साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 05 अप्रैल 2021 से 11 अप्रैल 2021

1524
current affairs in Hindi


‘आर्गिरिया शरदचंद्रजी’

• ‘आर्गिरिया शरदचंद्रजी’ महाराष्ट्र के पश्चिमी घाटों में खोजी गयी फूल की नयी प्रजाति का नाम है , यह प्रजाति आर्गिरिया’ वंश से सम्बन्ध रखती है।

• ‘आर्गिरिया शरदचंद्रजी’ की खोज पादप वैज्ञानिक डॉ प्रमोद लावंड तथा डॉ विनोद शिंपले ने की है , उन्होंने इसका नाम पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पंवार के नाम पर रखा है।

• आर्गिरिया’ की 40 उप -प्रजातियों में से 18 भारत में पायी जाती हैं। ये खुले घास के मैदान में पायी जाने वाली झाड़ीनुमा होती हैं तथा इसमें फूल खिलने का समय जुलाई -सितम्बर तक का होता है।

भारत के पहले केंद्रीय पर्यावरण मंत्री दिग्विजयसिंह झाला का निधन .

• हाल ही में , देश के प्रथम केंद्रीय पर्यावरण मंत्री दिग्विजयसिंह झाला का 88 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन हो गया है।

• महाराजा दिग्विजयसिंह झाला का जन्म 20 अगस्त 1932 को गुजरात के वांकानेर में हुआ था। स्वतंत्रता के समय वे वांकानेर रियासत के महाराजा थे।

• दिग्विजयसिंह झाला के राजनीतिक सफर की शुरुवात 1962 में गुजरात विधानसभा में एक स्वतंत्र सदस्य के रूप मे हुई थी। वे 1979 -89 तक दो बार सुरेंद्रनगर सीट से सांसद रहे थे।

• साल 1980 में पर्यावरण मंत्रालय की स्थापना के बाद दिग्विजयसिंह झाला 1982 -84 तक देश के पहले केंद्रीय पर्यावरण मंत्री रहे थे।

• दिग्विजयसिंह झाला ने The Eco-vote: Peoples’ Representatives and Global Environment (1985) नामक पुस्तक का लेखन भी किया था।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल “निशंक” ने पेश किया स्वदेशी “NanoSniffer”

• 8 अप्रैल 2021 को देश के माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक” द्वारा ‘स्वदेशी तकनीक’ से विकसित ’एक्सप्लोसिव ट्रेस डिटेक्शन’ ETD उपकरण “NanoSniffer” पेश किया गया है।

• NanoSniffer एक छोटे आकार का दुनिया का पहला Microsensor आधारित ‘एक्सप्लोसिव ट्रेस डिटेक्शन’ ETD उपकरण है , जो Micro-Electromechanical System पर कार्य करता है।

• NanoSniffer को IIT बॉम्बे के इनक्यूबेटेड स्टार्टअप ‘NanoSniff Technologies’ द्वारा विकसित किया गया है। NanoSniffer की मार्केटिंग IIT दिल्ली के इनक्यूबेटेड स्टार्टअप ‘Vehant Technologies’ द्वारा की जा रही है।

• ‘एक्सप्लोसिव ट्रेस डिटेक्शन’ छोटे आकार के विस्फोटकों का पता लगाने के लिए उपयोग किये जाने वाले उपकरण होते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस – 6 अप्रैल

• विश्व पटल पर विकास और शांति का सन्देश देने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन प्रत्येक वर्ष 6 अप्रैल को किया जाता है।

• अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस – 6 अप्रैल को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य खेलों द्वारा सामाजिक परिवर्तन और सामुदायिक विकास को चलाने के साथ ही शांति और समझ को बढ़ावा देना है।

• अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस की शुरुआत की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा साल 2013 में की गयी थी। 6 अप्रैल 2014 को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की मंजूरी मिलने के बाद इस दिवस को मनाया जाने लगा है।

• 6 अप्रैल 1896 को एथेंस (ग्रीस) में पहले ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया था। इस दिन अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर खेल संगठनों और खेल के विकास के लिए काम कर रहे संस्थानों को प्रोत्साहित किया जाता है।

ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप का निधन

• 09 अप्रैल, 2021 को ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप का 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शाही परिवार की वेबसाइट पर प्रिंस की एक ब्लैक&वाइट फोटो शेयर की गयी है जिसे ‘ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग’ भी कहा जाता है।

• प्रिंस फिलिप का जन्म 10 जून, 1921 को कोर्फू (ग्रीस) में हुआ था। इनके पिता ग्रीस के राजकुमार एंड्रयू तथा माता बैटलबर्ग(डेनमार्क) की राजकुमारी थी।

• प्रिंस फिलिप को ‘प्रिंस ऑफ ग्रीस एंड डेनमार्क’ के नाम से भी जाना जाता है। इनका विवाह 1947 में ब्रिटेन की राजकुमारी एलिज़ाबेथ-II से हुआ था।

• प्रिंस फिलिप की चार संतान प्रिंस चार्ल्स , राजकुमारी ऐन , राजकुमार ऐंड्र्यु तथा राजकुमार एडवर्ड हैं, इनके 8 पोते तथा 5 पड़पोते हैं।

• राजकुमारी एलिज़ाबेथ-II के साथ विवाह के बाद, प्रिंस फिलिप को ‘ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग’, ‘अर्ल ऑफ मेरियोनेथ’ और ‘बैरन ग्रीनविच’ की उपाधियों से सम्मानित किया गया था।

केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) शौर्य दिवस- 09 अप्रैल

• 09 अप्रैल,1965 को केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की एक छोटी सी टुकड़ी ने गुजरात के ‘रन ऑफ कच्छ’ में सरदार पोस्ट पर पाकिस्तानी ब्रिगेड द्वारा किये गए हमले को विफल कर दिया था।

• भारतीय सैन्य युद्ध के इतिहास में कभी भी इतनी छोटी सैन्य टुकड़ी ने इस तरह से एक पैदल सेना ब्रिगेड से युद्ध नहीं लड़ा था। इस युद्ध में पाकिस्तान के 34 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे और 4 सैनिकों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

• इस युद्ध में भारत के 6 सैनिको को वीरगति प्राप्त हुई थी, युद्ध में भारत की जीत और भारतीय सैनिकों की शहादत को चिह्नित करने के लिये प्रतिवर्ष 09 अप्रैल को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।

• केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की स्थापना 27 जुलाई, 1939 को रॉयल रिप्रेज़ेंटेटिव पुलिस के रूप में की गयी थी , 28 दिसंबर, 1949 को CRPF अधिनियम लागू होने पर इसे केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल नाम दिया गया।

• केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है इसके वर्तमान निदेशक आईपीएस कुलदीप सिंह हैं।

भीमराव अंबेडकर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश का निर्णय

• केंद्र सरकार ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

• भीमराव आंबेडकर एक सामाजिक विचारक, दलित नेता और जाति-विरोधी सुधारक व्यक्ति थे। भारत सरकार द्वारा वर्ष 1990 में बाबासाहेब अंबेडकर को में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

• बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को महू ,मध्य प्रदेश में हुआ था। ये स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून एवं न्यायमंत्री थे।

• भारतीय संविधान के पितामह कहे जाने वाले भीमराव अंबेडकर, संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष थे। बाबासाहेब ने अपना जीवन समाज से छुआछूत व अस्पृश्यता को समाप्त करने के लिये समर्पित कर दिया था।

वियतनाम प्रधानमंत्री/राष्ट्रपति का चुनाव

• 05 अप्रैल, 2021 को वियतनाम नेशनल असेंबली ने ‘फाम मिन्ह चीन्ह’ को वियतनाम का अगला प्रधानमंत्री तथा ‘गुयेन जुआन फुक’ को अपना अगला राष्ट्रपति चुना है।

• ‘फाम मिन्ह चीन्ह’ एक कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य हैं और इन्होने एक सुरक्षा अधिकारी के तौर पर भी पहले भी अपनी सेवायें दी हैं।

• ‘गुयेन जुआन फुक’ अभी तक वियतनाम के प्रधानमंत्री के पद पर आसीन थे, इस पद की आयु पूर्ण करने के पश्चात उनका चुनाव अगले राष्ट्रपति के रूप में किया गया है।

• वियतनाम दक्षिणपूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है। यहाँ की 85% जनसँख्या बौद्ध धर्म का अनुसरण करती है। वियतनाम की राजधानी ‘हनोई’ है।

‘टीका उत्सव’ 11 -14 अप्रैल 2021

• देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार वृद्धि को देखते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में 11 -14 अप्रैल 2021 के मध्य ‘टीका उत्सव’ मनाने का फैसला किया है।

• इस बैठक में कोरोना टेस्टिंग, नाइट कर्फ्यू और टीकाकरण पर जोर दिया. साथ ही उन्होंने साफ कर दिया कि देश में संपूर्ण लॉकडाउन की जरूरत नहीं है।

• प्रधानमंत्री ने इस ‘टीका उत्सव’ के दौरान सभी लोगों के शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने की बात कही. उन्होंने इस मामले में देश के युवाओं का भी आह्वान किया कि वो लोग आगे आएं और वैक्सीनेशन के बारे में जागरूकता फैलाएं।

• ज्ञात हो , 1 अप्रैल को ज्योतिबा फुले जी की जन्म जयंती है और 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जन्म जयंती है। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य टीकाकरण को एक सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी के रूप में आगे बढ़ाना है।

चलते -चलते

• हाल ही में , उपराष्ट्रपति एम वेंकैय्या नायडू ने एक पुस्तक ‘सुपारीपालन’ का विमोचन किया है, इसके लेखक कौन हैं?- डॉ शैलेश कुमार जोशी.

• ‘Wisdom for Start-ups from Grown-ups: Discovering Corporate ayurveda’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?- R गोपालकृष्णन , R नारायणन.

• पुस्तक ‘Cinema Through Rasa: – A Tryst with Masterpieces in the Light of Rasa Siddhanta’ जिसका हिंदी अनुवाद है “अभिनव सिनेमा’, इस पुस्तक के लेखक कौन हैं?- प्रचंड प्रवीर.

• हाल ही में, किस देश ने 38 वर्षीय वजोसा उस्मानी-सदरीउ को अपनी राष्ट्रपति के रूप में चुना है?- कोसोवा.

• अंतरराष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?- 5 अप्रैल.

• हाल ही में, रूस ने दावा किया है कि उसने जानवरों के लिये कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन विकसित कर ली है, इस वैक्सीन का नाम क्या है?- कार्निवैक-कोव.

• भारत की महिला धावक दुती चंद को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य किस सम्मान से नवाज़ा गया है?- ‘वीरानी पुरस्कार’.

• बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (BNHS) के वैज्ञानिकों ने पूर्वी हिमालय में किस पक्षी की नई प्रजाति का पता लगाया गया है?- ‘थ्री बैंडेड रोज़फिंच’

• ‘भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक’ (SIDBI) का नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?- एस. रमन.

• विश्व स्वास्थ्य दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?- 07 अप्रैल.

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.