साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 07 दिसंबर से 13 दिसंबर 2020

[simplicity-save-for-later]
1385
current affairs in Hindi

फ़ाइज़र को DCGI की मंजूरी, भारत बायोटेक और सीरम इंस्टिट्यूट ने भी मांगी अनुमति

• फाइजर इंडिया भारत ने Covid -19 वैक्सीन के भारत में आपातकालीन इस्तेमाल के लिए,ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) से अनुमति मांगी थी, जिसे DGCI के द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।

• फ़ाइज़र एक USA बेस्ड कंपनी है, जो जर्मनी की बायोएनटेक कंपनी के साथ मिलकर Covid -19 वैक्सीन विकसित कर रही है। फ़ाइज़र की Covid -19 वैक्सीन 95 % तक कारगर साबित हो चुकी है। यूनाइटेड किंगडम और बहरीन पहले ही फ़ाइज़र के आपात इस्तेमाल की अनुमति दे चुके हैं।

• भारत बायोटेक ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ मिलकर स्वदेशी Covid -19 वैक्सीन कोवैक्सिन’ विकसित की है। जिसके आपातकालीन इस्तेमाल के लिए भारत बायोटेक ने DGCI से अनुमति मांगी है।

• सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर विकसित की गयी ‘कोविशील्ड” वैक्सीन के भारत में इस्तेमाल के लिए DGCI से अनुमति मांगी है।

• आमतौर पर आपात मंजूरी वैक्‍सीन, दवाओं, डायग्‍नोस्टिक टेस्‍ट्स या मेडिकल उपकरणों के लिए भी ली जाती है। भारत में आपात मंजूरी के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) की स्थापना की गयी है।

Also Read: साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 30 नवम्बर से 06 दिसंबर 2020

सशस्त्र सेना झंडा दिवस – 7 दिसंबर

• भारतीय सशस्त्र सेना के जवानो के कल्याण , निस्वार्थ सेवा , अदम्य साहस को सम्मान देने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है।

• इस दिवस की शुरुवात 1949 में की गयी थी। भारत के अतिरिक्त ब्रिटैन साइप्रस, केन्‍या और नाइजीरिया आदि देश भी अपने जवानो के सम्मान में सशस्त्र सेना झंडा दिवस का आयोजन करते हैं।

• इस दिवस का मूल उद्देश्य युद्ध के दौरान होने वाली हानि में सहयोग करना, जवानो के परिवारों की मुश्किल हालात में मदद करना तथा रिटायर हो चुके जवानों के कल्याण के लिए जनता से सहयोग स्वरुप धन एकत्रित करना है।

अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस- 7 दिसंबर

• अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस का पहली बार आयोजन 1994 में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन, ICAO की 50वी वर्षगांठ के समय किया गया था। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 1996 में इसे 07 दिसंबर को मनाने की स्वीकृति दी गयी थी।

• अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस का उद्देश्य विश्वभर के देशो के सामाजिक और आर्थिक विकास में विमानन क्षेत्र के महत्व को उजागर करना है तथा विश्वभर के लोगो के मध्य इस दिवस के प्रति जागरूकता को बढ़ाना है।

• अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन, ICAO की स्थापना 1944 में की गयी थी। यह संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है, जो कि अन्तरराष्ट्रीय वायु नौवहन के सिद्धांत और तकनीकों को नियत करती है और अन्तरराष्ट्रीय वायु यातायात के विकास और योजना का पालन करती है, जिससे की सुरक्षित और क्रमवार विकास सुनिश्चित हो सके।

WHO ने , WHO फाउंडेशन के CEO के रूप में अनिल सोनी को किया नियुक्त

• WHO ने कोरोना काल में 2020 में WHO फाउंडेशन की स्थापना की थी , जिसका उद्देश्य दुनियाभर में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को हल करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ मिलकर कार्य करना है।

• WHO फाउंडेशन के पहले CEO के रूप में अनिल सोनी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है। उनका कार्यकाल 1 जनवरी 2021 से आरम्भ होगा।

• 1 जनवरी 2021 से WHO फाउंडेशन दुनिया भर से स्वास्थ्य संबंधी कार्यो के लिए फण्ड एकत्रित कर रहा है। फाउंडेशन का उद्देश्य दुनिया भर से 2023 तक एक बीलियन डॉलर राशि एकत्रित करना है।

जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक-2021

• 07 दिसंबर, 2020 को जर्मनी में वैश्विक जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (CCPI) जारी किया गया। भारत इस वर्ष भी टॉप 10 देशो में अपना स्थान बनाने में कामयाब रहा।

• जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक को जर्मनवॉच , न्यूक्लाइमेट इंस्टीट्यूट और क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क मिलकर जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक(CCPI) को जारी करते हैं।

