साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 31 अगस्त से 06 सितम्बर 2020

[simplicity-save-for-later]
1544
current affairs in Hindi

ड्वेन ब्रावो ने टी-20 क्रिकेट में 500 विकेट पूरे किये

• वेस्टइंडीज क्रिकेट के हरफनमौला स्टार आलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने टी-20 क्रिकेट में 500 विकेट लेने का कीर्तिमान स्थापित किया है। ब्रावो ये कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

• ड्वेन ब्रावो विश्व क्रिकेट में प्रचलित अनेक टी-20 क्रिकेट में प्रतिभाग करते हैं। उन्होंने अपना 459वा मैच सेंट लूसिया जॉक्स के खिलाफ खेलते हुए अपने 500 विकेट पूरे किये।

• ड्वेन ब्रावो के बाद दूसरे,तीसरे ,चौथे क्रम में क्रमशः लसिथ मलिंगा(390), सुनील नरेन(383), इमरान ताहिर(374) आदि खिलाड़ी शीर्ष विकेट लेने वाली सूची में शामिल हैं।

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने किया फ्यूचर ग्रुप के बिग बाजार का अधिग्रहण

• मुकेश अम्बानी के स्वामित्व वाली रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) ने 24,713 करोड़ में फ्यूचर ग्रुप के खुदरा, थोक व्यापार का अधिग्रहण कर लिया है।

• रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL), रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेट (RIL) की सब्सिडरी कंपनी है। RRVL की निदेशक ईशा अंबानी हैं।

• बिग बाजार, एफबीबी, फूडहॉल, इजीडे, नीलगिरिज, सेंट्रल, ब्रांड फैक्ट्री, हैरिटेज फ्रैश व डब्ल्यूएचस्मिथ के सभी स्टोर्स अब रिलायंस रिटेल एंड फैशन लाइफस्टाइल लिमिटेड (RRVL) में शामिल होंगे।

• फ्यूचर ग्रुप की बागडोर अरबपति किशोर बियानी के हाथों में हैं। फ्यूचर ग्रुप की कंपनियों फ्यूचर रिटेल, फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशंस, फ्यूचर कंज्यूमर, फ्यूचर सप्लाई चेन, फ्यूचर मार्केट नेटवर्क्स का विलय फ्यूचर इंटरप्राइजेज लिमिटेड (एफईएल) में होगा।

भारत ने पहली बार जीता विश्व शतरंज ओलंपियाड में गोल्ड मेडल

• COVID-19 से प्रभावित विश्व शतरंज ओलंपियाड प्रतियोगिता इस बार ऑनलाइन आयोजित की गयी थी, जिसमे भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनायीं और रूस के साथ संयुक्त रूप से विजेता बना।

• भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कप्तान विदित गुजराती, पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद, कोनेरू हंपी, डी हरिका, आर प्राग्गनानंद, पी हरिकृष्णा, निहाल सरीन और दिव्या देशमुख ने किया था।

• FIDE (Fédération Internationale des Échecs या International Chess Federation or World Chess Federation) की स्थापना 20 जुलाई , 1924 को पेरिस में की गयी थी। इसके वर्तमान अध्यक्ष अर्कडी डोवरकोविच हैं, इसका मुख्यालय लुसाने, स्विट्ज़रलैंड में हैं।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 84 वर्ष की आयु में निधन

• भारत के 13वें राष्ट्रपति तथा भारतरत्न प्रणब मुखर्जी का कोरोना बीमारी के चलते दिल्ली के आर्मी अस्पताल में निधन हो गया है। उन्हें 2019 में भारत रत्न तथा 2008 में पदम्-विभूषण से सम्मानित किया गया था।

• प्रणब मुखर्जी की गिनती कांग्रेस पार्टी के सबसे प्रभावशाली नेताओ में हुआ करती है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में इंदिरा गाँधी से लेकर सोनिया गाँधी के शासन को देखा था।

• भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल में उन्होंने रक्षा मंत्री(2004 -06), विदेश मंत्री(2006 -09) और वित्त मंत्री(2009 -12) तथा राष्ट्रपति (2012 -17) आदि जिम्मेदारियों को निभाया था।

• प्रणव मुखर्जी का जन्म 1 दिसम्बर 1935, पश्चिम बंगाल में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1969 में राज्य सभा सदस्य के रूप में की थी।

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पंचामृत चढ़ाने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

• सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अरुण मिश्रा की अगुवाई वाली बेंच के निर्णय के बाद से उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पंचामृत चढ़ाने पर तथा श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग को घिसने और रगड़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

• सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश शिवलिंग को क्षरण से बचाने और संरक्षित करने के उद्देश्य से लिया है। दरअसल दही, घी और मधु लेपने (रब) करने के कारण शिविलिंग का घिसाव व क्षरण हो रहा है।

• साल 2013 में उज्जैन की सारिका गुरु नामक महिला ने महाकाल मंदिर में हो रहे शिवलिंग क्षरण को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसके बाद इस केस की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में की गयी, अब 2020 में इस सुनवाई पर फैसला लिया गया है।

