साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 18 जनवरी 2020 से 24 जनवरी 2021

1398
current affairs in Hindi


नहीं रहे उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान

• 17 जनवरी 2021 को प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और संगीतकार उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है।

• उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का जन्म 03 मार्च 1931 को बदायूं ,उत्तर प्रदेश में हुआ था। गुलाम मुस्तफा खान ने अपने पिता उस्ताद वारिस हुसैन खान से संगीत की शिक्षा प्राप्त की थी।

• उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान ने बॉलीवुड की ‘उमराव जान’, ‘आगमन’, ‘बस्ती’, ‘श्रीमान आशिक’ जैसी फिल्मों को अपने सुरो से सजाया था। संगीत की दुनिया में वे ‘जूनियर तानसेन’ के नाम से जाने जाते थे।

• भारत सरकार ने उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की उल्लेखनीय संगीत साधना के लिए उन्हें साल 1991 में पद्मश्री, साल 2006 में पद्म भूषण और साल 2018 में पद्म विभूषण पुरस्कारों से सम्मानित किया था।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान 2021

• केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने विज्ञान भवन नयी दिल्ली में 18 जनवरी 2021 से 17 फरवरी 2021 तक चलने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान 2021 का शुभारम्भ किया।

• राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु आम-जन मानस को यातायात नियमों के प्रति अधिकाधिक जागरूक बनाना है।

• इस वर्ष के लिए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान की थीम ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ रखी गयी है। इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस, स्वास्थ्य सूचना और प्रचार, पीडब्ल्यूडी समेत ट्रांसपोर्ट अथारिटी, जिला अथारिटी, स्वैच्छिक संगठनों की भी सहायता ली जाएगी।

• आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन भारत में 415 लोगो की जान सड़क हादसों में चली जाती है, इससे अर्थव्यवस्था में जीडीपी के 3 प्रतिशत का नुकसान होता है।

• भारत सरकार की योजना लोगो को अधिक से अधिक जागरूक बनाना है जिसके लिए देश के विभिन्न हिस्सों में जागरूकता केंद्र तथा ड्राइविंग स्कूल खोलने की तैयारी की जा रही है।

कोविड -19 टीकाकरण अभियान

• 16 जनवरी, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से कोविड -19 टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया है। आने वाले कुछ महीनो में लगभग 3 करोड़ लोगो का टीकाकरण किया जाना है, जिस वजह से यह टीकाकरण विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान बन गया है।

• यह टीकाकरण बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है , सबसे पहले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और फ्रंटलाइन श्रमिकों का टीकाकरण किया जायेगा। पहले दिन केवल 100 लोगो को टिका लगाया गया है।

• डॉक्टर्स के अनुसार covid 19 वैक्सीन की दो खुराक लेना आवश्यक हैं और किसी भी व्यक्ति को लगने वाले इन दोनों टीकों के बीच एक महीने का अंतर होना चाहिए।

• इस अभियान के दूसरे चरण में लगभग 30 करोड़ लोगो का टीकाकरण किया जाना है। देश की दो ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीन – कोविशील्ड और कोवैक्सीन को टीकाकरण के माध्यम से लोगो को लगाया जा रहा है।

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाली पहली महिला पायलट बनेंगी भावना कांत

• 26 जनवरी 2021 की परेड महिला शक्तिकरण की ओर मील का पत्थर साबित होने वाली है, पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में महिला पायलट भावना कांत उड़ान भरती नजर आएँगी।

• भावना कांत मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के बाऊर गांव से सम्बन्ध रखती है। इन्होने अपनी ग्रेजुएशन मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स से पूर्ण की है।

• साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इंडियन एयरफोर्स की पहली महिला पायलट्स में शामिल भावना कांत को को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया था।

भारत ने अपने 6 मित्र देशो को दी कोरोना वैक्सीन की सौगात

• 20 जनवरी 2021, को भारत ने नेपाल, भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, म्यांमार, सेशेल्स को कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति की घोषणा की है। भूटान के लिए 1.5 लाख कोविशील्ड वैक्सीन की डोज रवाना कर दी गयी हैं।

• भारत सरकार इससे पहले भी मित्र देशो को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन, रेमडेसिविर और पेरासिटामोल गोलियों के साथ-साथ डायग्नोस्टिक किट, वेंटिलेटर, मास्क, दस्ताने और अन्य चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति कर चुका है।

• ब्राजील सरकार पहले से ही वैक्सीन की खेप का आग्रह कर चुकी है। ब्राज़ील को वैक्सीन की खेप की पहली आपूर्ति फ़रवरी माह के प्रथम सप्ताह में की जाने की उम्मीद है।

• भारत सरकार के अनुसार , श्रीलंका, अफगानिस्तान, मॉरीशस से वैक्सीन के सम्बन्ध में कुछ मंजूरी कार्यवाही लंबित है , किन्तु जल्द ही उन्हें भी वैक्सीन दिए जाने की उम्मीद है।

