साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 15 फ़रवरी 2021 से 21 फ़रवरी 2021

1461
current affairs in Hindi


लांच हुआ देश का पहला CNG ट्रैक्टर

• हाल ही में , केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने देश के पहले CNG आधारित ट्रैक्टर को लांच किया है , ये ट्रैक्टर भारत में रॉमैट टेक्‍नो सॉल्‍यूशन और टोमासेटो एकाइल इंडिया ने संयुक्‍त रूप से विकसित किया है।

• कंपनी का दावा है कि ये सीएनजी ट्रैक्‍टर डीजल इंजन की तुलना में अधिक या बराबर पावर पैदा करता है तथा डीजल इंजन की तुलना में सीएनजी इंजन 70 प्रतिशत कम उत्‍सर्जन करता है।

• CNG ट्रैक्टर के इस्तेमाल से किसान सालाना 1 लाख तक की बचत कर सकते हैं तथा इस ट्रैक्टर की उम्र 15 साल तक होगी। इस प्रकार से यह ट्रैक्टर किसान को डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत देगा तथा पर्यावरण स्वछता बनाये रखने में भी मददगार साबित होगा।

इटली के नये प्रधानमंत्री रूप में मारियो द्रागी सामने होंगी कोविड – 19 और आर्थिक मंदी से निपटने की चुनौती

• 13 फरवरी 2021 को, 73 वर्षीय मारियो द्रागी को इटली के राष्ट्रपति द्वारा आमंत्रण दिया गया था , जिसके बाद मारियो द्रागी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है।

• इटली के नये प्रधानमंत्री के रूप में मारियो द्रागी के सम्मुख देश को घातक महामारी कोविड – 19 और आर्थिक मंदी से उबारने की चुनौती होगी। इटली में अभी भी Covid -19 का कहर जारी है , वहां लगभग 93,000 लोगो की जान अभी तक कोरोना से जा चुकी है।

• मारियो द्रागी इससे पहले यूरोपीय सेंट्रल बैंक के प्रमुख रह चुके हैं, राजनितिक जगत में उन्हें ‘सुपर मारियो’ नाम से जाना जाता है। मारियो द्रागी पूर्व प्रधानमंत्री जियूसेपे कोंटे का स्थान लेंगे।

भीमबेटका में पृथ्वी के सबसे पुराने जीवाश्म की खोज

• मध्य-प्रदेश राज्य में स्थित भीमबेटका पुरातत्व गुफा में पृथ्वी के सबसे पुराने जीवाश्म का पता चला है , यह जीवाश्म लगभग 57 करोड़ साल पुराना है।

• गत वर्ष मार्च 2020 में 36वीं इंटरनेशनल जियोलॉजिकल कांग्रेस के पहले दो शोधकर्ता भीमबेटका के टूर पर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पत्‍तीनुमा आकृतियों पर पड़ी थी। उन्होंने इसकी जाँच अंतराष्ट्रीय स्तर की परीक्षणशालाओं में करायी गयी थी।

• इस जीवाश्म की पहचान ‘डिकिनसोनिया’ नामक सबसे प्राचीन जीव के रूप में हुई है। गोंडवाना रिसर्च पत्रिका के मुताबित भीमबेटका में मिला जीवाश्‍म 17 इंच लंबा है तथा यह जीव चार फीट तक अपनी लम्बाई बढ़ा सकते हैं।

• भीमबेटका की गुफा की खोज 64 साल पहले वीएस वाकणकर ने की थी। अब यह स्थल यूनेस्‍को के संरक्षित क्षेत्र की सूची में शामिल है। भीमबेटका की गुफा आदि-मानव द्वारा बनाये गए शैलचित्रों और शैलाश्रयों के लिए प्रसिद्ध है। भीमबेटका में 700 से अधिक शैलाश्रय हैं जिनमें 400 शैलाश्रय चित्रों द्वारा सज्जित है।

महाराजा सुहेलदेव स्मारक का शिलान्यास

• 16 फरवरी 2021 को उत्तर प्रदेश के बहराइच में विडीओ कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराजा सुहेलदेव स्मारक और चित्‍तौरा झील के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है।

• महाराजा सुहेलदेव स्मारक में महाराज सुहेलदेव की एक घोड़े पर सवार प्रतिमा की स्‍थापना, कैफेटेरिया, अतिथि गृह और बच्‍चों के पार्क जैसी विभिन्‍न पर्यटक सुविधाओं को शामिल किया गया है।

