साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 23 से 29 मार्च 2020

2198
current affairs in Hindi


COVID-19 के खिलाफ फीफा के अभियान के लिए सुनील छेत्री का चयन

  • फीफा की ओर से दुनियाभर में अपने पांव पसार चुके कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण होने वाली बीमारी कोविड-19 के खिलाफ अभियान के लिए भारतीय फुटबॉल टीम कप्तान सुनील छेत्री को नामित किया गया है।
  • दुनियाभर से इसके लिए 28 खिलाड़ियों को नामित किया गया है।

फिट इंडिया से जुड़ीं शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

  • भारत सरकार की ओर से संचालित किये जा रहे फिट इंडिया अभियान के साथ बाॅलीवुड अभिनेत्री व फिटनेस आइकन शिल्पा शेट्टी कुंद्रा भी जुड़ गई हैं।
  • Fit India के तहत 21 दिवसीय वजन घटाओ कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें शिल्पा शेट्टी प्रतिभाग कर रही हैं।

जोया अख्तर को मिला IIFTC टूरिज्म इंपैक्ट अवार्ड 2020

  • आठवें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पर्यटन सम्मेलन में मशहूर भारतीय फिल्म निर्माता जोया अख्तर को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
  • जोया अख्तर ने अपनी लोकप्रिय फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा में पर्यटन को दर्शाया था और इसकी महत्ता प्रदर्शित की थी। दिल धड़कने दो जो कि एक कॉमेडी-ड्रामा मूवी थी, इसमें भी पर्यटन देखने को मिला था।

नहीं रहीं ब्रह्मकुमारी संस्था की प्रमुख दादी जानकी

  • लंबी बीमारी के बाद 104 वर्ष की आयु में दादी जानकी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। पाकिस्तान के सिंध में स्थित हैदराबाद में राजयोगिनी दादी जानकी ने जन्म लिया था।
  • केंद्र सरकार की ओर से चलाये जा रहे स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड एंबेस्डर भी दादी जानकी को नियुक्त किया गया था।

ऑपरेशन नमस्ते की भारतीय सेना ने COVID-19 से लड़ने के लिए की शुरुआत

  • भारत में भी तेजी से पांव पसार रहे कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने के लिए भारत के सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने की ओर से ऑपरेशन नमस्ते की शुरुआत की गई है।
  • सेना को इसके जरिये अपने सभी ठिकानों को कोरोना वायरस से बचने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा ने ली अंतिम सांस

  • राज्य सभा बेनी प्रसाद वर्मा का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  • प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के मंत्रिमंडल में वर्ष 1996-98 के दौरान कैबिनेट में उन्हें टेलीकाॅम मंत्री की जिम्मेवारी मिली थी।

रेपो दर में SBI ने की 75 आधार अंकों की कटौती

  • भारतीय स्टेट बैंक की ओर से निर्धारित नई दरें एक अप्रैल से लागू हो रही हैं।
  • बेंचमार्क-लिंक्ड लेंडिंग रेट के साथ रेपो-लिंक्ड लेंडिंग रेट और ईबीआर के आधार पर जिन्होंने ऋण लिया है, उन उधारकर्ताओं पर नई दरें लागू होंगी।

एक्स्ट्राऑर्डिनरी वर्चुअल G-20 लीडर्स समिट का हुआ आयोजन

  • दुनियाभर में कोरोना वायरस के संक्रमण से फैली बीमारी COVID-19 से पैदा हुई चुनौतियों के बारे में चर्चा करने के लिए एक्स्ट्राऑर्डिनरी वर्चुअल G-20 लीडर्स समिट का आयोजन हाल ही में किया गया।
  • महामारी के खिलाफ WHO की ओर से उठाये गये कदमों को मजबूत बनाने के लिए अपनी ओर से भी यथासंभव योगदान देने का निर्णय इसमें लिया गया।

विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग ने तकनीकों की पहचान के लिए गठित किया COVID-19 टास्क फोर्स

  • कोविड-19 से लड़ने के लिए विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग (DST) की ओर से तकनीकों की पहचान के लिए अनुसंधान व विकास प्रयोगशालाओं , स्टार्ट अप्स, शैक्षणिक संस्थानों व MSME के साथ मिलाकर एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
  • मास्क, सैनिटाइजर, स्क्रीनिंग के लिए कम कीमत में उपलब्ध होने वाले किट, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की आपूर्ति के साथ इस टास्क फोर्स का उद्देश्य जांच, परीक्षण व स्वास्थ्यपरक सुविधाएं के लिए फंडिंग उपलब्ध कराना होगा।

खाद्य आपूर्ति समस्या के निवारण के लिए स्थापित हुआ शिकायत निवारण प्रकोष्ठ

  • खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की ओर से COVID के फैलाव की वजह से खाद्य प्रसंस्कण में लगे लोगों को हो रही असुविधाओं व परेशानियों के समाधान के लिए सरकार की ओर से शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।
  • शिकायत भेजन के लिए ई-मेल आईडी covidgrievance-mofpi@gov.in मुहैया कराई गई है और एक वेबसाइट investindia.gov.in/bip भी डिजाइन की गई है।

नहीं रहे वयोवृद्ध कलाकार सतीश गुजराल

  • 94 वर्ष की उम्र में प्रख्यात कलाकार, मूर्तिकार, चित्रकार और लेखक सतीश गुजराल का निधन हो गया है।
  • पद्म विभूषण से भी उन्हें वर्ष 1999 में सम्मानित किया गया था।

देश का सबसे बड़ा कोरोना वायरस अस्पताल ओडिशा में हुआ शुरू

  • कोविड-19 से ग्रसित मरीजों के इलाज के लिए ओडिशा ने अपने यहां देश का सबसे बड़ा अस्पताल शुरू कर दिया है, जिसमें एक हजार बेड उपलब्ध हैं।
  • राज्य सरकार ने इसे कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और एसयूएम अस्पताल के साथ मिलकर आरंभ किया है।

EMI के भुगतान पर RBI की ओर से मिली तीन माह की मोहलत

  • RBI की ओर से ईएमआई के भुगतान पर यह छूट प्रदान की गई है।
  • घर और वाहन खरीदारों से लेकर अन्य ग्राहक भी इससे लाभान्वित हो पाएंगे।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.