ईरान ने गंवाया संयुक्त राष्ट्र महासभा में मतदान का अधिकार

• 18 जनवरी, 2021 को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एक वक्तव्य जारी करते हुए सूचित किया कि ईरान सहित लीबिया, नाइजर, कांगो ब्रेज़्ज़विल, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, ज़िम्बाब्वे और दक्षिण सूडान आदि देशो ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में मतदान का अधिकार गवां दिया है।

• संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार ऐसा इसलिए किया गया है, क्योकि उक्त देश संयुक्त राष्ट्र का बकाया चुका पाने में असमर्थ हैं। सोमालिया, कोमोरोस और साओ टोम और प्रिंसिपे – को भुगतान न चुकाने के बावजूद मतदान की अनुमति होगी।

• ईरान पर UNGA का 16.2 मिलियन अमरीकी डालर बकाया है। ईरान ने बकाया न चुका पाने के लिए अमेरिका के प्रतिबंधों को दोसी ठहराया है। ईरान के अनुसार उसके UNGA को भुगतान के पैसे प्रतिबंधों के चलते दो दक्षिण कोरियाई बैंकों में लंबित हैं।

‘पराक्रम दिवस’- 23 जनवरी

• भारत सरकार ने नेताजी सुभासचन्द्र बोस कि जयंती 23 जनवरी को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है। ज्ञात हो केब्द्र सरकार का यह फैसला उनकी 125 वी जयंती के अवसर पर लिया गया है।

• नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 में कटक, उड़ीसा में हुआ था तथा मृत्यु 18 अगस्त 1945 को वर्मा में हुई थी।

• जय हिन्द’ और ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा’ उद्घोष उन्ही के द्वारा दिए गये थे।

• नेताजी ने भारत को अंग्रेजो से मुक्ति दिलाने हेतु , जापान के सहयोग से “आजाद हिन्द फ़ौज ” की स्थापना की थी।

• आज़ाद हिन्द सरकार के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इतिहास मे पहली बार वर्ष 2018 में भारत के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया। 23 जनवरी 2021 को नेताजी की 125वीं जयन्ती है जिसे भारत सरकार ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

जो बाइडेन बने USA के 46वे राष्ट्रपति

• 20 जनवरी 2021 को, जो बाइडेन ने अमेरिका के 46वे राष्ट्रपति तथा कमला हैरिस ने 49वी उपराष्ट्रपति के रूप में प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स के सम्मुख पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है।

• जो बाइडेन तथा कमला हैरिस दोनों ही डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार हैं। जो बाइडेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रम्प को पराजित किया है।

• अमेरिका के इतिहास में जो बाइडेन ऐसे 15वें ऐसे उपराष्ट्रपति हैं, जो आगे चलकर राष्ट्रपति बने हैं। बाइडेन साल 2008 से लेकर साल 2016 तक ओबामा प्रशासन में बतौर उप-राष्‍ट्रपति रहे।

• जोसेफ रॉबिनेटी बाइडेन का जन्‍म पेनसिलवेनिया में 1942 में हुआ था। बाइडेन लॉ प्रोफेसर रहे हैं और उन्होंने वाइडनर यूनिवर्सिटी डेलावेयर लॉ स्कूल में साल 1991 से साल 2008 तक पढ़ाया है।

नहीं रहे प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल

• 22 जनवरी 2021 को प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। नरेंद्र चंचल मातारानी के भजन गायन के लिए मशहूर थे।

• नरेंद्र चंचल का जन्म 16 अक्टूबर 1940 को अमृतसर , पंजाब में हुआ था। नरेंद्र चंचल की पहली गुरु उनकी मां थी, बाद में उन्होंने प्रेम त्रिखा से संगीत का ज्ञान प्राप्त किया था।

• नरेंद्र चंचल ने साल 1973 में आई ऋषि कपूर-डिंपल कपाड़िया की फिल्म बॉबी के लिए एक गाना गाया था। ये बॉलीवुड गाना बेशक मंदिर मस्जिद… गाया था, इस गाने के लिए नरेंद्र चंचल को फिल्मफेयर बेस्ट मेल प्लेबैक अवॉर्ड मिला था।

चलते चलते

• राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है?- 25 जनवरी .

• राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?- 24 जनवरी .

• किस राज्य में पहली बार “खेलो इंडिया ज़ांस्कर विंटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल” का आयोजन किया जा रहा है?- लद्दाख .

• किस दिग्गज गेंदबाज ने सभी प्रकार के फ्रेंचाइजी क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी है?- लासिथ मलिंगा(श्रीलंका).

• इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2020 के अनुसार कौन सा राज्य सबसे इनोवेटिव रहा ?- कर्नाटक.

• ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स-2021 के अनुसार सबसे ताकतवर सेना किस देश के पास है?- अमेरिका .

• पेरिस जलवायु सम्मलेन में किस देश ने फिर से शामिल होने की पेशकश की है?- अमेरिका .

• हाल ही में किस देश में आइसक्रीम में कोरोना वायरस मिलने की पुष्टि हुई है ?- चीन .

• सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के नये अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?- नरेंद्र मोदी.

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.