साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 23 नवम्बर से 29 नवम्बर 2020

1277
current affairs in Hindi


IPU के एक्सटर्नल ऑडिटर के रूप में चुने गए भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक

• भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG), गिरीश चंद्र मुर्मू को इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) जिनेवा के बाहरी लेखा परीक्षक (एक्सटर्नल ऑडिटर) के रूप में चुना गया है। उनका इस पद पर कार्यकाल 3 वर्ष का रहेगा।

• गिरीश चंद्र मुर्मू, इससे पूर्व में विश्व स्वास्थ्य संगठन और खाद्य एवं कृषि संगठन सहित अन्य महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय संगठनों में एक्सटर्नल ऑडिटर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

• IPU (इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन) एक वैश्विक इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन है, इसकी स्थापना वर्ष 1889 में फ्रांस और ब्रिटेन ने मिलकर की थी।

• IPU विश्व में शांति, लोकतंत्र और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए, विश्व की संसदों और सांसदों को सशक्त बनाता है तथा राजनीतिक बहुपक्षीय वार्ताओं के लिए पहला स्थायी मंच प्रदान करता है।

वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता अहमद पटेल का निधन

• वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता तथा वर्तमान में गुजरात से राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का कोरोना संक्रमण के चलते गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया है।

• अहमद पटेल का जन्म 21 अगस्त 1949 में भरुच,गुजरात में हुआ था। अहमद पटेल ने अपना राजनीतिक करियर 1975 में स्थानीय चुनाव में प्रतिभाग से शुरू किया था। इन्हे इंदिरा गाँधी के करीबी नेताओ में से एक माना जाता था।

• राजीव गाँधी कार्यकाल(1985) में इन्हे संसद सचिव बनाया गया था। सरदार सरोवर बांध निर्माण तथा नर्मदा प्रबंधन प्राधिकरण की स्थापना में इन्होने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।

ओपन स्काइज संधि से हटा USA

• ओपन स्काइज संधि, एक वायु क्षेत्र आधारित समझौता है जो इसके सदस्य देशो को एक दूसरे के वायु क्षेत्र में हथियार रहित वायु उड़ानों की अनुमति देता है।

• ओपन स्काइज संधि की परिकल्पना वर्ष 1992 मे की गयी थी किन्तु इसको साकार रूप 1 जनवरी, 2002 को मिल पाया था। वर्तमान में अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा, स्पेन, ग्रीस, इटली, पुर्तगाल और रूस सहित 35 देश इसके सदस्य राष्ट्र हैं।

• 22 नवंबर, 2020 को संयुक्त राज्य अमेरिका ने औपचारिक रूप खुद को इस संधि से अलग कर लिया है। USA ने मई, 2020 में यह दावा किया था कि, रूस इस संधि के मुताबिक अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है।

SIMBEX-20

• भारत – सिंगापुर के मध्य द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास को SIMBEX के नाम से जाना जाता है। इसकी शुरुआत 1994 में की गयी थी।

• SIMBEX का उद्देश्य दो नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन को बढ़ावा देना और एक-दूसरे से सर्वोत्तम प्रथाओं को सीखना है।

• 23-25 नवंबर, 2020 को भारतीय नौसेना और सिंगापुर नौसेना गणराज्य (RSN) के बीच अंडमान सागर में SIMBEX-20 का आयोजन किया गया है।

• भारत की तरफ से INS राणा, INS सिंधुराज, चेतक हेलीकॉप्टर , कोरवेट कामोर्टा और करमुक, P8I समुद्री विमान तथा सिंगापुर की तरफ से ‘फॉर्मिडेबल’ क्लास फ्रिगेट्स ‘इन्ट्रीपिड’ और ‘स्टीडफ़ास्ट’ ने इस अभ्यास में भाग लिया है।

तरुण गोगोई का निधन

• 23 नवंबर 2020 को असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 84 की आयु में निधन हो गया है। तरुण गोगोई का जन्म 01 अप्रैल 1936 को हुआ था।

• तरुण गोगोई 2001 से 2016 तक असम के मुख्यमंत्री रहे थे , इस दौरान सबसे लम्बे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किया था।

• तरुण गोगोई 6 बार विधानसभा तथा 3 बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। वर्तमान में उनकी राजनीतिक विरासत को उनके पुत्र गौरव गोगोई द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है।

जल्लीकट्टू

• मलयालम फिल्म जल्लीकट्टू को विदेशी भाषा की फिल्म श्रेणी में ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि मिल गयी है। जल्लीकट्टू एक बैल के कहानी को सिनेमाई परदे पर बयां करती है।

• 25 नवंबर, 2020 को 93 वें एकेडमी अवार्ड्स में इंटरनेशनल में फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (FFI) द्वारा जल्लीकट्टू का चयन किया गया है।

