Competitive Exams के लिए रेलवे करेंट अफेयर्स

1870
Railways Current Affairs


भारतीय रेलवे में यदि आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपका करंट अफेयर्स भी मजबूत होना बहुत ही जरूरी है। ऐसे में इस लेख में हम आपको रेलवे करेंट अफेयर्स की जानकारी दे रहे हैं, जो आपकी तैयारी में बड़ी ही मददगार साबित हो सकती है।

मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस

बीते 20 फरवरी को मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया गया। दोनों ही राज्यों का यह 35वां स्थापना दिवस था। वर्ष 1986 में 53वें संविधान संशोधन के तहत मिजोरम भारत का 23वां और 55वें संविधान संशोधन के तहत अरुणाचल प्रदेश भारत का 24वां राज्य बना था।

भ्रष्टाचार बोध सूचकांक 2020

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल, जो कि एक अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन है, इसने हाल ही में भ्रष्टाचार बोध सूचकांक 2020 जारी किया है, जिसमें भारत 6 पायदान खिसकते हुए 180 देशों में अब 86वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत का इतने ही देशों में वर्ष 2019 में 80वां स्थान था।

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

हर वर्ष 21 फरवरी को यूनेस्को की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है। “शिक्षा और समाज में समावेशन के लिए बहुभाषावाद को प्रोत्साहन” (Fostering Multilingualism for Inclusion in Education and Society) अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, 2021 की थीम है।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के नए अध्यक्ष

Railway Current Affairs के लिहाज से यह जानकारी महत्वपूर्ण है कि विजय सांपला हाल ही में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 338 का इस आयोग से संबंध है। यह एक संवैधानिक निकाय है, जो देश में अनुसूचित जातियों के हितों के संरक्षण के लिए काम करता है।

पुड्डुचेरी में लगा राष्ट्रपति शासन

विश्वासमत परीक्षण के दौरान केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में वी नारायणस्वामी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार पर्याप्त बहुमत नहीं हासिल कर सकी। इसके बाद उपराज्यपाल की सिफारिश के आधार पर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।

नर्चरिंग नेबरहुड चैलेंज

नर्चरिंग नेबरहुड चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन हाल ही में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा किया गया था, जिसके अंतर्गत 25 शहरों के चयन का ऐलान किया गया है। नर्चरिंग नेबरहुड चैलेंज की शुरुआत नवंबर 2020 में हुई थी और यह 3 वर्षों तक चलने वाला कार्यक्रम है।

गो इलेक्ट्रिक अभियान

केंद्रीय सरकार की तरफ से हाल ही में गो इलेक्ट्रिक अभियान की शुरुआत की गई है। रेलवे करेंट अफेयर्स के अंतर्गत यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है। इसका उद्देश्य देश में ई-मोबिलिटी और इवी चार्जिंग के साथ इलेक्ट्रिक कुकिंग के बारे में जागरूकता फैलाना है। खनिज तेल के संदर्भ में देश की आयात निर्भरता को कम करना इसका उद्देश्य है।

राष्ट्रीय शहरी डिजिटल मिशन

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने मिलकर इसे शुरू किया है। आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण को भी यह पहल प्रोत्साहित करेगी।

पगड़ी संभाल दिवस

बीते 23 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से पगड़ी संभाल दिवस मनाया गया। सरदार अजीत सिंह की स्मृति में यह दिवस मनाया गया, जिन्होंने कि 1907 में पगड़ी संभाल आंदोलन शुरू किया था।

ईरान और IAEA का समझौता

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के साथ ईरान ने हाल ही में एक समझौता किया है, जिसमें अपने परमाणु कार्यक्रम तक सीमित पहुंच की अनुमति उसने IAEA को दे दी है। IAEA की स्थापना 1957 में हुई थी और इसका मुख्यालय ऑस्ट्रिया के वियना में स्थित है।

मनाई गई मन्नथू पद्मनाभन की पुण्यतिथि

महान समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी रहे मन्नथू पद्मनाभन की पुण्यतिथि बीते 25 फरवरी को मनाई गई। केरल के मदन मोहन मालवीय की संज्ञा उन्हें सरदार केएम पणिकर ने प्रदान की थी। इन्हें 1966 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।

क्वाड बैठक का आयोजन

Railway Current Affairs पढ़ते वक्त आपके लिए यह जानना भी उपयोगी होगा कि जापान, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ क्वाड समूह (Quadrilateral Group) की मंत्री स्तरीय बैठक में भारत ने हाल ही में हिस्सा लिया है। इसमें म्यांमार और भारत-प्रशांत में सैन्य अधिग्रहण के मुद्दों पर चर्चा हुई।

भारत और मॉरीशस के बीच समझौता

भारत और मॉरीशस के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग तथा भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में अपनी मंजूरी प्रदान की है। किसी अफ्रीकी देश के साथ भारत का यह पहला व्यापार समझौता है। मॉरीशस को भारत ने एक लाख कोविशील्ड टीके भी भेजे हैं।

डिकिनसोनिया के जीवाश्मों की खोज

लगभग 550 मिलियन साल पुराने सबसे शुरुआती ज्ञात जानवर डिकिनसोनिया के तीन जीवाश्म भीमबेटका में हाल ही में शोधकर्ताओं को मिले हैं। भीमबेटका शैलाश्रय में ऑडीटोरियम केव नामक जगह के ऊपरी इलाके में ये जीवाश्म खोजे गए हैं।

FATF की ग्रे सूची में कायम है पाकिस्तान

फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की तरफ से आगामी जून सत्र तक पाकिस्तान को ग्रे सूची में ही बनाए रखने का निर्णय लिया गया है। वह इसलिए कि आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए 27 सूत्रीय कार्रवाई योजना में से अब भी पाकिस्तान ने तीन को पूरा नहीं किया है।

नासा का मंगल 2020 मिशन

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की तरफ से हाल ही में मंगल ग्रह पर ‘पर्सिवरेंस रोवर (Perseverance Rover) उतारा गया है। प्राचीनतम जीवन के साक्ष्यों की खोज करना इसका उद्देश्य है। इसका प्रक्षेपण 30 जुलाई, 2020 को हुआ था और इसके लैंडिंग 18 फरवरी, 2021 को हुई है।

भुवन पोर्टल के लिए भागीदारी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की ओर से मैप ऑफ इंडिया के साथ हाल ही में एक स्वदेशी भू-स्थानिक पोर्टल ‘भुवन’ को शुरू करने के लिए एक साझेदारी की गई है। इंटरनेट की मदद से भौगोलिक जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ अन्य भौगोलिक सेवाओं को खोजने एवं उनका इस्तेमाल करने के लिए वेब पोर्टल का प्रयोग हो रहा है।

हेलिना और ध्रुवास्त्र का परीक्षण

स्वदेशी तरीके से तैयार एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम ‘हेलिना’ (Helina) और ‘ध्रुवास्त्र’ (Dhruvastra) का भारत ने पोखरण रेंज, थार रेगिस्तान से हाल ही में सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। रात या दिन किसी भी वक्त इस मिसाइल का प्रक्षेपण करना मुमकिन है।

और अंत में

यहां बताए गए Railway Current Affairs प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। इसलिए इन्हें आप ध्यान से जरूर पढ़ लें। साथ ही इसे आप अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करना न भूलें, ताकि उन्हें भी इसका लाभ मिल सके।

1 COMMENT

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.