साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 15 से 21 जुलाई, 2019

2441
current affairs in Hindi


डॉक्यूमेंट्री फिल्म क्लब की होगी फिल्म डिवीजन मुंबई में शुरुआत

  • इसका नाम क्षितिज होगा।
  • उद्घाटन समारोह में ‘सीक्रेट लाइफ ऑफ फ्रॉग्स’ नामक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जायेगी, जिसे अजय और विजय बेदी ने बनाया है।
  • यहां हर माह दूसरे और चौथे शुक्रवार को आजमन फिल्म देख सकेंगे।
  • इंडियन डॉक्‍यूमेंट्री प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन की मदद से यह शुरुआत की गई है।

मेघालय को मिला जल संरक्षण सुनिश्चित करने वाला पहला राज्य बनने का गौरव

  • राज्य की स्वयं की जल नीति को राज्य के मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल गई है।
  • घरेलू उपयोग के लिए स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और पीने योग्य की सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया है।

इसरो ने रोका चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण

  • ऐसा तकनीकी समस्या की वजह से किया गया।
  • जीएसएलवी GSLV MkIII-M1 के जरिये इसका प्रक्षेपण किया जा रहा था।
  • इसका प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से होने वाला था।

15 जुलाई को मना विश्व युवा कौशल दिवस

  • इसका उद्देश्य युवाओं के कौशल विकास के लिए निवेश के प्रति जागरूकता फैलाना है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा में 15 जुलाई को विश्व युवा दिवस मनाने की घोषणा नवंबर, 2014 में की गई थी।

यासर डोगू इंटरनेशनल में विनेश फोगाट को गोल्ड मेडल

  • इसका आयोजन इस्तांबुल में हुआ।
  • 53 किलोग्राम वर्ग में 24 साल की भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
  • फाइनल मुकाबले में फोगाट ने रूस की एकातेरिना पोलेशचुक को हराया।

क्लीन एंड जर्क श्रेणी में भारत के प्रदीप सिंह के नाम राष्ट्रमंडल में नया रिकाॅर्ड

  • प्रदीप ने 202 किलोग्राम वजन उठाकर इतिहास ही रच दिया।
  • सामोआ के एपिया में राष्ट्रमंडलन चैंपियनशिप का आयोजन हुआ।

छठी ब्रिटिश ग्रांड पिक्स लुईस हेमिल्टन के नाम

  • सिल्वरस्टोन सर्किट में ब्रिटेन के रेसिंग ड्राइवर को रोमांचक जीत नसीब हुई।
  • मर्सिडीज टीम के वाल्टेरी बोटास ने उन्हें कड़ी टक्कर दी।

जोकोविच बने विंबलडन 2019 के विजेता

  • सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को इस प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में हराया।
  • जोकोविच का यह पांचवा विंबलडन खिताब है।
  • दूसरी ओर रोमानिया की सिमोना हालेप ने सेरेना विलियम्स को हराकर महिला विंबलडन 2019 का खिताब अपने नाम कर लिया।

अमेरिकी क्रिकेट टीम के अंतरिम कोच नियुक्त हुए किरण मोरे

  • किरण मोरे भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।
  • वे मुख्य कोच पुबुदु दस्सानायके का स्थान लेंगे, जिन्होंने हाल ही में इस्तीफा दे दिया है।
  • मोरे के अलावा भारत के पूर्व स्पिनर सुनील जोशी को अमेरिकी क्रिकेट ने अपना स्पिन सलाहकार भी नियुक्त किया है।

IOC Sportsman of the Year चुने गये शरत कमल

  • कमल टेबुल टेनिस खिलाड़ी हैं और तमिलनाडु से नाता रखते हैं।
  • वे हाल ही पद्श्री पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं।

WBC अंतर्राष्ट्रीय वेल्टरवेट खिताब आमिर खान के नाम

  • इसका आयोजन सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ।
  • ऑस्ट्रेलिया के बिली डिब को खान ने चौथे राउंड में हराया।
  • आमिर खान वर्ष 2004 के ओलिंपिक में लाइटवेट डिवीजन में केवल 17 वर्ष की उम्र में रजत पदक जीत कर ऐसा करने वाले सबसे युवा ब्रिटिश मुक्केबाज बन गये थे।

