साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 20 सितंबर से 26 सितंबर 2021

1066
current affairs in Hindi

PLAYING x OF y
Track Name
00:00

00:00


डोरटूडोर कोविड 19 वैक्सीन लगाने की शुरुआत

  • केंद्र सरकार के नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कोविड 19 वैक्सीन के डोर-टू-डोर लगाये जाने की जानकारी लोगों से साझा की है।
  • अभी यह कार्यक्रम केवल दिव्यांग,अशक्त और चलने –फिरने में अक्षम, रोगियों और वैक्सीनेशन सेंटर आने में असमर्थ व्यक्तियों के लिए प्रारम्भ किया गया है।
  • देश में छह राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने अपनी 100 प्रतिशत आबादी को पहली खुराक दे दी है। जिसमे लक्षद्वीप, चंडीगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम शामिल हैं।
  • देश के चार राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पहली खुराक का 90 प्रतिशत से अधिक कवरेज है- ये दादरा और नगर हवेली, केरल, लद्दाख और उत्तराखंड हैं।

WHO की एयर क्वालिटी गाइड लाइन जारी

  • 22 सितंबर 2021 को डब्ल्यूएचओ द्वारा नयी एयर क्वालिटी गाइड लाइन जारी की गयी है। इससे पहले डब्ल्यूएचओ ने इस गाइडलाइन को साल 2005 में जारी किया था।
  • एयर क्वालिटी गाइड लाइन के अनुसार राजधानी क्षेत्र भारत सहित एशिया का सबसे ज्यादा वायु प्रदूषित शहर है। इस गाइडलाइन के अनुसार सम्पूर्ण भारत, वर्ष में अधिकांश समय वायु प्रदूषण की चपेट में रहता है।
  • डब्ल्यूएचओ ने नयी गाइडलाइन में औसत वार्षिक पीएम 5 स्तर के लिए सिफारिश की सीमा को 10 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से आधा करके पांच कर दिया. इसने पीएम 10 के लिए सिफारिश की सीमा को 20 माइक्रोग्राम से घटाकर 15 कर दिया है।
  • डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबित वायु प्रदूषण से हर साल लगभग 70 लाख लोगों की असमायिक मृत्यु हो जाती है। वायु प्रदूषण से होने वाली 91 प्रतिशत मौतें निम्न-आय और मध्यम-आय वाले देशों में होती हैं।

जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व गुलाब दिवस

  • 22 सितंबर को दुनियाभर में विश्व गुलाब दिवस (World Rose day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य कैंसर से पीड़ित लोगों के प्रति जागरूकता फैलाना है।
  • इस दिवस को मनाये जाने के पीछे वजह कैंसर से लड़ने वाले लोगों को जीने की प्रेरणा देना और उनके जीवन में खुशियां लाना है। ये दिन कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए है।
  • इस दिवस को कैंसर पीड़ितों और उनकी देखभाल करने वालों को गुलाब का फूल दिया जाता है जो इस बात का प्रतीक है कि जीवन अभी खत्म नहीं हुआ है, जीवन को नयी स्फूर्ति और नए सिरे से कभी भी शुरू किया जा सकता है।
  • गुलाब दिवस कनाडा की मिलिंडा रोज की याद में मनाया जाता है। उन्हें दुर्लभ प्रकार का एस्किंस ट्यूम नामक ब्लड कैंसर था। उन्होंने डॉक्टर के बताये गए समय से अधिक समय तक इस रोग को हराया था।

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2020

  • 20 सितंबर, 2021 को एक आभासी समारोह में भारत के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ब्रिगेडियर SV सरस्वती को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2020 प्रदान किया है।
  • सैन्य नर्सिंग सेवा की उप महानिदेशक ब्रिगेडियर SV सरस्वती को एक नर्स प्रशासक के रूप में सैन्य नर्सिंग सेवा में उनके अपार योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित नाइटिंगेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • ब्रिगेडियर SV सरस्वती आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से सम्बंधित हैं उन्होंने 28 दिसंबर, 1983 को मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) में अपना कार्य प्रारम्भ किया था।
  • SV सरस्वती को एक प्रसिद्ध ऑपरेशन थिएटर नर्स के रूप में जाना जाता है। उन्हें अपने बेहतरीन कार्यों के लिए जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ प्रशस्ति (2005), संयुक्त राष्ट्र पदक (मोनोक) (2007), सेनाध्यक्ष प्रशस्ति (2015) आदि सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
  • राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार भारत में नर्सिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। फ्लोरेंस नाइटिंगेल एक अंग्रेजी सुधारक, सांख्यिकीविद् और मॉडर्न नर्सिंग की प्रणेता थी। उनके सम्मान में अंतराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया जाता है।

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2021

  • 20 सितंबर 2021 को जारी ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2021 में भारत के प्रदर्शन में 2 स्थान का सुधार हुआ है। इस वर्ष भारत इस सूची में 46वे स्थान पर रहा है।
  • ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स का मुख्य उद्देश्य नए विचारों और तकनीकों को सामाजिक आर्थिक चुनौतियों एवं बदलावों में शामिल करना है।
  • ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2021 में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर क्रमशः स्विट्ज़रलैंड, स्वीडेन, अमेरिका काबिज हैं।
  • ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स को प्रतिवर्ष कॉर्नेल यूनिवर्सिटी, इन्सीड बिज़नेस स्कूल और संयुक्त राष्ट्र के विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा जारी किया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2007 में की गयी थी।

एक पहल कैंपेन (Ek Pahal Campaign)

