ऋषि कुमार शुक्ला को सीबीआई का नया निदेशक नियुक्त किया गया
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति में आईपीएस अधिकारी ऋषि कुमार शुक्ला को भारत की प्रमुख जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का नया निदेशक नियुक्त किया गया।
- सीबीआई प्रमुख का पद पूर्व निदेशक आलोक वर्मा का तबादला होने के बाद 10 जनवरी से खाली पड़ा था।
- ऋषि शुक्ला मध्य प्रदेश के डीजीपी पद पर रह चुके हैं।
1 फरवरी को मोदी सरकार ने अपना अंतिम बजट पेश किया
- केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने 1 फरवरी 2019 को लोकसभा में अंतरिम बजट पेश किया।
- सरकार की ओर से देश में राष्ट्रीय कामधेनु योजना की घोषणा की गई। सरकार राष्ट्रीय कामधेनु योजना की शुरूआत करेगी। इस योजना के तहत गायों का संरक्षण किया जाएगा।
- बजट में इनकम टैक्स छूट की सीमा 2.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया गया।
- बजट में सरकार ने देश में किसानों, गरीबों और अन्य कमजोर वर्गों को लाभ देने और अविकसित क्षेत्रों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया।
- केंद्र सरकार ने बजट 2019 में किसानों की आय दुगनी करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना की शुरुआत की। इसके अंतर्गत 2 हेक्टेयर तक की जमीन वाले किसान को हर साल 6 हजार रुपये मिलेंगे। यह राशि उन्हें 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में दी जाएगी।
- अंतरिम बजट 2019-20 में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण मिशन के लिए 1330 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। मिशन के लिए 2018-19 के संशोधित अनुमान की अपेक्षा 174 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
रक्षा मंत्रालय ने 40 हज़ार करोड़ रुपये की 6 पनडुब्बियों के निर्माण को मंजूरी दी
- रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 40 हजार करोड़ रुपये की लागत से छह पनडुब्बियों के स्वदेश में निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी।
- रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
- रक्षा मंत्रालय की यह परियोजना रणनीतिक साझेदारी मॉडल के तहत पूरी की जाएगी जो विदेशी रक्षा निर्माताओं के साथ मिलकर भारत में चुनिंदा सैन्य प्लेटफॉर्म बनाने के लिए निजी फर्म को जिम्मेदारी देने की व्यवस्था करता है।
- रणनीतिक साझेदारी मॉडल के तहत लागू होने वाली यह दूसरी परियोजना होगी।
वाईस एडमिरल जी. अशोक कुमार ने नौसेना के उप-प्रमुख का कार्यभार संभाला
- वाईस एडमिरल जी. अशोक कुमार को नौसेना के उप प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- उन्होंने आईएनएस व्यास, नीलगिरी, रणवीर और विक्रांत में नैविगेटिंग ऑफिसर के रुप में कार्य किया है।
- उन्होंने अपने तीन दशक के करियर में कई चुनौतिपूर्ण काम किए हैं।
पुनीत गोएनका को बार्स (BARC) इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया गया
- ब्राडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ऑफ इंडिया ने पुनीत गोएनका को नया चेयरमैन चुना है।
- पुनीत गोएनका ज़ी इंटरटेंमेंट इंटरप्राइजेज के एमडी और सीईओ हैं।
रोहित पौडेल इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्द्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने
- नेपाल के क्रिकेटर रोहित पौडेल ने 16 साल और 146 दिन की आयु में अर्द्धशतक लगाकर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
- रोहित ने ये अर्द्धशतक दुबई में संयुक्त अमीरात के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में लगाया।
- सचिन ने 16 साल 213 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला अर्द्धशतक लगाया था।
प्रधानमंत्री मोदी ने दांडी में ‘नमक सत्याग्रह स्मारक’ का उद्घाटन किया
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जनवरी 2019 को गुजरात के सूरत और दांडी का दौरा किया।
- यहां उन्होंने सूरत हवाईअड्डे पर टर्मिनल भवन के विस्तार परियोजना और एक अस्पताल की आधाशिला रखी।
- इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने दांडी में राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह स्मारक राष्ट्र को समर्पित किया।
30 जनवरी को विश्व कुष्ठरोग उन्मूलन दिवस के रुप में मनाया जाता है
- हर साल 30 जनवरी को विश्व कुष्ठरोग उन्मूलन दिवस के रुप में मनाया जाता है।
- इसका उद्देश्य कुष्ठरोग को समाप्त करना और इसके पीड़ित लोगों के साथ होने वाले भेदभाव को खत्म करना है।
राजीव चोपड़ा को एनसीसी का महानिदेशक चुना गया
- लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा को राष्ट्रीय कैडिट कोर(एनसीसी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया।
- राजीव चोपड़ा को 2018 में अति विशिष्ट सेवा मैडल से सम्मानित किया गया था।
- वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला और इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून के पूर्व छात्र हैं।
चित्रा मुद्गल सहित 24 लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया
- हिन्दी की प्रसिद्ध लेखिका चित्रा मुदगल सहित 24 लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- इसमें अंग्रेजी के लेखक अनीस सलीम और ओडिया लेखक दाशरथी दास को भी ये सम्मान मिला।
पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फ़र्नांडिस का निधन
- भारत के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का 29 जनवरी 2019 को नई दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया।
- वाजपेयी सरकार के दौरान जॉर्ज फर्नांडिस देश के रक्षामंत्री रहे थे।
- अंतिम बार वे अगस्त 2009 से जुलाई 2010 के बीच तक राज्यसभा सांसद रहे थे।
- जार्ज फर्नांडिस ने भारत सरकार में रक्षा मंत्रालय, उद्योग मंत्रालय जैसे कई अहम विभाग संभाले थे।
सुमन कुमारी पाकिस्तान की पहली महिला हिंदू न्यायधीश बनीं
- सुमन कुमारी को पाकिस्तान की पहली महिला हिंदू जज के रुप में नियुक्त किया गया। सुमन को सिविल जज के रुप में चुना गया है।
- इससे पहले जस्टिस राणा भगवान दास को पाकिस्तान में जज के रुप में चुना गया था, लेकिन सुमन पहली महिला हिंदू हैं।
- पाकिस्तान में हिदुओं की संख्या लगभग 2 प्रतिशत है।
आईसीएआर की ‘किसान गांधी‘ ने गणतंत्र दिवस का पहला पुरस्कार जीता
- भारतीय कृषि अनुंसधान परिषद (आईसीएआर) की गणतंत्र दिवस परेड-2019 में प्रस्तुत झांकी ‘किसान गांधी’ को पहला पुरस्कार मिला।
- आईसीएआर की झांकी में डेयरी फार्मिंग के महत्व, देसी नस्लों का इस्तेमाल और ग्रामीण समृद्धि के लिए पशुधन आधारित जैविक कृषि दिखाई गई थी।
टाटा ग्रुप भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड: रिपोर्ट
- लंदन की कंसल्टेंसी फर्म ब्रांड फाइनेंस द्वारा हाल ही में विश्व के मूल्यवान ब्रांड्स की सूची जारी की है।
- इसमें टाटा विश्व के 100 सबसे मूल्यवान ब्रांड्स में शामिल होने वाला देश का पहला ब्रांड बन गया है।
भारत विश्व में दूसरा सबसे बड़ा स्टील उत्पादक देश बना: रिपोर्ट
- वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन (WSA) द्वारा हाल ही में जारी एक वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टील उत्पादक देश बन गया है।
- भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए यह रैंक हासिल किया है।
- वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार स्टील उत्पादन में चीन पहले स्थान पर है।