रूस ने लांच किया X-Ray स्पेस टेलीस्कोप Spektr-RG

  • कजाकिस्तान के बैकोनूर से रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ‘राॅस्काॅस्मस’ ने इसे लांच किया है।
  • यह Spektr-R का स्थान लेगा, जो कि रूसी हबल के नाम से भी विख्यात है और जिस पर बीते जनवरी में राॅस्काॅस्मस का नियंत्रण खत्म हो गया था।

सार्क फिल्म महोत्सव में ‘नगरकीर्तन’ को कई पुरस्कार

  • बंगाली फिल्म ‘नगरकीर्तन’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के अलावा, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और बेस्ट ओरिजनल स्कोर का भी पुरस्कार मिला।
  • सार्क फिल्म महोत्सव के नौवें संस्करण का आयोजन श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हुआ।
  • नगरकीर्तन के निर्देशक कौशिक गांगुली हैं।

ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज पर्नेल व्हिटकर की मौत

  • वाहन से टकराकर वर्जीनिया में 55 वर्षीय मुक्केबाज की मौत हो गई।
  • इन्होंने 1984 के लाॅस एंजिल्स में लाइटवेट में स्वर्णपदक हासिल किया था।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और SBI पर RBI ने लगाया जुर्माना

  • कुछ नियामक दिशा-निर्देशों के उल्लंघन को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) पर यह जुर्माना लगाया है।
  • बैंक में साइबर सुरक्षा फ्रेमवर्क के निर्देशों का पालन न करने पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर 10 लाख रुपये का, जबकि आय मान्यता संपत्ति वर्गीकरण के मानदंडों के निर्देशों की अवहेलना को लेकर एसबीआई पर 7 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

बिहार सरकार ने राज्य में कर मुक्त की ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’

  • विकास बहल ने फिल्म का निर्देशन किया है।
  • फिल्म पर कोई मनोरंजन कर नहीं लगाने की घोषणा बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की ओर से की गई है।
  • फिल्म पटना के गणितज्ञ और IIT के लिए प्रतियोगियों को पढ़ाने वाले आनंद कुमार एवं उनके स्टूडेंट्स के जीवन से प्रेरित है।

केंद्र सरकार की पहल LAQSHY का आगाज

  • लक्ष्य यानी कि Labor Room Quality Improvement Initiative (प्रसव कक्ष गुणवत्ता सुधार पहल) की शुरुआत केंद्र सरकार की ओर से प्रसव कक्ष एवं मातृत्व ऑपरेशन थियेटर की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से की गई है।
  • इसके तहत प्रसव से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण के जरिये मातृ और नवजात मृत्यु दर को कम करना है।

विश्व बैंक की MD और FCO बनीं SBI की प्रबंध निदेशक अंशुला कांत

  • अंशुला कांत वित्तीय एवं जोखिम प्रबंधन के उत्तरदायित्वों को विश्व बैंक समूह में प्रबंध निदेशक (MD) एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के रूप में संभालेंगी।
  • विश्व बैंक के दो संस्थान अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक (IBRD) एवं अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ (IDA) हैं।

कलराज मिश्र हिमाचल प्रदेश और आचार्य देवव्रत बने गुजरात के राज्यपाल

  • कलराज मिश्र (78) भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं।
  • गुजरात में पांच वर्षों का कार्यकाल पूरा करने वाले ओपी कोहली की जगह हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने ली है।

जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में भारत के विजयवीर सिद्धू ने जीता तीसरा स्वर्ण पदक

  • इस प्रतियोगिता में विजयवीर ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किये।
  • ISSF जूनियर विश्व कप का आयोजन जर्मनी के सुहल में हुआ है।
  • 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में अनीश भानवाला को स्वर्ण पदक हासिल हुआ।
  • सरबजीत सिंह (17) को 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक मिला है।

ओडिशा में शुरू हुई 21वीं राष्ट्रमंडल टेबुल टेनिस चैंपियनशिप

  • कटक के जवाहरलाल इंडोर स्टेडियम में ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने इसका उद्घाटन किया।
  • भारत, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, नाइजीरिया, साइप्रस, श्रीलंका, इंग्लैंड, वेल्स, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका एवं स्काॅटलैंड के खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं।

9 फीसदी तक कम हुई GPF पर ब्याज दर

  • सामान्य भविष्य निधि (GPF) पर ब्याज दर को 10 आधार अंक घटाकर केंद्र सरकार की ओर से 1 जुलाई से 30 सितंबर, 2019 के दौरान 9 प्रतिशत कर दिया गया है।
  • जो कर्मचारी सरकारी सेवा में 31 दिसंबर, 2003 से पहले आये हैं, GPF में उन्हें योगदान देना पड़ता है।

