साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 29 दिसंबर 2018 से 4 जनवरी 2019

2293
current affairs in Hindi

पहला अंतरराष्ट्रीय ब्रेल दिवस’  4 जनवरी को दुनियाभर में मनाया गया

  • विश्वभर में 4 जनवरी 2019 को पहला अंतरराष्ट्रीय ब्रेल दिवस मनाया गया।
  • इस दिन ही ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुइस ब्रेल का जन्म दिवस है इसलिए 4 जनवरी को ब्रेल दिवस के रूप में मनाया जाना तय किया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस के लिए 6 नवम्बर 2018 को प्रस्ताव पारित किया था।
  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार विश्व भर में लगभग 39 मिलियन लोग देख नहीं सकते जबकि 253 मिलियन लोगों में कोई न कोई दृष्टि विकार है।
  • विश्व ब्रेल दिवस का उद्देश्य दृष्टि-बाधित लोगों के अधिकार उन्हें प्रदान करना तथा ब्रेल लिपि को बढ़ावा देना है।

चीन चंद्रमा की दूसरी ओर यान उतारने वाला पहला देश बना

  • चीन ने चंद्रमा की दूसरी ओर यान उतारने में सफलता हासिल की।
  • ऐसा कर के चीन चांद के अनदेखे दूसरे हिस्से में यान उतारने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।
  • चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए) ने घोषणा की कि यान चांग‘ई-4 ने चंद्रमा की दूसरी ओर की सतह को छुआ।
  • चांग‘ई-4 का प्रक्षेपण शिचांग के प्रक्षेपण केंद्र से 08 दिसंबर 2018 को लॉन्ग मार्च 3बी रॉकेट के जरिए किया गया था।

 केंद्रीय कैबिनेट ने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ 2 बैंकों के विलय को मंजूरी दी

  • केंद्रीय कैबिनेट ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा में विजया बैंक और देना बैंक के विलय को मंज़ूरी दी।
  • इस विलय के बाद बैंक ऑफ़ बड़ौदा भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के बाद देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा। ये विलय अप्रैल 2019 से प्रभावी हो जाएगा।
  • इस विलय के बाद विजया बैंक के शेयरधारकों को विजया बैंक के प्रत्येक 1000 शेयर के बदले बैंक ऑफ़ बड़ोदा के 402 इक्विटी शेयर मिलेंगे।
  • देना बैंक के शेयरधारकों को देना बैंक के प्रत्येक 1000 शेयर के बदले बैंक ऑफ़ बड़ोदा के 110 शेयर मिलेंगे।

जसप्रीत बुमराह 2018 के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

  • भारत के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह 2018 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने।
  • जसप्रीत बुमराह ने 9 टेस्ट मैच में 48 विकेट, 13 एकदिवसीय मैचों में 22 विकेट और 8 टी-ट्वेंटी मैचों में 8 विकेट लिए।
  • बुमराह ने साल 2018 में कुल 78 विकेट लिए।
  • इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा और तीसरे स्थान पर भारत के कुलदीप यादव रहे, उन्होंने 76 विकेट लिए।

अमेरिका और इज़राइल ने आधिकारिक रूप से यूनेस्को को छोड़ा

  • अमेरिका और इज़राइल ने आधिकारिक तौर पर 1 जनवरी 2019 को संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) से खुद को अलग कर लिया।
  • दोनों देशों ने यूनेस्को से अलग होने की प्रक्रिया लगभग एक साल पहले शुरू की थी।
  • भारत साल 1946 से ही यूनेस्को का सदस्य देश है।

विनोद कुमार यादव को रेलवे बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया

  • दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक विनोद कुमार यादव को रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन के रुप में नियुक्त किया गया।
  • विनोद कुमार यादव ने अश्वनी लोहानी का स्थान लिया।
  • विनोद कुमार यादव भारतीय रेलवे सेवा के इलेक्ट्रिकल इंजिनियर के 1980 बैच के अधिकारी हैं।
  • विनोद कुमार यादव में भारतीय रेलवे में अपने करियर की शुरुआत 1982 में असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंजिनियर के रूप में की थी। अपने कार्यकाल के दौरान वे विभिन्न पदों पर रहे।

