साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 16 से 22 मार्च 2020

2383
current affairs in Hindi


यस बैंक के नए एमडी और सीईओ बने प्रशांत कुमार

  • प्रशांत कुमार को RBI की ओर से यस बैंक का नया एमडी और सीईओ नियुक्त कर दिया गया है। प्रशांत कुमार SBI के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी भी रह चुके हैं।
  • यस बैंक के वे डिप्टी एमडी के तौर पर काम भी कर रहे थे।

कैलिफोर्निया के लिए गूगल ने शुरू की निःशुल्क कोरोनावायरस चेकअप वेबसाइट

  • किसी भी तरह की जानकारी कोरोना वायरस से संबंधित हासिल करने के लिए कैलिफोर्निया के लोग इस वेबसाइट पर जा सकते हैं।
  • इस वेबसाइट के जरिये सर्वे करके लोगों को यह बताया जा रहा है कि वे कोरोना वायरस से पीड़ित हैं या नहीं। गूगल इसके लिए प्रोजेक्ट बेसलाइन का सहारा ले रहा है।

इंग्लैंड ओपन का खिताब विक्टर एक्सेलसेन और ताई त्यु जिंग के नाम

  • ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप जिसका आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम में हुआ पुरुष वर्ग में यहां डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन को सफलता मिली, जबकि महिला वर्ग में ताइपे की ताई त्यु जिंग ने बाजी मार ली।
  • कोरोना वायरस के कारण जो सभी खेल कार्यक्रम बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की ओर से बैन किये गये, यह उससे पहले आयोजित होने वाला अंतिम कार्यक्रम रहा।

कोरोना वायरस के संक्रमण को दक्षिण अफ्रीका ने घोषित किया राष्ट्रीय आपदा

  • मिस्र के बाद अफ्रीका महाद्वीप में दक्षिण अफ्रीका ही ऐसा देश है, जहां कोरोना वायरस के संक्रमण के मरीजों की संख्या सर्वाधिक है।
  • ऐसे में देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को राष्ट्रीय आपदा घोषित करते हुए इस बारे में जागरूकता फैलाने के मकसद से राष्ट्रीय कमांड काउंसिल की भी स्थापना कर दी गई है।

भारत को दुनियाभर में कंपनियों के बोर्ड में महिलाओं की मौजूदगी के मामले में मिला 12वां स्थान

  • इस अध्ययन का प्रकाशन ‘वूमन ऑन बोर्ड 2020’ शीर्षक के तहत किया गया है, जिसमें शीर्ष पर नार्वे रहा है। यहां 72 फीसदी महिलाएं कंपनियों के बोर्ड में शामिल रही हैं।
  • महिला सदस्यों की बोर्ड में उपस्थिति के मामले में भारत इस सूची में 12वें स्थान पर रहा है।

राज्यसभा के सदस्य बनें पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से राज्यसभा के लिए नामित किये जाने के बाद भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
  • रंजन गोगोई 3 अक्टूबर, 2018 से 17 नवंबर, 2019 तक भारत के 46वें मुख्य न्यायाधीश थे।

जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किये गये हिरदेश कुमार

  • वर्ष 1999 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हिरदेश कुमार को भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से केंद्रशासित प्रदेश जम्मू व कश्मीर का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
  • हिरदेश कुमार शैलेंद्र कुमार का स्थान ले रहे हैं।

रोपैक्स फेरी सेवा का मुंबई व मांडवा के बीच आगाज

  • रोल-ऑन-रोल-ऑफ-कम पैसेंजर नौका सेवा जिसे कि रोपैक्स के नाम से जाना जाता है, इसकी शुरुआत मुंबई और मांडवा के बीच हो गई है।
  • इस पोत का निर्माण ग्रीस में किया गया है। इसकी क्षमता 200 कारों के साथ एक हजार यात्रियों को ले जाने की है। यहां तक कि मानसून के दौरान भी इसका संचालन किया जा सकता है।

नहीं रहे वयोवृद्ध कवि पुथुस्सेरी रामचंद्रन

  • मलयालम भाषा के प्रसिद्ध कवि और विद्वान पुथुस्सेरी रामचंद्रन का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  • पुथुस्सेरी रामचंद्रन द्वारा लिखी गई पहली कविता का शीर्षक ओन्नन्थ्यक्कुट्टम था।

जीवन बीमा पॉलिसी बेचने के लिए फ्लिपकार्ट का एगॉन से करार

  • एगॉन लाइफ इंश्योरेंस के साथ भारत की ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने बड़े स्तर पर बीमा सॉल्यूशन बेचने के लिए एक समझौता किया है।
  • इसमें कागजी कार्यवाही को दूर करके डिजिटल तरीके से इसे किये जाने की व्यवस्था की गई है।

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन के नये सीएमडी नियुक्त किये गये रविंदर सिंह ढिल्लों

  • रविंदर सिंह ढिल्लों की पीएफसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक के तौर पर नियुक्ति की मंजूरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति की ओर से दी गई है।
  • वर्तमान में ढिल्लों पीएफसी में ही परियोजना व लोक शिकायत के निदेशक के तौर पर सेवा दे रहे हैं।

नहीं रहे अभिनेता इम्तियाज खान

  • बाॅलीवुड अभिनेता और अमजद खान के भाई इम्तियाज खान ने मुंबई में 77 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली है।
  • नूरजहां, दयावान, धर्मात्मा और बारात जैसी फिल्मों में उन्हें अभिनय करते हुए देखा गया था। एक अभिनेता के साथ वे निर्देशक भी थे।

वरिष्ठ पत्रकार पाटिल पुटप्पा का निधन

  • राज्यसभा के पूर्व सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार का कर्नाटक में निधन हो गया है।
  • पुटप्पा कन्नड़ वाचडॉग समिति के पहले अध्यक्ष थे। नवयुग का पुटप्पा ने संपादन भी किया था।

मराठी अभिनेता जयराम कुलकर्णी ने ली अंतिम सांस

  • थरथरत, चल रे लक्ष्मी मुंबइला, रंगत रंगत जैसी 150 से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुके लोकप्रिय मराठी अभिनेता जयराम कुलकर्णी का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।
  • पुणे में आकाशवाणी में भी उन्होंने काम किया था और रंगमंच के साथ साहित्य व फिल्म से वे जुड़े हुए थे।

22 मार्च को भारत में लगा जनता कफ्र्यू

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर बीते 22 मार्च को देशभर में जनता कफ्र्यू का असर देखने को मिला, जब कोरोना वायरस को बेअसर करने के लिए अधिकतर लोग सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक घरों में ही कैद रहे।
  • शाम के वक्त लोगों ने कोरोना कमांडोज के सम्मान में शंख, ताली, थाली और घंटियां भी बजाईं।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.