साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 11 से 17 अक्टूबर 2021

1105
current affairs in Hindi

PLAYING x OF y
Track Name
00:00

00:00


कोयला उत्पादन बढ़ाकर रोजाना 20 लाख टन करने का केंद्र सरकार का फैसला

  • कोयला संकट से निबटने के लिए केंद्र सरकार ने यह बड़ा फैसला किया है। इसकी जानकारी केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी की तरफ से बीते 13 अक्टूबर को दी गई है।
  • देश में जितनी बिजली इस्तेमाल में आ रही है, उसका 70 फीसदी उत्पादन कोयले से हो रहा है।
  • गौरतलब है कि कोयला मंत्रालय की तरफ से हाल ही में कोल इंडिया को पूर्व पावर प्लांटों को रोजाना 18.20 लाख टन कोयला डिस्पैच करने का निर्देश जारी किया गया है।
  • कोयला की वजह से चलने वाले उर्जा संयंत्रों में कोयला की कमी के कारण दिल्ली, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, असम, राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों द्वारा बिजली के उत्पादन पर संकट मंडराने की बात कही गई है।

छठी बार UNHRC का सदस्य बना भारत

  • संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद यानी कि UNHRC के लिए एक बार फिर से भारत को चुन लिया गया है।
  • इसके लिए गुप्त मतदान हुआ था। मतदान में भारत को 184 मत हासिल हुए। बहुमत का आंकड़ा 97 था।
  • भारत के अलावा गुप्त मतदान के जरिए फिनलैंड, अर्जेंटीना, लिथुआनिया, कजाकिस्तान, जांबिया, इरिट्रिया, होंडुरास, कैमरून, लक्जमबर्ग, बेनिन मोंटेनीग्रो, सोमालिया, मलेशिया, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, कतर और पराग्वे भी सदस्य चुने गए हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के माध्यम से यूएनएचआरसी के लिए सदस्यों का चुनाव होता है।
  • इसमें 47 सदस्य देश होते हैं।
  • भारत का कार्यकाल 2022 से 2024 तक रहेगा।

ट्यूनीशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं नजला बौडेन

  • नजला बौडेन रोमधाने ट्यूनीशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं।
  • बीते 11 अक्टूबर को ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सैयद द्वारा उनकी नियुक्ति को मंजूरी भी प्रदान कर दी गई है।
  • प्रधानमंत्री बौडेन की तरफ से अपने मंत्रिमंडल में 24 मंत्री और एक राज्य सचिव को शामिल किया गया है। इनमें 10 महिलाओं को जगह दी गई है।
  • बौडेनका जन्म 1958 में हुआ था। वे ट्यूनीशिया के नेशनल इंजीनियरिंग स्कूल में भू विज्ञान की प्रोफेसर के तौर पर सेवा दे रही थीं।
  • साथ ही बौडेन उच्च शिक्षा मंत्रालय में वर्ष 2011 में गुणवत्ता के प्रभारी महानिदेशक के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

भारत ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 101वें स्थान पर

  • ग्लोबल हंगर इंडेक्स, जिसमें कि 116 देश शामिल हैं, इसमें भारत 101वें स्थान पर मौजूद है।
  • पिछले वर्ष जारी किए गए ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 94वें स्थान पर मौजूद था, जिसमें कि 107 देश शामिल थे।
  • भारत के कई पड़ोसी देशों की स्थिति ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत से अच्छी है। नेपाल और बांग्लादेश 76वें स्थान पर हैं, जबकि पाकिस्तान 92वें स्थान पर है।
  • नवीनतम ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021 के अनुसार भूख का सबसे उच्चतम स्तर सोमालिया में है। इसके बाद मध्य अफ्रीकी गणराज्य, चाड, कांगो, लोकतांत्रिक गणराज्य, मेडागास्कर और यमन का स्थान आता है।

BSF के अधिकार क्षेत्र का भारत के 3 राज्यों में हुआ विस्तार

  • सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अधिकार क्षेत्र को भारत के तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, पंजाब और असम में 15 किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किलोमीटर करने का फैसला किया गया है।
  • इस बारे में गृह मंत्रालय की तरफ से बीते 11 अक्टूबर को एक गजट अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें वर्ष 2014 की अधिसूचना में संशोधन करने की बात कही गई है।
  • बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र का मतलब यह है कि इतनी दूरी में वह तलाशी करने के साथ जब्ती भी कर सकता है और संदिग्धों को हिरासत में भी ले सकता है।
  • गुजरात में हालांकि बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को 80 किलोमीटर से घटाकर 50 किलोमीटर करने का फैसला किया गया है।
  • पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ जो भारत की सीमा लगती है, उसकी रक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल काम करता है और यह भारत का सीमा सुरक्षा संगठन है।
  • बीएसएफ की स्थापना 1 दिसंबर, 1965 को हुई थी।

नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश आकर्षण सूचकांक में भारत को तीसरा स्थान

  • ईवीई, जो कि भारत की एक परामर्श कंपनी है, इसकी तरफ से नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में देश के आकर्षक होने वाला सूचकांक (RECAI) जारी किया गया है, जिसमें एक बार फिर से भारत को तीसरा स्थान मिला है।
  • इस सूचकांक में जहां पहले स्थान पर अमेरिका है, वहीं दूसरा स्थान चीन को मिला है।
  • तीसरे स्थान पर भारत के बाद चौथे स्थान पर फ्रांस, जबकि पांचवें स्थान पर ब्रिटेन काबिज है।
  • इस बार जर्मनी छठे स्थान पर और ऑस्ट्रेलिया सातवें स्थान पर है।
  • इस सूचकांक में नवीकरणीय ऊर्जा निवेश और परियोजनाएं लगाने को लेकर आकर्षण के आधार पर दुनिया के शीर्ष 40 देशों को जगह दी गई है।