• 15 जून 1033 को श्रावस्ती के राजा सुहेलदेव ने महमूद गजनवी के भांजे सालार मसूद को चित्तौरा झील के तट पर हुए युद्ध में हराया था। महाराजा सुहेलदेव को राजभर और पासी जाति के लोग अपना पूर्वज मानते हैं।

केंद्र सरकार ने प्रारम्भ किया “गो इलेक्ट्रिक अभियान’

• 19 फरवरी, 2021 को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने “गो इलेक्ट्रिक अभियान’ की शुरुवात की है। इस अभियान का उद्देश्य भारत के जीवाश्म ईंधन आयात निर्भरता को कम करना तथा हरियाली और स्वच्छ भविष्य की दिशा में आगे बढ़ना है।

• इस कार्यक्रम के दौरान, ‘गो इलेक्ट्रिक’ के लोगो का भी अनावरण किया गया था, जो ई-मोबिलिटी इकोसिस्टम के विकास को दर्शाता है। विशेष रूप से उपभोक्ता जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किए गए ऑडियो-विजुअल क्रिएटिव्स को भी इस कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शित किया गया।

• भारत का सालाना जीवाश्म ईंधन का आयात बिल 8 लाख करोड़ रुपये है , “गो इलेक्ट्रिक अभियान’ इस खर्च को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।

रामकृष्‍ण परमहंस

• 18 फ़रवरी 2021, को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सूचना तथा प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने द्वारा पश्चिम बंगाल में रामकृष्‍ण परमहंस की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

• रामकृष्‍ण परमहंस भारतीय परंपराओं की आधुनिक व्याख्या करते हुए तंत्र, योग और अद्वैत वेदांत के बीच सामंजस्य स्थापित किया। उनकी शिक्षाओं ने कई युवाओं को प्रभावित किया था , स्वामी विवेकानंद जी भी इन्ही के शिष्य थे।

• रामकृष्ण परमहंस जी का जन्म 1836 में पश्चिम बंगाल के कामारपुकुर गाँव में हुआ था, उनका वास्तविक नाम गदाधर चट्टोपाध्याय था। इनकी मृत्यु वर्ष 1886 में हो गयी थी।

• विवेकानंद ने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस की मृत्यु के पश्चात् वर्ष 1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी । इस मिशन के प्रमुख सिद्धांतो में लोककल्याण के कार्य ,आपदाओं में सहायता, चिकित्सा सुविधा, प्राथमिक और उच्च शिक्षा तथा जनजातियों के कल्याण आदि कार्य शामिल हैं।

दिल्‍ली पुलिस स्‍थापना दिवस -16 फरवरी

• देश की सबसे विशिष्ट सेवाओं और ‘शांति सेवा न्याय’ के ध्येय वाक्य के साथ दिल्ली पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है। दिल्ली पुलिस का गठन 16 फ़रवरी 1948 में किया गया था।

• दिल्ली पुलिस के पहले पुलिस महानिरीक्षक (IGP) श्री एम डब्लू मेहरा बनाये गए थे , दिल्ली पुलिस का मुख्यालय दिल्ली में है। दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करती है।

• वर्तमान में दिल्ली राज्य के 11 जिलों में कुल 198 पुलिस स्टेशन दिल्ली पुलिस के अंतगर्त आते है। दिल्ली पुलिस में वर्तमान में 84 हजार से ज्यादा पुलिस बल मौजूद है। इसके वर्तमान महानिदेशक IPS एस एन श्रीवास्तव हैं।

अंतराष्ट्रीय मात्रभाषा दिवस – 21 फ़रवरी

• विश्व में भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 21 फ़रवरी को ‘अतराष्ट्रीय मात्रभाषा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

• यूनेस्को ने 17 नवंबर , 1999 को इस दिवस को स्वीकृति प्रदान की थी ,जिसके पश्चात 21 फ़रवरी 2000 को पहला ‘अंतराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस’ मनाया गया था।

• एक रिपोर्ट के अनुसार विश्व भर में लगभग 6900 भाषायें बोली जाती हैं। वहीँ भारत में बोली जाने वाली भाषाओँ की बात करें तो यहाँ लगभग 1365 मातृभाषाएं बोली जाती हैं।

