तेलंगाना के रामप्पा मंदिर को मिली विश्व धरोहर सूची में जगह
· 13वी शताब्दी के रामप्पा मंदिर को आखिरकार 2 साल के इंतजार के बाद यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया है।
· काकतीय युग के रामप्पा मंदिर भगवान शिव को समर्पित है , मंदिर का नाम इसके वास्तुकार रामप्पा के नाम पर रखा गया है।
· रामप्पा मंदिर तेलंगाना के मुलुगु ज़िले में स्थित है , इसे रुद्रेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।इस मंदिर का निर्माण 1213 ईस्वी में काकतीय साम्राज्य के शासनकाल में काकतीय राजा गणपति देव के एक सेनापति रेचारला रुद्र ने कराया था।
· यूनेस्को यानि ‘संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन’ संयुक्त राष्ट्र संघ की एक सांस्कृतिक संस्था है। इसकी स्थापना 16 नवंबर, 1945 को हुई थी।
· यूनेस्को का मुख्यालय पेरिस में है। विश्व के 50 से अधिक देशों में इसके क्षेत्रीय कार्यालय है तथा वर्तमान में 193 देश इसके सदस्य देश हैं।
18 साल बाद इराक में अमेरिका का लड़ाकू मिशन होगा बंद
· 26 जुलाई 2021 को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इराक में अमेरिकी लड़ाकू मिशन साल के अंत तक समाप्त किये जाने की बात सार्वजनिक की है।
· वर्तमान में इराक में अमेरिका के 2500 सैनिक तैनात हैं जो इराकी सैनिकों को आइएसआइएस (इस्लामिक स्टेट) के खिलाफ प्रशिक्षण प्रदान करते हैं।
· ज्ञात हो 18 साल पहले अमेरिका ने इराक से सद्दाम हुसैन के शासन को उखाड़ने के लिए इस सैन्य अभियान की शुरुआत की थी।
· अब अमेरिका इराक के साथ अपने संबंधों को एक नया मुकाम देने की और कदम बढ़ा रहा है , जिसके तहत अमेरिका इराक में बिजली की आपूर्ति को मजबूत करने, कोविड-19 से लड़ने, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का सामना करने और निजी क्षेत्र के विकास जैसे मुद्दों पर कार्य करने जा रहा है।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने मनाया 83वा स्थापना दिवस
· 27 जुलाई 1939 को क्राउन रिप्रजेंटेटिव्ज पुलिस (सीआरपी) के रूप में वर्तमान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना की गयी थी।
· आजादी के बाद साल 1949 में इसका नाम बदलकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानि सीआरपीएफ रख दिया गया था।
· केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल देश के सबसे पुराने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में एक है और इसके पास देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी है। यह भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत काम करती है।
· सीआरपीएफ देश का सबसे बड़ा अर्द्धसैनिक बल है, इसमें 245 बटालियनों सहित 313,634 तैनात हैं।
· केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का आदर्श वाक्य “सेवा और निष्ठा” है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली मे स्थित है।
पीजोइलेक्ट्रिक क्रिस्टल
· हाल ही मे, भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (IISER), कोलकाता के शोधकर्ताओं द्वारा IIT, खड़गपुर की मदद से ऐसे आणविक क्रिस्टल का निर्माण किया है, जो अपनी मरम्मत स्वयं करने मे सक्षम हैं।
· इन आणविक क्रिस्टल को पीजोइलेक्ट्रिक क्रिस्टल कहा जाता है। ये क्रिस्टल यांत्रिक प्रभाव से उत्पन्न विद्युत आवेशों के साथ अपने यांत्रिक नुकसान की मरम्मत स्वयं कर सकते हैं।
· वर्तमान मे पीजोइलेक्ट्रिक क्रिस्टल का उपयोग अंतरिक्ष यान के निर्माण सामग्री मे होता है। भविष्य मे इसका उपयोग ऐसे गैजेट बनाने मे किया जायेगा जो अपनी मरम्मत स्वयं कर सकेंगे।
श्रीलंका मे मिला दुनिया का सबसे बड़ा स्टार नीलम क्लस्टर
· श्रीलंका के रत्नापुरा इलाके मे एक व्यापारी के घर मे कुँए की खुदाई के दौरान 510 किलोग्राम वजनी स्टार नीलम क्लस्टर मिला है।
· जानकारों के मुताबित इसे अभी तक का सबसे बड़ा नीलम क्लस्टर माना जा रहा है। अंतराष्ट्रीय बाजार मे इसकी अनुमानित कीमत लगभग साढ़े सात अरब रुपये है।
· इस नीलम को ‘सेरेंडिपिटी सफायर’ नाम दिया गया है, जिसका मतलब ‘किस्मत से मिला नीलम’ होता है। विशेषज्ञों के अनुसार इस नीलम का निर्माण आज से लगभग 40 करोड़ साल पहले माना जा रहा है।
