साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 29 अप्रैल से 5 मई, 2019

1758
current affairs in Hindi


राणा दासगुप्ता को मिला वर्ष 2019 का टैगोर साहित्य पुरस्कार

  • मन-मुटाव और भौतिक अस्तित्व की आधारभूत विफलता को बयान करते उपन्यास ‘सोलो’ के लिए लेखक राणा दासगुप्ता को मिला रवींद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार।
  • दासगुप्ता का यह उपन्यास वर्ष 2010 में प्रकाशित हुआ था।
  • यह इस पुरस्कार का दूसरा संस्करण था।
  • साहित्य में योगदान के लिए पुरस्कार के रूप में दासगुप्ता को 10 हजार अमेरिकी डाॅलर के साथ रवींद्रनाथ टैगोर की एक मूर्ति और प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
  • वहीं, योहेई सासाकावा को सामाजिक उपलब्धि के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • कुष्ठ उन्मूलन के लिए योहेई सासाकावा को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सद्भावना राजदूत नियुक्त कर रखा है।

28 अप्रैल को काम में सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य का विश्व दिवस

  • पूरी दुनिया में 28 अप्रैल को काम में सुरक्षा के लिए एवं दुर्घटनाओं व बीमारियों पर लगाम कसने के लिए स्वास्थ्य का विश्व दिवस मनाया जाता है।
  • सुरक्षा व स्वास्थ्य एवं कार्य का भविष्य वर्ष 2019 का विषय है।
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की ओर से कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से इसकी शुरुआत की गई थी।

29 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस

  • दुनिया भर में 29 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत का श्रेय अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान को जाता है।
  • दरअसल आधुनिक बैले के जनक जीन-जॉर्जस नोवेरे (1727-1810) के जन्मदिन पर नृत्य में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से इस दिवस को मनाया जाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस की शुरुआत वर्ष 1982 में हुई थी।

भारतीय रिजर्व बैंक ने की 20 रुपये के नये नोट जारी करने की घोषणा

  • भारतीय रिजर्व बैंक यानी कि आरबीआई की ओर से 20 रुपये के नये नोट जारी करने की घोषणा की गई है।
  • नये नोट महात्मा गांधी की नई सीरीज के तहत ही होंगे।
  • इनका रंग ग्रीनिस येलो यानी कि हरापन लिये हुए पीला है।
  • आरबीआई के गवर्नर शक्तिदांस दास के नये नोटों पर हस्ताक्षर हैं।
  • नये नोट का आकार यानी कि आयाम 63 मिमी x 129 मिमी है।
  • नोट के दूसरी ओर एलोरा गुफाओं का चित्र बना है।
  • पहले से जो 20 रुपये के नोट बाजार में चल रहे हैं, उनका भी चलन जारी रहेगा।

भारत के अभिषेक वर्मा को मिला ISSF विश्व कप में मिला गोल्ड

  • अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत के अभिषेक वर्मा स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे।
  • यह चीन की राजधानी बीजिंग में संपन्न हुआ।
  • इस पदक के साथ ही टोक्यो ओलिंपिक के लिए भी अभिषेक वर्मा ने क्वालीफाई कर लिया।
  • भारत के ही दिव्यांश सिंह पंवार भी रजत पदक जीतकर निशानेबाजी में ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।
  • इनके अलावा 10 मीटर एयर राइफल महिला में अंजुम मौदगिल व अपूर्वी चंदेला एवं 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष में सौरभ चैधरी ने भी ओलिंपिक में अपना कोटा बुक कर लिया है।

पुरुषों के एकदिवसीय मैचों में कप्तानी करने वाली पहिला महिला कप्तान बनीं क्लेयर पोलोसैक

  • ऑस्ट्रेलिया की पोलोसैक ने यह गौरव 31 वर्ष की उम्र में हासिल किया।
  • वे इससे पहले महिलाओं के भी 15 एकदिवसीय मैचों में कप्तानी कर चुकी हैं।
  • महिला टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच भी हुए मुकाबले में पोलोसैक ने कप्ताानी की थी।
  • एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर वाली दुनिया की तीसरी कंपनी बनी माइक्रोसाॅफ्ट
  • एप्पल और अमेजन के बाद माइक्रोसॉफ्ट भी मुनाफे में इजाफे के बाद एक ट्रिलियन डाॅलर के मूल्य तक पहुंचने में कामयाब रही।
  • एप्पल और अमेजन को यह उपलब्धि पिछले ही साल यानी कि 2018 में नसीब हुई थी।

