साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 04 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2021

1289
current affairs in Hindi

PLAYING x OF y
Track Name
00:00

00:00


विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

  • सम्पूर्ण विश्व में 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
  • लोगों की गलत जीवन शैली, बुरी आदतों तथा विचारों से उनके मानसिक स्वास्थ्य मे गलत प्रभाव पड़ता है। इसी के प्रति लोगों को सचेत करने के उद्देश्य से इस दिवस की शुरुवात की गयी थी।
  • विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का प्रथम बार आयोजन साल 1992 संयुक्त राष्ट्र संघ और वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ के द्वारा किया गया था।
  • इस वर्ष की थीम ‘मेंटल हेल्थ इन एन अनइक्वल वल्र्ड यानि एक असमान दुनिया में मानसिक स्वास्थ्य रखी गयी है।

फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2021

  • फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2021 ने भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की है। इस सूची मे मुकेश अम्बानी लगातार 14 सालों से प्रथम स्थान पर बने हुए हैं।
  • 7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी पहले, 74.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी दूसरे तथा 31 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ शिव नादर तीसरे स्थान पर हैं।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति होने के साथ-साथ विश्व के 10वें नंबर के अमीर व्यक्ति भी हैं। मुकेश अंबानी लक्ष्मी मित्तल के बाद दूसरे भारतीय हैं जिन्हे विश्व के अमीर व्यक्तियों मे शुमार किया जाता है।

मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

  • नोबेल कमेटी ने 329 उम्मीदवारों में से मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव को नोबेल शांति पुरस्कार 2021 के लिए चुना है। उन्हें ये पुरस्कार अभिव्‍यक्ति की आजादी के लिए किये गए प्रयासों के लिए दिया जा रहा है।
  • मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव को नोबेल शांति पुरस्कार 10 दिसम्बर को प्रदान किया जायेगा। इस पुरस्कार के तहत1 मिलियन डॉलर की इनामी राशि प्रदान की जाती है।
  • मूलरूप से फिलीपींस से सम्बन्ध रखने वाली मारिया रेसा न्यूज साइट रैप्लर की को-फाउंडर हैं. फिलिपींस में सत्तावादी ताकतों के बढ़ते अत्याचार, हिंसा के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई थी।
  • रूस से सम्बन्ध रखने वाले दिमित्री मुराटोव स्वतंत्र समाचार पत्र नोवाजा गजेता के प्रकाशक हैं। उन्होंने रूस में फ्रीडम ऑफ स्पीच की रक्षा के लिए दशकों तक काम किया है।

अंशु मलिक

  • 07 अक्टूबर 2021 को विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप मे रजत जीतकर भारत के लिए कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। भारत की तरफ से विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप के फ़ाइनल मे पहुँचने वाली ये पहली महिला पहलवान हैं।
  • गीता फोगाट, बबीता फोगाट, पूजा ढांडा और विनेश फोगाटये चार महिला पहलवान विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप मे अपना जौहर दिखा चुकीं है लेकिन इन सभी को केवल कांस्य पदक के साथ संतोष करना पड़ा है।
  • विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग मे सुशील कुमार ही एकमात्र ऐसे पहलवान हैं जो भारत को स्वर्ण दिला सकें हैं। साल 2010 मे सुशील कुमार ने भारत को स्वर्ण दिलाया है, इनके अतिरिक्त बजरंग पूनिया (साल 2018) मे इस प्रतियोगिता मे भारत को रजत दिला चुके हैं।

अब्दुलरज्जाक गुरनाह को मिला साहित्य का नोबेल

  • ब्रिटेन में रह रहे तंजानिया के लेखक अब्दुलरज्जाक गुरनाह को वर्ष 2021 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। नोबेल पुरस्कार स्वीडिश अकादमी द्वारा तथा नोबेल पुरस्कार नोबेल कमेटी द्वारा प्रदान किये जाते हैं।
  • अब्दुलरज्जाक गुरनाह को उपनिवेशवाद के प्रभावों और संस्कृतियों व महाद्वीपों के बीच की खाई में शरणार्थियों की स्थिति के करुणामय चित्रण को लेकर सम्मानित किया गया है।
  • साल 1948 को जांजीबार मे जन्मे अब्दुलरज्जाक गुरनाह वर्तमान मे इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ केंट में प्रोफेसर हैं। उनके उपन्यास ‘पैराडाइज’ को साल 1994 में बुकर पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है।