निवेश को आसान बनाने के लिए फास्ट-ट्रैक प्रणाली स्थापित करेंगे भारत और इटली

  • इससे निवेशकों और कंपनियों को सुविधाएं मिल पायेंगी।
  • भारत में इटली के राजदूत लोरेंजो एंजेलोनी एवं उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DIPP) के सचिव रमेश अभिषेक ने नई दिल्ली में इसे लेकर हुई बैठक में हिस्सा लिया।

ड्यूटी पर तैनात जवानों को दी जाने वाली मुआवजे की राशि महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाई

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य कैबिनेट ये यह फैसला लिया है, जिसमें ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले राज्य के जवानों के परिवार वालों को मिलने वाली मुआवजे की राशि को बढ़ाकर 25 लाख से एक करोड़ रुपये कर दिया गया है।
  • कैबिनेट ने यह भी निर्णय लिया है कि घायल होने वाले जवानों को गंभीरता के आधार पर 20 से 60 लाख रुपये तक मुआवजा दिया जायेगा।

आतंकवाद से मुकाबले के लिए भारत-उज्बेकिस्तान ने की बैठक

  • आठवीं संयुक्त बैठक का आयोजन नई दिल्ली में हुआ।
  • अगली बैठक उज्बेकिस्तान में होगी।

रोहन बोपन्ना और स्मृति मंधाना को मिले अर्जुन पुरस्कार

  • केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरण रिजूजू ने टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना एवं महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को यह पुरस्कार प्रदान किया।
  • रोहन बोपन्ना ने एशियाई खेल, 2018 में पुरुषों की डबल कैटेगरी में टेनिस में स्वर्ण पदक जीता था।
  • स्मृति मंधाना वर्ष 2018 की आईसीसी वूमेंन्स प्लेयर ऑफ द ईयर रही हैं।

संगीत नाटक अकादमी ने 2018 के विजेता 44 कलाकारों के नामों की घोषणा की

  • ये कलाकार संगीत, नृत्य, थियेटर, कठपुतली आदि क्षेत्रों से हैं।
  • जाकिर हुसैन (तबला वादक), सोनल मानसिंह (नर्तकी), जतिन गोस्वामी (नर्तक एवं कोरियाग्राफर) एवं भरतनाट्यम के प्रतिपादक के कल्याण सुंदरम पिल्लई को अकादमी रत्न श्रेणी के तहत पुरस्कार के लिए चुना गया है।

नहीं रहे 1971 युद्ध के हीरो लेफ्टिनेंट जनरल एफआर जैकब

  • लंबी बीमारी के बाद जैकब (92) ने अंतिम सांस ली।
  • 1971 के युद्ध के दौरान जैकब ने भारतीय सेना के पूर्वी कमान के प्रमुख की जिम्मेवारी संभाली थी।

17 जुलाई को मना अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस

  • अंतर्राष्ट्रीय न्याय की महत्ता के संबंध में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है।
  • एसेंबली ऑफ स्टेट पार्टीज की ओर से 17 जुलाई को 1 जून, 2010 को युगांडा के कंपाला में आयोजित रोम अधिनियम समीक्षा सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था।

IMF की MD क्रिस्टीन लेगार्ड का इस्तीफा

  • यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ECB) के प्रमुख की जिम्मेदारी संभालने के लिए नामांकन की वजह से क्रिस्टीन लेगार्ड ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया।
  • यदि लेगार्ड के नामांकन को मंजूरी मिल जाती है, तो ECB की लेगार्ड पहली महिला प्रमुख बन जाएंगी।
  • लेगार्ड फ्रांस की पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रही हैं और IMF का नेतृत्व वे वर्ष 2011 से ही कर रही हैं।

उर्सला वाॅन डेर लीन बनीं यूरोपीय आयोग की पहली महिला अध्यक्ष

  • यूरोपीय संसद में लीन (60) की नियुक्ति को 383 मतों के साथ मंजूरी मिल गई है। इसके लिए उन्हें 374 मत चाहिए थे।

अनुसुईया उइके छत्तीसगढ़ और बीबी हरिचंद्रन बने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल

