मुख्य रिफाइनिंग और फ्यूल मार्केटिंग बिजनेस पर फोकस करना है।
  • IOC  के एक बयान के अनुसार कंपनी अपनी भविष्य की सभी रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल विस्तार परियोजनाओं में कैप्टिव पावर प्‍लांट नहीं लगाएगी. इसकी बजाय सोलर एनर्जी जैसे रिन्‍यूएबल सोर्स से पैदा होने वाली 250 मेगावाट बिजली का इस्‍तेमाल करेगी।
  •  IOC भारत सरकार की सबसे बडी़ एकीकृत तेल शोधन और विपणन करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी है। IOC महारत्त्न दर्जा प्राप्त फार्च्यून 500 लिस्टेट कंपनी है। इसकी स्थापना साल 1959 मे की गयी थी।

लुईस हैमिल्टन

  • हाल ही मे, फार्मूला 1 रेसर  लुईस हैमिल्टन  ने रिकॉर्ड आठवीं बार ‘ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स’ रेस अपने नाम की है।
  • 07 जनवरी, 1985 को इंग्लैंड मे जन्मे लुईस हैमिल्टन ने ड्राइविंग के गुर आठ साल ही उम्र मे ही सीख लिए थे।
  • लुईस हैमिल्टन पहले ऐसे युवा रेसर हैं जिन्होंने मात्र 15 वर्ष की उम्र में वह वर्ल्ड रेसिंग में नंबर एक का स्थान प्राप्त किया है।
  • वर्ष 2008 मे लुईस हैमिल्टन फार्मूला रेस जीतने वाले पहले अश्वेत खिलाड़ी बने थे। इनके नाम सबसे कम उम्र के F1 विश्व चैंपियन (2008 सीज़न) 23 वर्ष जीतने का रिकॉर्ड भी है।
  • वर्तमान मे  लुईस हैमिल्ट’ विश्व के नंबर वन रेसर हैं।   लुईस हैमिल्टन मैकलेरन मर्सिडीज टीम के  लिए रेसिंग करते हैं।

चंद्रशेखर आज़ाद

  • 23 जुलाई, 2021 को देश ने महान क्रन्तिकारी देशभक्तो मे से एक चंद्रशेखर आजाद का जन्मदिवस मनाया है। चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई, 1906 को भाबरा गांव, मध्य प्रदेश मे हुआ था।
  • 1920 मे गाँधी जी के असहयोग आंदोलन से प्रभावित होकर आजाद भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई मे खुद पड़े थे। आजाद का निशाना बहुत अचूक था, वे क्रांतिकारियों को निशाना लगाने का प्रशिक्षण दिया करते थे।
  • चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह और सुखदेव ने एक साथ ही करोरी कांड, लाला लाजपत राय की मौत का बदला और दिल्ली मे असेंबली बम कांड किया था।
  • 27 फ़रवरी 1931 को इलाहबाद के अल्फ्रेड पार्क मे अंग्रेजों से मुठभेड़ के दौरान ये शहीद हो गए थे।

महत्वपूर्ण दिवस एवं तिथियां

  • विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस – 17 जुलाई
  • अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस- 18 जुलाई, संयुक्त राष्ट्र द्वारा साल 2010 में इस दिवस की शुरुआत की थी।
  • मून लैंडिंग डे- 20 जुलाई, वर्ष 1971 में इस दिवस की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा की गयी थी।
  • अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस- 20 जुलाई, वर्ष 1966 मे इस दिवस की शुरुआत की की गयी थी।
  • राष्ट्रीय प्रसारण दिवस-  23 जुलाई,  23 जुलाई 1927  को भारत मे रेडिओ प्रसारण की शुरुआत हुई थी।
  • विश्व मस्तिष्क दिवस- 22 जुलाई, साल 2014 को पहली बार मस्तिष्क दिवस मनाया गया था। यह दिवस ‘पब्लिक अवेयरनेस एंड एडवोकेसी कमेटी’ के द्वारा आयोजित किया जाता है।

नॉलेज बूस्टर

  • केंद्रशासित प्रदेश जम्मू -कश्मीर के हाई कोर्ट का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है?- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट
  • ओलम्पिक 2032 का आयोजन किस देश में किया जाने वाला है?- ब्रिस्बेन , ऑस्ट्रेलिया
  • हाल ही में, किस राज्य सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना’ का शुभारंभ किया गया है?- राजस्थान सरकार
  • ओलम्पिक प्रायोजकों में शामिल किस बड़े प्रायोजक ने ओलम्पिक थीम वाले विज्ञापनों से पीछे हटने का फैसला लिया है?- टोयोटा
  • विश्व का पहला 3D प्रिंटेड स्टील ब्रिज किस देश में तैयार किया गया है?- एम्स्टर्डम, नीदरलैंड
  • हाल ही मे , हरियाणा राज्य के किस स्थान पर  प्रागैतिहासिक गुफा चित्र प्राप्त हुए हैं?- (मंगर बानी) फरीदाबाद 
  •  पेरू के नये राष्ट्रपति के रूप मे किसे नियुक्त किया गया है?-पेड्रो कैस्टिलो
  • भारत के प्रसिद्ध हाइड्रोग्राफर वाइस एडमिरल ‘विनय बधवार’ को ब्रिटिश सरकार द्वारा किस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मनित किया गया है?-  अलेक्जेंडर डेलरिम्पल
  • हाल ही मे, किस देश द्वारा आनुवंशिक रूप से संशोधित ‘गोल्डन राइस’ के वाणिज्यिक उत्पादन को मंज़ूरी प्रदान की है?-फिलीपींस

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.