• वैश्विक जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (CCPI) का आधार किसी देश द्वारा ‘ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन’ ’नवीकरणीय ऊर्जा’, ‘ऊर्जा उपयोग’ तथा ‘जलवायु नीति’ के अंतर्गत 14 संकेतकों के अनुरूप देश का प्रदर्शन है।

• इस वर्ष वैश्विक जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (CCPI) के संकेतकों अनुरूप कोई भी देश प्रदर्शन नहीं कर पाया है, जिस वजह से इसके प्रथम, द्वितीय , तृतीय स्थान खाली रहे है। स्वीडन को इस सूची में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।

मंगलेश डबराल

• 09 दिसंबर 2020 को प्रसिद्ध लेखक एवं कवि मंगलेश डबराल जी का ह्रदयाघात के कारण 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

• मंगलेश डबराल का जन्म 16 मई 1948 को काफलपानी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखण्ड के गांव में हुआ था।डबराल जी की शिक्षा-दीक्षा देहरादून में हुई, उन्होंने दिल्ली में विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में काम किया।

• पहाड़ पर लालटेन, घर का रास्ता, हम जो देखते हैं आवाज भी एक जगह है और नए युग में शत्रु आदि इनकी ख्याति प्राप्त काव्य रचनाये थी।

• साल 2000 में मंगलेश जी को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अतिरिक्त उन्हें शमशेर सम्मान, स्मृति सम्मान, पहल सम्मान और हिंदी अकादमी दिल्ली के साहित्यकार सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

सन्यास प्राप्त खिलाड़ियों के लिए केंद्र सरकार की पहल “खेलो इंडिया” केंद्र

• 08 दिसंबर 2020 को को केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजीजू ने सन्यास ले चुके खिलाड़ियों के लिए “खेलो इंडिया” केंद्र खोलने की घोषणा की है।

• इन केंद्रों को खोलने का उद्देश्य सन्यास ले चुके खिलाड़ियों को रोजगार प्रदान करना और देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।

• “खेलो इंडिया” केंद्र की शुरुवात “खेलो इंडिया मूवमेंट” के आधार पर हो रही है। :खेलो इंडिया मूवमेंट” की शुरुवात 2018 में की गयी थी। जिसके तहत प्रतिभावान नवोदित खिलाड़ियों 5-8 लाख तक की राशि सहायतार्थ प्रदान की जाती है।

टाइम मैगजीन “पर्सन ऑफ द ईयर” 2020: जो बिडेन और कमला हैरिस

• अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को अपनी लोकप्रियता के चलते इस बार टाइम मैगजीन के द्वारा “पर्सन ऑफ द ईयर” चुना गया है।

• गार्जियन ऑफ द ईयर- पोर्श बेनेट-बेई, एसा ट्रेयर, डॉ. एंथोनी फौसी और फ्रंटलाइन.

• एथलीट ऑफ द ईयर – लेब्रोन जेम्स (बास्केटबॉल खिलाड़ी).

• बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर – एरिक युआन (जूम के सीईओ).

• एंटरटेनर ऑफ द ईयर -BTS ( दक्षिण कोरियाई लड़का बैंड).

हिंद महासागर द्वीप खेलो की मेजबानी करेगा मेडागास्कर द्वीप .

• हिंद महासागर द्वीप खेल महासंघ के सदस्यों ने इस द्वीपीय खेलों की मेजबानी मेडागास्कर द्वीप को सौपी है। इस खेलो का आयोजन 2023 में किया जाना है।

• हिंद महासागर द्वीप खेल, एक बहु-खेल कार्यक्रम है जो हिंद महासागर द्वीप में स्थित देशों के एथलीटों के बीच हर चार साल में आयोजित किया जाता है।

• अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने वर्ष, 1977 में इन खेलों की शुरुआत की थी। इस खेल में हिन्द महासागरीय देश जैसे- कोमोरोस, मॉरीशस, सेशेल्स, मैयट, मेडागास्कर, मालदीव आदि शामिल हैं।

चलते चलते

• अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस कब मनाया जाता है?- 10 दिसंबर .

• सार्क चार्टर दिवस कब मनाया जाता है? – 8 दिसंबर.

• डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस कब मनाया जाता है? – 6 दिसंबर.

• संयुक्त राष्ट्र निवेश संवर्द्धन पुरस्कार 2020 का विजेता कौन बना है ?- इन्वेस्ट इंडिया (Invest India).

• राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?-14 दिसंबर.

• रामानुजन पुरस्कार, 2020 किसे प्राप्त हुआ है ?-डॉ कैरोलिना अरुजो.

• यूनिसेफ दिवस कब मनाया जाता है ?- 11 दिसंबर.

• हाल ही में किस पर्वत छोटी की ऊंचाई में वृद्धि दर्ज की गयी है?- माउंट एवरेस्ट(8,848.86 मीटर).

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.