अस्तित्व मे आया देश का 53वां टाइगर रिजर्व

  • 05 अक्टूबर, 2021 को छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला वन्यजीव अभयारण्य के संयुक्त क्षेत्रों को देश का 53वां टाइगर रिजर्व बनाये जाने की मंजूरी प्रदान की है।
  • गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला वन्यजीव अभयारण्य का क्षेत्रफल क्रमशः 1,44,000 हेक्टेयर और 60,850 हेक्टेयर है।
  • भारत का पहला बाघ रिजर्व जिम कार्बेट है, जिसे 1 अप्रैल 1973 को टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। जिम कार्बेट नेशनल पार्क की स्थापना साल 1936 में की गयी थी।

विश्व की पहली मलेरिया वैक्सीन को WHO की मंजूरी

  • 06 अक्टूबर 2021 को विष स्वास्थ्य संगठन WHO ने बच्चों के लिए विश्व की पहली मलेरिया वैक्सीन को मंजूरी प्रदान की है।
  • मलेरिया एक मच्छर जनित रोग है, जिसका प्रसार मादा एनाफिलीज के द्वारा होता है, इसे मानव परजीवी भी कहते हैं।
  • मलेरिया के लक्षणों में बुखार, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द, ठंड लगना और पसीना आना शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक हर दो मिनट में एक बच्चे की मलेरिया से मौत होती है।
  • यह वैक्सीन का टीका सबसे घातक परजीवी प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम के खिलाफ काम करती है। डब्ल्यूएचओ ने यह निर्णय घाना, केन्या और मलावी में साल 2019 से चल रहे एक पायलट प्रोग्राम (प्रायोगिक कार्यक्रम) की समीक्षा के बाद लिया है।

 नोबेल पुरस्कार 2021 भौतिकी एवं रसायन

  • वर्ष 2021 का रसायन विज्ञान का नोबेल जर्मनी के बेंजामिन लिस्ट और अमेरिका के डेविड मैकमिलन को दिया जायेगा। इन्हे ये पुरस्कार एसिमेट्रिक ऑर्गेनकैटालिसस के क्षेत्र में रिसर्च के लिए दिया जायेगा।
  • 05 अक्टूबर को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा भौतिक विज्ञान नोबेल पुरस्कार 2021 के लिए स्यूकूरो मनाबे, क्लॉस हैसलमैन और जॉर्जियो पारिसी के नामों की घोषणा की गयी है। इन्हें जटिल भौतिक प्रणालियों को समझने में उल्लेखनीय योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार देने का फैसला लिया गया था।
  • नाबेल पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इसकी शुरुआत साल 1901 मे की गयी थी।
  • नोबेल पुरस्कार प्रसिद्ध स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति मे रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा प्रदान किये जाते हैं। अल्फ्रेड नोबेल ने डायनामाइट का अविष्कार किया था।

महत्वपूर्ण  दिवस एवं तिथियां

  • अंतराष्ट्रीय शिक्षक दिवस – 5 अक्टूबर
  • प्रादेशिक सेना स्थापना दिवस- 9 अक्टूबर
  • विश्व डाक दिवस – 9 अक्टूबर
  • भारतीय वायुसेना दिवस – 8 अक्टूबर
  • विश्व कपास दिवस- 7 अक्टूबर
  • विश्व पर्यावास दिवस– 4 अक्तूबर
  • विश्व पशु दिवस– 4 अक्तूबर

नॉलेज बूस्टर

  • दालचीनी की संगठित खेती करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा है?- हिमांचल प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) द्वारा सर्वश्रेठ महिला हॉकी खिलाड़ी का पुरस्कार किस भारतीय को दिया गया है?- गुरजीत कौर
  • रामानंद सागर कृत रामायण मे रावण की भूमिका वाले किस अभिनेता का निधन हो गया है?- अरविन्द त्रिवेदी
  • हॉकी इंडिया ने किस अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता से हटने का फैसला लिया है?- कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
  • असम के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है?- शिलांग चैंबर कॉयर तथा निरोद कुमार बरुआ
  • मित्र शक्ति’ सैन्य अभ्यास किन दो देशों के मध्य आयोजित किया जाता है?- भारत-श्रीलंका
  • JIMEX-21 का आयोजन किन दो देशों के मध्य किया जाता है?- भारत-जापान
  • अजेय वारियर-2021 का आयोजन किन दो देशों के मध्य आयोजित किया जाता है?- भारत-इंग्लैंड
  • हाथियों को करंट लगने से होने वाली मौत से बचाने के उद्देश्य से किस राज्य ने पहल की है?- उड़ीसा

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.