साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 03 मई से 09 मई 2021

1275
current affairs in Hindi


राफेल नडाल चुने गये लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर

• 06 मई, 2021 को स्पेन में आयोजित ऑनलाइन पुरस्कार समारोह में प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

• जापान की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ द ईयर पुरस्कार दिया गया है।

• लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है, वर्षभर खेल प्रतियोगिता में असाधारण प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है।

• लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार की शुरुवात वर्ष, 2000 में की गयी थी, यह पुरस्कार 6 श्रेणियों में दिया जाता है -स्पोर्ट्सवुमन, स्पोर्ट्समैन, टीम, ब्रेकथ्रू, कमबैक और एक्शन।

नहीं रहे पूर्व केंद्र मंत्री अजित सिंह

• 06 मई 2021 को राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया है, उनकी उम्र 82 वर्ष थी।

• चौधरी अजित सिंह का जन्म 12 फरवरी 1939 में मेरठ के भडोला गांव में हुआ था। अजित सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र थे।

• चौधरी अजित सिंह ने साल 1986 से राजयसभा सांसद के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।

• अजित सिंह जी बागपत से 7 बार सांसद के रूप में चुने गये थे। विश्वनाथ प्रताप सिंह की सरकार में चौधरी अजीत सिंह 1989-90 तक केंद्रीय उद्योग मंत्री भी रहे।

• अजित सिंह ने लखनऊ से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन करने के बाद आईआईटी खड़गपुर से पोस्ट ग्रेजुएट किया था। इसके बाद अजित सिंह पढ़ाई के अमेरिका चले गये थे , अमेरिका में इन्होने इलिनाइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी से अपनी पढ़ाई पूरी की थी।

ममता बेनर्जी को तीसरी बार बंगाल की कमान

• 05 मई 2021 को तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उन्हें राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी है।

• ममता बेनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता प्रोमिलेश्वर बनर्जी और गायत्री देवी थे।

• ममता बेनर्जी ने 15 वर्ष की आयु में राजनीतिक जीवन की शुरुवात की थी। उन्हें राजनीतिक पारी से ही दीदी कहकर पुकारा जाने लगा था।

• ममता बेनर्जी पश्चिम बंगाल की प्रथम महिला मुख्यमंत्री हैं। वे साल 1996, 1998, 1999, 2004 और 2009 में कोलकाता दक्षिण सीट से लोकसभा सांसद भी रह चुकी हैं।

पद्मश्री सम्मानित वैज्ञानिक डॉ. मानस बिहारी वर्मा का निधन

• 04 मई 2021 को देश के पहले स्वदेशी सुपरसोनिक विमान “तेजस ” को बनाने में अहम् भूमिका निभाने वाले पद्मश्री वैज्ञानिक डॉ. मानस बिहारी वर्मा का निधन हो गया है।

• डॉ. मानस बिहारी वर्मा DRDO के रक्षा विशेषज्ञ तथा पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के सहयोगी भी रह चुके हैं।

• डॉ. मानस बिहारी वर्मा का जन्म 29 जुलाई 1943 को बिहार में दरभंगा जिले के “बाऊर” गांव में हुआ था।

• डॉ. मानस की प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई , हाईस्कूल तक की पढ़ाई उन्होंने गया और जिला स्कूल मधेपुर से पूर्ण की थी।

• पटना साइंस कॉलेज, बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज और सागर विश्वविद्यालय से उच्च और तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात इनका चयन DRDO में वैज्ञानिक के रूप में हो गया था।

• भारत सरकार ने साल 2018 में डॉ. मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्‍मान से सम्मानित किया था। इसके अलावा उन्हें डीआरडीओ के ‘साइंटिस्ट ऑफ द इयर’ और ‘टेक्नोलॉजी लीडरशिप अवॉर्ड’ से भी सम्मनित किया जा चुका है।

कांगो को इबोला वायरस से मुक्ति

• 03 मई, 2021 को कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य ने खुद को इबोला वायरस संक्रमण से मुक्त घोषित कर दिया है।

• इस इबोला वायरस की खोज सबसे पहले वर्ष, 1976 में इबोला नदी के पास हुई थी. तब से, इस वायरस ने कई अफ्रीकी देशों को जकड़ लिया है।

• इबोला वायरस एक अत्यधिक संक्रामक और घातक वायरस है यह हमारी प्रतिरक्षी तंत्र को नुकसान करता है। इस रोग के लक्षणों में सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, थकान, बुखार, उल्टी, दस्त, अंगों की विफलता आदि शामिल हैं।

• इबोला बीमारी में औसत मृत्यु दर 50 प्रतिशत है। पहली बार यह वायरस जानवरों से मनुष्यों में आया था और मानव-से-मानव संपर्क के माध्यम से काफी बड़ी संख्या में लोगों में फ़ैल गया।

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस- 3 मई

• विश्व भर में 3 मई को मीडिया की आजादी की रक्षा, पत्रकारों पर होने वाले हमले के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने हेतु “विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस” मनाया जाता है।

• ज्ञात हो भारत में प्रेस की स्वतंत्रता भारतीय संविधान के अनुच्छेद-19 में भारतीयों को दिए गए अभिव्यक्ति की आजादी के मूल अधिकार से सुनिश्चित होती है।

• विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का मूल उद्देश्य प्रेस की आजादी के महत्त्व के प्रति जागरूकता फैलाना है. प्रेस की आजादी और समाचारों को लोगों तक पहुंचाकर, सशक्त हो रहे मीडियाकर्मियों का व्यापक विकास करना है।