  • अनुसुईया उइके वरिष्ठ आदिवासी भाजपा नेता हैं। अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ की निवर्तमान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की जगह ली है, जिनके पास मध्य प्रदेश के राज्यपाल के साथ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी थी।
  • बिस्वा भूषण हरिचंद्रन (84) भी भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, जो आंध्र प्रदेश व तेलंगाना के निवर्तमान राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन की जगह आंध्र प्रदेश के राज्यपाल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा नियुक्त किये गये हैं।

ताबोर एथलेटिक्स मीट में हिमा दास को 15 दिनों में चौथा गोल्ड

  • चेक गणराज्य में आयोजित प्रतिस्पर्धा में 200 मीटर दौड़ में भारतीय धावक हिमा दास (19) को यह गौरव हासिल हुआ।
  • इस दौड़ को उन्होंने 25 सेकेंड में पूरा किया।
  • बीते 2 जुलाई से अब तक में हिमा का यह चौथा स्वर्ण पदक रहा है।

नहीं रहे दलित पैंथर के सह-संस्थापक राजा ढाले

  • मुंबई में इस कट्टरपंथी संगठन के संस्थापकों में से एक ढाले (78) का निधन हो गया।
  • दलितों की आवाज को आक्रामकता के साथ उठाने के लिए ढाले और अन्य लोगों ने मिलकर 1972 में दलित पैंथर की स्थापना की थी।

स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए भारत में अपने Go Global कार्यक्रम का UK ने किया विस्तार

  • इससे UK के डिजिटल सेक्टर के साथ भारत के स्टार्टअप को संबंध बनाने में मदद मिलेगी और इससे भविष्य में आर्थिक सहयोग के द्वारा भी खुलेंगे।
  • Go Global यूके की कंपनियों के साथ मिलकर स्टार्टअप को नई ऊंचाईयां प्रदान करने के लिए एक पहल है।

ISA में शामिल होने वाला 76वां देश बना पलाऊ

  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) में ओशेनिया के 500 से भी अधिक द्वीपों को मिलाकर बना द्वीपसमूह पलाऊ भी शामिल हो गया है।
  • आईएसए का मुख्यालय भारत के गुरुग्राम में है।

भारतीय पक्षियों को विलुप्त होने से बचाने हेतु अपातकालीन योजना बनाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने गठित की समिति

  • ग्रेड इंडियन बस्टर्ड एवं लेसर फ्लोरिकन जैसे विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुके दो भारतीय पक्षियों की प्रजातियों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
  • यह समिति इन पक्षियों के संरक्षण के लिए अपातकालीन योजनाएं तैयार करेगी।
  • तीन सदस्यीय समिति में बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के निदेशक डॉ दीपक आप्टे, उत्तराखंड के मुख्य वन संरक्षक डॉ धनंजय मोहन और बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के पूर्व निदेशक डॉ असद आर रहमानी शामिल हैं।

15वें वित्त आयोग के कार्यकाल को 30 नवंबर तक के लिए बढ़ाया गया

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसकी मंजूरी दे दी है।
  • 27 नवंबर, 2017 को राष्ट्रपति द्वारा 15वें वित्त आयोग का गठन किया गया था।

भारतीय चिकित्सा परिषद (MCI) के स्थान पर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की स्थापना को मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

  • राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग विधेयक, 2019 को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल गई है।
  • इसमें भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1956 को निरस्त किये जाने का प्रावधान शामिल है।

दिबांग बहुउद्देशीय परियोजना के लिए मंत्रिमंडल ने दिये 1600 करोड़ रुपये

  • अरुणाचल प्रदेश की इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1600 करोड़ रुपये मंजूर कर दिये हैं।
  • जल विद्युत परियोजना के तौर पर इसे विकसित किया जायेगा और इसके जरिये बाढ़ पर भी नियंत्रण किया जायेगा।
  • भारत में तैयार हो रही 278 मीटर की ऊंचाई वाली यह अब तक की सबसे विशाल जल विद्युत परियोजना है।

तेलंगाना में आंध्र बैंक ने शुरू किया AI चैटबोट

  • इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबोट का नाम ‘ABHi’ है।
  • andhrabank.in के जरिये ABHi से ग्राहकों को मोबाइल, डेस्कटॉप ब्राउजर के साथ फेसबुक मैसेंजर व वाॅयस गूगल असिस्टेंट पर भी अभी से किसी भी तरह की जानकारी मिल जायेगी।

