साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 21 जनवरी से 27 जनवरी 2019

1399
current affairs in Hindi


प्रणब मुखर्जी, नानजी देशमुख और भूपेन हज़ारिका को भारत रत्न

  • साल 2019 में तीन हस्तियों नानाजी देशमुख, भूपेन हज़ारिका और प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न सम्मान दिया जाएगा।
  • आरएसएस से जुड़े नेता एवं समाजसेवी नानाजी देशमुख और मशहूर संगीतकार भूपेन हजारिका को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया जाएगा।

26 जनवरी को देशभर में 70वां गणतंत्र दिवस मनाया गया

  • 26 जनवरी 2019 को देशभर में 70वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।
  • इस मौके पर दिल्ली के इंडिया गेट में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ध्वजारोहण किया। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में हिस्सा लिया।
  • 70वें गणतंत्र दिवस को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम किया गया। 22 झांकियों ने गांधीजी के जीवन से जुड़ी हर पहलू की दिखाई झलकियां।

लांस नायक नजीर वानी को मरणोपरांत अशोक चक्र दिया गया

  • आतंकी से सेना में शामिल हुए लांस नायक नजीर वानी को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
  • पिछले साल नवंबर में आतंकियों से मुठभेड़ में नजीर वानी शहीद हुए थे।
  • नजीर वानी इस पुरुस्कार को जीतने वाले पहले कश्मीरी हैं।

नाओमी ओसाका ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन का महिला एकल खिताब जीता

  • जापान की नाओमी ओसाका ने ऑस्ट्रेलिया ओपन 2019 का महिला एकल खिताब अपने नाम किया।
  • नाओमी इस खिताब को जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं।
  • ओसाका ने फाइनल में पेट्रो क्वितोवा को 7-6,5-7,6-4 से हराया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया गया

  • भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से आठवां मतदाता दिवस 25 जनवरी 2019 को देश भर में मनाया गया। इस दिन को लोकतंत्र का त्योहार भी कह सकते हैं।
  • इस दिन का उद्देश्य सभी भारतवासियों को यह बताना है कि हर व्यक्ति के लिए मतदान करना बहुत ज़रूरी है।

प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार कृष्णा सोबती का निधन

  • हिंदी की प्रसिद्ध लेखिका कृष्णा सोबती का 25 जनवरी 2019 को निधन हो गया।  
  • उनकी रचनाओं में महिला सशक्तिकरण और स्त्री जीवन की जटिलताओं का जिक्र मिलता है। सोबती को राजनीति-सामाजिक मुद्दों पर अपनी मुखर राय के लिए भी जाना जाता है।
  • सोबती ने अपने उपन्यास ‘जिंदगीनामा’ के लिए 1980 में साहित्य अकादमी पुरस्कार जीता था।
  • भारतीय साहित्य में उनके योगदान के लिए उन्हें 2017 में ज्ञानपीठ से भी सम्मानित किया गया था।
  • सोबती को उनके 1966 के उपन्यास ‘मित्रो मरजानी’ से ज्यादा लोकप्रियता मिली।

इसरो ने छात्रों द्वारा तैयार ‘कलामसैट’ और इमेजिंग सैटेलाईट ‘माइक्रोसैट आर’ लॉन्च किया

  • इसरो ने विश्व के सबसे छोटे सैटेलाइट ‘कलामसैट’ को लॉन्च किया।
  • पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल PSLV C-44 के द्वारा कलामसैट और माइक्रो सैट-आर को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया।
  • कलामसैट की खासियत यह है कि इसे छात्रों ने विकसित किया है। इसके अलावा, माइक्रोसैट-आर की खासियत है कि यह अन्तरिक्ष से पृथ्वी की तस्वीरें लेने में सक्षम है।
  • कलामसैट दुनिया का सबसे छोटा सैटेलाइट है। कलामसैट सैटेलाइट को भारतीय छात्रों के एक समूह ने तैयार किया है।
  • यह दुनिया का सबसे हल्का और पहला 3डी प्रिटेंड सैटेलाइट है।