पेेल ऑफ एशिया पुंगम कन्नन का निधन

  • कोलकाता के एक अस्पताल में भारत के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी पुंगम कन्नन ने 80 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।
  • कन्नन पेले ऑफ एशिया के नाम से मशहूर थे और भारत की ओर से 14 मैच खेलने के अलावा उन्होंने मोहन बागान व ईस्ट बंगाल की ओर से भी फॉरवर्ड खिलाड़ी के तौर पर खेला था।
  • कन्नन तमिलनाडु के वंदावसी में जन्मे थे।

भारतीय पैरा एथलीटों को एशियन रोड पैरा-साइकिलिंग चैंपियनशिप में मिले पदक

  • उज्बेकिस्तान के ताशकंद में हुए एशियन रोड पैरा-साइकिलिंग चैंपियनशिप में भारत के दिविज शाह ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।
  • गुरलाल सिंह और हैंड साइकिलिस्ट सुधाकर मराठे ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
  • गुजरात और महाराष्ट्र ने मनाया अपना 60वां स्थापना दिवस
  • 1 मई, 1960 को गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों की स्थापना पूर्ववर्ती राज्य बॉम्बे से निकलकर हुई थी।
  • हर साल महाराष्ट्र सरकार की ओर से 1 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।
  • इस बार आदर्श आचार संहिता की वजह से किसी तरह के आधिकारिक कार्यक्रमों का आयोजन इस अवसर पर नहीं किया जा सका।

नरुहितो जापान के 126वें सम्राट बने

  • अपने पिता अकिहितो के सिंहासन छोड़ने के बाद टोक्यो के इंपीरियल पैलेस में नरुहितो ने जापान के नये सम्राट के रूप में राजगद्दी संभाल ली।
  • जापान के सम्राट के पास कोई राजनीतिक शक्ति नहीं होती, मगर राष्ट्रीय प्रतीक के तौर पर इनका बड़ा सम्मान है।

बार्सिलोना ओपेन 2019 का खिताब डोमिनिक थिएम के नाम

  • रुस के डेनिल मेदवेदेव को हराकर ऑस्ट्रेलियाई टेनिस प्लेयर डोमनिक थिएम ने बार्सिलोना ओपेन 2019 के खिताब पर कब्जा जमा लिया।
  • इस तरह से थिएम के पास अब 13 एटीपी टूर खिताब हो चुके हैं। इनमें से नौ तो उन्होंने केवल क्ले कोर्ट में जीते हैं।

वर्ष 2018 में सैन्य खर्च करने वाला चौथा सबसे बड़ा देश भारत

  • स्टाॅकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की ओर से जारी की गई ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सैन्य खर्च करने के मामले में भारत चौथा सबसे बड़ा देश बन गया है।
  • भारत से पहले अमेरिका, चीन और सऊदी अरब सैन्य खर्च के मामले में क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
  • पूरी दुनिया में सैन्य खर्च दुनियाभर के सकल घरेलू उत्पाद यानी कि जीडीपी का 1 फीसदी है।
  • दुनियाभर में रक्षा खर्च में भारत की हिस्सेदारी 7 फीसदी की है।

पांच ओवर की पारी वाले आईपीएल मैच में श्रेयस गोपाल की हैट्रिक

  • आईपीएल 2019 में राजस्थान राॅयल्स के लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल ने पांच ओवर की पारी वाली मैच में हैट्रिक लेकर इतिहास रचा।
  • बारिश के कारण मैच को 5-5 ओवर का कर दिया गया।
  • यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया।
  • IPL में अब तक 19 हैट्रिक लिये जा चुके हैं।
  • किंग्स इलेवन पंजाब के सैम कर्रन के नाम आईपीएल-2019 की पहली हैट्रिक दर्ज हुई थी।

3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस

  • प्रेस की आजादी कितनी जरूरी है, इसे दुनिया को बताने के लिए 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
  • यूनेस्को की जनरल कॉन्फ्रेंस की सिफारिश के बाद दिसंबर, 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 3 मई को मनाने की घोषणा की थी।
  • वर्ष 2019 का विषय है: Media for Democracy: Journalism and Elections in Times of Disinformation