18 जुलाई को मना अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस

  • दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति और अश्वेतों के अधिकारों के लिए लड़ते हुए लगभग तीन दशक जेल में गुजारने वाले नेल्सन मंडेला की याद में 18 जुलाई को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • नवंबर, 2009 में संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से आधिकारिक तौर पर यह दिवस मनाने की घोषणा कर दी गई थी।
  • 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला का जन्मदिन भी है।

पर्यटन मंत्रालय के Find the Incredible You को मिला PATA पुरस्कार

  • केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय की ओर से चलाये जा रहे अभियान Find the Incredible You को Pacific Asia Travel Association (PATA) गोल्ड अवार्ड, 2019 प्राप्त हुआ है।
  • डिजिटल एवं सोशल मीडिया के जरिये देश के विशिष्ट पर्यटन केंद्रों एवं इसके उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

ला ट्रोब यूनिवर्सिटी देगी शाहरुख खान को मानद उपाधि

  • बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को यह डॉक्टरेट की मानद उपाधि 9 अगस्त को यूनिवर्सिटी के बुंडूरा के मेलबर्न परिसर में प्रदान की जायेगी।

ICC ने जिंबाब्वे क्रिकेट को किया निलंबित

  • तत्काल प्रभाव से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने जिंबाब्वे क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी के संविधान के उल्लंघन का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है।
  • न तो जिंबाब्वे को ICC की ओर से कोई फंड मिलेगा और न ही जिंबाब्वे की टीम ICC की किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ही ले पायेगी।

पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता पद पर नहीं रहेंगे इंजमाम-उल-हक

  • पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने यह फैसला ले लिया है।
  • इस माह के अंत में उनका करार समाप्त हो रहा है और वे इसका नवीनीकरण नहीं चाहते हैं। यह घोषणा हक ने खुद की है।

माल परिवहन के लिए पहली बार इस्तेमाल में आया भारतीय जलमार्ग

  • भूटान से बांग्लादेश तक इसका परिवहन हुआ।
  • भूटान से छोटे पत्थर लेकर भारतीय मालवाहक जहाज MV AAI भारत-बांग्लादेश प्रोटोकाॅल जलमार्ग से बांग्लादेश के नारायणगंज तक पहुंचा।

इबोला की वजह से कांगों में घोषित हुआ वैश्विक स्वास्थ्य अपातकाल

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से कांगो में Global Health Emergency घोषित की गई है।
  • इबोला महामारी की वजह से बीते अगस्त से अब तक 1600 से भी अधिक लोगों की जानें जा चुकी हैं।

2020 के लिए ADB ने भारत की GDP विकास दर को 2% से घटाकर किया 7%

  • चालू वित्त वर्ष में एशियाई विकास बैंक (ADB) ने भारत के जीडीपी विकास दर के 7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।
  • ADB एक क्षेत्रीय विकास बैंक है, जिसका मुख्यालय फिलिपींस के मंडलुयोंग में स्थित है।

Garbage Cafe योजना की छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शुरुआत

  • एक किग्रा प्लास्टिक कचरा लाने पर इस Garbage Cafe में पूरा भोजन दिया जायेगा।
  • आधा किग्रा कचरा लाने पर भरपूर नाश्ता प्राप्त होगा।
  • अंबिकापुर नगर निगम ने यह योजना शुरू की है। इंदौर के बाद अंबिकापुर ही भारत का दूसरा सबसे साफ शहर है।

चिकित्सा संबंधी आपूर्ति ड्रोन से करायेगी तेलंगाना सरकार

  • विश्व आर्थिक मंच के चौथे औद्योगिक क्रांति नेटवर्क के साथ मिलकर तेलंगाना सरकार ने इसकी घोषणा की है।
  • योजना का नाम ‘Medicine from the Sky’ है। हेल्थ नेट ग्लोबल लिमिटेड के साथ मिलकर तेलंगाना सरकार प्रायोगिक तौर पर इस योजना को चलायेगी।

अमेरिका को 1239 टन कच्चा चीनी निर्यात को भारत ने दी मंजूरी

  • अमेरिका को Tarrif-rate Quota के तहत केंद्र सरकार ने यह मंजूरी दी है।

स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम के लिए UGC की गाइड जारी

  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इसे जारी किया है।
  • इस गाइड का नाम दीक्षारंभ है।