ऑस्ट्रेलियन ओपन -2021

• ऑस्ट्रेलियन ओपन -2021 पुरुष वर्ग में सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने अपने नाम किया है , महिला वर्ग में यह ख़िताब नाओमी ओसाका(जापान) ने अपने नाम किया है। अभी तक सबसे अधिक बार ऑस्ट्रेलियन ओपन ख़िताब जीतने का रिकॉर्ड नोवाक जोकोविच के नाम है, उन्होंने कुल 9 बार यह ख़िताब अपने नाम किया है।

• ऑस्ट्रेलियन ओपन को प्रथम बार 1905 में आयोजित किया गया था , तब इसे ऑस्ट्रेलियन चैंपियनशिप कहा जाता था। साल 1969 में ऑस्ट्रेलियन चैंपियनशिप का नाम बदलकर ऑस्ट्रेलियन ओपन रखा गया था।

• विश्व टेनिस की रैंकिंग मुख्य चार टेनिस टूर्नामेंट के आधार पर निर्भर करती है , इन चारो टेनिस टूर्नामेंट्स को क्रमशः ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विम्बलडन तथा यूएस ओपन कहा जाता है। ऑस्ट्रेलियन ओपन, यूएस ओपन हार्ड कोर्ट में, विम्बलडन घास में तथा फ्रेंच ओपन को लाल मिट्टी में खेला जाता है। इन चारो टूर्नामेंट्स को संयुक्त रूप से ‘मेजर ‘ कहा जाता है।

• यदि कोई खिलाड़ी या टीम एक ही वर्ष में चारो ‘मेजर’ अपने नाम करता है , तो इसे ग्रैंडस्लैम कहा जाता है।

• यदि कोई खिलाड़ी या टीम अपने करियर में चारो ”मेजर’ अपने नाम करता है , तो इसे ‘करियर ग्रैंडस्लैम ‘ कहा जाता है।

• यदि कोई खिलाड़ी या टीम अलग -अलग वर्षो में ये चारो ‘मेजर’ अपने नाम करता है, तो इसे ‘नॉन-कैलेंडर ग्रैंडस्लैम’ कहा जाता है।

• यदि कोई खिलाड़ी या टीम एक ही वर्ष में चारो ‘मेजर’ और साथ में सम्बंधित वर्ष में ओलम्पिक खेलो में स्वर्ण पदक भी अपने नाम करता है , तो इसे ‘गोल्डन ग्रैंडस्लैम’ कहा जाता है।

• अभी तक ‘स्टेफी ग्राफ(जर्मनी) ही एक ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ‘गोल्डन ग्रैंडस्लैम’ अपने नाम किया है। इसके अलावा आंद्रे अगासी(USA) तथा राफेल नडाल(स्पेन) ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने ‘करियर गोल्डन स्लैम’ अपने नाम किया है।

चलते चलते

• अभी तक के IPL इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में किस खिलाड़ी को ख़रीदा गया है?- क्रिस मौरिस (राजस्थान रॉयल्स)

• मंगल ग्रह पर सबसे ज्यादा रोवर भेजने वाला विश्व का पहला देश बन गया है ?- संयुक्त राज्य अमेरिका

• दिल्ली सरकार ने राज्य में दोपहिया इलेक्ट्रोनिक वाहनों की खरीद के लिए किस योजना की शुरुआत की है?- ‘स्विच दिल्ली’

• हाल ही में, भारतीय सेना में किस युद्धक टैंक को शामिल किया गया है?- अर्जुन टैंक 1A

• छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती किस तिथि को मनायी जाता है ?- 19 फरवरी

• विश्व सामाजिक न्याय दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?- 20 फरवरी

• “स्कॉच चीफ मिनिस्टर ऑफ द इयर अवार्ड” किस राज्य के मुख्यमंत्री को प्रदान किया गया है?- वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी, आंध्र प्रदेश

• 11वें राष्‍ट्रीय संस्‍कृति महोत्‍सव का आयोजन कहाँ पर किया गया है?- कूचबिहार , पश्चिम बंगाल

• प्रसिद्ध मंदिर कला थोलपावाकुथु किस राज्य से सम्बंधित हैं?- केरल

• हाल ही में, किस राज्य ने ‘कोविड वाॅरियर मेमोरियल’ के निर्माण का निर्णय लिया है ?- ओडिशा

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.