नौसेना वायु स्टेशन आईएनएस कोहासा की शुरुआत की गई

  • एडमिरल सुनील लांबा पीवीएसएम, एवीएसएम, एडीसी, चैयरमैन सीओएससी और नौसेना प्रमुख ने 24 जनवरी 2019 को अंडमान-निकोबार स्थित नौसेना वायु स्‍टेशन आईएनएस शिबपुर की आईएनएस कोहासा के रूप में शुरुआत की।
  • आईएन कोहासा को यह नाम व्‍हाइट बेलिड सी ईगल के नाम पर दिया गया है जो अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का स्‍थानीय बड़ा शिकारी पक्षी है।

भारतीय रेलवे ने आर्थिक पिछड़ेपन के आधार पर 10 फीसदी का आरक्षण लागू करने का घोषणा किया

  • केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे में आर्थिक पिछड़ेपन के आधार पर 10 फीसदी का आरक्षण लागू करने की घोषणा की।
  • आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने वाली रेलवे पहली संस्था होगी।
  • रेल मंत्रालय ने इसके तहत दो लाख तीस हजार पदों पर भर्ती का घोषणा किया है। जिसमें 10 फीसदी गरीब सवर्णों को भी आरक्षण मिलेगा।

देश भर में 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया

  • भारत सरकार हर साल 24 जनवरी को बालिका दिवस मनाती है।
  • इसका उद्देश्य देश में बालिकाओं को समान अवसर, सशक्तिकरण और शिक्षा उपलब्ध कराना है।

इंदु शेखर झा को केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (सीईआरसी) का सदस्य नियुक्त किया गया

  • इंदु शेखर झा को केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (सीईआरसी) का सदस्य नियुक्त किया गया।
  • इससे पहले 2015 से वे पॉवरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) के अध्‍यक्ष व प्रबंध निदेशक का पद संभाल रहे थे।

भारतीय वैज्ञानिक सीएनआर राव प्रथम को शेख सौद पुरस्कार के लिए चुना गया

  • भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध वैज्ञानिक सीएनआर राव को प्रथम शेख सौद अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • संयुक्त अरब अमीरात की संस्था सेंटर फॉर एडवांस मैटेरियल द्वारा उन्हें यह पुरस्कार मैटेरियल रिसर्च के लिए दिया जाएगा।
  •  वे अब तक 1600 से अधिक शोध पत्र तथा 50 पुस्तकों की रचना कर चुके हैं।
  •  सीएनआर राव को राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस संग्रहालय का उद्घाटन किया

  • पीएम नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती के मौके पर 23 जनवरी को दिल्ली के लालकिले में सुभाष चंद्र बोस संग्रहालय का उद्घाटन किया।
  • इस संग्रहालय में सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज से जुड़ी चीजों को प्रदर्शित किया गया है।
  • इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने याद-ए-जलियां संग्रहालय (जलियांवाला बाग और प्रथम विश्वयुद्ध पर संग्रहालय) और 1857 (प्रथम स्वतंत्रता संग्राम) पर संग्रहालय और भारतीय कला पर दृश्यकला संग्रहालय का भी उद्घाटन किया।

विराट कोहली आईसीसी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ वनडे, टेस्ट खिलाड़ी और 2018 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर घोषित

  • इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2018 के पुरस्कारों की घोषणा करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को तीन सर्वश्रेष्ठ पुरस्कारों से नवाजा।
  • विराट कोहली को आईसीसी अवॉर्ड्स में क्रिकेटर ऑफ द ईयर (सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी), आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर और आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया।
  • विराट कोहली इसके अलावा आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर और आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर में चुने गए और दोनों टीमों के कप्तान नियुक्त किए गए हैं।

एलआईसी ने आईडीबीआई में 51% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया

  • भारतीय जीवन बीमा निगम ने आईडीबीआई बैंक में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया।
  • आईडीबीआई की ओर से 21 जनवरी यह जानकारी सार्वजनिक की गई।  

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.