ICC हाॅल ऑफ फेम में शामिल हुए सचिन तेंदुलकर

  • सचिन तेंदुलकर के साथ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड को भी इसमें शामिल किया गया है।
  • ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर कैथरीन फिट्जपैट्रिक भी इसमें शामिल कर ली गई हैं।

मार्च 2020 में ISSF विश्व कप की मेजबानी करेगा भारत

  • अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) ने भारत के आवेदन पर अपनी मंजूरी दे दी है।
  • नई दिल्ली के तुगलकाबाद के डॉ करनी सिंह रेंज में 15 से 26 मार्च, 2020 तक इसका आयोजन होगा।
  • इसके बीते संस्करण का आयोजन जर्मनी के म्यूनिख में हुआ था।

श्रीलंका को चीन से गिफ्ट में मिला युद्धपोत

  • युद्धपोत का नाम ‘P625’ है, जो बीते हफ्ते कोलंबो पहुंच चुका है।
  • जल्द ही श्रीलंका चीन को नौ डीजल गाड़ियां भी देने वाला है।

L&T Infotech Ltd. ने किया Lymbyc का अधिग्रहण

  • 28 करोड़ रुपये में L&T ने यह अधिग्रहण किया है।
  • एनालिटिक्स और डेटा साइंस के क्षेत्र में पहचान बनाने वाली कंपनी Lymbyc का मुख्यालय कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्थित है।

ग्रामीण स्तर के और छोटे व्यापारियों के लिए HDFC बैंक एवं CSC ने जारी किया क्रेडिट कार्ड

  • HDFC बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी एवं CSC के प्रमुख दिनेश कुमार त्यागी ने इसे जारी किया।

Ebix करेगी यात्रा ऑनलाइन का अधिग्रहण

  • Ebix, जो कि अमेरिका की सॉफ्टवेयर कंपनी है, उसने 337.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 2,325 करोड़ रुपये) में यात्रा ऑनलाइन का अधिग्रहण करने की घोषणा कर दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव नियुक्त किये गये विवेक कुमार

  • विवेक कुमार भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और 2004 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं।
  • – प्रधानमंत्री कार्यालय में विवेक कुमार वर्तमान में निदेशक के तौर पर सेवा दे रहे हैं।

गूगल इंडिया के ‘इंटरनेट साथी’ कार्यक्रम में जुड़े दो और राज्य

  • महिलाओं को सशक्त बनाने की गूगल इंडिया की योजना में पंजाब और ओडिशा को भी जोड़ लिया गया है।
  • इस तरह से इस कार्यक्रम की पहुंच अब 20 राज्यों के 2.6 लाख गांवों तक हो गई है।

तमिलनाडु में अस्तित्व में आये दो नये जिले

  • तिरुवेनवल्ली से निकालकर तेनकासी जिला बनाया जा रहा है।
  • कांचीपुरम को विभाजित करके चेंगलपेट जिला बनेगा।
  • इस तरह से तमिलनाडु में जिलों की संख्या बढ़कर 35 हो जायेगी।

महिला स्टार्टअप शिखर सम्मेलन 2019 की मेजबानी केरल को

  • एक अगस्त से इसका आयोजन कोच्चि के इंटीग्रेटेड स्टार्टअप कॉम्पलेक्स में होगा।

नहीं रहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित

  • शीला दीक्षित का दिल का दौरा पड़ने की वजह से 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
  • वर्ष 1998 से 2013 तक वे 15 वर्षों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं।
  • वर्तमान में दीक्षित पर दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी थी।

IAAF के वेटरन पिन के लिए नामित हुईं पीटी उषा

  • इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन (IAAF) के वेटरन पिन अवॉर्ड के लिए भारत की इस पूर्व धाविका को नामित किया गया है।
  • कतर के दोहा में इसका आयोजन होगा।
  • पीटी उषा को भारत की उड़न परी के नाम से भी जाना जाता है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मांगेराम गर्ग का निधन

  • मांगेराम गर्ग दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रहे थे।

नहीं रहे लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान

  • वे लोजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के छोटे भाई भी थे।
  • बिहार के समस्तीपुर से उन्होंने लोकसभा चुनाव, 2019 का चुनाव जीता था और चार बार सांसद रहे थे।

12 COMMENTS

  1. weekly gk aapka really bahut rich hota hai. mai apne frnds ko bhi recommnd kar raha ise dekhne ke liye. pls aise hi update karte rahiye.

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.