अंडमान निकोबार द्वीप समूह के तीन द्वीपों को नया नाम मिला

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंडमान- निकोबार द्वीप समूह श्रृंखला के प्रसिद्ध तीन द्वीपों को दूसरा नाम दिए जाने की घोषणा की।
  • इसमें रॉस द्वीप को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वीप, नील द्वीप को शहीद द्वीप और हैवलॉक द्वीप को स्वराज द्वीप का नाम दिया गया।
  • प्रधानमंत्री ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के दौरे के मौके पर एक स्मारक डाक टिकट, ‘फर्स्ट डे कवर’ और 75 रुपये का सिक्का भी जारी किया।

 पांच देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य की जिम्मेदारी संभाली

  • पांच देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों को संभाला।
  • इन देशों में बेल्जियम, डोमिनिकन गणराज्य, जर्मनी, इंडोनेशिया तथा दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।
  • ये पांचों देश दो साल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य बने हैं।

तुर्कमेनिस्तान ने अपनी पहली मैसेजिंग एप्प बिज़बर्डेको लांच किया

  • एशियाई देश तुर्कमेनिस्तान ने अपनी पहली मैसेजिंग एप्प “बिज़बर्डे” को लांच किया।
  • इस एप्प पर मेसेज, फाइल्स, फोटो और विडियो भेजे जा सकता है।
  • तुर्कमेनिस्तान में फेसबुक, ट्विटर, वाइबर और व्हाट्सएप्प पर प्रतिबन्ध है।
  • तुर्कमेनिस्तान में प्रेस की स्वंतत्रता इत्यादि पर काफी प्रतिबन्ध है।

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता कादर खान का निधन

  • भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और लेखक कादर खान का 31 दिसंबर 2018 को निधन हो गया।
  • 81 साल के कादर खान पिछले कुछ समय से कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती थे। वो प्रोग्रेसिव सुपरान्यूक्लियर पाल्सी (पीएसपी) नामक बीमारी से ग्रसित थे।
  • उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को अलग-अलग उच्च न्यायालय मिला

  • आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को अपना अलग-अलग उच्च न्यायालय दिया गया है।
  • 1 जनवरी को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय भारत का 25वां उच्च न्यायालय बना। इस दिन से ही यहां कामकाज का शुरुआत हो गई।
  • तेलंगाना के विभाजन के चार साल से अधिक समय के बाद यह कदम उठाया गया।
  • 2 जून 2014 को राज्य के बंटवारे के बाद से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का हैदराबाद में साझा उच्च न्यायालय था।

150 टेस्ट मैच जीतने वाला दुनिया का पांचवां देश भारत बना

  • भारत टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 150 टेस्ट मैच जीतने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया।
  • भारत ने साल 1932 से अब तक 532 टेस्ट खेले हैं। इनमें से उसने 150 जीते और 165 हारे हैं।
  • भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया (384), इंग्लैंड (364), वेस्टइंडीज (171) और दक्षिण अफ्रीका (162) ने ये उपलब्धि हासिल की है।

स्मृति मंधाना आईसीसी 2018 की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी बनी

  • भारत की महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के खिताब से नवाजा।
  • स्मृति मंधाना ने इस अवसर पर रेचेल हेयोइ फ्लिंट पुरस्कार भी जीता।
  • स्‍मृति मंधाना को आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे टीम और साल की सर्वश्रेष्ठ महिला टी-20 टीम में भी शामिल किया गया है।
  • स्मृति दाहिने हाथ से बल्लेबाजी करती हैं और इनका जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में 18 जुलाई 1996 को हुआ था।
  • स्मृति मंधाना ने भारत के लिए अब तक 44 वनडे पारियों में 1602 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 13 अर्धशतक भी जड़े हैं।

 

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.