• वर्ष 1997 से हर साल 3 मई को यूनेस्को द्वारा “गिलेरमो कानो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज” दिया जाता है, यह पुरस्कार प्रेस की स्वतंत्रता के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति या संस्था को दिया जाता है।

रवींद्रनाथ टैगोर जयंती – 07 मई

• विश्व प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार और दार्शनिक रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म 07 मई, 1861 को कलकत्ता (अब कोलकाता) में हुआ था।

• रवींद्रनाथ टैगोर एक नीतिज्ञ, कवि, संगीतकार, कलाकार एवं आयुर्वेद-शोधकर्त्ता भी थे। उन्होंने मात्र 8 वर्ष की आयु में ही कविता लिखना शुरू कर दिया था और 16 वर्ष की आयु में उनका पहला कविता संग्रह प्रकाशित किया था।

• वर्ष 1913 को रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी काव्यरचना ‘गीतांजलि’ के लिये में साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ था। यह पहला अवसर था जब किसी गैर -यूरोपीय को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ हो। भारत के लिए प्रथम नोबेल प्राप्त करने वाले व्यक्ति भी रवींद्रनाथ टैगोर ही थे।

• भारत का राष्ट्रगान (जन गण मन) के बांग्लादेश का राष्ट्रगान (आमार सोनार बांग्ला) दोनों रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा ही लिखे गये हैं।

• राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को प्रथम बार “महात्मा” रविंद्रनाथ टैगोर ने ही कहा था।

विश्व रेड क्रॉस संस्था

• ‘रेड क्रॉस’ एक ऐसी अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, जो बिना किसी भेदभाव के युद्ध, महामारी एवं प्राकृतिक आपदा की स्थिति में लोगों की रक्षा करती है।

• 08 मई को सम्पूर्ण विश्व में ‘विश्व रेड क्रॉस दिवस’ मनाया गया। इस वर्ष के लिए विश्व रेड क्रॉस दिवस की थीम ‘अनस्टॉपेबल’ रखी है।

• ‘रेड क्रॉस संस्था’ का मुख्य उद्देश्य विपरीत परिस्थितियों में लोगों के जीवन की रक्षा करना है। “रेड क्रॉस” की स्थापना ‘जीन हेनरी ड्यूनैंट’ ने वर्ष 1863 में की थी। इसका मुख्यालय जेनेवा (सि्वट्जरलेंड) में है।

• वर्ष 1901 में ‘जीन हेनरी ड्यूनैंट’ को में पहला नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था। भारत ‘इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी’ की स्थापना साल 1920 में की गयी थी।

• विश्व रेड क्रॉस संस्था को तीन बार साल 1917,1944,1963 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

भारत के एकमात्र ऑस्कर विजेता निर्देशक सत्यजीत रे

• सत्यजीत रे का जन्म 2 मई, 1921 को कलकत्ता (भारत) के एक संपन्न परिवार में हुआ था। रे भारत के पहले और एकमात्र ऑस्कर विजेता निर्देशक थे।

• ‘सत्यजीत रे’ ने अपने संपूर्ण फिल्मी कॅॅरियर में लगभग 36 फिल्मों का निर्देशन किया था। सत्यजीत रे एक बेहतरीन फिक्शन लेखक, प्रकाशक, चित्रकार, संगीतकार, ग्राफिक डिज़ाइनर और फिल्म समीक्षक भी थे।

• ‘सत्यजीत रे’ की पहली फिल्म ‘पाथेर पांचाली’ (1955) को वर्ष 1956 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में कुल ग्यारह अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए थे।

• भारत सरकार ने साल 1992 में सत्यजीत रे को सिनेमा में उनके योगदान के लिए ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया था।

चलते चलते

• पुडुचेरी के नये मुख्यमंत्री के तौर पर किसने ली शपथ ग्रहण की है?- एन रंगास्वामी

• असम के नये मुख्यमंत्री के तौर पर किसने ली शपथ ग्रहण की है?- हेमंत बिस्बा

• हाल ही में , भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने किस टूर्नामेंट को अनिश्चित काल तक के लिए रद्द कर दिया है – आईपीएल 2021

• हाल ही में, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नये डिप्टी गवर्नर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?- टी रवि शंकर

• हाल ही में, किस श्रीलंकाई आलराउंडर खिलाड़ी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है?- थिसारा परेरा

• ‘विश्व थैलेसीमिया दिवस’ किस तिथि को मनाया जाता है?- 08 मई

• ‘स्टारशिप’ रॉकेट किस अंतरिक्ष एजेंसी की पहल है ?- ‘स्पेसएक्स’ (SpaceX)

• सीमा सड़क संगठन (BRO) का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?- 07 मई

• भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के शोधकर्त्ताओं द्वारा सॉरोपॉड डायनासोर के जीवाश्म की खोज भारत के किस हिस्से में की गयी है?- मेघालय

• ‘विश्व अस्थमा दिवस’ (World Asthma Day) कब मनाया जाता है?- 04 मई

• “अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस” का आयोजन कब किया जाता है?- 4 मई

• ‘अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान दिवस’ का आयोजन कब किया जाता है? – 2 मई

• हाल ही में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल द्वारा किस अनुच्छेद का प्रयोग करके एक सरकारी कर्मचारी को बर्खास्त किया गया ? – अनुच्छेद 311

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.