मुस्तफा अदीब होंगे लेबनान के नये प्रधानमंत्री

• बेरुत विनाशकारी विस्फोट के बाद सार्वजनिक आक्रोश के चलते 10 अगस्त, 2020 को प्रधानमंत्री हसन दीब ने अपने मंत्रिमंडल सहित इस्तीफा दे दिया था।

• 04 अगस्त को लेबनान की राजधानी बेरूत में एक भीषण विस्फोट हुआ था। जिसमें 160 से अधिक लोग मारे गए और 6000 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

• मुस्तफा अदीब वर्तमान में जर्मनी में लेबनान के राजदूत हैं। मुस्तफा आदिब को चार पूर्व लेबनान प्रधानमंत्रियों का समर्थन प्राप्त है तथा वे पूर्व प्रधानमंत्री साद अल-हरीरी की भी पसंद हैं जोकि सबसे बड़ी सुन्नी पार्टी – फ्यूचर मूवमेंट – के नेता हैं।

भारतीय अंतरिक्ष वेधशाला ‘एस्ट्रोसैट’ द्वारा खोजी गयी अब तक की सबसे दूर स्थित गैलेक्सी

• डॉ. कनक साह के नेतृत्व में इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (आइयूसीएए) पुणे में खगोलविदों की एक टीम ने भारतीय अंतरिक्ष वेधशाला ‘एस्ट्रोसैट’ की मदद से पृथ्वी से 9.3 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित एक गैलेक्सी की खोज की है।

• एस्ट्रोसैट भारत की पहली समर्पित बहु तरंगदैर्घ्य अंतरिक्ष वेधशाला है। 28 सितंबर 2015 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा प्रक्षेपित किया गया था।

• एस्ट्रोसैट ऑप्टिकल, पराबैंगनी, निम्न और उच्च ऊर्जा विद्युत चुम्बकीय वर्णक्रम के एक्स-रे क्षेत्रों में ब्रह्मांड का अवलोकन करता है। एस्ट्रोसैट एक ही उपग्रह विभिन्न खगोलीय वस्तुओं का समकालिक बहु-तरंग दैर्घ्य अवलोकनों के लिए सक्षम है।

सिविल सेवा कर्मियों के लिए केंद्र सरकार की पहल ‘मिशन कर्मयोगी’

• मिशन कर्मयोगी सिविल सेवा क्षमता निर्माण के लिए एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। यह सिविल सेवकों के लिए क्षमता निर्माण की नींव रखता है।

• मिशन कर्मयोगी के तहत सिविल सेवा क्षमता निर्माण योजनाओं को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली एक परिषद को मंजूरी दी गई है,राज्यों के मुख्यमंत्री इस परिषद के सदस्य होंगे।

• मिशन कर्मयोगी का सिविल सेवा अधिकारियों को क्रिएटिव, कल्पनाशील, इनोवेटिव, प्रो-एक्टिव, पेशेवर, प्रगतिशील, ऊर्जावान, सक्षम, पारदर्शी और तकनीकी तौर पर दक्ष बनाकर भविष्य के लिए तैयार करना है।

ग्लोबल इनोशन इंडेक्स -2020 में भारत 48वे स्थान पर

• विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) हर साल ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स रैंकिंग जारी करता है। इनोवेशन इंडेक्स में स्विट्जरलैंड प्रथम स्थान पर तथा भारत 48वे स्थान पर है।

• इस सूची में स्वीडन दूसरे, अमेरिका तीसरे, ब्रिटेन चौथे, नीदरलैंड्स 5वें, डेनमार्क 6वें, फिनलैंड 7वें, सिंगापुर 8वें स्थान, जर्मनी 9वें और रिपब्लिक ऑफ कोरिया 10वें स्थान पर है. सूची में चीन 14वें स्थान पर है।

• ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 131 देशों और अर्थव्यवस्थाओं के इनोवेशन प्रदर्शन के बारे में विस्तृत मैट्रिक्स प्रदान करता है. इसके 80 संकेतक इनोवेशन की एक व्यापक दृष्टि का पता लगाते हैं, जिसमें राजनीतिक वातावरण, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और बिजनेस सोफिस्टिकेशन शामिल हैं।

5 सितम्बर – राष्ट्रीय शिक्षक दिवस

• भारत में शिक्षक दिवस की शुरुआत 5 सितम्बर 1962 में की गयी थी। 5 सितम्बर 1888 को भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था।

• डॉ. राधाकृष्णन का मानना था कि छात्रों के जीवन को आकार देने में सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है तथा एक शिक्षक के पास विश्व का बेहतरीन दिमाग होता है।

• डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इसके अतिरिक्त उन्हें साल 1931 में नाइटहुड और साल 1963 में ब्रिटिश रॉयल ऑर्डर ऑफ मेरिट की मानद सदस्यता से सम्मानित किया गया था।

• डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 27 बार नोबेल पुरस्कार के लिए (16 बार साहित्य+ 11 बार शांति) के लिए नामित किया गया था। उनको ब्रिटिश शासनकाल में ‘सर’ की उपाधि भी दी गई थी।

• आपको जानकर आश्चर्य होगा,डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के पिताजी उन्हें पुजारी बनाना चाहते थे। किन्तु नियति ने किताबें पढ़ने के शौकीन राधाकृष्णन को एक महान भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक तथा एक आस्थावान हिन्दू विचारक बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.