साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 15 से 21 नवंबर 2021

1520
current affairs in Hindi

PLAYING x OF y
Track Name
00:00

00:00


विवादास्पद तीनों कृषि कानूनों को प्रधानमंत्री ने की रद्द करने की घोषणा

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 19 नवंबर को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में तीनों विवादास्पद कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की घोषणा कर दी।
  • अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
  • विवादास्पद कृषि कानूनों में सबसे पहला ‘किसान उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) अधिनियम, 2020 है’, जिसका उद्देश्य किसानों को सीधे निजी खरीदारों को बेचने की अनुमति देना था।
  • रद्द होने जा रहा दूसरा विवादास्पद कृषि कानून ‘मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा पर किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) समझौता अधिनियम, 2020’ है, जिसमें अनुबंध खेती के लिए एक राष्ट्रीय ढांचा तैयार करने की व्यवस्था की गई थी।
  • तीसरा विवादास्पद कृषि कानून, जो रद्द होने जा रहा है, वह ‘आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम, 2020’ है, जिसमें कि जरूरी वस्तुओं की सूची से दाल, प्याज, अनाज, आलू, तिलहन और खाद्य तेल को हटाया जा रहा था।

सबसे स्वच्छ शहरों में इंदौर पहले स्थान पर

  • मध्य प्रदेश का इंदौर वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार पांचवें साल सबसे स्वच्छ शहर रहा है।
  • सबसे स्वच्छ राज्य एक बार फिर से छत्तीसगढ़ बना है।
  • स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2021 में स्वच्छ शहरों में दूसरे स्थान पर गुजरात का सूरत, जबकि तीसरे स्थान पर विजयवाड़ा है।
  • स्वच्छ गंगा शहर की श्रेणी में जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र उत्तर प्रदेश का वाराणसी पहले स्थान पर रहा है, वहीं बिहार का मुंगेर दूसरे और बिहार की राजधानी पटना तीसरे स्थान पर रही है।
  • स्वच्छ शहरों की सूची में नवी मुंबई जो कि पिछले वर्ष तीसरे स्थान पर थी, वह इस वर्ष चौथे स्थान पर खिसक गई है।

फार्मास्युटिकल क्षेत्र के प्रथम वैश्विक नवाचार शिखर सम्मेलन का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन

  • वर्चुअल मोड में इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गत 18 नवंबर को किया गया।
  • यह सम्मेलन दो दिनों तक चला और इसमें नवाचार के लिए फंडिंग, उद्योग-अकादमिक सहयोग एवं नवाचार बुनियादी ढांचे के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
  • शिखर सम्मेलन का उद्देश्य हमारे देश में फार्मास्युटिकल्स उद्योग में एक नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को प्रोत्साहित करने के लिए रणनीति बनाने एवं प्राथमिकताओं पर चर्चा करने के लिए सरकार, उद्योग, शिक्षा जगत से जुड़े लोगों, निवेशकों व शोधकर्ताओं को एक साथ लाना था।
  • कुल मात्रा के लिहाज से देखा जाए तो भारत में फार्मास्युटिकल्स उद्योग दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उद्योग है।

गत 2 वर्षों में एंटीबायोटिक की खपत में 46% का इजाफा

  • लैंसेट प्लेनेटरी हेल्थ में ग्लोबल रिसर्च ऑन एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेन्स प्रोजेक्ट की तरफ से प्रकाशित एक अध्ययन में यह जानकारी दी गई है।
  • एंटीबायोटिक की खपत दर में सबसे अधिक 116% की बढ़ोतरी दक्षिण एशिया में हुई है।
  • वहीं दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा वृद्धि 111% उत्तरी अफ्रीका एवं मध्य पूर्व क्षेत्र में देखी गई है।
  • वर्ष 2000 से 2018 के बीच अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में एंटीबायोटिक की खपत दर में 46% की बढ़ोतरी हुई है।
  • अध्ययन में यह भी पाया गया है कि जिन देशों में लोगों की आय अधिक है, वहां खपत दर स्थिर रही है।

पेश हुआ स्वच्छ महासागर घोषणापत्र

  • बीते 19 नवंबर को स्वच्छ एवं महासागर घोषणापत्र को स्वच्छ महासागर अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह द्वारा सतत विकास हेतु महासागर विज्ञान के लिए संयुक्त राष्ट्र दशक (UN Decade for Ocean Science for Sustainable Development) के अंतर्गत पेश किया गया है।
  • स्वच्छ महासागर का लक्ष्य हासिल करने में संयुक्त राष्ट्र की सहायता करने के लिए समूह द्वारा दो उद्देश्यों का निर्धारण किया गया है।
  • इसका पहला उद्देश्य समुद्र के मलबे को 50 से 90 फ़ीसदी तक कम करना है।
  • इसका दूसरा उद्देश्य ग्लोब सर्किलिंग एवं मॉनिटर की हाई टेक्नोलॉजी प्रणाली है।

धूम्रपान छोड़ने की दर भारत में बेहद कम

  • यह खुलासा हाल ही में प्रकाशित ‘International Commission to Reignite the Fight Against Smoking’ शीर्षक रिपोर्ट में हुआ है।
  • रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत और चीन में 16 से 64 साल की आयु वाले जो लोग तंबाकू का उपयोग करते हैं, उनकी संख्या 500 मिलियन है।
  • 16 से 64 वर्ष की आयु वाले धूम्रपान करने वालों की संख्या के लिहाज से भारत इस मामले में दूसरे स्थान पर है।
  • पूरी दुनिया में तंबाकू का सेवन करने वालों की तादाद लगभग 1.14 अरब है।
  • साथ ही तंबाकू दुनिया भर में 80 लाख लोगों की मौत के लिए जिम्मेवार भी है।