  • 17 सितंबर 2021 को कानून और न्याय मंत्रालय और नालसा द्वारा लोगों में देशव्यापी संगठनात्मक ढांचे के माध्यम से कानूनी जागरूकता पैदा करने के लिए एक अखिल भारतीय विशेष अभियान शुरू किया गया है।
  • Ek Pahal Campaign को देश भर की 50 हजार ग्रामपंचायतों में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है।
  • इस अभियान के तहत 185 मोबाइल वैन और अन्य वाहनों को एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम पर बनी फिल्में और वृत्तचित्र प्रदर्शित करने के लिए तैनात किया गया है।
  • न्याय विभाग और नालसा का यह संयुक्त प्रयास समावेशी शासन को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह बेजुबानों को आवाज देने के पथ पर ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका न्याय’  मंत्र से प्रेरित है।

हाइफा दिवस

  • 23 सितम्बर 1918 को भारतीय सैनिकों ने ब्रिटैन की उपनिवेशिक सेना के रूप में इजराइल के हाइफा नगर को धुरी राष्ट्रों की सेना के आधिपत्य से मुक्त कराया था।
  • हाइफा दिवस का मुख्य उद्देश्य हाइफा के युद्ध में लड़ने वाले भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करना है।
  • साल 2020 में भारत सरकार ने दिल्ली स्थित विख्यात तीन मूर्ति मेमोरियल को तीन मूर्ति हाइफा मेमोरियल के रूप में पुनः नामित किया था।
  • प्रथम विश्व युद्ध 28 जुलाई 1914 से 11 नवंबर 1918 तक धुरी राष्ट्र (जर्मनी, ऑस्ट्रिया, हंगरी और उस्मानिया) तथा मित्र राष्ट्र( ग्रेट ब्रिटेन , फ्रांस, रूस, इटली और जापान) के मध्य लड़ा गया था।
  • भारत ने भी इस युद्ध में ब्रिटेन की तरफ से प्रतिभाग किया था। प्रथम विश्व युद्ध में भारत के कुल 8 लाख सैनिकों ने भाग लिया था। जिसमे से कुल 47746 सैनिक मारे गये और 65000 घायल हुए थे।
  • ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रथम विश्व युद्ध में भारत के मारे गए सैनिकों की याद में इंडिया गेट मेमोरियल की स्थापना की गयी थी। इसका डिज़ाइन एडमंड लुटियंस द्वारा बनाया गया था।

15वाँ सूर्य किरण युद्धाभ्यास

  • भारत तथा नेपाल की सेना द्वारा संयुक्त द्विपक्षीय युद्धाभ्यास सूर्य किरण नाम से जाना जाता है। इसकी शुरुआत 15 वर्ष पहले की गयी थी।
  • 15वाँ सूर्य किरण युद्धाभ्यास उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। इसमें दोनों सेनाओं के 650 सैनिक भाग ले रहें हैं।
  • भारत की तरफ से इस अभ्यास में 6 गढ़वाल राइफल्स तथा नेपाल की तरफ से नेपाल रेजिमेंट इसमें भाग ले रही  हैं।
  • इस सैन्य अभ्यास में दोनों देश आतंकवाद से निपटने, आपदा प्रबंधन, स्पेशल ऑपरेशन, मानवीय कार्य, मुश्किल समय में मेडिकल ऐड के अनुभवों को साझा करेंगे तथा आपसी दोस्ती एवं भाई-चारे को आगे बढ़ायेंगे।

 महत्वपूर्ण दिवस एवं तिथियां

  • अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस – 26 सितम्बर
  • विश्व फार्मासिस्ट दिवस- 26 सितम्बर
  • अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस- 23 ​​सितंबर, संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस दिवस की शुरुआत साल 2018 से की गयी थी।
  • विश्व राइनो दिवस – 22 सितंबर
  • विश्व बाँस दिवस- 18 सितंबर, वर्ष 2009 में 8वीं विश्व बाँस कांग्रेस में इस दिवस की घोषणा की गयी थी।
  • अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस- 21 सितंबर, इसे मनाये जाने की शुरुआत साल 1882 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा की गयी थी।

नॉलेज बूस्टर कैप्सूल

  • विश्व का सबसे ऊंचा इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन कहाँ बनाया गया है – काजा, लाहौल-स्पीति, हिमाचल प्रदेश, भारत
  • पहला हिमालयन फिल्म फेस्टिवल कहाँ आयोजित किया जा रहा है?- लेह, लद्दाख
  • भारत के अगले वायुसेना अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?- एयर मार्शल वीआर चौधरी
  • भारत की किस महिला क्रिकेटर ने अपने करियर के 20000 रन पूरे किये हैं?- मिताली राज
  • हालिया AUKUS सैन्य समझौते किन तीन देशों के मध्य त्रिस्तरीय सैन्य गठबंधन है?- अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटैन
  • एमी अवार्ड्स में सर्वाधिक पुरस्कार जीतने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति कौन हैं?- रुपॉल आंद्रे चार्ल्स
  • हाल ही में, किस राज्य ने बाल विवाह के अनिवार्य रजिस्ट्रेशन के सम्बन्ध में विधेयक पारित किया है?- राजस्थान
  • केंद्र सरकार ने IAS, IPS और IFoS अधिकारियों को कितने मूल्य तक उपहारों की संस्तुति प्रदान की है?- 25000 रूपये
  • हाल ही में, किस अभिनेता को यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी में ‘मानद कमांडर’ नियुक्त किया गया है?- डेनियल क्रेग
  • हाल ही में, कौन सीमा सड़क संगठन (BRO) के तहत सड़क निर्माण कंपनी (RCC) की कमान संभालने वाली पहली महिला सैन्य अधिकारी बनी हैं?- मेजर आइना राणा

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.