भारतीय टीम की स्पेशल वर्ल्ड कप जर्सी BCCI ने की जारी

  • बीसीसीआई की तरफ से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अब नई जर्सी जारी कर दी गई है।
  • नई जर्सी भी गहरे नीले रंग की ही है, लेकिन इसकी डिजाइन में भिन्नता है। हल्के नीले रंग की पट्टी भी इसके बीच में दे दी गई है।
  • तिरंगा झंडा पुरानी जर्सी पर बना हुआ दिखता था, लेकिन नई जर्सी में कंधे पर इस तरह की कोई डिजाइन देखने के लिए नहीं मिल रही है।
  • BCCI के लोगों के ऊपर 3 स्टार्स भी देखने के लिए मिल रहे हैं। ये तीनों स्टार्स 3 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत के लिए प्रयुक्त हो रहे हैं।
  • इनमें से दो जीत भारत को एकदिवसीय फॉर्मेट में 1983 और 2011 में मिली थी, जबकि एक जीत वर्ष 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप में हासिल हुई थी।
  • बीसीसीआई की ओर से नई किट का नाम बिलियन चीयर्स जर्सी दिया गया है।
  • टी20 विश्व कप की शुरुआत 17 अक्टूबर से होने जा रही है। टी-20 विश्वकप का आयोजन यूएई और ओमान में हो रहा है।
  • T20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को है।

सौरमंडल के बाहर के ग्रह से अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को पहली बार मिला रेडियो सिगनल

  • सौरमंडल के बाहर स्थित ग्रह से आने वाले रेडियो संकेतों का पता पहली बार अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने लगाया है।
  • इसके आधार पर एक बार फिर से यह दावा वैज्ञानिकों द्वारा किया जा रहा है कि कहीं-न-कहीं ब्रह्मांड में जीवन मौजूद है।
  • इस बारे में नेचर एस्ट्रोनॉमी पत्रिका में एक अध्ययन प्रकाशित किया गया है।
  • इसके मुताबिक दुनिया के सबसे शक्तिशाली रेडियो एंटीना के माध्यम से इस सिग्नल को अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने पकड़ा है, जो कि नीदरलैंड में स्थित है और निम्न फ्रीक्वेंसी वाला है।
  • अभी तक अंतरिक्ष वैज्ञानिकों द्वारा सौरमंडल के नजदीक के तारों के बारे में ही पता लगाया जा सका था, मगर यह पहली बार है जब सौरमंडल के बाहर के ग्रहों से निकलकर आने वाली किसी रेडियो तरंग को पकड़ा गया है।

2 साल से अधिक उम्र के बच्चों की वैक्सीन को DCGI की मंजूरी

  • ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) की तरफ से 2 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए कोरोनावायरस रोधी वैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है।
  • इस वैक्सीन को भारत बायोटेक द्वारा तैयार किया गया है।
  • यह भारत में बच्चों के लिए मंजूरी पाने वाली पहली वैक्सीन भी बन गई है।
  • वैक्सीन का नाम कोवैक्सीन है और ट्रायल में इसे 78 प्रतिशत प्रभावी पाया गया है।
  • अमेरिका वह पहला देश है, जहां 18 वर्ष से कम उम्र वाले लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन देने की शुरुआत हुई है।

महत्वपूर्ण दिवस एवं तिथियां

  • विश्व मानक दिवस: 14 अक्टूबर – पहली बार विश्व मानक दिवस वर्ष 1970 में मनाया गया था।
  • विश्व दृष्टि दिवस: अक्टूबर का दूसरा गुरुवार- दृष्टि दोष और अंधेपन पर दुनिया भर के लोगों का ध्यान केंद्रित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
  • अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस: 11 अक्टूबर – 19 दिसंबर 2011 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में घोषित करने के लिए संकल्प को अपनाया था।
  • विश्व मोटापा दिवस: 11 अक्टूबर – विश्व मोटापा फेडरेशन की ओर से वर्ष 2015 में विश्व मोटापा दिवस की शुरुआत की गई थी।
  • विश्व खाद्य दिवस: 16 अक्टूबर – संयुक्त राष्ट्र द्वारा 16 अक्टूबर, 1945 को विश्व खाद्य दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी।
  • अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस: 17 अक्टूबर – संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 22 दिसंबर, 1992 को 17 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया था।

नॉलेज बूस्टर

  • 22वें लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार से किन्हें सम्मानित किया गया है? – एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया
  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार कौन बने हैं? – IAS अमित खरे
  • हाल ही में 11वें महारत्न का दर्जा किस कंपनी को मिला है? – पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन
  • दुनिया की पहली सेल्फ ड्राइविंग ट्रेन किस देश ने लांच की है? – जर्मनी
  • किस राज्य में ई-वोटिंग ऐप के माध्यम से 20 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट? – तेलंगाना
  • राजस्थान सरकार ने किस विवादास्पद बिल को हाल ही में वापस लिया है? – विवाह संशोधन बिल 2021
  • भारत की 2021-22 की जीडीपी वृद्धि दर IMF ने क्या रखी है? – 9.5 प्रतिशत

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.