प्रधानमंत्री ने झांसी में रखी रक्षा औद्योगिक गलियारा परियोजना की आधारशिला

  • उत्तर प्रदेश के झांसी में रक्षा औद्योगिक कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला बीते 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखी गई है।
  • इसके साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा तीन दिनों तक चले राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व का समापन भी किया।
  • यह रक्षा औद्योगिक कॉरिडोर परियोजना 400 करोड़ रुपए की है।
  • उत्तर प्रदेश में झांसी के अलावा केंद्र सरकार की तरफ से इसी तरह का एक और कॉरिडोर तमिलनाडु में भी स्थापित होने वाला है।
  • आत्मनिर्भर भारत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रक्षा मंत्रालय की ओर से यह कदम उठाया गया है।
  • उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक कॉरिडोर में झांसी, आगरा, चित्रकूट, अलीगढ़, लखनऊ और कानपुर नोड शामिल हैं।
  • उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कॉरिडोर के झांसी नोड के लिए लगभग 1,034 हेक्टेयर की जमीन मुहैया कराई गई है।

महत्वपूर्ण दिवस एवं तिथियां

  • बिरसा मुंडा जयंती: 15 नवंबर – महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासियों के बीच भगवान माने जाने वाले बिरसा मुंडा की जयंती हर साल 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाए जाने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में की है।
  • राष्ट्रीय प्रेस दिवस: 16 नवंबर – देशभर के पत्रकारों एवं भारतीय प्रेस परिषद के सम्मान में हर वर्ष राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है।
  • राष्ट्रीय मिर्गी दिवस: 17 नवंबर – देश में मिर्गी के दौरे को कम करने के उद्देश्य से मिर्गी फाउंडेशन ऑफ इंडिया की तरफ से इस दिवस को मनाए जाने की शुरुआत की गई थी।
  • विश्व वयस्क दिवस: 18 नवंबर – बढ़ती उम्र की समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस दिवस को मनाये जाने की शुरुआत की गई थी।
  • विश्व शौचालय दिवस: 19 नवंबर – विश्व शौचालय संगठन की ओर से वर्ष 2001 में इसे मनाए जाने की शुरुआत की गई थी और संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2013 में आधिकारिक तौर पर इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
  • अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस: 19 नवंबर – सेव इंडियन फैमिली, जो कि पुरुषों के अधिकारों के लिए लड़ने वाली एक संस्था है, उसी के द्वारा वर्ष 2007 में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया गया था।
  • सार्वभौमिक बाल दिवस: 20 नवंबर – बाल अधिकारों को समर्पित एक दिन के रूप में वर्ष 1954 में पहली बार इस दिन सार्वभौमिक बाल दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।
  • विश्व टेलीविजन दिवस: 21 नवंबर – वर्ष 1996 में 21 नवंबर को पहला विश्व टेलीविजन मंच आयोजित हुआ था और इसी दिन को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व टेलीविजन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।

नॉलेज बूस्टर

  • हाल ही में राशन आपके ग्राम योजना की शुरुआत किस राज्य में हुई है? – मध्य प्रदेश
  • विश्वस्तरीय रानी कमलापति रेलवे स्टेशन जिसकी शुरुआत बीते 15 नवंबर को हुई है, वह किस शहर में है? – भोपाल
  • किस देश के प्रधानमंत्री ने बीते दिनों 490 अरब के प्रोत्साहन पैकेज का अनावरण किया है? – जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा
  • किस राज्य के मुख्यमंत्री ने वर्ष 2025 तक के यमुना नदी की सफाई के लिए छह सूत्रीय कार्ययोजना की घोषणा की है? – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
  • शांति, निरस्त्रीकरण एवं विकास के लिए इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा इंदिरा गांधी पुरस्कार से किस एनजीओ को सम्मानित किया गया है? – प्रथम
  • भारत के किस मंत्री ने हाल ही में सिंगापुर में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनामिक फोरम को संबोधित किया है? – विदेश मंत्री एस जयशंकर
  • लिथुआनिया की राजधानी विनियस में प्रतिनिधित्व ऑफिस की शुरुआत हाल ही में किस देश द्वारा की गई है? – ताइवान
  • ढाका में बीते दिनों आयोजित हुए एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत की किस खिलाड़ी ने मिश्रित महिला व्यक्तिगत खिताब जीता है? – वी ज्योति सुरेखा
  • अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन (AIPOC) हाल ही में कहां आयोजित हुआ? – शिमला
  • केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे ने सेवा क्षेत्र के लिए किस योजना की शुरुआत की है? – विशेष क्रेडिट लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी योजना (SCLCSS)
  • अमेरिकी संविधान की दुर्लभ मूल प्रति बीते दिनों कितने डॉलर में नीलाम हुई है? – 43 मिलियन डॉलर
  • भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों एवं आमजनों के लिए पहले पॉड रिटायरिंग रूम को किस रेलवे स्टेशन पर खोला गया है?- मुम्बई सेंट्रल
  • यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड जो कि बीते दिनों खबरों में रहा है, वह किस सेक्टर से जुड़ा हुआ है? – दूर संचार
  • किस शहर में हाल ही में हिंद महासागर रिम एसोसिएशन की मंत्रिपरिषद की वार्षिक बैठक का आयोजन हुआ है? – ढाका
  • वर्ष 2021 का इंडियन फिल्म पर्सनालिटी अवार्ड किन्हें दिए जाने की घोषणा की गई है? – प्रसून जोशी और हेमा मालिनी
  • पूर्वी लद्दाख के रेजांग ला में पुनरुत्थान युद्ध स्मारक का उद्घाटन किन्होंने किया है? – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.