नाटो कमांडर के तौर पर जनरल टॉड वॉल्टर्स ने ली शपथ

  • अमेरिकी वायुसेना के जनरल टॉड वॉल्टर्स इराक और अफगानिस्तान में भी सेवा दे चुके हैं।
  • नाटो (NATO) 29 देशों का सैन्य गठबंधन है, जिसकी कमान अब वॉल्टर्स के हाथों में है।
  • यूरोप में जो अमेरिकी सेना की मौजूदगी है, वॉल्टर्स उसके भी कमांडर होंगे।

विश्व टेबुल टेनिस चैंपियनशिप के लिए भारत पेश करेगा दावेदारी

  • विश्व टीम चैंपियनशिप के लिए भारतीय टेबुल टेनिस महासंघ ने दावेदारी पेश करने का निर्णय लिया है।
  • भारत 2024 के संस्करण के दावेदरी करेगा, जिसमें 32 टीमें हिस्सा लेंगी।
  • इससे पहले वर्ष 1987 में भारत विश्व चैंपियनशिप का मेजबान बना था।

फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गये इसरो के पूर्व अध्यक्ष

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष ए.एस. किरण कुमार को फ्रांस ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान देकर सम्मानित किया है।
  • भारत और फ्रांस के संयुक्त अंतरिक्ष सहयोग में जो योगदान किरण कुमार ने दिया है, उसी के लिए उन्हें नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर सम्मान मिला है।
  • इस सम्मान की शुरुआत वर्ष 1802 में नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा की गई थी।
  • वर्ष 2015 से 2018 तक किरण कुमार इसरो के अध्यक्ष रहे थे।
  • फिलहाल किरण कुमार इसरो में ही अवलोकन उपग्रहों की समिति के अध्यक्ष के रूप में सेवा दे रहे हैं।

जलवायु अपातकाल की घोषणा करने वाला पहला देश बना ब्रिटेन

  • जलवायु परिवर्तन से निबटने के प्रति गंभीरता दिखाते हुए पर्यावरण व जलवायु अपातकाल घोषित करने वाला ब्रिटेन पहला राष्ट्र बन गया है।
  • वैसे तो जलवायु अपातकाल को अब तक परिभाषित नहीं किया जा सका है, मगर स्थानीय क्षेत्रों के मुताबिक वर्ष 2030 तक कार्बन के मामले में तटस्थ हो जाना ही इसका मकसद है।

वैष्णव गुरु और दार्शनिक श्री वेदांत देशिकन पर डाक टिकट जारी

  • श्री वेदांत देशिकन की 750वीं जयंती के अवसर पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायूड ने उन पर नई दिल्ली में एक डाक टिकट जारी किया।
  • श्री वेदांत देशिकन वैष्णववाद के बहुत बड़े समर्थक थे और साथ में कवि, दार्शनिक, भक्त एवं प्रधान शिक्षक (देशिकन) भी थे।

ब्याज दरों को भारतीय स्टेट बैंक ने आरबीआई की रेपो रेट से जोड़ा

  • बचत खाते में जमा की हुई राशि के साथ लघु अवधि वाले ऋण पर SBI की ओर से नई ब्याज दर की व्यव्स्था शुरू की गई है।
  • बचत खाते में एक लाख रुपये से अधिक की राशि और ओवरड्राफ्ट के साथ नकद ऋण जैसी सुविधाओं पर एसबीआई ने अपने ब्याज दर को RBI के रेपो रेट से लिंक करने की घोषणा बीते मार्च में ही कर दी थी।
  • एसबीआई की यह घोषणा एक मई से प्रभावी हो चुकी है।

सुमित सैनी बने रियलिटी शो ‘द वाइस’ के विजेता

  • स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो ‘द वाइस’ के विजेता सुमित सैनी बने हैं।
  • सुमित सैनी कोच एवं गायक हर्षदीप कौर की टीम में शामिल थे।
  • प्रख्यात गायिका आशा भोंसले ने सुमित को ट्रॉफी और 25 लाख रुपये नकद का पुरस्कार प्रदान किया।

चक्रवात फानी ने मचाई तबाही

  • बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान फानी ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में खूब तबाही मचाई।
  • हालांकि पहले से ही तूफान से बचने की तैयारी के मद्देनजर जान-माल के भारी नुकसान को रोकने में सरकार को कामयाबी मिली।
  • फानी का अर्थ है सांप का फन।
  • बांग्लादेश ने यह नाम दिया है।
  • वर्ष 2004 में भारत समेत आठ देशों जिनमें बांग्लादेश, म्यांमार, मालदीव, ओमान, पाकिस्तान और थाईलैंड भी शामिल हैं, उन्होंने भी तूफान को नाम देना शुरू कर दिया।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.