मेडिकल शिक्षा मे अब OBC और EWS आरक्षण लागू
· 29 जुलाई 2021 को केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए, मेडिकल कोर्स की पढ़ाई मे OBC तथा EWS को भी आरक्षण की श्रेणी मे जोड़ दिया है।
· अब से मेडिकल की पढ़ाई मे OBC वर्ग के छात्रों को 27% तथा EWS वर्ग के छात्रों को 10% का आरक्षण प्रदान किया जाएगा।
· अब से प्रतिवर्ष ऑल इंडिया कोटा स्कीम (AIQ) के तहत MBBS, MS, BDS, MDS, डेंटल, मेडिकल और डिप्लोमा में शामिल हो रहे OBC और EWS वर्ग के छात्र इसका लाभ ले सकेंगे।
· साल 1986 मे शुरू की गयी ऑल इंडिया कोटा स्कीम के तहत सबसे पहले साल 2007 में अनुसूचित जाति के लिए 15%और अनुसूचित जनजाति के लिए 7.5 % आरक्षण की शुरुआत की गयी थी।
‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार’ 2021
· ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ के संस्थापक-अध्यक्ष साइरस पूनावाला को ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार’ 2021 के लिए नामित किया गया है।
· साइरस पूनावाला को कोरोनो वायरस महामारी के दौरान उनके कार्य और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की महत्त्वपूर्ण भूमिका के लिये सम्मानित किया जाएगा।
· ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार’ की स्थापना वर्ष 1983 में स्वतंत्रता सेनानी बालगंगाधर तिलक के सम्मान में प्रारम्भ किया गया था। इस पुरस्कार स्वरुप 1 लाख रूपये नकद एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है।
· इससे पहले यह पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी और डॉ. मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और इंफोसिस के संस्थापक एन.आर. नारायण मूर्ति को प्रदान किया जा चुका है।
मीरा बाई चानू
· भारतीय वेटलिफ़्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 49kg वर्ग में 202 kg भार उठाकर भारत को ओलम्पिक में सिल्वर मेडल दिलाया है।
· मीराबाई चानू का जन्म 8 अगस्त 1994 को मणिपुर की राजधानी इम्फाल में हुआ था। उनके पिता PWD विभाग में सेवारत हैं।
· मीराबाई चानू ने 48kg वर्ग मे ग्लासगो कामनवेल्थ गेम 2014 मे सिल्वर मेडल और 2018 गोल्ड कोस्ट कामनवेल्थ गेम मे गोल्ड मेडल जीता था।
· मीराबाई चानू से 21 साल पहले साल 2000 सिडनी ओलम्पिक मे कर्णम मल्लेश्वरी ने देश को भारोत्तोलन में कांस्य पदक दिलाया था।
नॉलेज बूस्टर
· हाल ही में, रूस के किस प्रदेश में आग के कारण जंगलो को काफी नुकसान हो गया है?- साइबेरिया
· दुनिया सबसे बड़ा तैरता हुआ सोलर फार्म किस देश में बनाया जा रहा है?- इंडोनेशिया(सनसीप द्वारा)
· कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री के रूप मे किसने शपथ ली है?- बसवराज बोम्मई
· दिल्ली पुलिस के नये आयुक्त के रूप मे किस आईपीएस अधिकारीकी नियुक्ति की गयी है?- राकेश अस्थाना
· अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर देश के कितने बाघ रिजर्व को ‘सीए-टीएस’ मान्यता प्रदान दी गयी है?- 14 बाघ रिजर्व
· ड्रिंक फ्रॉम टैप सुविधा वाला देश का पहला शहर कौन सा है?- पुरी, उड़ीसा
· ‘नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो’ (BCAS) का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है?- नासिर कमल, आईपीएस अधिकारी
· हाल ही में, किस राज्य द्वारा आपदा प्रबंधन को अनिवार्य पाठ्यक्रम के रूप में सम्मिलित किया है?- उड़ीसा
· हाल ही में, ‘MyGov’ पोर्टल किस राज्य द्वारा लांच किया गया है?- उत्तर-प्रदेश
महत्वपूर्ण दिवस एवं तिथियां
· अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस – 29 जुलाई
· विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस – 28 जुलाई
· कारगिल विजय दिवस या शौर्य दिवस- 26 जुलाई
· विश्व हेपेटाइटिस दिवस- 28 जुलाई
· मुस्लिम महिला अधिकार दिवस- 1 अगस्त, 01 अगस्त, 2019 से भारत मे ‘तीन तलाक’ अपराध घोषित कर दिया गया है।
· पुण्यतिथि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम – 27 जुलाई
· विश्व मानव तस्करी रोधी दिवस- 30 जुलाई, संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस दिवस को 2013 में नामित किया गया था.