• हिंदी, मलयालम और मराठी भाषाओं की फिल्मों सहित कुल 27 फिल्मों के ऊपर मलयालम फिल्म जल्लीकट्टू का चयन किया गया है।

• जल्लीकट्टू फिल्म का नाम दक्षिण भारत में लोकप्रिय और विवादास्पद बुल-टेमिंग खेल से प्रभावित है।

• इस फिल्म का निर्देशन लिजो जोस पेलिसरी द्वारा किया गया है तथा इस फिल्म में एंटनी वर्गीस, चेम्बन विनोद जोस, सैंथी बालाचंद्रन और साबुमॉन अब्दुसमद जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है।

डिएगो अरमांडो माराडोना का निधन

• लोकप्रिय फुटबॉलर डिएगो माराडोना का 25 नवंबर, 2020 को 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। डिएगो माराडोना अर्जेंटीना के लिए फुटबॉल खेला करते थे।

• डिएगो माराडोना का जन्म 30 अक्टूबर, 1960 को हुआ था और उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में अर्जेंटीना जूनियर्स के साथ की थी।

• डिएगो माराडोना ने अर्जेंटीना को साल 1986 का फुटबॉल विश्वकप दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने बोका जूनियर्स, नेपोलि, बार्सिलोना, न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज़ का प्रतिनिधित्व भी किया था।

ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को समर्पित राष्ट्रीय पोर्टल और ‘गरिमा गृह’ की शुरुआत

• 25 नवंबर 2020 को केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को समर्पित एक राष्ट्रीय पोर्टल और एक आश्रय गृह ‘गरिमा गृह’ की शुरुआत की है।

• राष्ट्रीय पोर्टल का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को आत्म-पहचान के लिए ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट और पहचान पत्र प्रदान करना है। अब ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य देश में कहीं से भी इस पोर्टल द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

• ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए एक आश्रय गृह – गरिमा गृह का भी वडोदरा में उद्घाटन किया गया है जिसे लक्ष्य ट्रस्ट के सहयोग से चलाया जाएगा।

• गरिमा गृह कौशल विकास के अवसर,योग, ध्यान, प्रार्थना, शारीरिक फिटनेस, पुस्तकालय, कानूनी सहायता, लिंग परिवर्तन और सर्जरी के लिए तकनीकी सलाह और, रोजगार और कौशल-निर्माण समर्थन सहित ट्रांस-फ्रेंडली संगठनों की क्षमता निर्माण करेगा।

भारतीय रेलवे ने डिजीटल HRMS का शुभारम्भ किया

• 26 नवंबर, 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और CEO, विनोद कुमार यादव ने डिजीटल ऑनलाइन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) की शुरुआत की है।

• HRMS प्रणाली भारतीय रेलवे के लिए एक उच्च प्रेरक परियोजना है। HRMS का उद्देश्य सभी कर्मचारियों के कामकाज को प्रभावशाली बनाना और उन्हें अधिक टेक-सेवी बनाना है। यह रेलवे प्रणाली की दक्षता और उत्पादकता में सुधार की सुविधा प्रदान करता है।

• HRMS, कर्मचारियों को कर्मचारी स्वयं सेवा (ESS) मॉड्यूल, भविष्य निधि (PF) अग्रिम मॉड्यूल, निपटान मॉड्यूल, कर्मचारी मास्टर मॉड्यूल, इलेक्ट्रॉनिक सेवा रिकॉर्ड मॉड्यूल, वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (APAR) मॉड्यूल, इलेक्ट्रॉनिक पास मॉड्यूल और कार्यालय आदेश मॉड्यूल की सुविधा प्रदान करता है।

26 नवंबर-संविधान दिवस

• 26 नवंबर 2020 को देश ने 71वाँ संविधान दिवस मनाया, इसका उद्देश्य संविधान में निहित मूल्यों और सिद्धांतों के बारे में लोगो में जागरूकता फैलाना है।

• संविधान दिवस को राष्ट्रीय विधि दिवस के रूप में भी जाना जाता है। 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया गया जिसे आगे चलकर 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया।

• भारतीय संविधान 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिनों में बनकर पूरा हुआ था। प्रेम बिहारी नारायण रायज़ादा ने संविधान की मूल प्रतियों को तैयार किया था।

• भारतीय संविधान के निर्माण के समय इसकी कुछ विशेषताओं को ब्रिटेन, आयरलैंड, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा सहित अन्य कई देशों के संविधानों से लिया गया है।

• भारतीय संविधान की मूल संरचना भारत सरकार अधिनियम, 1935 पर आधारित है। यह विश्व का सबसे लंबा संविधान है , वर्तमान में संविधान की मूल प्रतियों को संसद के पुस्तकालय के भीतर हीलियम से भरे बॉक्स/ केस (Case) में रखा गया है।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.